रील पोस्ट करते ही पूर्व विधायक का इंस्टाग्राम बैन! मच गया हड़कंप !"

रतलाम में पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक भारत में बैन कर दिया गया है। गेहलोत ने एक राजनीतिक रील शेयर करने के बाद इस कार्रवाई को लोकतंत्र की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है।

रील पोस्ट करते ही पूर्व विधायक का इंस्टाग्राम बैन! मच गया हड़कंप !"
ratlam-congress-leader-harshvijay-gehlot-instagram-account-banned

रतलाम:
सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रतलाम में पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार को अचानक भारत में बैन (प्रतिबंधित) कर दिया गया। मेटा (Instagram) द्वारा यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की गई है। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।   

वोट चोर गद्दी छोड़' रील शेयर करने के बाद हुई कार्रवाई

हर्षविजय गेहलोत ने बताया कि उनके आधिकारिक अकाउंट से हाल ही में 'वोट चोर गद्दी छोड़' शीर्षक से एक राजनीतिक रील साझा की गई थी। इसके कुछ ही समय बाद मेटा ने उनके अकाउंट को बिना किसी वैध कारण या नोटिस के भारतभर में ब्लॉक कर दिया। उनके साथ-साथ कुछ अन्य लोगों के अकाउंट भी अस्थाई रूप से बंद किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

आवाज दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे

अकाउंट बैन होने के बाद कड़ा रुख अपनाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा: हर्ष विजय गेहलोत ने बताया कि इंस्टाग्राम संचालन करने वाली कंपनी मेटा ने बिना किसी सूचना के ही उनका अकाउंट बंद कर दिया है। गेहलोत ने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता वर्तमान में केवल कागजों तक सीमित है। क्या सत्ता से सवाल करना और सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना गुनाह है। आवाज दबाने से सवाल खत्म नहीं होंगे। 


देखिए कैसे उन्होंने इस कार्रवाई को "अघोषित आपातकाल" करार दिया!! 

आपकी क्या राय है? क्या राजनीतिक रील्स पर ऐसा बैन सही है या गलत? कमेंट में अपनी राय जरूर दें! https://www.instagram.com/reel/DegxcKFzqNU/?dlrf=MWJrOHg4em1pMDZzbg==

मध्य प्रदेश की हर ब्रेकिंग और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए अभी Follow करें! @news.mpg24 ???? वीडियो को ज्यादा से ज्यादा Share करें और सच को लोगों तक पहुंचाएं!

क्रूरता से आवाज दबेगी नहीं

कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने कहा कि अघोषित आपातकाल लगाकर सरकार अपने खिलाफ हर सच्ची आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। इंस्टाग्राम को इसलिए बैन करना क्योंकि सच वाली रील डाली ये बता रहा है कि सरकार की मंशा क्या है। लेकिन ये डर फैलाने से आबाज कभी दबेगी नहीं।