टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका -सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी और प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग

खातेगांव टीआई शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी की शराब माफियाओं द्वारा की गई हत्या के विरोध में रतलाम में गोस्वामी समाज का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। दशनाम दत्त सेना और गोस्वामी समाज के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी आनंदगिरि महाराज और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कोर्ट चौराहे पर आयोजित सभा में आरोपियों को फांसी, मामले की सीबीआई जांच और प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग उठाई गई।

टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, शराब माफिया का पुतला जूते मारकर फूंका -सीबीआई जांच, हत्यारों को फांसी और प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग
टीआई दिलीपपुरी हत्याकांड पर उबाल, शराब माफिया का पुतला जूते मारकर
रतलाम@newsmpg।  खातेगांव टीआई और गोस्वामी समाज के युवा सपूत शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी की शराब माफियाओं द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में रतलाम में गोस्वामी समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। दशनाम दत्त सेना मध्यप्रदेश एवं गोस्वामी समाज के नेतृत्व में समाजजनों ने जोरदार प्रदर्शन कर शराब माफियाओं का पुतला दहन किया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद दिलीपपुरी गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शन के दौरान हत्या के आरोपियों को फांसी देने, मामले की सीबीआई जांच कराने और प्रदेश में शराब माफियाओं के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन से पहले समाजजन ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। मार्च कोर्ट चौराहे पहुंचा, जहां महामंडलेश्वर स्वामी आनंदगिरिजी महाराज, दशनाम दत्त सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरपुरी गोस्वामी नागावाड़ी और महर्षि संजय शिवशंकर दवे की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष संजयपुरी गोस्वामी एवं गोस्वामी समाज रतलाम मंडल के नेतृत्व में सभा हुई। यहां शहीद दिलीपपुरी को न्याय दिलाने और प्रदेश से माफिया तंत्र के समूल विनाश की मांग को लेकर नारे लगाए गए। इसके बाद शराब माफियाओं के प्रतीकात्मक पुतले को जूते मारकर आग के हवाले किया गया।
Please subscribe channel for more video updates...https://www.instagram.com/reel/DfTjzMlKnY-/?vrfl=MWlpdDR6bHhjeGZseQ== (news.mpg24@instagram)
Youtube-  https://www.youtube.com/@newsmpg24

माफियाओं को संरक्षण देने वाले आकाओं का भी पदार्फाश हो

महामंडलेश्वर स्वामी आनंदगिरिजी महाराज ने कहा कि समाज अपने एक लाड़ले सपूत की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगा। सरकार को प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे और शराब माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने मांग की कि इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि हत्या के पीछे सक्रिय लोगों और माफियाओं को संरक्षण देने वाले आकाओं का भी पदार्फाश हो सके। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री के परिवार की परंपरा दूध की नदियां

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की भी मांग की। स्वामी आनंदगिरिजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार की परंपरा दूध की नदियां बहाने की रही है, ऐसे में उन्हें प्रदेश को नशे और शराब के दुष्प्रभावों से मुक्त करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेना चाहिए। दशनाम दत्त सेना के अध्यक्ष ईश्वरपुरी गोस्वामी ने कहा कि समाज के युवा सपूत की शहादत ने प्रदेश में फैले माफिया तंत्र का चेहरा उजागर किया है। जब तक ऐसे माफियाओं का पूरी तरह सफाया नहीं होता, समाज चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि दिलीपपुरी गोस्वामी को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेगा।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा में गोस्वामी समाज के मंडल महंत भंवरगिरि, अखिल भारतीय गोस्वामी समाज युवा शाखा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरि, प्रकाशगिरि, निरंजनगिरि, कैलाश भारती, संजयपुरी, नाथुगिरि, कैलाशगिरि, नरेंद्र गिरि, रमेशगिरि, लालागिरि (हाटपिपलिया), शंकरपुरी गोस्वामी (ब्राह्मणखेड़ा), एडवोकेट राकेशगिरि, भंवरपुरी, राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Read More - हॉट एक्सल देखते ही दौड़ पड़े पॉइंट्समैन अमित कुमार! लाल सिग्नल दिखा गुड्स ट्रेन रुकवाई और टल गई बड़ी रेल दुर्घटना; महाप्रबंधक पुरस्कार से रतलाम के 8 रेल कर्मी सम्मानित https://newsmpg.com/ratlam-division-railway-men-awarded-man-of-the-month-safety-award