रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की अवैध शराब के साथ कंटेनर जब्त,

रतलाम पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 18 मई की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 5172 लीटर अवैध बियर बरामद की है

रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की अवैध शराब के साथ कंटेनर जब्त,

रतलाम@newsmpg.com रतलाम पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 18 मई की रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से 5172 लीटर अवैध बियर बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

दिनांक 18.05.2026 की रात थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना मिली कि रतलाम बायपास फोरलेन रोड, नीलकंठ महादेव मंदिर के पास एक कंटेनर में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने कंटेनर क्रमांक RJ-14-GL-7177 को रोका। 

तलाशी लेने पर कंटेनर में 431 पेटियों में भरी कुल 5172 बल्क लीटर अवैध बियर मिली, जिसकी बाजार कीमत 10,68,096 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कंटेनर, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है, को भी जब्त कर लिया। कुल जब्ती 25 लाख रुपये से अधिक की है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मौके से आरोपी भोमाराम पिता जेठाराम जाट, उम्र 32 साल, निवासी ग्राम मांडपुरा, थाना बायतु, जिला बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 479/2026, धारा 34(2) म.प्र. आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से शराब लाने और ले जाने के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्गदर्शन में की गई। थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में उनि अशोक दीक्षित, सउनि दिलीप खाती, सउनि हंसराज पटिगर, आरक्षक अर्जुनसिंह खिंची, नरेन्द्र सिंह पावरा, राजेश प्रजापति, दुर्गालाल गुजराती, महेन्द्रसिंह व विजय मालवीय की टीम का सराहनीय योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में लगातार अभियान जारी रहेगा।