Complicated Surgery में महारत: रतलाम के सर्जन बने मध्यप्रदेश की शान
Ratlam surgeons performed live laser and complicated surgeries with limited resources, winning state-level ASI award at Indore conference.
Health Desk@ Newsmpg । रतलाम शहर के सर्जरी विशेषज्ञों ने एक बार फिर पूरे मध्यप्रदेश में अपने कौशल और समर्पण का परचम लहराया है। इंदौर में आयोजित सर्जन्स की राज्य स्तरीय कांफ्रेंस एसपी एसीकॉन-26 में रतलाम के सर्जनों को “प्रोफ. सी.पी. तिवारी बेस्ट स्मॉल सिटी सर्जिकल चैप्टर अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (ASI) रतलाम सिटी चैप्टर को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सूर्यवंशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सतीश शुक्ला एवं डॉ. संजय जैन ने यह अवार्ड एएसआई रतलाम के सचिव डॉ. देवेंद्र चौहान को सौंपा।
रतलाम में न्यूरोसर्जरी खबरों के लिए रतलाम में पहला एंडोस्कोपिक ब्रेन सर्जरी https://newsmpg.com/ratlam-first-endoscopic-brain-surgery-dr-milesh-nagar
इस उपलब्धि पर एएसआई रतलाम के अध्यक्ष डॉ. सुनील राठौर, वरिष्ठ सर्जन एवं सदस्य डॉ. नीलम चार्ल्स, डॉ. उदय यार्डे, डॉ. बी.एल. तापड़िया, डॉ. अभी मेहरा, डॉ. प्रवीण बघेल, डॉ. गोपाल यादव, डॉ. विक्रम मुजाल्दे, डॉ. मुकेश डावर, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. अनिल डावर, डॉ. मेहा घोड़ावत सहित सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।
???? सीमित संसाधनों में उठाया रिस्क, बचाई अनगिनत जानें
यह सम्मान रतलाम के सर्जनों की उस टीम को मिला है, जिसने कम और सीमित संसाधनों के बावजूद जटिल सर्जरी कर मरीजों को नया जीवन दिया। टीम द्वारा वर्षभर में लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप, रक्तदान शिविर, सीएमई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो छोटे शहरों के लिए मिसाल बने।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज रतलाम में डॉ. देवेंद्र चौहान द्वारा निम्न आय वर्ग के मरीजों के लिए बिना चीरा-फाड़ की लेजर सर्जरी की जा रही है। उन्होंने न केवल लाइव लेजर हाइड्रोसील सर्जरी, बल्कि कई अन्य जटिल सर्जरी भी वरिष्ठ सर्जनों के समक्ष लाइव वर्कशॉप में सफलतापूर्वक कर दिखाईं।
ये भी पढे -: इंदौर के बाद रतलाम में यहाँ गंदे पानी से आधा दर्जन बीमार https://newsmpg.com/harthali-indore-jaisi-aafat-dushit-pani-bimari-prashasan-alert