आधुनिक तकनीक, संस्कार और नई पहल—भेविन माइंड स्कूल में नए सत्र के लिए प्रवेश शुरू
रतलाम के गंगा सागर स्थित भेविन माइंड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नर्सरी से 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय में आधुनिक स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स, एआई आधारित शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभिभावकों को जानकारी देने के लिए 16 मार्च को ओपन हाउस आयोजित होगा।
रतलाम@newsmpg । शहर के गंगा सागर, बरबड़ रोड स्थित भेविन माइंड स्कूल निरंतर आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी अलग पहचान बना रहा है। नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
इस संबंध में विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में डायरेक्टर श्रीमती अलका श्रीनिवास सिंह ने बताया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाना है। इसी सोच के साथ विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आज के बदलते समय में बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान देना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं और नवीन शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया गया है। विद्यालय की अकादमिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आधारित पाठ्यक्रम लागू किया गया है।
कृषि, विज्ञान, एआई सब का मिलेगा ज्ञान
प्रेस वार्ता में अकादमी हेड डॉली भटनागर ने बताया कि विद्यालय में स्मार्ट क्लास, गतिविधि आधारित शिक्षण प्रणाली, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटर शिक्षा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं के बाद 11वीं से एग्रीकल्चर सब्जेक्ट की शुरुआत की जा रही है, जो रतलाम में अपने आप में एक नई पहल है।
शिक्षा के साथ संस्कार
विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके लिए स्पोर्ट्स, योग, डांस, म्यूजिक और वैदिक मैथ्स जैसी गतिविधियों को नियमित रूप से शामिल किया गया है। साथ ही बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने की दिशा में भी विद्यालय द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और रचनात्मकता का विकास हो सके।
बस के साथ कई सुविधाएं भी
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त वातावरण, अनुभवी और प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम तथा बस सुविधा जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9993215535 और 9179113606 पर संपर्क कर सकते हैं या भेविन माइंड स्कूल, गंगा सागर, बरबड़ रोड, रतलाम स्थित विद्यालय परिसर में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।