8-लेन एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग और पत्थरबाज़ी की तो खैर नहीं! रतलाम पुलिस का सख्त रुख, उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रतलाम के 8-लेन एक्सप्रेसवे के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रावटी पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। एसडीओपी आईपीएस लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में मौलावा पंचायत भवन में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गाडरिया ने ग्रामीणों, सरपंचों और दुकानदारों से संवाद कर स्टंटबाज़ी, रीलबाज़ी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

8-लेन एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग और पत्थरबाज़ी की तो खैर नहीं! रतलाम पुलिस का सख्त रुख, उपद्रवियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
ratlam-rawati-police-action-against-hooligans-and-stunt-riders-on-8-lane-expressway

रतलाम/रावटी।     आठ-लेन एक्सप्रेसवे के आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रावटी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीओपी आईपीएस लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गाडरिया द्वारा ग्राम मौलावा के पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सरपंच नरेंद्र गरवाल, देवपाड़ा सरपंच बद्रीलाल वसुनिया, गाँव के तड़वी, पटेल, वरिष्ठ नागरिक तथा 8-लेन रोड के आसपास स्थित दुकानदारों एवं मकान मालिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से स्पष्ट किया कि 8-लेन रोड एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि शराबियों व उपद्रवियों की सूचना दें। बेवजह घूमने वाले, तेज रफ्तार में स्टंट करने वाले और रीलबाजी करने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को दें समझाइश

पुलिस ने ग्रामीण अपने आसपास के बच्चों और युवाओं को समझाएँ कि वे रोड पर पत्थरबाजी या किसी भी प्रकार का उपद्रव न करें। पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि रतलाम पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। 8-लेन रोड पर पत्थरबाजी करने, सुरक्षा में व्यवधान डालने अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सरपंचों, गाँव के गणमान्य नागरिकों और दुकानदारों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया।