बिजली कंपनी की लापरवाही से युवा किसान की मौत: डीपी धाकड़ बोले- 'अंतिम संस्कार से पहले दो न्याय', जीवन सिंह की चेतावनी- 'एक-एक ग्रिड में लगा देंगे आग'
रतलाम जिले के ताल क्षेत्र में बिजली कंपनी की लापरवाही से युवा किसान विनोद धाकड़ की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के विरोध में जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ और करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शव रखकर 12 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किया। जीवन सिंह की चेतावनी और रातभर चले धरने के बाद प्रशासन ने आरोपी JE और लाइनमैन पर FIR दर्ज कर 18 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की, जिसके बाद अंतिम संस्कार हुआ।
-
12 घंटे चले हंगामे के बीच रात 3 बजे तक शव के पास डटे रहे जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ और करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर।
-
18 लाख रुपये मुआवजा और बिजली अधिकारियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद सोमवार सुबह हुआ अंतिम संस्कार।
रतलाम/ताल। जिले के ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़वाखेड़ी गांव में बिजली कंपनी की घोर लापरवाही ने एक और निर्दोष युवा किसान की जान ले ली। जिले में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को मौके पर रखकर करीब 12 घंटे तक उग्र प्रदर्शन चला, जिसमें जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ और करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर समर्थकों के साथ पहुंचे और पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहे।
रातभर चली भीषण गहमागहमी और प्रशासन के साथ तीखी बहस के बाद आखिरकार तड़के करीब 3 बजे बिजली कंपनी और पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा। आरोपी जूनियर इंजीनियर (JE) और लाइनमैन पर एफआईआर दर्ज करने, विभागीय जांच के आदेश देने और पीड़ित परिवार को 18 लाख रुपये मुआवजे के आश्वासन के बाद ही मामला शांत हुआ। सोमवार सुबह गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
क्या है पूरा हादसा?
कड़वाखेड़ी गांव में बिजली बंद होने की शिकायत पर फॉल्ट सुधारने के लिए लाइनमैन और जूनियर इंजीनियर ने आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम कर रहे स्थानीय युवा किसान विनोद धाकड़ को दोपहर करीब 3 बजे पोल पर चढ़ाया था। आरोप है कि विनोद को न सुरक्षा उपकरण दिए गए, न ट्रेनिंग। सबसे बड़ी चूक यह रही कि नीचे की घरेलू सप्लाई तो बंद की गई, लेकिन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (HT) लाइन की सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे करंट लगने से मौके पर ही विनोद की मौत हो गई।
यह भी पढे :- पाल्म ऑयल के गाद सने ड्रमों में तैरते मच्छर, दो प्लांट्स पर कार्रवाई, लाइव वीडियो देखें! https://newsmpg.com/ratlam-namkeen-cluster-balaji-food-products-raid-unhygienic-palm-oil-fake-branding
डीपी धाकड़ बोले— "अंतिम संस्कार के पहले दो न्याय, 15 दिनों में 3 मौतें"
घटना की जानकारी मिलते ही किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ शाम 4 बजे मौके पर पहुंचे और बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने पर अड़ गए।
डीपी धाकड़ ने कहा:
"बिजली कंपनी अपने नियमित कर्मचारियों को बचाने के लिए अप्रशिक्षित युवाओं से जोखिम भरे काम करवाकर पल्ला झाड़ रही है। न इनका बीमा होता है, न सुरक्षा। सप्लाई बंद करने जैसी सामान्य बात में भी चूक हो रही है। जिले में 15 दिनों में तीन युवाओं की जान जा चुकी है। 7 दिन पहले धराड़ में भी यही हुआ था। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शव नहीं उठेगा।"
जीवन सिंह शेरपुर की चेतावनी— "एक-एक ग्रिड में लगा देंगे आग"
देर शाम तक प्रशासन के असंवेदनशील रवैये को देख करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। रात करीब 9 बजे एसडीएम विवेक सोनकर और जीवन सिंह शेरपुर के बीच तीखी बहस हो गई।
जीवन सिंह ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी:
"घर का कमाने वाला नवयुवक चला गया, शव सड़क पर पड़ा है और अधिकारी संवेदनहीन बने हैं। यदि तत्काल निराकरण और न्याय नहीं मिला, तो जिले की एक-एक डीपी और बिजली ग्रिड में आग लगा दी जाएगी।"
लाइव कवरेज यहाँ देखें:
यदि आप इस घटना की ग्राउंड रिपोर्ट, रातभर चले धरने और एसडीएम-जीवन सिंह के बीच हुई बहस का एक्सक्लूसिव वीडियो देखना चाहते हैं:
-
???? यूट्यूब (YouTube): हमारे आधिकारिक चैनल
NewsMPG24 पर जाएँ और Subscribe करें ताकि हर बड़ी अपडेट आपको सबसे पहले मिले। -
???? इंस्टाग्राम (Instagram): रील्स और लाइव अपडेट्स के लिए
@news.mpg24 को Follow करें। -
???? वेबसाइट (Website): क्षेत्र की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए लॉग इन करें
newsmpg.com ।
रात 3 बजे तक डटे, JE और लाइनमैन पर FIR दर्ज
जीवन सिंह, डीपी धाकड़ और सैकड़ों ग्रामीण भोजन-पानी छोड़कर रात 3 बजे तक शव के पास बैठे रहे। अंततः दबाव में आकर बिजली कंपनी ने मृतक के परिवार को 18 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की और JE के खिलाफ जांच के आदेश दिए। वहीं पुलिस ने JE और लाइनमैन दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली, जिसके बाद सुबह अंतिम संस्कार किया गया।