रतलाम में पंचायत सचिव को लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा
रतलाम जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में भवन निर्माण की अनुमति और भूखंड के नामांतरण के लिए 5 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता प्रेम जैसवार की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने ट्रैप लगाकर 4500 रुपये लेते समय कार्रवाई की।
भवन अनुमति के नाम पर मांग रहा था घूस… रतलाम में पंचायत सचिव लोकायुक्त के जाल में फंसा
रतलाम@newsmpg। रतलाम में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन को 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा भवन निर्माण की अनुमति और भूखंड के नामांतरण के लिए आवेदक से 5 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया और रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया
मिली जानकारी के अनुसार, विंध्यवासिनी ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले आवेदक प्रेम जैसवार ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत कनेरी के सचिव सत्यनारायण सेन उनसे भवन निर्माण की अनुमति देने और भूखंड का नामांतरण करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
जाल बिछाकर पकड़ा
लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर जब आरोपी सचिव को आवेदक से 4,500 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा, तो मौके पर ही उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।