महाकांल मंदिर के पास से गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शहर के गुजराती चाल क्षेत्र से हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को उज्जैन पुलिस ने महाकांल मंदिर के पास से कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुधवार रात को वारदात करने के बाद रतलाम से भाग निकला था।

महाकांल मंदिर के पास से गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार


रतलाम। शहर के गुजराती चाल क्षेत्र से हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी को उज्जैन पुलिस ने महाकांल मंदिर के पास से कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुधवार रात को वारदात करने के बाद रतलाम से भाग निकला था। उज्जैन पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए प्रकरण दर्ज किया जिसके बाद रतलाम जीआरपी उसे रतलाम लाने की तैयारी कर रही है। दूसरी ओर हमले में घायल हुए दोनों युवकों का ईलाज भी जारी है और दोनों की सेहत में सुधार है। 
उल्लेखनीय है कि जीआरपी थाना क्षेत्र अन्तर्गत जुएं और सट्टेबाजी की मुखबिरी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बुधवार रात को करीब 9 बजे सत्येंद्र परमार उर्फ जोंटी, सुमित गायकवाड़ और साथी घर के बाहर बैठे थे। पैदल ही वैभव जायसवाल और हिमांशु व्यास, जसवंत पहुंचे। इन्होंने जाते ही सत्येंद्र पर गोली चला दी जो उसके कंधे और चेहरे पर छर्रे लगे। साथी ने दोनों पर तलवार से हमला किया जिसमें हिमांशु के सिर पर चोट आई। दोनों आरोपी वहां से भाग भी निकले थे। रात में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया था। इसके आधार पर रतलाम और आसपास के सभी जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। 


महांकाल मंदिर परिसर से किया गिरफ्तार 
गुरुवार को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी वैभव जायसवाल को उज्जैन से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी कट्टे सहित महाकांल मंदिर परिसर से गुरुवार दोपहर को पकड़ाया। संदिग्ध को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने जांच की तो उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। रतलाम पुलिस को सूचना मिलने पर उसे रतलाम लाने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दूसरा आरोपी हिमांशु व्यास भी रतलाम पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसे पुलिस ने गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर लिया था। 


जीआरपी क्षेत्र बना आरोपियों के लिए पनाहगार 
शहर के जीआरपी थाना क्षेत्र में बहुत समय से अपराधियों की हरकतें बढ़ती जा रही हैं। जुएं, सट्टे, शराब बिक्री और शराबखोरी सहित कई तरह के अपराधों की गतिविधियों को लेकर भी क्षेत्र में शिकायतें आती ही रहती हैं। कुछ माह पूर्व पुलिस के सब इंस्पेक्टर और एटीएस के जवानों से भी साइकिल स्टैंड के कथित ठेकेदार द्वारा झूमा झटकी किए जाने की घटनाएं भी इसी थाना क्षेत्र में घटित हो चुकी है। बुधवार रात गुजराती कि चाल क्षेत्र में बदमाशों का आतंक भी खुलकर देखने को मिला। बताया जाता है कि विवाद सट्टेबाजी के कारोबार को चलाने और मुखबिरी की शंका में हुआ।