NewsMPG – MP & India News: Ratlam, Ujjain, Indore, Bhopal, Delhi, Mumbai | Sports, Spirituality, Arts & Travel & Moderator https://newsmpg.com/rss/author/moderator NewsMPG – MP & India News: Ratlam, Ujjain, Indore, Bhopal, Delhi, Mumbai | Sports, Spirituality, Arts & Travel & Moderator en Copyright 2023 Newsmpg.com All Rights Reserved :: WebMaster : Harsh Shukla पिकनिक मनाने गए थे, रतलाम के 2 किशोर नदी में डूबे, बिना संसाधन पहुंची रेस्क्यू टीम! https://newsmpg.com/ratlam-jamad-patli-teen-drown-rescue-team-failed https://newsmpg.com/ratlam-jamad-patli-teen-drown-rescue-team-failed रतलाम@newsmpg। जिले के जामण पाटली बरसाती नदी हादसा ने सोमवार को दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। टाटानगर रतलाम से पिकनिक मनाने पहुंचे 7–8 किशोरों के समूह में से दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक जय उर्फ आशुतोष मंडलोई (14) और धुरु उर्फ आनंद राठौर का कोई पता नहीं चल पाया।

यह घटना एक बार फिर Ratlam drowning news, MP river accident, और disaster management failure in Madhya Pradesh जैसे गंभीर सवाल खड़े करती है।

नहाने उतरे किशोर, अचानक गहराई में फंसे

प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों के मुताबिक सभी युवक पार्टी और नहाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। कुछ किशोर तैरने लगे लेकिन जिन दो किशोरों को ठीक से तैरना नहीं आता था, वे अचानक गहरे पानी में चले गए। Jay Mandloi drowning और Anand Rathore Ratlam accident अब पूरे जिले में गूंज रहा है।

साथियों की हिम्मत ने दिया जवाब

जब दोनों किशोर कई मिनट तक पानी से बाहर नहीं आए तो घबराए दोस्तों ने करीब आधे घंटे तक खुद तलाश की। लेकिन बिना रस्सी, नाव या गोताखोर के कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया। आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई।

धीमा रेस्क्यू, लम्बा इंतज़ार 

सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पास भी कोई रेस्क्यू उपकरण नहीं था। इसके बाद आपदा प्रबंधन टीम और होमगार्ड को बुलाया गया। होमगार्ड कमांडेंट मैडम बिलवाल भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन वहां भी वही हालात थे—न गोताखोर, न नाव, न रस्सी, न टॉर्च लाइट।संसाधन मंगवाने में ही डेढ़ से दो घंटे बीत गए और तब तक अंधेरा छा चुका था। 

दावे बड़े, तैयारी छोटी

ग्रामीणों का कहना है कि किशोरों की लापरवाही भी थी बिना तैराकी ज्ञान के गहरे पानी में उतरना खतरनाक है। लेकिन उससे बड़ी लापरवाही यह है कि जब हादसा हुआ तब रेस्क्यू टीम के पास समय पर कुछ भी नहीं था।  हर साल मानसून में MP drowning cases, river accidents in Ratlam और disaster management failure सामने आते हैं। हर बार प्रशासन दावा करता है कि सिस्टम तैयार है, लेकिन हादसे के वक्त सिर्फ एक ही जवाब मिलता है“सामान मंगवाया जा रहा है… टीम आ रही है… इंतज़ार कीजिए।” 

]]>
Mon, 16 Feb 2026 20:31:01 +0530 Moderator
दिनदहाड़े टूटा घर का ताला, 15 लाख की चोरी! CCTV में कैद दो संदिग्ध, videos देखें https://newsmpg.com/ratlam-dindahade-chori-10-15-lakh-cctv-dog-squad https://newsmpg.com/ratlam-dindahade-chori-10-15-lakh-cctv-dog-squad - क्षेत्र में दहशत, पुलिस अलर्ट — डॉग स्क्वॉड से कराई जांच

हरीश चौहान@newsmpg। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी घरों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने दिन के उजाले में एक मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेश पिता पहलाद धाकड़ ट्रैक्टर लेकर खेत पर गए हुए थे। उनकी पत्नी और एक बालिका भी खेत पर थीं, जबकि बालक रतलाम मेडिकल कॉलेज में नौकरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। शाम करीब 5 बजे जब सुरेश घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की पुष्टि हुई।

देखें वीडियो - चैनल को subscribe ज़रूर करें। वीडियो को लाइक, शेयर करें। 

5 तोला सोना और ये सब चोरी

फरियादी के अनुसार चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, अनूठी, चेन और झुमकी (कुल लगभग 5 तोला सोना), चांदी की बिछिया, पायजेब और दो जोड़ी पायल (कुल वजन लगभग 350 ग्राम चांदी), तथा 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है।

कैमरा, रस्ते चेक, डॉग्स भी आए

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गायत्री सोनी स्वयं बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास के आने-जाने के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चेक-पॉइंट्स लगाए गए, ताकि संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जांच को और मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे चोरों के संभावित रास्तों और सुरागों की तलाश की गई। वहीं, पास के सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद होने की पुष्टि भी हुई है, जिनके फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अलर्ट, लोगों में डर

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

]]>
Tue, 27 Jan 2026 22:30:10 +0530 Moderator
दूषित पानी–सीवरेज पर बवाल: मंत्री पर टिप्पणी से भड़के लोग, निगम आयुक्त की गाड़ी घिरी, चक्काजाम के बाद पैदल निकले आयुक्त https://newsmpg.com/ratlam-thavariya-bazar-pani-sewerage-hangama-nigam-ayukt https://newsmpg.com/ratlam-thavariya-bazar-pani-sewerage-hangama-nigam-ayukt रतलाम। इंदौर में दूषित पेयजल कांड के बाद से रतलाम में भी लोगों का आक्रोश लगभग रोज देखने को मिल रहा है। इस बीच मंगलवार को थावरिया बाजार क्षेत्र में हंगामा इतना बढ़ गया कि लोगों ने निगम आयुक्त की गाड़ी का घेराव कर लिया और रास्ता भी बंद कर दिया। कथित तौर पर आयुक्त ने भी मंत्री को लेकर कुछ कहा जिससे भाजपा प्रतिनिधि और लोग जमकर आक्रोशित हो गए। इसके बाद निगम आयुक्त गुस्से में पैदल ही निकलकर आ गए।

तमाम दावों के बावजूद स्वस्छ पेयजल और चोक पड़ी सीवरेज लाइन को लेकर थावरिया बाजार क्षेत्र की लंबी गली, भंडारी गली में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा नेता और वार्ड पार्षद मंगल लोढ़ा, पार्षद प्रतिनिधि रामचंद्र डोई, गोपाल शर्मा आदि ने क्षेत्र में जर्जर सड़क, फूटी पेयजल पाइप लाइन और चोक सीवरेज लाइन को लेकर कई शिकायतें की थी। इसके बाद निगम आयुक्त अनिल भाना मंगलवार सुबह मौके पर निरीक्षण के लिए वहां पंहुचे थे। इस दौरान क्षेत्र के नागरिक भी इकट्ठा हो गए और खराब सड़क, सीवरेज, पेयजल, कचरा वाहन कोलेकर शिकायत करने लगे तो बहस बढ़ गई और हंगामा खड़ा हो गया।

निगम प्रशासन मुर्दाबाद के लगे नारे

इस दौरान पार्षद मंगल लोढ़ा ने आयुक्त को बताया कि क्षेत्र की पाइप लाइन अत्याधिक जर्जर है। मंत्री और रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप के समक्ष भी यह समस्या बताई गई है। कुछ महिलाओं ने शिकायत की कि यहां भी इंदौर जितना दूषित पानी आ रहा है और कर्मचारी सुनते नहीं है। सड़क बनवाएं और लाइन सुधरवाएं। इस पर आयुक्त ने भी कहा कि मंत्री को इसी गली में रुचि क्यों है। पूरे शहर में समस्या है, सभी को दूर किया जा रहा है, यहां भी हल करने में वक्त लगेगा।

इस बात पर भाजपा प्रतिनिधियों और आयुक्त बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आक्रोशित हो गए। इस बीच लोगों ने भी चक्काजाम कर दिया और निगम आयुक्त मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए।

पैदल निकले आयुक्त, गाड़ी छोड़ी

घटनाक्रम के दौरान कई महिलाओं और लोगों ने उनका शासकीय वाहन भी घेर लिया। लोगों की मांग थी कि समस्या निराकरण की अवधि बताएँ और तत्काल काम शुरु करवाएं। इससे नाराज होकर निगम आयुक्त श्री भाना अपना वाहन छोड़कर वहां से पैदल ही निकल गए। काफी देर तक लोग श्री लोढ़ा, शर्मा और डोई के सामने गुस्सा जताते रहे। इसके बाद उन्होंने किसी तरह लोगंो को शांत करवाया। मंगल लोढ़ा ने कहा कि निगम आयुक्त के व्यवहार और उनके द्वारा की जा रही लापरवाही को लेकर उच्च स्तर पर भी अवगत करवाया गया है। आम नागरिकों को अधिकारियों, कर्मचारियों की लापरवाही के कारण किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

]]>
Tue, 13 Jan 2026 17:16:34 +0530 Moderator
रतलाम में हेलीपेड पर स्वागत करने आए बुजुर्ग नेता को सीएम ने ऐसा क्यो कहा मत आया करो , जानिए पूरा मामला https://newsmpg.com/cm-mohan-yadav-ratlam-helipad-swagat-sangh-shatabdi-lokarpan https://newsmpg.com/cm-mohan-yadav-ratlam-helipad-swagat-sangh-shatabdi-lokarpan हेलीपेड पर मिले चर्चित चेहरे

रतलाम@newsmpg   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर रतलाम पहुंचे। सीएम काटजू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बने भव्य संघ शताब्दी सभागार का लोकार्पण करने पंहुचे हैं।

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे  बंजली हेलीपेड पर पंहुचे जहां उनका स्वागत करने के लिए भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनमें प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, वरिष्ठ नेता पवन सोमानी, रतलाम जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल आदि मौजूद रहे।

