NewsMPG – MP & India News: Ratlam, Ujjain, Indore, Bhopal, Delhi, Mumbai | Sports, Spirituality, Arts & Travel & : राजनीति@ MP https://newsmpg.com/rss/category/madhya-pradesh-politics NewsMPG – MP & India News: Ratlam, Ujjain, Indore, Bhopal, Delhi, Mumbai | Sports, Spirituality, Arts & Travel & : राजनीति@ MP en Copyright 2023 Newsmpg.com All Rights Reserved :: WebMaster : Harsh Shukla मध्यप्रदेश स्थापना दिवस विशेष , रतलाम के जननायक की पूरी कहानी , मध्यभारत में रतलाम की क्या थी स्थिति जानिए , newsmpg स्पेशल स्टोरी में https://newsmpg.com/Madhya-Pradesh-Foundation-Day-Special,-the-complete-story-of-the-peoples-leader-of-Ratlam,-know-what-was-the-status-of-Ratlam-in-Central-India https://newsmpg.com/Madhya-Pradesh-Foundation-Day-Special,-the-complete-story-of-the-peoples-leader-of-Ratlam,-know-what-was-the-status-of-Ratlam-in-Central-India
रतलामएमपी गोस्वामी , मध्यप्रदेश अपना  69 वां  स्थापना दिवस  मना रहा है,इसका एक खास जिला रतलाम पहले मध्यभारत  का हिस्सा रहा है। मध्यभारत सहित चार राज्यों को मिलकर 1956  में मध्य्प्रदेश का गठन हुआ।  
मध्यभारत  की राजधानी ग्वालियर थी, रतलाम जिले से उस समय भी पांच विधायक चुने जाते थे। 1951  में मध्यप्रांत की विधानसभा के चुनाव हुए।  मध्यभारत की 99  सीटों के लिए चुनाव हुए इसमें कांग्रेस ने 75 , सोशलिस्ट पार्टी ने 4 , जनसंघ ने 4 , अखिल भारतीय रामराज्य परिषद ने 2 , हिन्दू महासभा ने 11 जीती थी। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सफलता प्राप्त की थी।  रतलाम क्षेत्र के पहले विधायक डॉ देवीसिंह एक स्वंत्रतता सेनानी थे।

ये थे रतलाम जिले के पांच विधायक 
उस समय कई सीट ऐसी थी जहां से दो विधायक चुने जाते , रतलाम क्षेत्र भी रतलाम तहसील और सिटी में विभाजित था , 
रतलाम तहसील से देवीसिंह सूरजमल , रतलाम सिटी से प्रेमसिंह , सैलाना से जीता भग्गा , आलोट से कुसुमकान्त जैन , जावरा से चौधरी फैजुल्ला बख्श , विधायक चुने गए थे।

आज़ादी के सिपाही डॉ. देवी सिंह राजपुरोहित 
रतलाम के सपूत डॉ. देवी सिंह राजपुरोहित को  अदम्य साहस, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यो के लिए याद किया जाता है। 
15 दिसंबर 1907 को रतलाम जिले के सरवन गाँव में जन्मे डॉ. राजपुरोहित का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। राजस्थान के तालाखिया गाँव से जुड़ी उनकी पारिवारिक जड़ें उन्हें परंपरा और त्याग की प्रेरणा देती रहीं।
शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभा दिखाते हुए उन्होंने 18 वर्ष की आयु में पंजाब विश्वविद्यालय (दिल्ली) से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी मेधा को देखते हुए रतलाम रियासत ने उन्हें इंदौर मेडिकल स्कूल में चिकित्सा की पढ़ाई के लिए चुना, जहाँ से उन्होंने एल.एम.पी. (लाइसेंटिएट इन मेडिसिन एंड सर्जरी) की उपाधि प्राप्त की।

 स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका
महत्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से प्रेरित होकर वे स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। स्कूल में निर्भय होकर उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराया। इस साहसिक कदम पर उन्हें छात्रवृत्ति रद्द करने की धमकी और कई प्रकार की प्रताड़नाओं का सामना करना पड़ा, परन्तु ब्रिटिश प्रशासन को अंततः उनके आगे झुकना पड़ा।स्वतंत्रता संघर्ष के साथ-साथ उन्होंने चिकित्सा को समाजसेवा का माध्यम बनाया। एक चिकित्सा संस्थान की स्थापना कर उन्होंने आमजन की सेवा की और गरीबों के डॉक्टर के रूप में प्रसिद्ध हुए।

 किसान आंदोलनों और सामाजिक चेतना का नेतृत्व
1938 में वे रतलाम प्रजा मंडल के अध्यक्ष चुने गए और किसान आंदोलन का नेतृत्त्व करते हुए ‘बेगार प्रथा’ के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध अनेक आंदोलनों का संचालन किया, जिससे किसानों को नए अधिकार और स्वाभिमान की अनुभूति हुई।

 जेल यात्रा और गांधीजी का हस्तक्षेप
1940 में उन्हें राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया और 13 मार्च 1940 को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। गांधीजी के हस्तक्षेप और मुम्बई के प्रसिद्ध अधिवक्ता एम.एम. मुंशी के प्रयासों से उन्हें 13 जनवरी 1942 को रिहाई मिली।

स्वतंत्रता के बाद का योगदान
1947 में रतलाम की लोकप्रिय सरकार में उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और श्रम मंत्री बनाया गया। उन्होंने हरिजनों के मंदिर प्रवेश जैसे ऐतिहासिक सामाजिक सुधारों को लागू कराया और हिंदू-मुस्लिम एकता को सुदृढ़ करने के प्रयास किए।28 मई 1948 को वे मध्य प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने और अनुसूचित जाति कल्याण समिति के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी निभाई। वे 15 वर्षों तक रतलाम कांग्रेस के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संविधान सभा के सदस्य रहे।

 राजनीतिक जीवन का विस्तार
1952, 1957 और 1967 में वे मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र कैबिनेट में श्रम एवं आवास मंत्री तथा 1969 में  श्यामचरण शुक्ल के सीएम कार्यकाल में स्वास्थ्य एवं जेल मंत्री के रूप में सेवाएँ दीं।
उन्होंने विभिन्न संगठनों में नेतृत्व किया भारत सेवक संघ के अध्यक्ष, रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, बालाचार संस्था के उपाध्यक्ष और भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष के रूप में सेवाए दी।  

]]>
Fri, 31 Oct 2025 11:45:31 +0530 newsmpg
रतलाम जिला कांग्रेस में होगा एक और बड़ा बदलाव, जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने की तैयारी https://newsmpg.com/Ratlam.-Following-the-reshuffle-of-district-presidents-within-the-Congress-party-as-part-of-organizational-reform,-new-energy-has-been-infused-into-the-Congress-party-across-the-state.-The-Congress-party-has-entered-the-second-phase-of-organizational-reform.-Block-presidents-will-soon-be-appointed https://newsmpg.com/Ratlam.-Following-the-reshuffle-of-district-presidents-within-the-Congress-party-as-part-of-organizational-reform,-new-energy-has-been-infused-into-the-Congress-party-across-the-state.-The-Congress-party-has-entered-the-second-phase-of-organizational-reform.-Block-presidents-will-soon-be-appointed
  रतलाम।newsmpg@  संगठन सजृन के तहत कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के बदलाव के बाद प्रदेश भर में कांग्रेस में नई उर्जा का संचार हुआ है। कांग्रेस संगठन सजृन के दूसरे दौर में पहुंच गई है। अब जल्द ही ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां होने जा रही है। 
रतलाम जिलें के सोलह ब्लॉक में नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति भी प्रदेश कांग्रेस द्वारा नवरात्रि के बाद किसी भी समय की जा सकती है। इन नियुक्तियों में जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 
इसके साथ ही अगले ही माह जिला कार्यकारिणाी की घोषणा भी की जाएगी। इस बार कांग्रेस की कार्यकारिणी परंपरागत तरीके से जंबो नही होगी। जिले में अधिकतम 65 लोगो की कार्यकारिणी बनेगी। रतलाम जिलें में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत एवं जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल संगठन सजृन के तहत अलग-अलग रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को प्रस्तुत करेगें। इसी आधार पर नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएगी। 

पार्टी रख रही फूंक कर कदम 
कांग्रेस संगठन में चल रहे संगठन सृजन अभियान ने पूरे प्रदेश में व्यापक हलचल मचा दी है। हाल ही में जिलाध्यक्षों के बदलाव के बाद अब पार्टी ब्लॉक स्तर तक संरचना को नया स्वरूप देने की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और संगठनवाद के मूल सिद्धांतों के अनुरूप हो रही है।   2023 के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने के लिए फंूक -फूंक कर कदम रख रही है। 
इसका उद्देश्य नए नेताओं को आगे लाना, बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन को गतिशील बनाना और कार्यकतार्ओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। इस अभियान की औपचारिक शुरूआत जून 2025 में राहुल गांधी ने भोपाल में की थी, जिसमें पार्टी को मजबूत करने और जवाबदेही तय करने की बात पर बल दिया गया। 
 

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया  
'संगठन वर्ष' घोषित किए गए 2025 में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूरी की जा चुकी है। अब जिला अध्यक्षों को ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए फ्री-हैंड दिया गया है, मगर यह निर्णय संगठन के जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरणों तथा स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप होगा। प्रत्येक जिलाध्यक्ष को नियुक्तियां करने के लिए 40 दिन का समय मिला है, जिसमें उन्हें पार्टी की विचारधारा और संघर्ष क्षमता वाले लोगों को प्राथमिकता देकर एक टीम बनानी है, जो हर परिस्थिति में पार्टी हित को सर्वोपरि माने। नाम तय करने के बाद अंतिम अनुमोदन प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा किया जाएगा। 


 नियुक्ति में पारदर्शिता और स्थानीय समीकरण  
ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति व्यक्तिगत सिफारिश या गुटबंदी के आधार पर नहीं, बल्कि संगठन सृजन अभियान की शर्तों पर होगी। जिलाध्यक्षों से अपेक्षा की गई है कि वे स्थानीय स्तर के जातिगत और सामाजिक समीकरणों को समझकर कार्यकतार्ओं और वरिष्ठ नेताओं से समन्वय कर नाम भेजें। इसी कवायद के तहत संगठन प्रभारी जिलों और ब्लॉकों में जाकर वन-टू-वन चर्चा भी कर रहे हैं, ताकि सक्रिय और सक्षम कार्यकतार्ओं को जिम्मेदारी मिल सके। 

युवाओं, नए चेहरों को मिलेगा मौका  
इस पुनर्गठन में वरिष्ठ व अनुभवी पदाधिकारियों के साथ-साथ युवाओं और नए चेहरों को प्रमुखता दी जा रही है। लगातार बने हुए पदाधिकारियों को भी रोटेशन के आधार पर बदलकर संगठन में ताजगी लाने की रणनीति है। वहीं, जिन्होंने अच्छा काम किया है, उन्हें संगठन के भीतर और ऊंचे पदों पर प्रमोशन मिलेगा। 
-------------

]]>
Fri, 19 Sep 2025 15:35:16 +0530 newsmpg
नए कलेवर में आएगी कांग्रेस, हर मुद्दे पर संघर्ष का एलान ,नए जिलाध्यक्ष ने कहा  पांचो विधानसभा सीट भी जीतेगें , पहली प्रेसवार्ता में क्या बोले जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष https://newsmpg.com/Congress-will-come-in-a-new-avatar,-declaration-of-struggle-on-every-issue,-new-district-president-said-that-all-five-assembly-seats-will-be-won,-what-did-the-district-president-and-city-president-say-in-the-first-press-conference https://newsmpg.com/Congress-will-come-in-a-new-avatar,-declaration-of-struggle-on-every-issue,-new-district-president-said-that-all-five-assembly-seats-will-be-won,-what-did-the-district-president-and-city-president-say-in-the-first-press-conference
रतलाम। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका और सशक्त तरीके से निर्वहन करेगी। जनता के हर मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी। 
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत‘गुड्डू’’ और शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रेस क्लब भवन में अपनी पहली प्रेसवार्ता में जिले की राजनीतिक स्थिति और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
जिलाध्यक्ष गहेलोत कहा ने सबसे पहले विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया और कहा कि रतलाम जिले की पांचों विधानसभा सीटों में वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं हैं। कई नाम दो बार दर्ज हैं, कई हटा दिए गए हैं और कई मतदाता एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में दर्ज हैं। उनका कहना था कि इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोर  गद्दी छोड़ो आंदोलन जिले में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। जिलाध्क्ष गुड्डू ने कहा  कांग्रेस जिले की पांचो विधानसभा जीतने की रणनीति पर मजबूती से काम करेगी। 

सरकार पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही
श्री गेहलोत  ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और महिलाओं पर अपराधों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। रतलाम जिले के आंकड़े बताते हैं कि नाबालिग और महिलाओं पर अपराध की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ी हैं, लेकिन सरकार पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों की जमीनों की खरीदी-बिक्री में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं। पिछले 20 वर्षों में लगभग 1200 हेक्टेयर जमीन आदिवासियों से गैर आदिवासियों को बेची गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी और जरूरत पड़ने पर न्यायालय तक जाएगी

रतलाम का दुर्भाग्य शाह ने किया ­ांडावंदन
श्री गेहलोत ने कहा कि देश की सेना और साहसी बेटी का अपमान करने वाले मंत्री से रतलाम में स्वतंत्रता दिवस पर ­ांडावंदन करवाना दुर्भाग्यपूर्ण है। गेहलोत ने कहा 
ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री विजय शाह ने आॅपरेशन सिंदूर के सेना नायकों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया, और इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने रतलाम में उन्हीं के हाथों झंडावंदन करवा कर जिले की जनता का अपमान किया। श्रीग ेहलोत ने कहा  मनरेगा का सही क्रियान्वयन नहीं हो पाने से मजदूर वर्ग विशेषकर आदिवासी समुदाय गहरी परेशानियों का सामना कर रहा है। मजदूरी समय पर नहीं मिलने और कार्य में अनियमितता के कारण ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
 जो काम मिलता भी है, उसकी मजदूरी महीनों तक अटकी रहती है। इससे परिवारजीविका चलाने के लिए  हर साल शहरों और दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने पर विवश हो जाते हैं।


नगर निगम तीन साल में बना भ्रष्टाचार का अड्डा 
नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा भाजपा की नगर निगम में तीन साल का कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। महापौर पूरी तरह से विफल साबित हुए है। नगर की जनता त्रस्त है। कांग्रेस हर मोर्चे पर आंदोलन खड़ा करेगी। श्री वर्मा ने कहा नगर में बुथ लेवल पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रस वार्ता में पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, जावरा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष युसुफ कड़पा,सैलाना नगर परषिद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला , फैय्याज  मंसूरी , मयंक जाट ,राजीव रावत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। 

