पिकनिक मनाने गए थे, रतलाम के 2 किशोर नदी में डूबे, बिना संसाधन पहुंची रेस्क्यू टीम!
रतलाम के जामण पाटली में पिकनिक मनाने गए दो किशोर नदी में डूब गए। डेढ़ घंटे बाद भी रेस्क्यू टीम बिना संसाधन पहुंची। पढ़िए पूरी दर्दनाक रिपोर्ट।
रतलाम@newsmpg। जिले के जामण पाटली बरसाती नदी हादसा ने सोमवार को दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। टाटानगर रतलाम से पिकनिक मनाने पहुंचे 7–8 किशोरों के समूह में से दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। देर शाम तक जय उर्फ आशुतोष मंडलोई (14) और धुरु उर्फ आनंद राठौर का कोई पता नहीं चल पाया।
यह घटना एक बार फिर Ratlam drowning news, MP river accident, और disaster management failure in Madhya Pradesh जैसे गंभीर सवाल खड़े करती है।
नहाने उतरे किशोर, अचानक गहराई में फंसे
प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों के मुताबिक सभी युवक पार्टी और नहाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। कुछ किशोर तैरने लगे लेकिन जिन दो किशोरों को ठीक से तैरना नहीं आता था, वे अचानक गहरे पानी में चले गए। Jay Mandloi drowning और Anand Rathore Ratlam accident अब पूरे जिले में गूंज रहा है।
साथियों की हिम्मत ने दिया जवाब
जब दोनों किशोर कई मिनट तक पानी से बाहर नहीं आए तो घबराए दोस्तों ने करीब आधे घंटे तक खुद तलाश की। लेकिन बिना रस्सी, नाव या गोताखोर के कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया। आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई।
धीमा रेस्क्यू, लम्बा इंतज़ार
सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनके पास भी कोई रेस्क्यू उपकरण नहीं था। इसके बाद आपदा प्रबंधन टीम और होमगार्ड को बुलाया गया। होमगार्ड कमांडेंट मैडम बिलवाल भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन वहां भी वही हालात थे—न गोताखोर, न नाव, न रस्सी, न टॉर्च लाइट।संसाधन मंगवाने में ही डेढ़ से दो घंटे बीत गए और तब तक अंधेरा छा चुका था।
दावे बड़े, तैयारी छोटी
ग्रामीणों का कहना है कि किशोरों की लापरवाही भी थी बिना तैराकी ज्ञान के गहरे पानी में उतरना खतरनाक है। लेकिन उससे बड़ी लापरवाही यह है कि जब हादसा हुआ तब रेस्क्यू टीम के पास समय पर कुछ भी नहीं था। हर साल मानसून में MP drowning cases, river accidents in Ratlam और disaster management failure सामने आते हैं। हर बार प्रशासन दावा करता है कि सिस्टम तैयार है, लेकिन हादसे के वक्त सिर्फ एक ही जवाब मिलता है“सामान मंगवाया जा रहा है… टीम आ रही है… इंतज़ार कीजिए।”
Moderator