उपचुनाव में 11 जगह गोलियां चली, भाजपा ने लिया डाकूओ का सहारा , कांग्रेस फिर भी चुनाव जीतेगी ,जीतू पटवारी ने सीएम पर साधा निशाना
रतलाम। भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए डाकूओ और गुंडो का सहारा ले रही है। चुनाव आयोग की निष्पक्षकता भी दिखाई नही दे रही है फिर भी विजयपूर उपचुनाव कांग्रेस 50 हजार वोटो से जीतेगी।
रतलाम।@newsmpg.com भाजपा उपचुनाव जीतने के लिए डाकूओ और गुंडो का सहारा ले रही है। चुनाव आयोग की निष्पक्षकता भी दिखाई नही दे रही है फिर भी विजयपूर उपचुनाव कांग्रेस 50 हजार वोटो से जीतेगी।
रतलाम में मीडिया से चर्चा करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम डॉ मोहन यादव एवं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पटवारी पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गेहलोत की जन्मजयंती कार्यक्रम में शामिल होने जिले के सैलाना जा रहे थे। इस दौरान रतलाम में मीडिया से चर्चा में उन्होने सीएम ,भाजपा प्रत्याशी को तो निशाने पर लिया ही चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। पटवारी ने कहा उपचुनाव मे भाजपा और उनके प्रत्याशी रामनिवास रावत डाकुओ का उपयोग कर रहे। 11 गांवो मे डाकुओ ने गोलिया चलाई, 5 घायल हुए है। ग्रामीणों ने एक डाकू को पकड़ा है।
उन्होने कहा उपचुनाव में डाकूओ के इस्तेमाल की पहले से कांग्रेस ने आंशका जाहिर की थी, आज मतदान के दौरान विजयपूर में 11 जगह गोलिया चली है। आदिवासियों को मतदान नही करने दिया जा रहा हे। अराजकता का माहौल पैदा कर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी। पटवारी ने कहा भाजपा के तमाम हथकंडो के बावजूद कांग्रेस 50 हजार वोटो से चुनाव जीतेगी और बुधनी के परिणाम की चौकाने वाले रहेगें।
सीएम की भाषा की लोकतंत्र को कलंकिंत करने वाली
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने कहा कि सीएम रहते जिस भाषा का वह उपयोग करते हैं, लोकतंत्र को कलंकित करते हैं। उप चुनाव के पहले सामाजिक बैठके लेकर उन्होंने कहा कि ‘‘ कुछ भी कराओ चुनाव जिताओ जैसी बाते करते हैं।’’ कलेक्टर और एसपी भाजपा को खुला सपोर्ट कर रहे है। सरकार इनके पीछे खडी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस ने कई बार शिकायत की चुनाव आयोग को लेकिन चुनाव आयोग ने कलेक्टर को हटाने से मना कर दिया। श्योपुर मुख्यालय पर बुधवार को हम अपना विरोध जताएंगे। भाजपा की अराजकता के खिलाफ हम प्रदर्शन करेंगे।इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया , फैय्याज मंसूरी, राजीव रावत,शैलेन्द्रसिंह अठाना, समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।