]]>
Mon, 18 Aug 2025 16:40:26 +0530 newsmpg
नहीं देंगे जमीन, रतलाम में निवेश क्षेत्र का विरोध, बाप पार्टी के विधायक भी उतरे मैदान में & https://newsmpg.com/MLA-sat-on-a-dharna-against-the-governments-negligence-said-the-government-is-snatching-the-right-to-live-from-the-poor https://newsmpg.com/MLA-sat-on-a-dharna-against-the-governments-negligence-said-the-government-is-snatching-the-right-to-live-from-the-poor
रतलाम@newsmpg।  जिले में एक विधायक जिला प्रशासन और शासन की अनदेखी के खिलाफ धरने पर बैठ गए। रतलाम के कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनों आदिवासियों के साथ ही विधायक ने भी जमीन पर बैठकर गरीबों की सुनवाई नहीं होने का विरोध किया। इसके बाद कलेक्टर ने उन्हें अपने कक्ष में बुलाया और उनसे अकेले में चर्चा की। यहां भी विधायक ने रतलाम निवेश क्षेत्र योजना को जनहित में निरस्त करने की माँग की। 

SEE Video 

#सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार आदिवासियों के साथ सोमवार को रतलाम पहुंचे। डोडियार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी दो दिन पहले पत्र लिखा था जिसमें निवेश क्षेत्र को निरस्त करने की मांग की गई थी, लेकिन इसपर कोई सुनवाई नहीं होने पर वे सोमवार को प्रदर्शन करने पंहुचे। रैली के रूप में यह सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मुख्य दरवाजे के बाहर की जमीन पर बैठकर उन्होंने धरना दिया।

इस दौरान नारेबाजी भी की गई। विधायक डोडियार ने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे के समीप रतलाम ग्रामीण और सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक निवेश क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। गांव पलसोडी, जुलवानिया, बिब्दौड़, सरवनी, रामपुरिया, जामथुन आदि गावों को मिलाकर निमार्णाधीन निवेश क्षेत्र में निजी और शासकीय मिलाकर 1666 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर निर्माण चल रहा है। जो जमीन उद्योग विभाग को आवंटित की गई है उसमें से बड़ा हिस्सा आदिवासियों का है। वहां दशकों से कई आदिवासी गरीब परिवार रहते और खेती करते हैं। उनके पास रहने या जीवन गुजर का कोई और रास्ता नहीं है। जमीन पर जंगल और पास ही जल स्त्रोत भी हैं। निवेश क्षेत्र के लिए चिन्हित की गई भूमि की भौगोलिक तथा पर्यावरणीय स्थितियों का भी ध्यान नहीं रखा गया है। 

SEE MORE VIDEOS -

ग्राम सभा को ही नकार रहा शासन

डोडियार ने कहा कि निवेश योजना के लिए आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण के लिए ग्राम पंचायत और पेसा कानून के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन तक नहीं हुआ है। ग्राम जनों से किसी प्रकार की कोई सहमति नहीं ली गई है। भारत के संविधान और सर्वोच्च न्यायालय ने ग्राम सभा को जिला पंचायत के अधिकारों के तहत सर्वोच्च अधिकार प्रदान किए हैं इस क्षेत्र की ग्राम सभाओं द्वारा भी निवेश क्षेत्र के खिलाफ आदेश पारित किए गए हैं परंतु उसको भी पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया है।

पहले भी सरकार ने किए वादे, आज तक अधूरे

इस दौरान विधायक के साथ ग्रामीणों ने बताया कि इस निवेश क्षेत्र से आम जिलेवासियों को कोई लाभ नहीं होगा। 8 लेन में भी उनकी जमीनों को अधिग्रहित करने वक्त अच्छा मुआवजा और टोल नाके समेत 8 लेन पर बनने वाले प्रतिष्ठानों में उन्हें पहले नौकरी पर रखने के वादे किए गए थे। पंरतु हकीकत ठीक उल्टी है। 8 लेन स्थानीय लोगों को नहीं रखा जा रहा है, न ही मुआवजा बाजार दर के अनुसार ठीक से मिला। खेत कटकर अलग हो गए जहां रोड पार कर आना-जाना भी संभव नहीं। कहीं पानी भर रहा है कहीं जमीन बेकार हो गई। 

Report By - MP Goswami & Aditi mishra, Ratlam 

]]>
Mon, 21 Oct 2024 16:46:13 +0530 newsmpg
आय दो गुना करने के दावे करती है भाजपा सरकार, लेकिन लागत कर दी 10 गुना https://newsmpg.com/congress--Kisan-Nyay-Yatra-organised-in-Sailana-where-congress-leaders-and-farmers-demanded-MSP-of-rs-6000-for-soyabeen-crop https://newsmpg.com/congress--Kisan-Nyay-Yatra-organised-in-Sailana-where-congress-leaders-and-farmers-demanded-MSP-of-rs-6000-for-soyabeen-crop रतलाम/ सैलाना।  

