जयवर्धन, परमार, प्रियव्रत सिंह, ओंकारसिंह, हर्षविजय समेत कई बड़े नामों को मिली जिम्मेदारी  -कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी हैरान करने वाले नाम भी शामिल 

कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। लंबे इंतज़ार के बाद आई इस सूची में जयवर्धन सिंह, महेश परमार, प्रियव्रत सिंह, ओंकार सिंह मरकाम और हर्ष विजय गहलोत जैसे दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियाँ दी गई हैं।

जयवर्धन, परमार, प्रियव्रत सिंह, ओंकारसिंह, हर्षविजय समेत कई बड़े नामों को मिली जिम्मेदारी  -कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी हैरान करने वाले नाम भी शामिल 
कांग्रेस ने 71 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी


भोपाल @newsmpg। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को 71 जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी की, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई थी। कांग्रेस ने यह बदलाव कर यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि पार्टी आने वाले चुनावों में फिर से सक्रिय होने के लिए पूरा समय देकर पूरी ताकत ­ाौकने की कोशिश कर रही है। 

कांग्रेस की नई सूची में युवाओं, अनुभवी नेताओं और जमीनी कार्यकतार्ओं का संतुलन देखने को मिला है। 

उज्जैन ग्रामीण की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता महेश परमार को दी गई है।

गुना में युवा नेता जयवर्धन सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने का संदेश दिया है।

डिंडोरी में आदिवासी नेता ओंकार सिंह मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आदिवासी बेल्ट में कांग्रेस को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजगढ़ में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता प्रियव्रत सिंह को जिलाध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने स्थानीय समीकरण साधने का प्रयास किया है।

इसी तरह भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना, शहडोल, मंदसौर, शाजापुर समेत अन्य जिलों में भी संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने वाले चेहरों को मौका दिया गया है।

रतलाम में फिर हर्ष विजय पर भरोसा

रतलाम जिले में कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत पर विश्वास जताया है और उन्हें जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव के पहले भी हर्ष विजय गेहलोत के पास ही जिम्मा था, लेकिन चुनाव के पहले कैलाश पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पटेल ने चुनाव के बाद कांग्रेस से ही इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। गेहलोत के पास जिम्मेदारी आने से जिले में एक बार फिर से पुराने और नए कांग्रेसियों में गुटबाजी कम होने और संगठन में सक्रियता की उम्मीद की जा रही है। 

कटारिया की जगह  वर्मा को जिम्मा

वहीं, शहर अध्यक्ष के तौर पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शंतीलाल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले विधानसभा चुनाव से पूर्व तक यह पद महेंद्र कटारिया के पास था। शहर अध्यक्ष को बदलने की चर्चाएँ लंबे समय से चल रही थीं और अब उस पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

बूथ से लेकर जिला तक पकड़

कांग्रेस की इस घोषणा को राजनीतिक विश्लेषक आगामी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। विधानसभा चुनावों के पहले संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने यह बड़ा कदम उठाया है। जानकारों का मानना है कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की प्राथमिकता है और जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति इसी रणनीति का हिस्सा है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह पूरी सूची कार्यकतार्ओं की भावनाओं, स्थानीय समीकरणों और जमीनी ताकत को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। पार्टी मान रही है कि इन बदलावों से न केवल कार्यकतार्ओं की ऊर्जा बढ़ेगी बल्कि आने वाले चुनावी संघर्ष में कांग्रेस पहले से अधिक मजबूती से खड़ी होगी।

कहां - किसे मिली जिम्मेदारी

क्रमांक    जिला        अध्यक्ष
1    आगर मालवा    विजयलक्ष्मी तनवर
2    अलीराजपुर    मुकेश पटेल
3    अनूपपुर         श्याम कुमार गुड्डू
4    अशोकनगर (शहर व ग्रामीण)     राजेन्द्र कुशवाह
5    बालाघाट         संजय उइके
6    बड़वानी         ननेश चौधरी
7    बैतूल         निलय विनोद डागा
8    भिंड ग्रामीण     रामशिश बघेल
9    भिंड शहर         धर्मेन्द्र भदौरिया
10    भोपाल शहर     प्रवीण सक्सेना
11    भोपाल ग्रामीण     अनोखी मनसिंह पटेल
12    बुरहानपुर शहर     हर्ष टैंक रिंकू
13    बुरहानपुर ग्रामीण     रविन्द्र महाजन
14    छतरपुर         गगन यादव
15    छिंदवाड़ा         विश्वनाथ ओखटे
16    दमोह         मनक पटेल
17    दतिया         अशोक डांगी
18    देवास शहर     प्रयास गौतम
19    देवास ग्रामीण     मनीष चौधरी
20    धार         स्वतंत्र जोशी
21    डिंडोरी         ओंकार सिंह मरकाम
22    गुना         जयवर्धन सिंह
23    ग्वालियर शहर    सुरेन्द्र यादव
24    ग्वालियर ग्रामीण    प्रभुदयाल जोहरे
25    हरदा    मोहन साई
26    इंदौर शहर    चिंटू चौकसे
27    इंदौर ग्रामीण    विपिन वानखेड़े
28    जबलपुर शहर    सौरभ नटी शर्मा
29    जबलपुर ग्रामीण    संजय यादव
30    झाबुआ    प्रकाश रांका
31    कटनी शहर    अमित कुमार शुक्ला
32    कटनी ग्रामीण    कुंवर सौरभ सिंह
33    खंडवा शहर    प्रतिभा रघुवंशी
34    खंडवा ग्रामीण    उत्तम पाल सिंह पुरनी
35    खरगोन        रवि नाइक
36    मैहर        धर्मेश घई
37    मंडला        डॉ. अशोक मार्सकोले
38    मंदसौर        महेन्द्र सिंह गुर्जर
39    मऊगंज        हीरालाल कोल
40    मुरैना शहर    गजेन्द्र जाटव
41    मुरैना ग्रामीण    मधुराज तोमर
42    नर्मदापुरम        शिवकांत पांडे
43    नरसिंहपुर        सुनीता पटेल
44    नीमच        तरुण बैहटी
45    निवाड़ी        राजेश यादव
46    पांढुर्णा        जतन उइके
47    पन्ना        अनीस खान
48    रायसेन        देवेंद्र पटेल
49    राजगढ़        प्रियव्रत सिंह 
50    रतलाम शहर    शंतीलाल वर्मा
51    रतलाम ग्रामीण    हर्षविजय गेहलोत
52    रीवा शहर        अशोक पटेल
53    रीवा ग्रामीण    राजेन्द्र शर्मा
54    सागर शहर    महेश जाटव
55    सागर ग्रामीण    भूपेन्द्र सिंह मोहासा
56    सतना शहर    आरिफ इकबाल सिद्दीकी
57    सतना ग्रामीण    सिद्धार्थ कुशवाहा
58    सीहोर        राजीव गुजराती
59    सिवनी        नरेश मरावी
60    शहडोल        अजय अवस्थी
61    शाजापुर        नरेश्वर प्रताप सिंह
62    श्योपुर        मंगीलाल बैरवा फौजी
63    शिवपुरी        मोहित अग्रवाल
64    सीधी        ज्ञान प्रताप सिंह
65    सिंगरौली शहर    प्रवीन सिंह चौहान
66    सिंगरौली ग्रामीण    सरस्वती सिंह मरकाम
67    टीकमगढ़        नवीन साहू
68    उज्जैन शहर    मुकेश भाटी
69    उज्जैन ग्रामीण    महेश परमार
70    उमरिया        विजय कुमार कोल
71    विदिशा        मोहित रघुवंशी