इलाज के लिए आए युवक ने शौचालय में गमछे से लगाई फांसी

हुसैन टेकरी शरीफ पर इलाज के लिए आए एक युवक ने शौचालय में गमछे से फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर पंहुची और जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है।

Dec 2, 2021 - 16:04
 0
इलाज के लिए आए युवक ने शौचालय में गमछे से लगाई फांसी


रतलाम/जावरा। हुसैन टेकरी शरीफ पर इलाज के लिए आए एक युवक ने शौचालय में गमछे से फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर पंहुची और जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है। आत्महत्या है या दुर्घटना या कुछ और यह जांच के बाद पुख्ता रूप से कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ साक्ष्य एकत्रित करना प्रारंभ किया है। 
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम शेख अब्दुल कादर निवासी मुंबई है। युवक मानसिक रूप से बीमार था जिसके परिजन 28 नवंबर को इलाज के लिए यहां लाए थे। गुरुवार सुबह उसने शौचालय में अपने गमछे (मफलर) से गले में फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक वाहर नहीं आया तो इस बात का खुलासा हुआ। जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने शौचालय से भी साक्ष्य एकत्रित किए। पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow