दो बाप नहीं एक बाप के बनो, क्यों कांग्रेस नेता ने मंच से अपने ही कार्यकर्ताओं को कह दी ये बात ?

रतलाम में शुक्रवार को रतलाम शहर, ग्रामीण और सैलाना विधानसभा के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश के नेताओं के साथ ही जिले के नेताओं ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी सहित उनके बेटे भी अपने ही कार्यकर्ताओं को लेकर तल्ख टिप्पिणयां कर गए।

दो बाप नहीं एक बाप के बनो, क्यों कांग्रेस नेता ने मंच से अपने ही कार्यकर्ताओं को कह दी ये बात ?
congress sammelan in Ratlam
रतलाम@newsmpg।    दो बाप के नहीं एक बाप के बनो, जो दो बाप के हैं वो कल जाते हो तो आज जाएं, हमारे कार्यकर्ता उसका स्वागत करेंगे। जो यहां बचे हैं उन्हें न तो डरना है, न बिकना है। क्योंकि जो दर गया वो मर जायेगा और  जिसे बिकना है वो खुल के चले जाएं लेकिन धोका मत देना। क्योंकि धोखा दिया तो वो मां के साथ धोखा होगा।  इतिहास तलवे चाटने वालो का नहीं लिखा जाता। 
ये बातें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कही। रतलाम में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के नेताओं ने संबोधित किया। प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की मौजूदगी में उनके लिए वोट मांगने को लेकर रणनीति बनाई। 

संविधान बदलेगा, नहीं होगा चुनाव 

जीतू पटवारी ने कहा 2014 के चुनाव में एक नारा था बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। पेट्रोल था 60 अब हो गया 110का। जो राशन तब 1000 का आता था अब 10000 का हो गया। दवाई से लेकर कपड़े तक 20 गुना हो गया। पहले बाजार चलाते थे उद्योगपति अब हर चीज में 20 प्रतिशत मोदी लेता है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पर का नारा इसलिए दिया गया है क्योंकि संविधान बदलने के लिए 400 जरूरी है एक बार संविeधान बदल गया तो अगली बार चुनाव ही नहीं होंगे देश में चुनाव खत्म हो गया तो आम आदमी का कोई अधिकार भी नहीं बचेगा जो लोग बाबा साहब के संविधान से प्यार करते हैं उन्हें इस चुनाव में ताकत दिखानी पड़ेगी।

दारू बेचते हैं हत्या के हैं आरोप

सम्मेलन में विक्रांत भूरिया ने केवल कड़वे बोल नहीं बोले बल्कि भाजपा प्रत्याशी के परिवार और प्रदेश के वन मंत्री पर गंभीर आरोप भी लगाए। कहा कि इस परिवार पर हत्या के 10 प्रकरण दर्ज हैं। शराब और रेत माफिया हैं और मंत्री होकर वन को तेजी से कटवा रहे हैं। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल, प्रदेश के पदाधिकारी,  धार, झाबुआ, विधायक आदि मौजूद थे।