सरकार किसानों की आय दोगुना करने के दावे कर रही है, किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। आज हर तरफ से किसान की स्थिति खराब है। खेती के लिए बीज, दवाई, ट्रैक्टर का डीजल, मजदूरी, परिवहन सब कुछ पिछले 10 सालों में 10 गुना महंगा हो गया है। फसलों के दाम बढ़ने के बजाय कम ही हुए हैं। 10 साल से सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य 6 हजार रुपए करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार के कान पर जूं भी नहीं रेंग रही है। किसान और गरीबों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही, बातें बहुत बड़ी-बड़ी की जा रही हैं। इस देश की रीढ़ किसान है, उसकी सुनना ही पड़ेगी।
यह बातें यात्रा संयोजक और पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सैलाना में आयोजित किसान न्याय यात्रा का नेतृत्व करते हुए कही। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर  जिला स्तरीय न्याय यात्रा सैलाना में सुसनेर विधायक बापूसिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा निकाली गई। न्याय यात्रा में हजारों की संख्या में किसान, ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले तो बड़ी संख्या में पैदल भी मौजूद रहे।

तपती धूप में बैठे रहे किसान 

सरवन रोड से प्रारंभ होकर गोधुलिया तालाब तक पूर्व विधायक गेहलोत के साथ ही नेतृत्व में यह यात्रा निकली। बांसवाड़ा रोड से प्रारंभ हुई यात्रा सैलाना नगर के मार्गों से होते हुए रतलाम रोड स्थित गोधुलिया तालाब पर पहुंची। यहां पर सभा रखी गई। तपती धूप में किसान व कांग्रेस नेता बैठे रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। किसान हाथों में सोयाबीन की सुखी फसल व सोयाबीन भी लेकर पहुंचे। यात्रा में रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, फैय्याज मंसूरी, पूर्व पार्षद राजीव रावत, बसंत पंड्या, किसान नेता डीपी धाकड़, राजेश पुरोहित, राजेश भरावा, सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष लक्की शुक्ला ,शेखर  गेहलोत , जीवनलाल मईड़ा,  लक्ष्मीचंद्र कटारिया , सलिया देवड़ा,  सुरेश डिंडोर, जगदीश पटीदार श्रीराम चौधरी, कारूलाल निनामासमेत कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसानों ने एकजुट होकर जताया आक्रोश

इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। किसान व कांग्रेस नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल भी चल रहे थे तो हाथों में सोयाबीन की भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की तख्तियां भी लेकर शामिल हुए।
किसानों और कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर हमारी मांग सरकार नहीं मांगती तो आगे और आंदोलन किए जाएंगे। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को आ रही समस्याओं से प्रदेश सरकार को जगाया जा रहा है। सोयाबीन का भाव 10 साल पहले जो था वो मंहगाई के इस दौर में भी अभी उसी भाव में मिल रहा है। न्याय यात्रा के माध्यम से किसानों को सोयाबीन के भाव 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल, धान 3100 समर्थन मूल्य करने की मांग की। उन्होंने सरकार 10 सालों से आश्वासन और बयान ही दे रही है, अब परिणाम देना पड़ेगा।

खराब हुई फसल का मुआवजा भी दें

एसडीएम मनीष जैन गोधुलिया तालाब किनारे किसानों से ज्ञापन लेने पंहुचे जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि हमारे देश के अन्नदाता किसान इस समय काफी परेशानियों से जुझ रहा है। भारी वर्षा (अतिवृष्टि) से उनकी सोयाबीन एवं धान की फसलों को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 50 प्रतिशत किसानों की सोयाबीन फसल में फल ही नहीं लगा है। किसानों की लागत मूल्य दोगुना हो गई हैं, वर्ष 2011 में भी सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रुपएं प्रतिक्विंटल थें। आश्चर्य की बात है कि आज भी वर्ष 2024 में पुराने दामों पर ही उनकी उपज खरीदी जा रही है। सैलाना विधानसमा में अतिवृष्टि होने से सोयाबीन की फसल सड़ गई है एवं पीला मोंजक बीमारी से भी फसल पूर्ण रूप से नष्ट होने की कगार पर है जिसका तुरन्त सर्वे करवाया जाकर नुकसानी का तुरन्त बीमा दिलवाया जाए।

राहुल गांधी पर टिप्पणी के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर

इस दौरान किसानों और कांग्रेस नेताओं ने एक और ज्ञापन राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा। इसमें लोकसमा नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्द्ध, उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह एवं महाराष्ट्र की शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ एवं एनडीए गठबंधन के नेताओ द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विरोध जताया गया। साथ ही जातिसूचक टिप्पणी और गांधी के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग  एवं सार्वजनिक रूप से अपमान कर देश में अशांति फैलाने के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई।

]]>
Fri, 20 Sep 2024 18:11:33 +0530 newsmpg
रतलाम लोकसभा चुनाव रिजल्ट अपडेट & कौन आगे, कौन कहां से मार रहा बाज़ी https://newsmpg.com/Loksabha-election-results-on-Ratlam-seat-see-updates-and-many-more-things-live-with-us https://newsmpg.com/Loksabha-election-results-on-Ratlam-seat-see-updates-and-many-more-things-live-with-us रतलाम।    लोकसभा के चुनावी दंगल में मतदाता अपने-अपने मतों के द्वारा उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला लिख चुके हैं।  रतलाम के कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में सुबह 8:00 बजे देशभर के साथ ईवीएम में कैद नई सरकार और रतलाम झाबुआ संसदीय सीट समेत जिले से जुड़ी तीनों सीटों के लिए मतगणना शुरू की गई।कलेक्टर राजेश बाथम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा समेत जिले भर के तमाम अधिकारी मतगणना के काम में लगे हुए हैं।

तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद तीनों विधानसभा मिलकर रतलाम जिले से भाजपा करीब 12000 मतों से आगे चल रही है।सैलाना विधानसभा में दो राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा ने लगभग 3000 की बढ़त बनाई है, जबकि रतलाम ग्रामीण में दो राउंड की काउंटिंग के बाद ही भाजपा करीब 5000 से ज्यादा मतों की बढ़त ले चुकी है। वही रतलाम शहर में भी दो राउंड के बाद 4000 से ज्यादा की बढ़त भाजपा ने बना ली थी । 

दोपहर 12:00 बजे तक रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट पर भाजपा लगभग 142270 मतों से आगे चल रही है। 

तीसरे राउंड में रतलाम जिले में

भाजपा 7822 कांग्रेस को 1546तीसरे राउंड में भाजपा 6276 वोटो से तथा कुल अब तक 12747 वोटो से आगे। 

रतलाम सीट से जुड़ी हर अपडेट के लिए पूरे दिन बन रहे न्यूज एमपी जी के साथ और आपको करना होगा सिर्फ इस लिंक को हर बार नई अपडेट के लिए प्रेसविश्वसनीय एवं सटीक सूचनाओं के लिए बने रहे हमारे साथ चैनल को करें लाइक और दिन प्रतिक्रिया

]]>
Tue, 04 Jun 2024 09:04:54 +0530 newsmpg
गर्मी, बारिश के बीच भी नहीं रुका उत्साह, कुछ केंद्रों पर पहली बार हुआ कुछ ऐसा कि हैरान हो गए मतदाता https://newsmpg.com/Enthusiasm-did-not-stop-even-in-the-heat-and-rain-something-happened-for-the-first-time-at-some-centers-that-surprised-the-voters https://newsmpg.com/Enthusiasm-did-not-stop-even-in-the-heat-and-rain-something-happened-for-the-first-time-at-some-centers-that-surprised-the-voters
रतलाम@newsmpg। देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक उत्सव में सोमवार को रतलाम ने भी भागीदारी की। 13 मई को जिले में शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। गर्मी और तीखी धूप के कारण शहर से गांवों तक सुबह मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी लाइनें लगी रहीं। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर में ढ़ाई बजे तक धूप के कारण  मतदान केंद्रों पर लोग कम रहे। अचानक आई बारिश ने माहौल बदल दिया। लेकिन शाम को ठंडक और बादल होते ही एक बार फिर से लोग वोट देने पहुंचने लगे। 

कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी राहुल लोढ़ा समेत अधिकारी पूरे दिन भ्रमण करते रहे। जिले में आमतौर पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ, लेकिन केंद्रों पर छुटपुट दिक्कतों और ईवीएम खराबी की खबरें भी आती रहीं। कई केंद्रों पर बारिश के बाद शाम को दोबारा कतार लगी। सोमवार को कलेक्टर के निर्देश पर फर्जी मतदान रोकने के लिए भी प्रयास किए गए। बुर्का और घूंघट पहनकर आई महिलाओं के लिए विशेष महिला कर्मचारियों को भी तैनात किया गया। 

कैबिनेट मंत्री ने रतलाम में किया मतदान

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने पत्नी नीता काश्यप के साथ मतदान किया। वे फ्रीगंज स्थित जिला थोक उपभोक्ता भंडार कार्यालय के भवन में स्थित मतदान केन्द्र क्र. 174 पर मतदान करने पहुंचे। श्री काश्यप ने कहा कि मालवा की सभी 8 सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में अपार उत्साह है। 

कई केंद्र पर छाछ, लस्सी, पना पिलाया गया 

गर्मी को देखते हुए कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर जिले के कई मतदान केंद्रों पर अनूठी पहल की गई। अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा रतलाम शहर के 77 तथा जिले के कुल 137 मतदान केन्द्रों पर छाछ, लस्सी, केरी का पना, पेयजल इत्यादि व्यवस्थाएं की गई। जिला औषधि विक्रेता संघ, सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया, लायंस क्लब, सांची दुग्ध संघ, सराफा एसोसिएशन आदि ने व्यवस्था में सहयोग दिया। 