आप परेशान मत हुआ करो

इस दौरान उतरते ही मंत्री श्री काश्यप, जिलाध्यक्ष से मुलाकात करते हुए सीएम का स्वागत किया। इस दौरान वयोवृद्ध नेता कन्हैयालाल मौर्य सीएम का स्वागत करने पहुंचे तो सीएम ने उनके हाथ लेकर उन्हें ही पहना दी। सीएम ने कहा कि मामाजी आप बहुत वरिष्ठ और बुजुर्ग हैं, आप यहां आकर परेशान मत हुआ करो। 

सौंपा पत्र

जनपद अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने उन्हें जनपद के विकास को लेकर चर्चा की और एक पत्र भी सौंपा। स्वागत के बाद काफिला काटजू नगर स्थित आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गया। 

]]>
Thu, 09 Oct 2025 18:59:17 +0530 Moderator
जिले में दहशत : नामली के पास जंगली जानवर का हमला, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, देखें वीडियो https://newsmpg.com/ratlam-wild-animal-attack-namli-sikhedi-bhadwasa-villagers-injured https://newsmpg.com/ratlam-wild-animal-attack-namli-sikhedi-bhadwasa-villagers-injured हरीश चौहान, नामली। नामली थाना क्षेत्र के सिखेड़ी और भदवासा गांवों में रविवार शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली जानवर ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची समेत महिला और पुरुष शामिल हैं। घटना उस वक्त हुई जब ग्रामीण सोयाबीन की कटाई में जुटे थे।

हमले के बाद घायलों को तत्काल नामली सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. राजेश मंडलोई और उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद सभी घायलों को गंभीरता को देखते हुए रतलाम रेफर किया गया, जहां उन्हें कम से कम 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

देखें वीडियो, कैसे जानवर ने किया लोगों को घायलपर पहले चैनल को subscribe ज़रूर करें।

 https://youtube.com/shorts/vH-79WsfUbU?si=KLME7EQOpEXYmyfI

रहस्य बना हमलावर

ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला जानवर सियार (Jackal) था। उस जानवर ने अचानक खेतों के पीछे से निकल कर पहले एक पुरुष पर हमला किया। फिर भागते हुए रस्ते में जो मिला उसे काटता, नाखून मारता रहा। कई लोग इसे भेड़िया (Wolf) होने की आशंका भी जता रहे हैं। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, जिससे पूरे इलाके में रहस्यमयी डर का माहौल है।

मवेशियों पर भी किया था हमला

सूत्रों के मुताबिक, जिस जगह घटना हुई वहां 7 से 8 मवेशियों पर भी जानवर ने हमला करने की कोशिश की, हालांकि ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचा लिया।

प्रशासन और पुलिस अलर्ट –

घटना के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। वहीं वन विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई है, ताकि जंगली जानवर की सही पहचान की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

]]>
Mon, 22 Sep 2025 21:00:43 +0530 Moderator
पुलिस गश्त में रखेगी हथियार ! कांडरवासा पहुंचे एसपी ने छत से कमरों तक ढूंढे सुराग, देरी करने वाले पुलिस अधिकारी पर भी गिरी गाज! https://newsmpg.com/Ratlam-SP-reached-kandarwasa-started-investigation-regarding-theft https://newsmpg.com/Ratlam-SP-reached-kandarwasa-started-investigation-regarding-theft हरीश चौहान, नामली@newsmpg।  रविवार को घटित दो घटनाओं—सुबह कंदरवासा गांव में हुई लूट की वारदात और दोपहर को नामली थाने पर हुए प्रदर्शन—के बाद जिले के एसपी अमित कुमार रविवार दोपहर सीधे ग्राम कांडरवासा पहुंचे।

एसपी ने थाने पर रुके बिना पीड़ितों के घरों का दौरा किया। यहां उन्होंने एक-एक कमरे में जाकर चोरों द्वारा दरवाजे हटाकर प्रवेश करने का तरीका, पेटियां तोड़कर बिखरा हुआ सामान और क्षतिग्रस्त ताले बारीकी से देखे। इस दौरान उन्होंने वारदात की रात हुई पूरी घटना क्रम की जानकारी पीड़ित परिवारों से विस्तार से ली।

नामली थाना टीआई को भी एसपी के आने की जानकारी बाद में मिली और वे एसपी के आने के कुछ देर बाद ही गांव पहुंचे। मौके पर मौजूद रहते हुए एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए कि—अगर बदमाश हथियार लेकर घूम रहे हैं और वारदात को अंजाम देते हैं तो पुलिस गश्त को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जाए। 

हथियार रखें पुलिस जवान

Sp कुमार ने निर्देशित किया कि गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी व जवान स्वयं भी हथियार रखें।बदमाशों के आवागमन के जंगल और झाड़ियों के बीच के रास्तों की पूरी रेकी की जाए। सूचना तंत्र और मुखबिर नेटवर्क को मजबूत बनाया जाए तथा हर छोटे से छोटे मूवमेंट पर नजर रखी जाए।

4 टीमें गठित

एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है, जो साइबर, फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस स्तर पर मिलकर काम कर रही हैं ताकि बदमाशों के सुराग जल्दी जुटाए जा सकें।

डायल 100 प्रभारी पर कार्यवाही

उन्होंने यह भी कहा कि डायल 100 व्यवस्था प्रभारी पर भी कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि सुबह लूटकांड के वक्त तत्काल रिस्पॉन्स नहीं करने की शिकायत मिली थी।

हर एंगल से जांच

एसपी ने इस दौरान न्यूज़ MP3 से विशेष चर्चा में कहा,

“हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। बदमाशों की मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए तकनीकी साधनों के साथ ही स्थानीय सूचना नेटवर्क को भी सक्रिय किया गया है। किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

पढ़िए लूट की पूरी कहानी https://newsmpg.com/ratlam-namli-kandarwasa-chori-armed-robbery-4-houses

]]>
Sun, 14 Sep 2025 17:41:28 +0530 Moderator
"बीमा कंपनियों का तंग करने का खेल… किसान भड़के, करणी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी" https://newsmpg.com/Ratlam-Karani-Sena-Muawza-Demand-Kisan-Andolan https://newsmpg.com/Ratlam-Karani-Sena-Muawza-Demand-Kisan-Andolan रतलाम@newsmpg । जिले भर में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। करनी सेना परिवार के प्रमुख जीवनसिंह शेरपूर के नेतृत्व में 11 से 12500 हजार रुपए प्रति बीघा मुआवजा देने की मांग को लेकर कृषि उपज मंडी से कलेक्ट्रेट तक किसानों ने पैदल रैली निकाली। नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसान जमीन पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। 
प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि जब फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। किसान पूरी तरह खेती पर निर्भर हैं। पटवारी वास्तविक स्थिति छिपा रहे हैं और केवल 70 प्रतिशत नुकसान दर्शा रहे हैं, जबकि खेतों में फसल पूरी तरह खत्म हो चुकी है। अब सर्वे का कोई औचित्य नहीं है। किसानों को तुरंत मुआवजा मिलना चाहिए। यदि मांगे पूरी नहीं हुईं, तो करणी सेना प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी। किसानों ने एसडीएम आर्ची हरित को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

100 फसल नष्ट, बीमा कंपनी कर रही परेशान

इस दौरान जीवन सिंह सहित वक्ताओं ने कहा कि जिले में सोयाबीन की फसल पीले मौजक और अधिक बारिश से 100% नष्ट हो चुकी है। सर्वे बारिश के दौरान होना था, अब किसानों को 11,000 से 12,500 रुपये प्रति बीघा का मुआवजा खातों में जमा किया जाए। लंबित बीमा दावों का निपटारा भी मंजूर किया जाए। कंपनियां बार-बार पॉलिसी नंबर मांगकर किसानों को परेशान कर रही हैं। पंचायत स्तर पर बीमा अधिकारी नियुक्त होने चाहिए।

जानवरों के लिए योजना, बिजली मिले मुफ्त

ज्ञापन में कहा गया कि सोयाबीन का भाव लागत के अनुसार तय हो। वर्तमान में खेती नुकसान का सौदा है। लागत मूल्य भी नहीं निकलता है। खाद वितरण केंद्र जिले में हर 15-20 गांवों के बीच नगद खाद वितरण केंद्र खोले जाएं और सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाए। प्याज और लहसुन का निर्यात पूरे वर्ष चालू रखा जाए। कर्ज माफी और सस्ता ऋण, ब्याज दरें घटाने आदि की भी मांग की। खेती के लिए बिजली निशुल्क हो किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली मिले और कुओं के ट्रांसफॉर्मर जलने पर 24 घंटे में बदले जाएं। जंगली सूअर और रोजड़ा से बचाव इनसे फसलें चौपट हो रही हैं। शासन कार्ययोजना बनाए।

किसानों ने दिया खर्च का ब्यौरा

इस दौरान किसानों ने लिखित में खर्च भी बताया। इसमें कहा कि प्रति बीघा सोयाबीन उगाने के लिए 
जुताई व बुआई: 500
बीज: 1,750
खाद: 850
बीज उपचार: 250
खरपतवार नाशक: 800
इल्ली की दवाई 3,000
कटाई मजदूरी: 2,500
निकालने का खर्च: 1,500
मंडी/घर तक ले जाना: 1,000
कुल लागत: 12,550 प्रति बीघा

]]>
Fri, 12 Sep 2025 15:34:05 +0530 Moderator
धार्मिक स्थल पर सनसनी: कब्र से गायब हुआ शव! रतलाम के बाजना में अजीब मामला, पुलिस प्रशासन जांच में जुटा! https://newsmpg.com/ratlam-bajana-grave-dead-body-missing-sensation https://newsmpg.com/ratlam-bajana-grave-dead-body-missing-sensation रतलाम@newsmpg। जिले के बाजना कस्बे में गुरुवार शाम एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। मुस्लिम समाज के सार्वजनिक कब्रिस्तान में दफनाए गए एक मृतक की कब्र पूरी तरह से खुली मिली और अंदर से शव गायब था। इस घटना ने परिजनों और समाज दोनों को गहरी चिंता और आक्रोश से भर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक अंसार पिता मोहम्मद खान को इसी वर्ष 11 अप्रैल 2025 को नमाज-ए-ईशा के बाद रात करीब 9:30 बजे दफनाया गया था। गुरुवार की शाम को समाजजन और परिजन फातेहा पढ़ने कब्र स्थल पर पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचकर नजारा देखते ही उनकी आँखें चौंक गई। 

???? 

