विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता की भीष्म प्रतिज्ञा!  मै अपने स्वर्गीय पिता की सौंगध खाकर कहता हूं ..... देखिए वीडियो क्या बोले नेताजी

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता की भीष्म प्रतिज्ञा!  मै अपने स्वर्गीय पिता की सौंगध खाकर कहता हूं ..... देखिए वीडियो क्या बोले नेताजी

Mar 11, 2023 - 16:37
 0
विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता की भीष्म प्रतिज्ञा!  मै अपने स्वर्गीय पिता की सौंगध खाकर कहता हूं ..... देखिए वीडियो क्या बोले नेताजी
virendra singh solanki speach

रतलाम। विधानसभा के दावेदार एक नेता की भीष्म प्रतिज्ञा राजनीतिक गलियारों में चर्चा में छाई हुई है। मामला जावरा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ हैं।  विधानसभा क्षेत्र पिपलोदा में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यक्रम मे जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और विधानसभा में कांग्रेस की टिकिट के दावेदार विरेन्द्रसिंह सौंलकी ने मंच से ही अपने पिता की सौगंध खाकर भीष्म प्रतिज्ञा कर डाली।
                                     शुक्रवार को पिपलोदा मे बड़ा मजमा कांग्रेसियों का लगा था। इसमें अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष , जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ हमीर सिंह राठौर , पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश भरावा , पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदराम शाह, पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल सहित कई कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओ का जमावड़ा था।


क्या बोले सौलंकी ?

प्रदेश में आप की हम सबकी महती भूमिका कांग्रेस की सरकार बनाने की हो। राहुलगांधी ने नफरत छोड़ो यात्रा निकाली । मै कहना चाहूंगा कि हम सब कांग्रेसी भी आपसी नफरत छोड़े।  कागज में निकालना और बाहर करना तो चलता रहता है। दिलों से कैसे निकालोगे।  हमने 2018 में बना दी थी इसलिए टिकीट उनको मिले जो बिकाऊ न हो और टिकाऊ हो। मै यंहा विधायक बनने नहीं आया हूं। जिनको भी विधायक बनने की चिंता हैं मै सबको आश्ववासन देना चाहता हूं कि मै अपने पिता स्वर्गीय ठाकूर अजीतसिंह जी सौलंकी की सौगंध खाकर कहता हूं कि पार्टी जिसको टिकिट देगी। उसकी गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ कर उसका प्रचार करूंगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow