डीपी धाकड़ बने पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष 

कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ को कांग्रेस कमेटी पंचायत रात प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपनी पेंठ मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं।

डीपी धाकड़ बने पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष 


रतलाम। कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ को कांग्रेस कमेटी पंचायत रात प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पंचायती राज चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपनी पेंठ मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। इसी कड़ी में लंबे समय तक पूरे प्रदेश में पंचायती राज संगठन के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाले धाकड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी एवं महामंत्री जेपी धनोपिया और उपाध्यक्ष ओशक सिंह ने नियुक्ति प्रदान की। उल्लेखनीय है कि डीपी धाकड़ द्वारा प्रदेश में किसान आंदोलन के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही पंचायती राज आंदोलन में भी कार्य किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। पूर्व में हुए आंदोलन पंचायती राज संस्थाओं और पदाधिकारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के दौरान भी श्री धाकड़ ने पूरे प्रदेश में भ्रमण किया। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि आने वाले पंचायती राज चुनाव में मनोनीत किए गए नए पदाधिकारियों की मेहनत से उन्हें प्रदेश में बढ़Þत मिल सकती है।