कब्र से भी की छेड़छाड़ 

गुरुवार की शाम जब समाजजन कब्रिस्तान पहुँचे, तो उनका सामना बेहद ही असामान्य दृश्य से हुआ। कब्र के ऊपर लगे पट्टे बिखरे हुए थे और मिट्टी पूरी तरह बाहर किनारे पड़ी हुई थी। कब्र के स्थान पर खोदे गई जमीन में बारिश का पानी भरा हुआ था। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

कब्रिस्तान पहुँचे समाजजनों ने जो दृश्य देखा, उससे सब दंग रह गए।

“पूरा कब्रिस्तान सन्नाटे में था, लेकिन यह दृश्य देखकर रोंगटे खड़े हो गए,” एक ग्रामीण ने बताया।

“कब्र के पट्टे बाहर गिरे थे, मिट्टी किनारे पड़ी थी और अंदर कुछ नहीं था… मानो सब अचानक गायब हो गया हो।”

मुस्लिम पंचायत भी पहुंची 

मुस्लिम पंचायत सदर की टीम भी मौके पर पहुँची और स्थिति का जायज़ा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कब्र पूरी तरह खोली गई थी और शव नदारद था। समाजजन इस घटना को बेहद गंभीर मानते हैं और कुछ ने इसकी संभावना जताई कि यह किसी तांत्रिक क्रिया से संबंधित हो सकता है। परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्यायिक जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

तंत्र की आशंका

कई समाजजन इसे गंभीर धार्मिक अपमान मानते हैं और उनकी आशंका है कि शव को किसी तांत्रिक क्रिया के लिए निकाला गया होगा।

समाज में आक्रोश का माहौल

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे समाज की आस्था पर हमला है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की न्यायिक जांच हो और दोषियों को कठोर सज़ा दी जाए।

पुलिस प्रशासन हरकत में

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, लेकिन सवाल अब भी वही है— आख़िर कब्र से शव कहाँ और कैसे गायब हो गया? 

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और जांच शुरू की।

सख्त कार्यवाही होगी

“समाजजनों ने पुलिस को आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे विधिवत कार्रवाई होगी।”

  • मनीष जैन, तहसीलदार बाजना

]]>
Fri, 29 Aug 2025 19:52:42 +0530 Moderator
"थाने में हुई पूछताछ या कुछ और? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, SP ने मांगी 3 दिन में रिपोर्ट" https://newsmpg.com/SP-Ratlam-ordered-enquiry-after-alleged-beating-in-police-station https://newsmpg.com/SP-Ratlam-ordered-enquiry-after-alleged-beating-in-police-station रतलाम@newsmpg।   रतलाम जिले के औद्योगिक क्षेत्र थाने में चोरी की जांच के दौरान कुछ युवकों से हुई पूछताछ अब सुर्खियों में है। एक वायरल वीडियो में पुलिस पर पूछताछ के दौरान सख़्ती बरतने के आरोप सामने आए हैं, जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए तीन दिन के भीतर पूरी घटना की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 

इस मामले में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा संगठन ने भी ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इसे में घटनाक्रम की सच्चाई का पता लगाने के लिए एसपी अमित कुमार ने मंगलवार रात के आदेश दिए हैं। 

93 वर्षीय वृद्धा के कंगन चोरी 

18 जुलाई की सुबह लगभग 4:30 बजे एक 93 वर्षीय वृद्ध महिला का सोने का कंगन अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र में दर्ज शिकायत पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और जांच प्रारंभ हुई।

थाना पुलिस के अनुसार, फरियादी द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर अगले दिन कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया था और यह प्रक्रिया मामले की जांच के हिस्से के रूप में की गई थी।

वायरल वीडियो से बदली तस्वीर

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ ज़रूरत से ज्यादा सख़्ती बरती। वीडियो में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के आरोप लगाए गए और कंगन लाकर देने का दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए। 

SP ने तीन दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

जैसे ही मामला सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया, उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) को जांच सौंपी और निर्देशित किया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

बीपीवीएम ने दिया ज्ञापन 

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के बैनर तले संगठन के पदाधिकारी रतलाम कलेक्टरेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने SP के नाम ज्ञापन सौंपते हुए वायरल वीडियो में सामने आई घटना पर आपत्ति जताई और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि थाने में पूछताछ के दौरान युवाओं के साथ की गई कथित सख़्ती गंभीर चिंता का विषय है, और इस संबंध में जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए।

आगे की कार्रवाई रिपोर्ट पर निर्भर

अब सभी की निगाहें उस जांच रिपोर्ट पर हैं, जो तीन दिन के भीतर प्रस्तुत की जाएगी। यदि किसी स्तर पर नियमों से विचलन सामने आता है, तो कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं अगर पुलिस की कार्यप्रणाली जांच में उचित पाई जाती है, तो अफवाहों पर भी विराम लगेगा।

]]>
Tue, 22 Jul 2025 21:58:17 +0530 Moderator
बदनामी के पाताल से निकाल, आकाश तक नाम पंहुचाने की जिद & जानिये बांछड़ा समाज के इन युवाओं ने आखिर कैसे अलग बना ली अपनी किस्मत https://newsmpg.com/Out-of-the-hell-of-infamy-determined-to-take-their-name-to-the-sky--know-how-these-youth-of-Banchhra-community-made-their-fate-different https://newsmpg.com/Out-of-the-hell-of-infamy-determined-to-take-their-name-to-the-sky--know-how-these-youth-of-Banchhra-community-made-their-fate-different

