रतलाम में खौफनाक हादसा: ट्रेन आते ही दोनों तरफ के फाटक हुए बंद, ट्रैक के बीच फंसी कार के उड़े परखच्चे! देखें Live Video

रतलाम के सेजावता बायपास रेलवे फाटक पर बुधवार रात बड़ा हादसा टल गया। गेटमैन की लापरवाही के चलते कार अंदर आने के बाद दोनों तरफ से फाटक बंद हो गए और वाहन ट्रैक के बीच फंस गया। ट्रेन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए, हालांकि सवार युवकों ने कूदकर जान बचाई। देखें लाइव वीडियो!

रतलाम में खौफनाक हादसा: ट्रेन आते ही दोनों तरफ के फाटक हुए बंद, ट्रैक के बीच फंसी कार के उड़े परखच्चे! देखें Live Video
Ratlam live train accident

रतलाम @newsmpg...रतलाम के सेजावता बायपास रेलवे फाटक पर बुधवार की रात एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर सामने आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। गेटमैन की कथित लापरवाही के चलते एक लग्जरी कार दोनों तरफ से फाटक बंद होने की वजह से सीधे रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ पहुंची और कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि कार सवार युवकों ने ऐन मौके पर बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे का यह लाइव वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए कैसे फंसी ट्रैक पर कार?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे गुजरात पासिंग की लाल रंग की एमजी हेक्टर कार (GJ 15 CK 0369) सेजावता बायपास फाटक से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि गेटमैन ने समय रहते पहले से गेट बंद नहीं किया, जिससे कार फाटक के अंदर दाखिल हो गई। कार के अंदर पहुंचते ही दोनों तरफ के फाटक गिरा दिए गए, जिससे कार चालकों को बाहर निकलने का रास्ता ही नहीं मिला और गाड़ी पटरी के बीचों-बीच ही फंस कर रह गई।

लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई

इसी बीच वलसाड - हिसार स्पेशल हॉलिडे ट्रेन (गाड़ी संख्या 04728) तेजी से वहां पहुंच गई। सामने से मौत को आते देख कार में मौजूद चारों युवकों के होश उड़ गए। उन्होंने बिना एक पल गंवाए समझदारी दिखाई और तुरंत गाड़ी से बाहर छलांग लगा दी। ट्रेन के लोको पायलट ने भी दूर से कार देखकर ट्रेन की रफ्तार धीमी कर ली। हालांकि इसके बाद भी युवकों के बाहर निकलते ही ट्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मारी और उसे दूर तक घसीटते ले गई। गनीमत यह रही कि ट्रेन का कोई भी कोच बेपटरी नहीं हुआ।

इस भयानक हादसे का Live Video यहाँ देखें!

अगर आपने इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का एक्सक्लूसिव वीडियो अभी तक नहीं देखा है, तो हमारे आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर तुरंत जाएं। कार को टक्कर मारने का यह खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हुआ है:

???? यहाँ क्लिक करें और देखें लाइव वीडियो: Instagram/@news.mpg24 

(फॉलो करें news.mpg24 और देखें रतलाम हादसे का एक्सक्लूसिव फुटेज)

शराब के नशे में था गेटमैन!

स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि यह गंभीर हादसा ऑन-ड्यूटी रेलवे गेटमैन की भारी लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गेटमैन अत्यधिक शराब के नशे में था। उसने ट्रेन आने के समय पर सही तरीके से सिग्नल और गेट का समन्वय नहीं किया, जिससे कार अंदर आने के बाद फाटक बंद हो गए और वाहन ट्रैक पर ही फंसा रह गया। 

रेल यातायात रहा बाधित, जांच शुरू

दुर्घटना की खबर मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से इस रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 19712) भी काफी समय तक ट्रैक पर ही रुकी रही, जिसे रात करीब 11:40 बजे आगे के लिए रवाना किया जा सका। रेलवे रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को ट्रैक से हटाया और रेल संचालन सामान्य किया। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं।