दो खम्बो के बीच फंस गए ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना , निकलने की खूब कोशिश , देखिये वीडियो। आखिर ऐसा क्या कर रहे थे विधायक की फंस गए

ग्रामीण के भाजपा विधायक दो खम्बो में फंसे हुए है , ऐसा उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। खम्बे के बीच में विधायक कैसे फंसे इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चटकारे ले रहे है। 

दो खम्बो के बीच फंस गए ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना , निकलने की खूब कोशिश , देखिये वीडियो।  आखिर ऐसा क्या कर रहे थे विधायक की फंस गए

रतलाम | (newsmpg.com ) ग्रामीण के भाजपा विधायक दो खम्बो में फंसे हुए है , ऐसा उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। खम्बे के बीच में विधायक कैसे फंसे इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब चटकारे ले रहे है। 
भगवान के दर पर चाहे राजा हो या रंक सब समान है। इसी भावना के साथ रतलाम ग्रामीण के विधायक दिलीप मकवाना का  जिले के प्रसिद्ध, प्राचीन और चमत्कारी स्थल माता हिंगलाज माता मंदिर परिसर में पहुंचे।  मंदिर में ही विराजित पाप पुण्य के खंबो के बीच से निकलने का एक पुराना  वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर, खंबो के बीच फंसे विधायक पर कुछ लोग चुटकी ले रहे हैं तो कुछ इसे प्रगाढ़ आस्था बता रहे हैं। 

https://youtube.com/shorts/YPAI8GdPar4?feature=share

लिंक पर क्लीक कर देखे वीडियो 

दरअसल ,रतलाम जिले के ग्राम गुणावद में प्राचीन हिंगलाज माता और महादेव मंदिर है। मान्यता है कि मंदिर के परिसर में पाप और पुण्य के 2 स्तंभ हैं। जिनके बीच से श्रद्धालु निकलते हैं। पहले खंबो के बीच से वो निकल पाता है जिसके पुण्य अधिक हो। जबकि दूसरे खंबो के बीच से वही निकल पाते हैं जिन्होंने सब पाप का प्रायश्चित कर लिया हो। 
ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना भी अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए मंदिर पंहुचे थे। यहां पूजन के बाद उन्होंने भी खंबो के बीच से निकलने की ठानी तो वही मौजुद किसी ने उनका वीडियो बना लिया। खंबो के बीच बेहद संकरे में फंसकर निकलने की कोशिश कर रहे विधायक का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


कोई सराह रहा, कोई ले रहा चुटकी
वीडियो को लेकर अलग अलग तरह के कमेंट दिखाई पड़ रहे हैं। अधिकतर लोग विधायक की आस्था की प्रशंसा करते हुए खंबो के बीच से निकलने के कौशल को भी सराह रहे हैं। तो वहीं विपक्षी पार्टी के कुछ लोग चुटकी भी ले रहे हैं। बहरहाल वीडियो ने विधायक के साथ मंदिर के प्रति भी उत्सुकता बढ़ा दी है।