रतलाम में पंचायतीराज चुनाव - कहां ?कब? कितने पदों पर कौन? सबसे पहले पढ़िए सिर्फ न्यूज एमपीजी पर

लंबे समय के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

Dec 4, 2021 - 18:46
Dec 4, 2021 - 18:48
 0
रतलाम में पंचायतीराज चुनाव - कहां ?कब? कितने पदों पर कौन?  सबसे पहले पढ़िए सिर्फ न्यूज एमपीजी पर


रतलाम। लंबे समय के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो गई। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होगें। 13 दिसम्बर 2021 से चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी जो 23 फरवरी 2022 तक चलेगी ।  पहले चरण का मतदान 6 जनवरी, दूसरे चरण का 28 जनवरी एवं तीसरे चरण में 16 फरवरी को होगा। 

रतलाम जिलें में छह जनपद पंचायत क्षेत्रों की 418 ग्राम पंचायतों में  7101 वार्डो में  पंच , 418 सरपंच चुने जाएगें। इसके अलावा छह जनपद पंचायत क्षेत्रों के 124 जनपद सदस्य भी चुने जाएगें। जिलें की 418 ग्राम पचांयतों के 16 जिला पंचायत वार्डो सें 16 जिला पंचायत सदस्य भी चुने जाएगें। 

कहां कब चुनाव 
जिलें के छह जनपद क्षेत्रों में तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न होगें। इसमें पहले चरण में आलोट, दूसरे में बाजना एवं सैलाना एवं तीसरें चरण में रतलाम, जावरा एवं पिपलोदा क्षेत्र में चुनाव होगें। 

             

जनपद पंचायत सदस्य

जनपद पंचायत  

जनपद वार्ड  

रतलाम 

 25


जावरा

22

आलोट  

23

पिपलोदा  

19


सैलाना  

20

बाजना  

17

कुल   

124




जनपद पंचायत   ग्राम पंचायत  वार्ड    
रतलाम 

 96

1700


जावरा

68

1190

आलोट  

90

1402

पिपलोदा  

52

892


सैलाना  

47

823

बाजना  

65

1085

कुल   

418

7101



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow