जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा के सभापति ,सदन का किया संचालन

जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय को एक बार पुनः विधानसभा में सभापति के पद पर जिम्मेदारी देकर सदन की कार्यवाही का संचालन करने का अवसर मिला।

Mar 11, 2022 - 09:00
Mar 11, 2022 - 09:07
 0
जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा के सभापति ,सदन का किया संचालन

 रतलाम। जावरा।  विगत लम्बे समय से प्रशासनिक व विधायिका के अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय को एक बार पुनः विधानसभा में सभापति के पद पर जिम्मेदारी देकर सदन की कार्यवाही का संचालन करने का अवसर मिला।
गुरुवार को  म.प्र.विधानसभा में विधायक डॉ पांडेय ने सभापति का दायित्व ग्रहण कर सदन की कार्यवाही का संचालन किया।इस दौरान महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता पर चर्चा हुई।इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वरिष्ठ मंत्रीगणों,पक्ष व विपक्ष के सदस्यों सहित चर्चा में सम्मिलित थे।

मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

सभापति के रूप में सभा को बेहतर ढंग से संचालन करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व वरिष्ठ सदस्यों ने प्रशंसा की।
 जावरा विधायक डॉ पांडेय को पूर्व में भी अनेक बार विधानसभा की कार्यवाही के संचालन हेतु सभापति की जिम्मेदारी दी जाती रही है।उनके वरिष्ठता व कार्यानुभव का क्षेत्र को भी लाभ मिलता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow