जिला पंचायत सदस्य गांव-गांव जाकर आम लोगों की सुन रहे समस्या, दे रहे योजनाओं की जानकारी 

भाजपा की बूथ विस्तारक योजना के तहत जिला पंचायत सदस्य नारायण मईड़ा दूरस्थ आदिवासी अंचलों में गांव-गांव जाकर आम लोगों से भेंट कर रहे हैं। 

Jan 22, 2022 - 18:53
 0
जिला पंचायत सदस्य गांव-गांव जाकर आम लोगों की सुन रहे समस्या, दे रहे योजनाओं की जानकारी 


सैलाना। भाजपा की बूथ विस्तारक योजना के तहत जिला पंचायत सदस्य नारायण मईड़ा दूरस्थ आदिवासी अंचलों में गांव-गांव जाकर आम लोगों से भेंट कर रहे हैं। 
सैलाना विधानसभा की ग्राम पंचायत कैलकच्छ के ग्राम लुक्खीपाड़ा में जन-संवाद किया। श्री मईड़ा के साथ इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इन्होंने जन समुदाय की समस्याओं को सुना एवं तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने हेतु फोन लगाकर निवारण भी करवाया। उपस्थित कार्यकतार्ओं को शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की गई। लोगों को बताया गया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीबों और ग्रामीण, आदिवासियों आदि के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें लगातार आम लोगों को लाभ भी मिल रहे हैं। जिन लोगों तक लाभ नहीं पंहुचे, उनतक भी भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शैतानसिंह पटेल, ग्राम पंचायत प्रधान चेतन डोडियार, पूर्व सरपंच कैलकच्छ कालूसिंह डोडियार, रवि करोतिया, बूथ प्रभारी नारायण जी, सागर चरपोटा, कैलाश डोडियार, मोहन खराड़ी आदि मौजूद थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow