शिवगढ़ में JCB चालकों के सामने आया तेंदुआ, वीडियो आया सामने
रतलाम जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह JCB चालकों के सामने आया तेंदुआ, मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ वीडियो। बर्ड वॉचिंग एक्सपर्ट्स ने जताई पुष्टि। ताज़ा अपडेट्स और लाइव वीडियो देखें।
रतलाम (मध्य प्रदेश)। रतलाम जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफ़रातफ़री और सनसनी का माहौल बन गया, जब मौके पर जेसीबी (JCB) चला रहे दो ऑपरेटरों को अचानक एक तेंदुए जैसा जंगली जानवर दिखाई दिया। ऑपरेटरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने मोबाइल कैमरे में जानवर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।
तेंदुए का एक्सक्लूसिव और लाइव वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें:
इंस्टाग्राम पर देखें लाइव वीडियो: यहां क्लिक करके हमारे Instagram पर लाइव वीडियो देखें
https://www.instagram.com/reel/DeE7Ih7g72d/?stkn=MWpqYW5iOTBub2p0
(ताज़ा अपडेट्स और ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फॉलो और लाइक ज़रूर करें!)
यूट्यूब पर देखें पूरी कवरेज: हमारे YouTube चैनल पर पूरा वीडियो देखें
(ऐसी ही सटीक और हर छोटी-बड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें और Bell Icon दबाना न भूलें!)
शिवगढ़-सरवन इलाके में काफी समय से था मूवमेंट
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रतलाम 'बर्ड वॉचिंग ग्रुप' के संस्थापक राजेश घोटिकर ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर तेंदुआ ही है। उन्होंने बताया कि शिवगढ़ और पास के सरवन क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार मवेशियों के शिकार होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन घटनाओं से क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही थी। अब वीडियो सामने आने के बाद इस आशंका पर मुहर लग गई है।
खुले मैदान और खेतों के पास दिखा तेंदुआ
जिस जगह पर तेंदुए की मूवमेंट देखी गई है, वह काफी हद तक खुला मैदानी इलाका है और आसपास दूर-दूर तक फैले खेत हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार सामान्य दिनों में इस जगह से कुछ ही दूरी पर स्थित मुख्य सड़क पर लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही बनी रहती है।
वन विभाग को दी गई सूचना
घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को भेज दी गई है। एहतियात के तौर पर आसपास के ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने तथा अकेले खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी जा रही है।