कहीं खराब हुई मशीन, कहीं आई दिक्कतें 

  • सुबह करीब 8 बजे ही शहर में तीन ईवीएम मशीनों में तकनीकि खराबी आई 
    इसमें रतलाम के वार्ड 9 के बूथ क्रमांक में ईवीएम में खराबी आ जाने से आधे घंटे तक वोटिंग बंद रही। भाजपा नेताओं ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष विरोध जताया। इंजीनियर की टीम आने के बाद वोटिंग शुरू हो पाई।
    - रतलाम के बूथ क्रमांक 218, वार्ड 44 में भी ईवीएम खराब हो गई। जिससे 30 मिनट तक मतदान रुका रहा। 
    - बूथ क्रमांक 177 गुजराती स्कूल में 493 मतदाता है। 8.30 तक मात्र 45 मतदाता ही वोट देने आए।
    - मंदसौर संसदीय क्षेत्र और जावरा विधानसभा के ग्राम नांदलेटा में बूथ क्रमांक 101 पर पदस्थ पुलिसकर्मी की भी शिकायत आई। बताया गया कि पुलिसकर्मी द्वारा पोलिंग एजेण्ट को पानी पीने, शौचालय  जाने के लिए अनुमति नहीं दी जा रही थी। पीठासीन और सेक्टर प्रभारी के कहने पर भी एजेंट को बाहर नहीं जाने दिया गया जिसके बाद कलेक्टर को शिकायत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेकर मामला सुल­ााया।

दल की व्यवस्था नहीं करने पर जामथून सचिव निलंबित 

सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव द्वारा जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत जामथून के सचिव कोमल सिंह पवार को मतदान दलों की व्यवस्था नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि कई बार बोलने के बाद भी सचिव द्वारा मतदान दलों की व्यवस्था नहीं की गई। इस कारण ग्राम रोजगार सहायक तथा समीप की पंचायत के सचिव से मतदान दलों की व्यवस्था करवाई गई। लापरवाही तथा उदासीनता बरतने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

वोट डालने के बाद अटैक से मौत 

रतलाम के टाटानगर गली नंबर 6 में रहने वाले करीब 36 वर्षीय प्रकाश पिता मांगीलाल सतोगिया की सोमवार सुबह मौत हो गई। प्रकाश दिव्यांग था और माता पिता के साथ घर में रहता था। परिजनों के अनुसार मौत के पहले युवक सुबह 8.30 से 9 के बीच मतदान केंद्र स्मृति बाल मंदिर सागोद रोड पर बूथ क्रमांक 104 पर अपना वोट डालकर आया था। वह घर पंहुचा और तबीयत बिगड़ गई जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

जिले में सुबह से दोपहर तक इस तरह चला मतदान 

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत 
रतलाम ग्रामीण - 18.7
रतलाम सिटी - 14.1
सैलाना - 18.5
जावरा - 15.2
आलोट - 17.1
कुल- 15 

सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 
रतलाम ग्रामीण - 38 
रतलाम सिटी - 31
सैलाना - 40
जावरा - 34
आलोट - 36
कुल - 37.6

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 
रतलाम ग्रामीण - 56.8
रतलाम सिटी - 44.9
सैलाना - 60.1
जावरा - 50
आलोट - 52
कुल- 52.6

दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 
रतलाम ग्रामीण - 69.6 
रतलाम सिटी - 57.8
सैलाना - 74.3
जावरा - 62
आलोट - 63.3
कुल - 65.3

]]>
Mon, 13 May 2024 16:42:05 +0530 newsmpg
दो बाप नहीं एक बाप के बनो, क्यों कांग्रेस नेता ने मंच से अपने ही कार्यकर्ताओं को कह दी ये बात ? https://newsmpg.com/Have-one-father-not-two...-why-did-the-Congress-leader-tell-this-to-his-own-workers-from-the-stage https://newsmpg.com/Have-one-father-not-two...-why-did-the-Congress-leader-tell-this-to-his-own-workers-from-the-stage रतलाम@newsmpg।    दो बाप के नहीं एक बाप के बनो, जो दो बाप के हैं वो कल जाते हो तो आज जाएं, हमारे कार्यकर्ता उसका स्वागत करेंगे। जो यहां बचे हैं उन्हें न तो डरना है, न बिकना है। क्योंकि जो दर गया वो मर जायेगा और  जिसे बिकना है वो खुल के चले जाएं लेकिन धोका मत देना। क्योंकि धोखा दिया तो वो मां के साथ धोखा होगा।  इतिहास तलवे चाटने वालो का नहीं लिखा जाता। 
ये बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कही। रतलाम में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के नेताओं ने संबोधित किया। प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में उनके लिए वोट मांगने को लेकर रणनीति बनाई। 

संविधान बदलेगा, नहीं होगा चुनाव 

जीतू पटवारी ने कहा 2014 के चुनाव में एक नारा था बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। पेट्रोल था 60 अब हो गया 110का। जो राशन तब 1000 का आता था अब 10000 का हो गया। दवाई से लेकर कपड़े तक 20 गुना हो गया। पहले बाजार चलाते थे उद्योगपति अब हर चीज में 20 प्रतिशत मोदी लेता है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पर का नारा इसलिए दिया गया है क्योंकि संविधान बदलने के लिए 400 जरूरी है एक बार संविeधान बदल गया तो अगली बार चुनाव ही नहीं होंगे देश में चुनाव खत्म हो गया तो आम आदमी का कोई अधिकार भी नहीं बचेगा जो लोग बाबा साहब के संविधान से प्यार करते हैं उन्हें इस चुनाव में ताकत दिखानी पड़ेगी।