रतलाम@newsmpg ।   बांछड़ा समाज अब अपने बच्चों के पढ़ाई और व्यापार में आगे रहने के लिए जाना जाएगा। जिले के गांव परवलिया के बेटे आकाश चौहान ने एमपीएसबी परीक्षा में मेरिट में आने के साथ कृषि विस्तार अधिकारी बनने का सपना सच कर लिया है। 


खास बात यह है कि पिछले दो महीनों में तमाम मुश्किलों के बीच मेहनत के दम पर नई किस्मत लिखने वाले वो अकेले युवा नहीं हैं। एक बेटी 100 में से 100 अंक हासिल कर ब्रांच पोस्ट मास्टर बनी हैं तो हनुमंतिया के युवा का चयन एमबीबीएस में हुआ है। अन्य युवा पोल्ट्री और बिजली व्यवसाय से दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। ये बदलती तस्वीर युवाओं की उस जिद का परिणाम है जो पिछले कुछ ही सालों में जिला प्रशासन से मिली प्रेरणा के बाद की है। 

कलेक्टर ने कहा आप जैसा युवा हर्ष लाते हैं 

जिले के ग्राम परवलिया में रहने वाले 19 वर्षीय आकाश चौहान अपने साथी विनोद चौहान के साथ शुक्रवार को रतलाम पंहुचे। यहां कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने दोनों से भेंट की और उनकी लगन की प्रशंसा करते हुए हर्ष जताया। 
कलेक्टर ने कहा आप जैसे युवा हर्ष लाते हैं। जिला प्रशासन सभी इच्छुक युवाओं की हरसंभव मदद करेगा, लेकिन आप भी समाज के बच्चों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कोशिश करते रहें। 


नाम को चरितार्थ कर बने मिसाल 

आकाश का चयन मप्र प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में हुआ है। उन्होंने गांव के स्कूल से 10वीं तक और फिर जावरा से 12वीं तक पढ़ाई की। खंडवा कृषि महाविद्यालय से बीएससी कृषि की पढ़ाई करने के दौरान ही एमपीएसबी परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली। आगे वे यूपीएसई की तैयारी करना चाहते हैं। इस मुकाम तक पंहुचने वाले आकाश अपने गांव और समाज के पहले युवा हैं। परिजन कहते हैं कि कहने को यह सामान्य नौकरी है, लेकिन गांव और समाज के हालातों के बीच यहां तक पंहुचना भी बहुत बड़ी बात है। 

ये बेटे भी हैं समाज के हीरो

  • परवलिया के ही 20 वर्षीय विनोद चौहान ने 2018 में पोल्ट्री फार्म व्यवसाय शुरु कर स्वरोजगार का हाथ थामा। अब वे परिवार और गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने भी पढ़ाई की और अब गांव के अन्य बच्चों और खासकर बच्चियों को पढ़ाई में आगे लाने के लिए जुट गए हैं। इसके लिए वे अपने काम से समय निकालकर घर-घर जाकर परिजनों को सम­ााने और योजनाओं का लाभ दिलवाने की कोशिश भी कर रहे हैं। 
    - गांव रूंडी के अजय चौहान ने भी विरोध के बावजूद पढ़ाई की और हाल ही में उनका चयन रेलवे भर्ती परीक्षा में हुआ है। 
    - हनुमंतिया गांव के आशीष चौहान ने गांव में रहकर ही पढ़ाई की और अपने दम कर एमबीबीएस महाविद्यालय जबलपुर में दाखिला पा लिया है। जल्द ही वे समाज से पहले डॉक्टर बनकर नई इबारत लिखेंगे। 

बेटियों की मेहनत के आगे किस्मत हुई नतमस्तक 

बांछड़ा समुदाय के बेटे ही नहीं, अब होनहार बेटियां भी साबित कर रही हैं कि मेहनत के आगे किस्मत भी हार मान जाती है। परवलिया में रहने वाली और आकाश की बहन राजनंदिनी ने पोस्ट मास्टर भर्ती परीक्षा में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। वे जावरा के पास तालीदाना में पिछले महीने पदस्थ हुई हैं। आगे पढ़ाई और पीएससी की तैयारी जारी रखेंगी। उनकी अन्य बहन चंचल चौहान जो फिलहाल जावरा के शासकीय कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही हंैं, वे समाज के अन्य बच्चों को भी पढ़ाती हैं। वे बताती हैं कि उनका मकसद यही है कि समाज का हर बच्चा पढ़ाई का दामन थाम कर आगे बढ़े। 

इनसे मिली प्रेरणा को करते हैं याद 

युवाओं ने बताया कि इन्हें मुख्य धारा से जोड़ने में सबसे ज्यादा मेहनत तत्कालीन एसपी गौरव तिवारी ने की। उनके  द्वारा लगातार की गई काउंसलिंग और कोचिंग से ही इन्होंने नौकरी की तैयारी का मन बनाया। इनके साथ पुलिस अधिकारी अभिषेक आनंद, राजेश मालवीय, आईएस टीना मालवीय, पूर्व कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने भी बहुत प्रेरित किया। वर्तमान कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा, सहायक संचालक अंकिता पंड्या और विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी से भी निरंतर सहायता मिल रही है। 

अब भी 90 फीसदी बच्चियों को बाहर लाना बाकि 

युवा बताते हैं कि अब भी समाज में 90 फीसदी बच्चे मुख्य धारा से दूर हैं। सदियों से चली आ रही देह व्यापार की कुरीतियों में फंसी हुई बच्चियां, युवतियां आज भी समाज की स्वीकार्यता के अभाव में पढ़ाई और खिलौनों से दूर हैं। जिला प्रशासन के साथ मिलकर ये युवा भी कोशिश कर रहे हैं कि समाज के हर बच्चे को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिल सके। 

]]>
Fri, 02 Feb 2024 16:57:17 +0530 Moderator
मतगणना की पल&पल अपडेट, जानिये कौन बन रहा है आपका विधायक, अपडेट के लिए करते रहें लिंक को रिफ्रेश &  https://newsmpg.com/Counting-Results-of-Vidhansabha-Election-live-roundwise-updates-of-every-vidhansabh-in-Ratlam-District https://newsmpg.com/Counting-Results-of-Vidhansabha-Election-live-roundwise-updates-of-every-vidhansabh-in-Ratlam-District

रतलाम @newsmpg.com।  पल-पल इंतजार की घड़ियां पूरी हो गई हैं और चंद मिनटों में ही जिले के साथ राज्य में भी नई तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।  सिर्फ newsmpg.com पर आपकों न केवल जिले के हर राउंड की विधानसभावार लाईव अपडेट मिलती रहेगी, बल्कि  छत्तिसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और के हाल भी आप यहीं से ले सकेंगे। इसके लिए आपको करना होगा सिर्फ  https://www.newsmpg.com/Counting-Results-of-Vidhansabha-Election-live-roundwise-updates-of-every-vidhansabh-in-Ratlam-District  लिंक को रीफ्रेश और बटन प्रेस करते ही आपके मोबाइल पर आपके सामने होंगे ताजा तरीन अपडेट। 
तो सारा दिन रतलाम जिले के रतलाम शहर, ग्रामीण, जावरा, सैलाना और आलोट के राउंडवार आधिकारिक मत जानने और ये जानने के लिए कि कौन है आगे और किसका कितना चला जादू, बने रहिए पूरे दिन सिर्फ newsmpg.com के साथ ।

अब तक कौन कहां से आगे 

*2023* रतलाम जिले की पांचों विधानसभा परिणाम सबसे पहले

1️⃣ *विधानसभा 219 रतलाम ग्रामीण* भाजपा

पांचवा राउंड 

(कांग्रेस) लक्ष्मण डिंडोर -16398
(बीजेपी) मथुरालाल डामर -34669
(निर्दलीय) डॉ अभय ओहरी -1258

52778

2️⃣ *विधानसभा 220 रतलाम सिटी* भाजपा

7 राउंड

(बीजेपी) चैतन्य कुमार कश्यप -44959
(कांग्रेस) पारस सकलेचा -14468

कुल 59976

3️⃣ *विधानसभा 221 सैलाना* बाप

7 राउंड

(कांग्रेस) हर्ष विजय गहलोत -23216
(बीजेपी) संगीता चारेल -17239
(निर्दलीय) कमलेश डोडियार -27808

कुल ==

4️⃣ *विधानसभा 222 जावरा* भाजपा

8राउंड
 

(बीजेपी) डॉ, राजेंद्र पाण्डेय -39976
(कांग्रेस) वीरेंद्र सिंह सोलंकी -24046
(निर्दलीय) जीवन सिंह शेरपुर -19254

कुल==85742= मतो की गिनती

5️⃣ *विधानसभा 223 आलोट* भाजपा

तीसरा राउंड

(कांग्रेस) मनोज चावला - 2200
(बीजेपी) चिंतामणि मालवीय -6797
(निर्दलीय) प्रेमचंद गुड्डू -1416

10865

राउंड 5-   (किसको मिले

कितने वोट) 

रतलाम शहर से आगे हैं - भाजपा

भाजपा6 (चैतन्य काश्यप) 5579

कांग्रेस (पारस सकलेचा) 2538

गिनती हुए कुल वोट - 

रतलाम ग्रामीण से आगे हैं - भाजपा 

भाजपा (मथुरालाल डामर) - 7473

कांग्रेस (लक्ष्मणसिंह डिंडोर) - 2922

निर्दलीय - (अभय ओहरी) 89

गिनती हुए कुल वोट - 10668

जावरा से आगे हैं -  भाजपा

भाजपा (डॉ. राजेंद्र पाण्डेय) -  5045

कांग्रेस (वीरेंद्र सिंह सोलंकी) 2826

निर्दलीय (जीवनसिंह शेरपुर) -2568

गिनती हुए कुल वोट - 51725

राउंड 4-   (किसको मिले

कितने वोट) 

