कुंडाल में कल भव्य सामूहिक विवाह: विधायक डामर के प्रयासों से 167 जोड़े बसाएंगे अपना घर, सब को विधायक देंगे अपनी ओर से उपहार

रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के कुंडाल में 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा, जिसमें 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रत्येक नवदंपती को 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, वहीं विधायक मथुरालाल डामर द्वारा बर्तनों का विशेष उपहार सेट भी प्रदान किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

कुंडाल में कल भव्य सामूहिक विवाह: विधायक डामर के प्रयासों से 167 जोड़े बसाएंगे अपना घर, सब को विधायक देंगे अपनी ओर से उपहार
Ratlam mukhymantri samuhik Vivah kundal me

-हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, विधायक देंगे बर्तनों का उपहार सेट

रतलाम। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में 167 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदेश शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवदंपती के खाते में 49 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि जमा की जाएगी। रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर की ओर से प्रत्येक जोड़े को सात बर्तनों का विशेष उपहार सेट भी दिया जाएगा। उपहार सेट में एक बेड़ा, एक घड़ा, एक तांबे का लोटा, आटा गूंथने की थाली, भोजन की थाली, दो कटोरियों का सेट और एक गिलास शामिल रहेगा।

*सुबह 9 बजे से शुरू होगा समारोह*

विधायक मथुरालाल डामर के नेतृत्व में आयोजित यह समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों, उनके परिजनों तथा अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। शनिवार को विधायक मथुरलाल डामर व विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर ने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

*कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे*

आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश पप्पू जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूलसिंह जाधव, चंद्रशेखर मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, शबरी मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।