रतलाम में छात्रा के नदी में गिरने के मामले ने लिया नया मोड़,छात्रा की सहेली भी गायब, नदी में पांच दिन से सर्चिंग जारी पर नही मिली सफलता
रतलाम। मलेनी नदी की पूल पर रैलिंग पर बैठकर फोटो खिंचवाते समय नदी में गिरी छात्रा काजल का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नही मिला है। राहत दल और ग्रामीण लगातार नदी में खोजबीन कर रहे है। छात्रा के गिरने की घटना अब रहस्यमयी होती जा रही है
रतलाम।newsmpg मलेनी नदी की पूल पर रैलिंग पर बैठकर फोटो खिंचवाते समय नदी में गिरी छात्रा काजल का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नही मिला है। राहत दल और ग्रामीण लगातार नदी में खोजबीन कर रहे है। छात्रा के गिरने की घटना अब रहस्यमयी होती जा रही है।
पुलिस सुत्रो की माने तो घटना के दिन से ही उसके साथ पढ़ने वाली काजल की बेस्ट फ्रेंड भी अचानक गायब हो गई और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तीन दिन बाद थाने पर दर्ज कराई गई। अब पूरा मामला पुलिस की जांच के नए एंगल में जुड़ गया है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों घटना वाले दिन मंदिर भी अलग -अलग बाईक से साथ गई थी। युवती के नदी में गिरने के बाद उसकी बेस्ट फ्रेंड शाम तक रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। अब पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। एसपी अमित कुमार ने बताया छात्रा काजल के लिए नदी में लगतार सर्चिंग की जा रही है लेकिन अभी तक सफलता नही मिली है। एक अन्य छात्रा के गायब होने की जानकारी आने के बाद पुलिस अब हर एंगल से बारिकी से जांच कर रही है। दोनो बालिकाओ को जल्द खोजने के प्रयास जारी है।
ये है मामला
पिपलोदा थाने के अन्तर्गत अंगेठी गांव में मलेनी नदी की पुल की रेलिंग पर फोटो खिंचवाते समय नामली थाना क्षेत्र के ग्राम पल्दूना निवासी काजल परिहार गुरुवार को नदी में गिर गई थी। उसके ममेरे भाई नीरज ने ये सूचना गांव में दी थी। इसके बाद से ही लगातार काजल को खोजने के प्रयास जारी है। ग्रामीण गोताखोरों और एसडीईआरएफ की टीम ने सोमवार को भी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इससे ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश है। काजल रतलाम के अलकापुरी में अपने मामा नानालाल के घर रहकर पढ़ाई करती थी। गुरुवार को वह अपने परिजनों से मिलने गांव आई थी। घर पर मां से मिलने के बाद अंगेठी-बड़ौदा में माताजी मंदिर दर्शन करने गई थी। लौटते समय पुल पर फोटो खिंचवाते हुए यह हादसा हो गया।
दो थाना क्षेत्र की पुलिस कर रही हैं जांच
छात्रा के नदी में गिरने की जिस जगह घटना हुई वो स्थान पिपलोदा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। जबकि वह नामली क्षेत्र की निवासी है। नदी में सर्चिंग भी नामली क्षेत्र में जारी है। ऐसे में दोनो थाना क्षेत्र की पुलिस काजल की तलाश में जुटी हुई है।
विश्वस्त सुत्रो के अनुसार पिपलोदा क्षेत्र में भी गुमशुदगी दर्ज हुई है। ऐसे में पुलिस हर उस पहलू पर गौर कर रही है जिससे लापता छात्राओ का पता लगाया जा सके। परिजन और ग्रामीण भी लगातार खोजबीन में जुटे हुए है।
तलाश कर रहे है
पुलिस और राहत दल बालिका की तलाश कर रहे है, एक अन्य छात्रा की गुशुदगी दर्ज की गई है , जल्द ही हमे सफलता मिलेगी | पुलिस हर एंगल से बारिकी से जांच कर रही है। दोनो बालिकाओ को जल्द खोजने के प्रयास जारी है।
- अमित कुमार , एसपी
-------------