मां कालिका के आशीर्वाद के साथ भाजपा प्रत्याशी पटेल ने शुरु की नई यात्रा 

रतलाम में आस्था के सबसे बड़े केंद्र माता महाकालिका के दर्शनों के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने रतलाम में आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की


-भोपाल से रतलाम लौटते ही समर्थकों का लगा हुजूम, किया गया स्वागत 

रतलाम। रतलाम में आस्था के सबसे बड़े केंद्र माता महाकालिका के दर्शनों के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने रतलाम में आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की। गुरुवार को भोपाल से पटेल रतलाम पहुंचे तो फव्वारा चौक पर ही उनके समर्थक उनका स्वागत करने के लिए उमड़े। यहां से वे सीधे कालिका माता मंदिर पंहुचे जहां उन्होंने दर्शन और पूजन किए। 

                                                                            बुधवार को लंबी जद्दोजहत के बाद भाजपा ने आखिरकार अपना महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद से ही रतलाम में पटेल के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक उत्सव मनाया। इस दौरान पटेल भोपाल में ही थे, जो गुरुवार सुबह रतलाम पहुंचे। रतलाम पंहुचने के पहले बदनावर में ही उनके समर्थक वाहन लेकर स्वागत के लिए पंहुच गए। वहीं से काफिले के रूप में वाहनों में लोग नारेबाजी करते हुए रतलाम में प्रवेशित हुए तो फव्वारा चौक पर अन्य समर्थकों ने भी भीड़ लगा ली। वहां पटेल का फूल मालाओं, ढ़ोल के साथ स्वागत किया गया। समर्थकों के साथ यहां से पटेल सीधे कालिका माता के मंदिर पंहुचे। मंदिर में उन्होंने विधि विधान से माता कालिका का पूजन किया और माता से आशीर्वाद लिया।