नए कलेवर में आएगी कांग्रेस, हर मुद्दे पर संघर्ष का एलान ,नए जिलाध्यक्ष ने कहा  पांचो विधानसभा सीट भी जीतेगें , पहली प्रेसवार्ता में क्या बोले जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष

रतलाम। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका और सशक्त तरीके से निर्वहन करेगी। जनता के हर मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी।  नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत‘गुड्डू’’ और शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रेस क्लब भवन में अपनी पहली प्रेसवार्ता में जिले की राजनीतिक स्थिति और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

नए कलेवर में आएगी कांग्रेस, हर मुद्दे पर संघर्ष का एलान ,नए जिलाध्यक्ष ने कहा  पांचो विधानसभा सीट भी जीतेगें , पहली प्रेसवार्ता में क्या बोले जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष


रतलाम। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका और सशक्त तरीके से निर्वहन करेगी। जनता के हर मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी। 
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत‘गुड्डू’’ और शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने नियुक्ति के बाद सोमवार को प्रेस क्लब भवन में अपनी पहली प्रेसवार्ता में जिले की राजनीतिक स्थिति और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी।
जिलाध्यक्ष गहेलोत कहा ने सबसे पहले विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया और कहा कि रतलाम जिले की पांचों विधानसभा सीटों में वोटर लिस्ट में भारी अनियमितताएं हैं। कई नाम दो बार दर्ज हैं, कई हटा दिए गए हैं और कई मतदाता एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में दर्ज हैं। उनका कहना था कि इस गड़बड़ी को सुधारने के लिए कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि वोट चोर  गद्दी छोड़ो आंदोलन जिले में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। जिलाध्क्ष गुड्डू ने कहा  कांग्रेस जिले की पांचो विधानसभा जीतने की रणनीति पर मजबूती से काम करेगी। 

सरकार पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही
श्री गेहलोत  ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और महिलाओं पर अपराधों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। रतलाम जिले के आंकड़े बताते हैं कि नाबालिग और महिलाओं पर अपराध की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ी हैं, लेकिन सरकार पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पा रही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों की जमीनों की खरीदी-बिक्री में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं। पिछले 20 वर्षों में लगभग 1200 हेक्टेयर जमीन आदिवासियों से गैर आदिवासियों को बेची गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करेगी और जरूरत पड़ने पर न्यायालय तक जाएगी

रतलाम का दुर्भाग्य शाह ने किया ­ांडावंदन
श्री गेहलोत ने कहा कि देश की सेना और साहसी बेटी का अपमान करने वाले मंत्री से रतलाम में स्वतंत्रता दिवस पर ­ांडावंदन करवाना दुर्भाग्यपूर्ण है। गेहलोत ने कहा 
ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंत्री विजय शाह ने आॅपरेशन सिंदूर के सेना नायकों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया, और इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने रतलाम में उन्हीं के हाथों झंडावंदन करवा कर जिले की जनता का अपमान किया। श्रीग ेहलोत ने कहा  मनरेगा का सही क्रियान्वयन नहीं हो पाने से मजदूर वर्ग विशेषकर आदिवासी समुदाय गहरी परेशानियों का सामना कर रहा है। मजदूरी समय पर नहीं मिलने और कार्य में अनियमितता के कारण ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
 जो काम मिलता भी है, उसकी मजदूरी महीनों तक अटकी रहती है। इससे परिवारजीविका चलाने के लिए  हर साल शहरों और दूसरे राज्यों की ओर पलायन करने पर विवश हो जाते हैं।


नगर निगम तीन साल में बना भ्रष्टाचार का अड्डा 
नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा भाजपा की नगर निगम में तीन साल का कार्यकाल भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। महापौर पूरी तरह से विफल साबित हुए है। नगर की जनता त्रस्त है। कांग्रेस हर मोर्चे पर आंदोलन खड़ा करेगी। श्री वर्मा ने कहा नगर में बुथ लेवल पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रस वार्ता में पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, जावरा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष युसुफ कड़पा,सैलाना नगर परषिद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला , फैय्याज  मंसूरी , मयंक जाट ,राजीव रावत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।