पत्नी से दुष्कर्म करने वालो से पति का खूनी बदला, विस्फोट से मारे गए किसान की मौत मामले में हैरतअंगेज खुलासा

जिलेटिन रॉड को ट्यूबवेल से जोड़कर किसान की हत्या करने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा। आरोपी भी गिरफ्तार।

Jan 8, 2022 - 18:22
Jan 8, 2022 - 18:53
 0
पत्नी से दुष्कर्म करने वालो से पति का खूनी बदला, विस्फोट से मारे गए किसान की मौत मामले में हैरतअंगेज खुलासा

पत्नी से एक साल पहले तीन आरोपियों ने किया दुष्कर्म, पति ने रची धमाके से हत्या की साजिश 
रतलाम।  एक साल पहले पत्नी के साथ दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर धमकाने वाले तीन आरोपियों की हत्या करने के लिए पति ने खूनी साजिश रची। जिलेटिन रॉड, डेट्रॉनेटर का इस्तेमाल करके ट्यूबवेल के स्टार्टर से जोड़ा। एक व्यक्ति घायल हुआ, लेकिन जिंदा बच गया। 6 महीने बाद और अधिक विस्फोटक के साथ दूसरे को निशाना बनाया और इस बार जान लेने में सफल भी हो गया। तीसरे को शिकार बनाने से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 
यह खुलासा ग्राम रत्तागढखेड़ा में 4 जनवरी को किसान लाल सिंह की हत्या के मामले में एसपी गौरव तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश लोढ़ा ने हत्या बदला लेने के लिए की। मृतक लाल सिंह, पूर्व सरपंच भंवरलाल और अन्य आरोपी दिनेश ने उसकी पत्नी के साथ एक साल पूर्व अपने खेत पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पत्नी उनके खेत पर मजदूरी करती थी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पति ने तीनों को मारने की कसम खाई साजिश रची। इसके तहत 4 जनवरी रात 3 बजे लालसिंह के खेत पर पहुंचा। पेचकस और कुदाली से मिट्टी खोदी और 14 रॉड और डेट्रॉनेटर ट्यूबवेल के स्टार्टर से जोड़े।  इसके बाद सुबह जैसे ही लालसिंह ने स्टार्टर का बटन दबाया, उसके शरीर का चीथड़े उड़ गए। 


ऐसा हुआ घटना का खुलासा 
एसपी ने बताया कि घटना बहुत संगीन थी। इसकी सूचना पर वे स्वयं गांव में पंहुचे थे। इसके पहले सुबह ही एएसपी सुनिला पाटीदार, एसडीओपी संदीप निगवाल, थाना प्रभारी और फोर्सेकिंग विशेषज्ञ डॉ. अतुल मित्तल, बम डिस्पोजल दअस्ता उनकी टीम भी मौके पर पंहुची थी। गंभीर मामला होने पर उनके तथा एएसपी सुनिल पाटीदार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसने जांच शुरु की। टीम ने निरीक्षण में कई अहम सुराग पाए थे जिनके आधार पर पड़ताल को आगे बढ़ाया गया। 


संदिग्ध दिखा आचरण तो किया गया आरोपी को गिरफ्तार 
जांच टीम ने साईबर की मदद से जांच की तो पाया कि गांव के रहने वाले सुरेश लोढ़ा का आचरण घटना के पहले से संदिग्ध है। घटना के पहले ही वह पत्नी और बच्चों को मंदसौर के पास छोड़ आया था। घटना के बाद वह स्वंय भी वहीं चला गया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर ली। उसने बताया कि एक साल पहले पत्नी के साथ हुए अपराध के चलते उसने साजिश रची। 


6 महीने पहले भी इसी तरह की थी कोशिश 
एसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 6 महीने पहले भी पूर्व सरपंच भंवरलाल के खेत मे इसी तरह की घटना की गई थी। लेकिन उसका स्टार्टर नीम के बड़े पेड़ के समीप लगा था और सुरेश ने तब कम छड़ो का इस्तेमाल किया था। इससे वह घायल हुआ था लेकिन उसकी जान बच गई थी। 


पूरे गांव को है विस्फोट का ज्ञान, बेचने वाला भी गिरफ्तार 
एसपी ने बताया कि मामले में बद्रीलाल पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 40 साल निवासी सिमलावदा को भी गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा हत्या में प्रयुक्त डेट्रोनेटर और जिलेटिन बेची गई थी, जबकि उसके पास वर्तमान में बेचने के लिए कोई वैद्य लाईसेंस भी नहीं है। एसपी ने यह भी बताया कि पुलिस ने जब आरोपी और अन्य ग्रामीणों से जांच के दौरान पूछताछ की तो पाया गया कि गांव में लगभग सभी को डेट्रोनेटर, जिलेटिन के द्वारा विस्फोट करने और उसके तरीके का ज्ञान है। ग्रामीण कुएं आदि खोदने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। 


टीम को एसपी ने किया पुरस्कृत 
एसपी ने बताया कि एएसपी इंद्रजीत बाकरवाल, सुनील पाटीदार के मार्गदर्शन में एसडीओपी संदीर निगवाल, थाना प्रभारी दीपक सेजवार, निरीक्षक रेवलसिंह बर्डे, अमित शर्मा, अनुराग यादव आदि शामिल थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow