25 लाख शिक्षकों के सम्मान की लड़ाई के लिए पैदल क्रांति का आह्वान , 31 मई को पिपलौदा से शुरू होगी नंगे पैर यात्रा
देशभर के करीब 25 लाख शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को संसद तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष, शिक्षक एवं समाजसेवी गणेश मालवीय द्वारा पैदल क्रांति (नंगे पैर यात्रा) का आह्वान किया गया है।
पिपलौदा।(रतलाम ) अनवर कादरी |
देशभर के करीब 25 लाख शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को संसद तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष, शिक्षक एवं समाजसेवी गणेश मालवीय द्वारा पैदल क्रांति (नंगे पैर यात्रा) का आह्वान किया गया है। यह ऐतिहासिक यात्रा 31 मई 2026 (रविवार) को पिपलौदा से प्रारंभ होगी और 1 जून 2026 को मंदसौर पहुंचकर सांसद सुधीर गुप्ता को ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न होगी।
शिक्षक जागेगा, तभी शिक्षा बचेगी
आयोजकों के अनुसार यह यात्रा शिक्षकों के आत्मसम्मान, अधिकार और न्याय की आवाज बनकर संसद तक पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश में आवश्यक संशोधन हेतु संसद में विषय उठाना है। इसके लिए सांसद के माध्यम से शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं का ज्ञापन केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।गणेश मालवीय ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले शिक्षक वर्षों से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब समय आ गया है कि शिक्षक एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि 1 जून को मंदसौर पहुंचकर शिक्षक एकता और शक्ति का परिचय दें।उन्होंने कहा जब शिक्षक जागेगा, तभी शिक्षा बचेगी और जब शिक्षा बचेगी, तभी राष्ट्र आगे बढ़ेगा।
संयुक्त मोर्चा के बैनर तले होगा आयोजन
यात्रा का आयोजन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें पवन पटवा (तहसील संरक्षक), अंबाराम बौस (यात्रा संयोजक), राजेंद्र त्रिवेदी (प्रांतीय सचिव), राजकुमार सिंह राठौर आम्बा (जिला सचिव), जगदीश जटिया (ब्लॉक अध्यक्ष), सुभाष शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, जावरा), मोहन सिंह सोलंकी (जिला अध्यक्ष, अध्यापक संगठन), नय्युम खान पठान (जिला सचिव), सत्यनारायण जूनेवाल (ब्लॉक अध्यक्ष, अपाक्स संगठन), राहुल वर्मा (जिला उपाध्यक्ष, शिक्षक संघ), जयेन्द्र सिंह राठौर (तहसील अध्यक्ष, शिक्षक संघ), सुरेश जगदेव (ब्लॉक अध्यक्ष, आजाद अध्यापक संघ), विजेंद्र सिंह राठौर (कोषाध्यक्ष), ओमप्रकाश पोरवाल (तहसील अध्यक्ष, पेंशनर संघ) सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
ये भी समर्थन में
इसके अलावा जितेंद्र सिंह राठौर, विनोद कुमार जैन, नरेंद्र सिंह राठौर आम्बा, अशोक पाटीदार, हेमंत सोनी (पटवारी संघ), मुकेश राठौड़, समरथ सुनहरी, शिवनारायण चौधरी, मन्नालाल जाट, अनिल पाठक (सैलाना), गुलशन इम्तियाज (जावरा), धर्मेंद्र पाटीदार, सरदार मोहम्मद शेख, रियाज शेख, सुनील गुलराजानी, रामेश्वर गहलोत, सुधीर शर्मा, हरपाल सिंह परिहार और मंगलेश देराश्री सहित बड़ी संख्या में लोग इस आंदोलन में शामिल होंगे।