भूमिका गिरी गोस्वामी ने किया पूरे परिवार का नाम रोशन, पहले प्रयास में मारी बाजी

चित्तौड़गढ़ के गोस्वामी परिवार की भूमिका ने एलएलबी में टॉप करके पूरे जिले में नाम किया रोशन

भूमिका गिरी गोस्वामी ने किया पूरे परिवार का नाम रोशन, पहले प्रयास में मारी बाजी
Bhoomika goswami

चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा घोषित एलएलबी तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम में 34-आर.एन.टी. लॉ कॉलेज, चित्तौड़गढ़ की छात्रा भूमिका गिरी गोस्वामी ने प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की है।

जारी अंकसूची के अनुसार भूमिका गिरी गोस्वामी ने सभी पांचों विषयों में सफलता हासिल की। उन्हें कंपनी लॉ में 81 अंक, ज्यूरिसप्रूडेंस में 72 अंक, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ में 78 अंक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में 61 अंक तथा माइनर एक्ट्स एंड सुप्रीम कोर्ट रूल्स में 69 अंक प्राप्त हुए। इस प्रकार उन्होंने कुल 361 अंक अर्जित कर सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण की।

लगातार पाई सफलता

विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार भूमिका ने लगातार तीसरे सेमेस्टर में भी सफलता प्राप्त करते हुए अपनी शैक्षणिक उपलब्धि को कायम रखा है। उनकी इस सफलता पर परिवार, गुरुजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।