रतलाम शहर से आगे हैं - भाजपा

भाजपा6 (चैतन्य काश्यप) 6837

कांग्रेस (पारस सकलेचा) 1509

गिनती हुए कुल वोट - 

रतलाम ग्रामीण से आगे हैं - भाजपा 

भाजपा (मथुरालाल डामर) - 

कांग्रेस (लक्ष्मणसिंह डिंडोर) - 

निर्दलीय - (अभय ओहरी) 

गिनती हुए कुल वोट - 

जावरा से आगे हैं -  भाजपा

भाजपा (डॉ. राजेंद्र पाण्डेय) - 9440

कांग्रेस (वीरेंद्र सिंह सोलंकी) 5454

निर्दलीय (जीवनसिंह शेरपुर) -4604

गिनती हुए कुल वोट - 

सैलाना से आगे हैं -  कांग्रेस


भाजपा (संगीता चारेल) - 9960

कांग्रेस (हर्षविजय गेहलोत) -11066

बाप (कमलेश्वर डोडियार) -9293

गिनती हुए कुल वोट -

आलोट से आगे हैं -  

भाजपा (चिंतामणी मालवीय) -

कांग्रेस (मनोज चावला) -

निर्दलीय  (प्रेमचंद गुड्डू) -

गिनती हुए कुल वोट - 

राउंड 3-   (किसको मिले

कितने वोट) 

रतलाम शहर से आगे हैं - भाजपा

भाजपा (चैतन्य काश्यप) 8337

कांग्रेस (पारस सकलेचा) 1752

गिनती हुए कुल वोट - 

रतलाम ग्रामीण से आगे हैं - भाजपा 

भाजपा (मथुरालाल डामर) -  

कांग्रेस (लक्ष्मणसिंह डिंडोर) - 

निर्दलीय - (अभय ओहरी) 

गिनती हुए कुल वोट - 

जावरा से आगे हैं -  भाजपा

भाजपा (डॉ. राजेंद्र पाण्डेय) - 9440

कांग्रेस (वीरेंद्र सिंह सोलंकी) 5454

निर्दलीय (जीवनसिंह शेरपुर) -4604

गिनती हुए कुल वोट - 

सैलाना से आगे हैं -  कांग्रेस


भाजपा (संगीता चारेल) - 9960

कांग्रेस (हर्षविजय गेहलोत) -11066

बाप (कमलेश्वर डोडियार) -9293

गिनती हुए कुल वोट -

आलोट से आगे हैं -  

भाजपा (चिंतामणी मालवीय) -

कांग्रेस (मनोज चावला) -

निर्दलीय  (प्रेमचंद गुड्डू) -

गिनती हुए कुल वोट - 

राउंड 2-   (किसको मिले

कितने वोट) 

रतलाम शहर से आगे हैं - भाजपा

भाजपा (चैतन्य काश्यप) 

कांग्रेस (पारस सकलेचा) 

गिनती हुए कुल वोट - 

रतलाम ग्रामीण से आगे हैं - भाजपा 

भाजपा (मथुरालाल डामर) -  7652

कांग्रेस (लक्ष्मणसिंह डिंडोर) - 3247

निर्दलीय - (अभय ओहरी) 202

गिनती हुए कुल वोट - 

जावरा से आगे हैं -  भाजपा

भाजपा (डॉ. राजेंद्र पाण्डेय) -3655

कांग्रेस (वीरेंद्र सिंह सोलंकी) -2642

निर्दलीय (जीवनसिंह शेरपुर) -2717

गिनती हुए कुल वोट - 

सैलाना से आगे हैं -  कांग्रेस


भाजपा (संगीता चारेल) - 4015

कांग्रेस (हर्षविजय गेहलोत) -4598

बाप (कमलेश्वर डोडियार) -510

गिनती हुए कुल वोट -

आलोट से आगे हैं -  

भाजपा (चिंतामणी मालवीय) - 6116

कांग्रेस (मनोज चावला) -1875

निर्दलीय  (प्रेमचंद गुड्डू) -

गिनती हुए कुल वोट - 


राउंड 1-   (किसको मिले

कितने वोट) 

रतलाम शहर से आगे हैं - भाजपा

भाजपा (चैतन्य काश्यप) 

कांग्रेस (पारस सकलेचा) 

गिनती हुए कुल वोट

रतलाम ग्रामीण से आगे हैं - भाजपा 

भाजपा (मथुरालाल डामर) -  

कांग्रेस (लक्ष्मणसिंह डिंडोर)

निर्दलीय - (अभय ओहरी) 

गिनती हुए कुल वोट - 

जावरा से आगे हैं -  भाजपा

भाजपा (डॉ. राजेंद्र पाण्डेय) -

कांग्रेस (वीरेंद्र सिंह सोलंकी) -

निर्दलीय (जीवनसिंह शेरपुर) -

गिनती हुए कुल वोट - 

सैलाना से आगे हैं -  


भाजपा (संगीता चारेल) - 2710

कांग्रेस (हर्षविजय गेहलोत) -2977

बाप (कमलेश्वर डोडियार) -3844

गिनती हुए कुल वोट - 9945

आलोट से आगे हैं -  

भाजपा (चिंतामणी मालवीय) - 6116

कांग्रेस (मनोज चावला) - 1875

निर्दलीय  (प्रेमचंद गुड्डू) - 1525

गिनती हुए कुल वोट - 

]]>
Sun, 03 Dec 2023 20:09:05 +0530 Moderator