पाकिस्तान ने अजरबैजान को बेचे जंग खाए पुराने हथियार, रेंज भी आधी, यूक्रेन-सऊदी को भी ठगा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
पाकिस्तान के हथियारों को लेकर आई नई रिपोर्टों ने उनसे खरीदारी करने वाले कई देशों की चिंता बढ़ा दी है. इन रिपोर्टों में पाकिस्तान द्वारा बेचे गए गोला-बारूद की क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने अजरबैजान को जो गोला-बारूद और तोप के गोलों की सप्लाई की थी, उसका एक बड़ा हिस्सा दशकों पुराना लग रहा है. ऐसे में अब इस रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान से नए हथियार लेने की तैयारी कर रहे देश सोचने पर मजबूर होंगे. दरअसल मुस्लिम बहुल अजरबैजान का काफी वक्त से अपने पड़ोसी देश आर्मेनिया के साथ तनाव चल रहा है. ऐसे में वो तुर्किये और अपने खास दोस्त पाकिस्तान से हथियारों की खरीदारी करता है. ऐसे में कई जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों में कुछ पुराने होने के साफ संकेत दिखाई दिए हैं. इनमें जंग लगना, प्रोपेलेंट लोड में कमी और गलत माप जैसी समस्याएं सामने आई हैं. अजरबैजान के साथ धोखापाकिस्तान ने अजरबैजान को जो तोप के गोलों की जो सप्लाई की है, वहां स्थिति और खराब है. दोनों देशों के बीच वॉर को लेकर मिले फीडबैक से पता चला है कि पाकिस्तानी तोप के गोलों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तान ने तोप के गोलों की जो रेंज बताई, वो जंग के मैदान में सिर्फ 40-60 फीसदी ही हासिल कर पा रही हैं. यूक्रेन और सऊदी को भी ठग चुका है पाकिस्तानबता दें कि इस मामले में अजरबैजान इकलौता देश नहीं है, जहां पाकिस्तान के हथियारों की पोल खुली है. इसके पहले यूक्रेन भी पाकिस्तानी हथियार खरीदकर पछता रहा है. शुरुआती रूसी हमले के दौरान यूक्रेन की सेना ने M777 हॉवित्जर तोप के लिए पाकिस्तान में बने 155mm के गोले खरीदे थे. इन गोलों के समय से पहले विस्फोट होने की शिकायतें सामने आईं, जिससे तोपें खराब हो गईं. एक समय में सऊदी अरब भी पाकिस्तान के गोला-बारूद और तोप के गोलों पर बहुत ज्यादा डिपेंड था. अब वो भारत से गोला बारूद खरीद रहा है. ये भी पढ़ें Assam BJP Controversy: 'हाथ में गन, टोपी पहने दो लोगों पर निशाना...', उस वीडियो में ऐसा क्या, जिसपर मचा हंगामा, समझें कहानी
पाकिस्तान के हथियारों को लेकर आई नई रिपोर्टों ने उनसे खरीदारी करने वाले कई देशों की चिंता बढ़ा दी है. इन रिपोर्टों में पाकिस्तान द्वारा बेचे गए गोला-बारूद की क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने अजरबैजान को जो गोला-बारूद और तोप के गोलों की सप्लाई की थी, उसका एक बड़ा हिस्सा दशकों पुराना लग रहा है. ऐसे में अब इस रिपोर्ट के बाद पाकिस्तान से नए हथियार लेने की तैयारी कर रहे देश सोचने पर मजबूर होंगे.
दरअसल मुस्लिम बहुल अजरबैजान का काफी वक्त से अपने पड़ोसी देश आर्मेनिया के साथ तनाव चल रहा है. ऐसे में वो तुर्किये और अपने खास दोस्त पाकिस्तान से हथियारों की खरीदारी करता है. ऐसे में कई जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान से भेजे गए हथियारों में कुछ पुराने होने के साफ संकेत दिखाई दिए हैं. इनमें जंग लगना, प्रोपेलेंट लोड में कमी और गलत माप जैसी समस्याएं सामने आई हैं.
अजरबैजान के साथ धोखा
पाकिस्तान ने अजरबैजान को जो तोप के गोलों की जो सप्लाई की है, वहां स्थिति और खराब है. दोनों देशों के बीच वॉर को लेकर मिले फीडबैक से पता चला है कि पाकिस्तानी तोप के गोलों का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है. इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तान ने तोप के गोलों की जो रेंज बताई, वो जंग के मैदान में सिर्फ 40-60 फीसदी ही हासिल कर पा रही हैं.
यूक्रेन और सऊदी को भी ठग चुका है पाकिस्तान
बता दें कि इस मामले में अजरबैजान इकलौता देश नहीं है, जहां पाकिस्तान के हथियारों की पोल खुली है. इसके पहले यूक्रेन भी पाकिस्तानी हथियार खरीदकर पछता रहा है. शुरुआती रूसी हमले के दौरान यूक्रेन की सेना ने M777 हॉवित्जर तोप के लिए पाकिस्तान में बने 155mm के गोले खरीदे थे. इन गोलों के समय से पहले विस्फोट होने की शिकायतें सामने आईं, जिससे तोपें खराब हो गईं. एक समय में सऊदी अरब भी पाकिस्तान के गोला-बारूद और तोप के गोलों पर बहुत ज्यादा डिपेंड था. अब वो भारत से गोला बारूद खरीद रहा है.
ये भी पढ़ें