दारू बेचते हैं हत्या के हैं आरोप

सम्मेलन में विक्रांत भूरिया ने केवल कड़वे बोल नहीं बोले बल्कि भाजपा प्रत्याशी के परिवार और प्रदेश के वन मंत्री पर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि इस परिवार पर हत्या के 10 प्रकरण दर्ज हैं। शराब और रेत माफिया हैं और मंत्री होकर वन को तेजी से कटवा रहे हैं। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल, प्रदेश के पदाधिकारी,  धार, झाबुआ, विधायक आदि मौजूद थे।
]]>
Fri, 05 Apr 2024 16:45:11 +0530 newsmpg
राहुल गांधी ने रतलाम में आते ही भरी सभा में ली परीक्षा & जानिये किससे और क्या पूछा और कितने दिए अंक  https://newsmpg.com/Rahul-Gandhi-came-to-Ratlam-and-took-the-exam-in-a-crowded-assembly--know-who-and-what-he-asked-and-how-many-marks-he-gave https://newsmpg.com/Rahul-Gandhi-came-to-Ratlam-and-took-the-exam-in-a-crowded-assembly--know-who-and-what-he-asked-and-how-many-marks-he-gave
रतलाम@newsmpg

आप बताईये कि देश में पिछड़ा वर्ग के लोगों की कुल जनसंख्या कितने प्रतिशत है? क्या आप जानते हैं कि पिछले 9 सालों में नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के 100 उद्योगपतियों का कितना कर्ज माफ किया है?  नहीं पता, मैं बताता हूं। मोदीजी ने केवल 100 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कार्ज माफ कर दिया है। यह 24 साल की मनरेगा का बजट था जिसे नरेंद्र मोदी ने 100 लोगों को दे दिया है। अब बताईये किसानों का कितना कर्ज माफ हुआ? 

यह सवाल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रतलाम से पूछे। गांधी पहली बार न्याय यात्रा लेकर रतलाम आए। सातरूंडा से राहुल गांधी के काफिले का जिले में प्रवेश हुआ। खुली जीप में राहुल के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक कांतिलाल भूरिया भी साथ रहे। मंदसौर, धार, ­ााबुआ, अलीराजपुर, खरगौन आदि के नेता भी काफिले के पीछे रतलाम पहुंचे। उनके वाहन के पीछे दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ शहर में रोड शो भी हुआ जो सैलाना पंहुचा। 

तीन बार बंद हुआ माइक 

महू रोड पर संबोधन के दौरान गांधी स्थानीय माइक व्यस्था से परेशान दिखे। पहले तो वोलेंटियर नहीं होने से लोग धक्कामुक्की करते रहे और माइक तक छीन गिरता पड़ता रहा। यही माइक जब राहुल गांधी को थमाया गया तो उनके संबोधन के दौरान भी माइक तीन बार बंद हुआ। गांधी को कहना भी पड़ा कि आप सभी लोग शांत होकर सुनें यहां माइक बहुत अच्छा नहीं है। 

राहुल के पास पंहुचने को करते रहे कोशिश 

सातरूंडा और फिर धराड़ में उनका स्वागत किया गया। रतलाम के महू रोड पर गांधी ने नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। भारी पुलिस व्यवस्था, स्पेशल फोर्स, दिल्ली के वॉलेंटियर्स के बावजूद उपस्थित लोग उनके करीब जाने को आतुर होकर कोशिश करते रहे। पुलिस को लोगों को पीछे हटाने में मशक्कत करनी पड़ी। गांधी ने इस बीच भीड़ में मौजूद बच्चों को पास बुलाकर दुलार किया और गाड़ी में अपने साथ बैठाकर फोटो भी लिए।  

ऐसा रहा इंतजार का माहौल 

राहुल गांधी का काफिला आने के पहले ही महू रोड पर हजारों की भीड़ उनका स्वागत करने के लिए खड़ी रही। भीड़ में रतलाम से ज्यादा ग्रामीण, सैलाना, आलोट और ­ााबुआ आदि जिलों से आए लोगों की भीड़ रही। शहर के नेता ही दिखे, कार्यकर्ताओं का हर बार की तरह अभाव रहा। महू रोड पर हजारों की भीड़ हाथों में ­ांडे थामे इंतजार करती रही, जिसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाएं भी थे। 
अलीराजपुर से आए आदिवासियों की टीम ने सुंदर नृत्य भी करते रहे। 


शहर में अनेक स्थानों पर लगे मंच, लेकिन रुके नहीं

बैंक कॉलोनी, दोबत्ती से लेकर सैलाना बस स्टैंड चौराहा और राम मंदिर रोड से लेकर सज्जनमिल चौराहे तक करीब एक दर्जन स्वागत मंच लगाए गए, लेकिन राहुल गांधी का काफिला कहीं भी रुका नहीं। देरी होने की वजह से वाहन धीमा हुआ और जीप के अंदर से ही अभिवादन करते हुए राहुल रवाना हो गए। 

]]>
Wed, 06 Mar 2024 18:56:51 +0530 newsmpg