पाल्म ऑयल के गाद सने ड्रमों में तैरते मच्छर, गंदगी के बीच बनता नमकीन, ब्रांड किसी और का, बनाने वाला कोई और ! 'बालाजी फूड प्रोडक्ट्स' समेत दो प्लांट्स पर कार्रवाई, लाइव वीडियो देखें!

रतलाम के करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में खाद्य विभाग ने 'बालाजी फूड प्रोडक्ट्स' समेत दो प्लांट्स पर कार्रवाई कर बड़े खेल का पर्दाफाश किया है।मौके पर 'जैन श्री नमकीन' समेत अन्य ब्रांड्स के बिना FSSAI/एक्सपायरी डिटेल्स वाले पैकेट बरामद हुए। खाद्य अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता ने सैंपल ज़ब्त कर 7 दिनों में सुधार का नोटिस जारी किया है। लाइव वीडियो देखें

पाल्म ऑयल के गाद सने ड्रमों में तैरते मच्छर, गंदगी के बीच बनता नमकीन, ब्रांड किसी और का, बनाने वाला कोई और ! 'बालाजी फूड प्रोडक्ट्स' समेत दो प्लांट्स पर कार्रवाई, लाइव वीडियो देखें!
ratlam-namkeen-cluster-balaji-food-products-raid-unhygienic-palm-oil-fake-branding

रतलाम @newsmpg। रतलाम की पहचान पूरी दुनिया में जिस लजीज नमकीन से है, उसी के लिए बनाए गए क्लस्टर में जिस तरह से नमकीन बन रहा है उसने कई चिंता बढ़ा दी है। करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में संचालित 'बालाजी फूड प्रोडक्ट्स' पर जब खाद्य अधिकारी पंहुचे तो नजारा देखकर वो भी चौंक गए।

चारों तरफ फैली गंदगी, गाद से भरे खुले ड्रमों में मक्खी, कचरा, मच्छर, कीड़ों के साथ भरा पॉल्म आईल, पास में मशीन से बनता नमकीन। लेकिन यह कहानी सिर्फ गंदगी तक सीमित नहीं है, परदे के पीछे पैकेजिंग का भी खेल चल रहा था।

मीडिया टीम पहुँची तो पाया कि बालाजी फूड प्रोडक्ट्स के नाम पर चल रहे प्लांट में अंदर श्री बालाजी रतलाम सेव, श्री बालाजी फरियाली किंग के नाम से पैकेट मिले। इनपर ब्रांड का नाम, एमआरपी, इंग्रेडियेंट, उनके अन्य उत्पादों के नाम, वजन, लिखा था, लेकिन इसपर न तो बैच नम्बर था, न बनाने की तारीख, न एक्पायरी तारीख। हालांकि ये सभी लिखे बिना बिक्री करना अपराध है। 

जैन श्री की थैली, नाम के सिवा कुछ भी नहीं

इससे बड़ी शिकायत यह है कि बालाजी फूड प्रोडक्ट्स प्लांट में ही जैन श्री नमकीन के नाम से बनी थैलियों में भरा फरियाली मिक्चर, गाठिये और अन्य नमकीन से भरे कट्टे भी रखे थे। इन थैलियों पर तो सिवाय जैनश्री नमकीन के कुछ भी नहीं लिखा है। यहां तक कि निर्माता का नाम, एमआरपी, वजन, कोई तारीख कुछ भी नहीं लिखा मिला। मीडिया द्वारा इसके वीडियो और फोटो करते ही संचालक ने धीरे से ये सभी थैलियां प्लांट से ही बाहर करवा दी। खाद्य अधिकारी के सामने प्लांट संचालक बार बार यही कहते रहे कि वे आटो में रखवाए गए पैकेट्स को वापस बुलवा रहे हैं। लेकिन दो घंटे बाद भी नमकीन से भरे पैकेट्स वापस नहीं आए। इसके अलावा नमकीन ट्रांसपरेंट थैलियों में भी भरा हुआ मिला जिसमें किसी भी पैकेट में कुछ भी नहीं लिखा हुआ था। खाद्य अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता ने यहां गंदगी के लिए नोटिस जारी करने के साथ ही खाद्य सामग्रियों और तेल का सेम्पल लेकर जप्त किया। 

लाइव वीडियो देखें: इस पूरे घटनाक्रम, छापेमारी और गंदगी के लाइव विजुअल्स तथा ऑन-ग्राउंड रिपोर्ट देखने के लिए हमारे YouTube चैनल newsmpg24 पर जाएं।

ताज़ा अपडेट्स और हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए हमारे Instagram हैंडिल @news.mpg24 को तुरंत फ़ॉलो करें!

इस प्लांट से मिला एक्सपायरी सामान, लिए सेम्पल

दूसरी ओर नमकीन क्लस्टर में संचालित अन्य प्लांट पर भी खाद्य विभाग द्वारा शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। पंकज मोतियानी द्वारा चलाए गए प्लांट के आधे भाग में पुराने एक्पायर्ड पैकेट्स डिसकार्डेड पड़े मिले। इसपर संचालक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में प्लांट का आधा हिस्सा किराये पर लिया है। एक्पायर सामान पुराने मालिक का है, जिसने डिस्कार्ड कर दिया, लेकिन मजदूरों की शार्टेज के कारण इस ट्रैचिंग ग्राउंड तक पंहुचाने में देरी हुई। खाद्य अधिकारी ने अपने सामने इसे नष्ट करने के आदेश दिए। इसके साथ ही इसी प्लांट से मिले स्कूल टाईम, कुरकुरे, नमकीन आदि के सेम्पल भी जप्त किए गए। यहां से भी गुजरात के दो अलग ब्रांड के पैकेट्स मिले, हालांकि पैकेट्ंस पर सभी जानकारी लिखी हुई मिली।

गंदगी और पैकेजिंग के मामले

हमनें दो अलग-अलग प्लांट पर कार्रवाई करते हुए अन्य ब्रांड की थैलियों में पैकेजिंग के मामले पकड़े हैं। बालाजी फूड प्रोडक्ट्स पर अत्याधिक गंदगी और सफाई मानकों से बहुत कम मिलने पर उसे नोटिस देकर सात दिनों में सुधार करने के आदेश दिए गए हैं। दोनों प्लांट से लिए गए खाद्य पदार्थों के सेम्पल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। 
- शैलेंद्र कुमार गुप्ता, खाद्य अधिकारी, रतलाम 

जय हिंद दोस्तों! इस पूरी कार्रवाई का लाइव वीडियो आप यहाँ देख रहे हैं। रतलाम और आसपास की तमाम अहम ख़बरों व सीधी पड़ताल के लिए हमारे चैनल newsmpg24 को सब्सक्राइब करें और Instagram पर news.mpg24 को फ़ॉलो करें।