राजनीतिक संरक्षण के आरोपों के बीच शिवम राठौड़ केस में नया मोड़! 7 दिन का अल्टीमेटम, देखें video
रतलाम के नामली में लहसुन व्यापारी शिवम राठौड़ की संदिग्ध मौत पर बवाल। समाजजनों ने 7 दिन का अल्टीमेटम दिया, राजनीतिक संरक्षण के आरोप लगाए और SIT जांच की मांग की। जानिए पूरा मामला।
रतलाम/नामली। नामली में लहसुन व्यापारी शिवम राठौड़ की रहस्यमयी मौत के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में समाजजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और इस पूरे प्रकरण की SIT जांच की मांग दोहराई। (पूरा घटनाक्रम वीडियो में देखें)
करीब पांच दिन पहले शिवम राठौड़ का शव रेलवे ट्रैक के पास एक खेत से बरामद हुआ था। तब से परिजन और समाजजन इसे हत्या बता रहे हैं और आरोपियों पर राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगा रहे हैं।
VIDEO में देखें: नामली में रैली, बेटियां भी उतरीं सड़क पर
शुक्रवार सुबह नामली में बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए।जिला पंचायत सदस्य राजेश भरवा, राठौर समाज अध्यक्ष संजय राठौड़, मृतक के पिता कन्हैयालाल राठौड़, भाई प्रदीप राठौड़ सहित समाज की महिलाएं और बच्चियां भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।
फोन, सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं मिले??
रैली के रूप में थाने पहुंचकर थाना प्रभारी गायत्री सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांगें रखी गईं कि मामले की SIT जांच, घटना वाले दिन के CCTV फुटेज की जांच, मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर कॉल-मैसेज डिटेल खंगालना, आरोपियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग हुई।
7 दिन में खुलासा नहीं तो हंगामा
समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में खुलासा नहीं हुआ, तो नामली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें रास्ता रोकने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।
जांच जारी, विसरा सागर भेजा गया
थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। पोस्टमार्टम के बाद विस्तृत जांच के लिए विसरा सागर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। मृतक का मोबाइल तलाशने के लिए साइबर फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय है।
Reporter -
Harish Chauhan