भाजपा के पटेल के सामने कांग्रेस से कौन ? महापौर को लेकर कांग्रेस की माथापच्ची जारी, कमलनाथ ने विवेक तन्खा को काम पर लगाया...

भाजपा ने रतलाम महापौर के लिए लंबी जद्दोजहद के बाद प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस में मंथन थमा नही है। पार्टी में प्रत्याशी के लिए दो नामो को लेकर माथापच्ची का दौर जारी है।

Jun 16, 2022 - 17:53
Jun 16, 2022 - 18:07
 0
भाजपा के पटेल के सामने कांग्रेस से कौन ? महापौर को लेकर कांग्रेस की माथापच्ची जारी, कमलनाथ ने विवेक तन्खा को काम पर लगाया...

रतलाम। भाजपा ने रतलाम महापौर के लिए लंबी जद्दोजहद के बाद प्रत्याशी की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस में मंथन थमा नही है। पार्टी में प्रत्याशी के लिए दो नामो को लेकर माथापच्ची का दौर जारी है। कांग्रेस 17 जून को शाम तक  प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है।
भाजपा के प्रहलाद पटेल ने उम्मीदवारी घोषित करने की पहली जंग जीत ली है। उन्होने टिकिट की दौड़ में शामिल पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, प्रवीण सोनी, बलवंत भाटी एवं प्रहलाद राठौड़ जैसे नेताओ को पटकनी दी है। पटेल  शहर विधायक चैतन्य काश्यप पहली पंसद है, इसका उन्हे लाभ भी मिला। इधर अब पटेल की दूसरी जंग कांग्रेस के उम्मीदवार से सीधे जनता के फैसले के आधार पर होगी । ऐसे में कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा , इस पर सबकी निगाहे टिक गई है। कांग्रेस में जहां पहले दौर में करीब चार से पांच नामों पर चर्चा हो रही थी जो अब सिर्फ दो नामों पर टिक गई है।

मयंक और राजीव पर अटका मामला 

कांग्रेस नगरीय निकाय में कोई कोर कसर बाकी नही रखना चाह रही है ।  ऐसे में फूंक - फूंक कर कदम रख रही है, हालांकि टिकिट चयन को लेकर ही कांग्रेस की खेमेबाजी भी थमती नही दिख रही है। कांग्रेस में टिकिट को लेकर दो नाम जिनमें एक पूर्व पार्षद राजीव रावत तो दूसरे युवक कांग्रेस के मंयक जाट का है को लेकर जद्दोजहद जारी है। इनके अलावा कोई अन्य चौकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है। 
 

विवेक तन्खा पर दारोमदार... 

कांग्रेस उच्च सुत्रों के अनुसार मयंक जाट का नाम उनके अदालती फैसले को लेकर अटका हुआ है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने वरिष्ठ अभिवक्ता विवेक तन्खा को मामला देखने को कहा है।  तन्खा के कार्यालय से मामले को लेकर लगातार अपडेट ली जा रही है। वैसे अंतिम समय तक मामले का कानूनी पेंच नही सुलझा तो राजीव रावत के नाम की तुरंत घोषणा हो जाएगी। सुत्रो के अनुसार मयंक जाट एवं राजीव रावत दोनो से नाम निर्देशन की तैयारी पूरी रखने को कहा गया है।

पार्षदो के टिकिट में भी भाजपा आगे, कांग्रेस में अर्न्तकलह

भाजपा ने महापौर के प्रत्याशी की घोषणा कांग्रेस से पहले कर दी है तो वार्ड पार्षदों की सूची भी फाइनल कर दी है। जिले एवं संभागीय चयन समिति की बैठक भी हो चुकी है। प्रदेश संगठन से हरी झंडी मिलने पर आज शाम तक सूची जारी होने की संभावना है।

वार्डों में भी लगभग यही स्थिति 

कांग्रेस महापौर की तरह वार्डो में भी अपने नाम अभी तक फाईनल नही कर पाई है। कुछ वार्डो में जहां से सिंगल नाम है। उनको छोड़ दिया जाए तो अन्य वार्डो में माथापच्ची जारी है। कांग्रेस के संभाग प्रभारी सज्जनसिंह वर्मा उज्जैन में शहर के नेताओ को लेकर अंतिम दौर की प्रक्रिया में जुटे हुए है। कांग्रेस सुत्रों के मुताबिक उज्जैन की बैठक में जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत शामिल नही हुए और वे भोपाल में डटे हुए है। शहर के कुछ वार्डो के नाम को लेकर उनकी आपत्ति थी , जिसके बाद नाम बदल दिए गए है। कांग्रेस के वार्ड पार्षदों के टिकिट की सूची भी शुक्रवार शाम तक ही जारी होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow