सीसीटीवी में कैद खौफनाक टक्कर: 10 फीट उछली महिला, सुभाष ब्रिज पर टकराई कार, रतलाम में 7 दिन में 5 मौतें, video viral
रतलाम-सैलाना रोड स्थित पलसोड़ा फंटे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक की भीषण टक्कर में मां-बेटा गंभीर घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला करीब 10 फीट हवा में उछलती दिखाई दे रही है। रतलाम जिले में पिछले 7 दिनों में सड़क हादसों में 5 और 30 दिनों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
रतलाम@newsmpg। जिले की सड़कें लगातार खून से लाल होती जा रही हैं। बीते सिर्फ 7 दिनों में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 13 तक पहुंच गया है। यानी जिले में लगभग हर दूसरे दिन एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा रहा है।
सोमवार को दो भीषण सड़क हादसे हुए, एक में पलसोड़ा फंटे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक बार फिर इसी भयावह तस्वीर को सामने लेकर आया।तेज रफ्तार में बीच सड़क पर चल रही एक कार सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला करीब 10 फीट हवा में उछल गई और सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार पर जा गिरी। दूसरे हादसे में सुभाष नगर ब्रिज पर एक तेज रफ़्तार कार ब्रिज की दीवार से टकराकर चकनाचूर हो गयी. लोगो ने इकठा होकर उसके चालक को बहार निकला
घटना का वीडियो :- वीडियो को शेयर करें ताकि आपके अपने हादसों से सबक लें, कमेंट करके बताये क्यों हो रहे है हादसे।
बीच सड़क पर दौड़ रही कार बनी हादसे की वजह
रतलाम-सैलाना रोड स्थित पलसोड़ा फंटे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा रतलाम से करीब 8 किलोमीटर दूर पलसोड़ा फंटा मुख्य मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सैलाना की ओर से आ रही राजस्थान पासिंग की तेज रफ्तार कार सड़क के बिल्कुल बीच हिस्से में चल रही थी। इसी दौरान रतलाम की तरफ से आ रहे बाइक सवार मां-बेटे की कार से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों हवा में उछल गए और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। इससे दोनों बाइकों की भी आमने-सामने टक्कर हो गई।
मदद पहुंचने में देरी, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद मौके पर मौजूद बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी हरीश व्यास और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक मदद नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने ही गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला और दो बच्चों सहित पूरा परिवार सवार था। हादसे के बाद वे कुछ देर मौके पर रुके, लेकिन बाद में कार लेकर वहां से चले गए। वहीं दूसरी बाइक सवार को चोट नहीं आने पर वह भी मौके से निकल गया। सोमवार रात को परिजन घायलों को आगे के इलाज के लिए अन्य स्थान पर ले गए।
यह भी पढे:- ये दबदबा , ये हुकूमत ये नशा ए दौलत किराएदार है सब घर बदलते रहते है, आलोट के विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय ने सोशल मीडिया पर किसके लिए पोस्ट की ये पंक्तियां..https://newsmpg.com/mohan-yadav-vs-chintamani-malviya-political-tussle-madhya-pradesh-bjp
पलसोड़ा फंटा बना हादसों का ब्लैक स्पॉट
स्थानीय लोगों का कहना है कि पलसोड़ा फंटा दो गांवों की क्रॉसिंग होने के कारण लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है। यहां स्पीड ब्रेकर होने के बावजूद वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन निकालते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई हादसों के बाद भी यहां प्रभावी ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Admin 2