कॉलेज रोड पर बना नया पूल, इको पार्क का भी भूमि पूजन- कहां, कब और क्यों, जानिये पूरी खबर

-कॉलेज रोड पर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय इको पार्क और टूरिस्ट स्पॉट में सभी लोग पूरा आनंद ले सकते हैं। 24 जून सुबह 10.30 बजे भूमि पूजन के लिए सभी लोग आमंत्रित हैं।  जनप्रतिनिधियों और कॉलेज प्रशासन से परेशान विद्यार्थियों ने इस तरह बयां की । समस्या समस्या पर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रयास किया।

कॉलेज रोड पर बना नया पूल, इको पार्क का भी भूमि पूजन- कहां, कब और क्यों, जानिये पूरी खबर
Arts & Science college Ratlam


रतलाम। रतलाम शहर के मध्य एक नया पर्टयन स्थल बनने जा रहा है। कॉलेज रोड पर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय इको पार्क और टूरिस्ट स्पॉट में सभी लोग पूरा आनंद ले सकते हैं। 24 जून सुबह 10.30 बजे भूमि पूजन के लिए सभी लोग आमंत्रित हैं। 
                                                                                                                       ये आमंत्रण पढ़कर अगर आप भी हैरान हो गए हैं तो जरा रुकिए। न तो कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पास कोई पर्यटन स्थल बन रहा है, न ही कोई बाग-बगीचा। ये आमंत्रण कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के अर्पित चौधरी और यश सोलंकी ने पेम्पलेट पर छपवाया और बंटवाया है। सोशल मीडिया पर ये पेम्पलेट और आमंत्रण जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल कॉलेज के विद्यार्थी काफी समय से खेल मैदान में पानी भरने से परेशान हैं। कॉलेज परिसर में बहुत बड़ा खेल मैदान है, जहां यहां के खिलाड़ियों के अलावा शहर के प्रमुख खिलाड़ी भी आते थे। परंतु यहां पानी भरने से खिलाड़ियों का बड़ा नुकसान हो रहा है। इसके अलावा मैदान से होकर निकलना भी विद्यार्थियों के लिए भी संभव नहीं है। पास ही खाली भूमि पर री-डेंसीफिकेशन योजना के तहत होने वाले निर्माण शुरु होने के पहले से यहां यह स्थिति है।

न कॉलेज प्रशासन ने सुना, न नेताओं ने...

विद्यार्थियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने पर भी न तो कॉलेज प्रशासन गंभीरता से कोई प्रयास कर रहा है। इस समस्या से हल दिलवाने के लिए विद्यार्थियों ने कई नेताओं से भी संपर्क किया, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद अपनी समस्या पर ध्यान आकर्षित करने के लिए यह प्रयास किया। इसमें इसे समस्या नहीं बल्कि शहर के बीचों बीच पानी के कुंड के रूप में पर्यटन स्थल मानकर लोगों के साथ साझा किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल 

विद्यार्थियों का यह पेम्पलेट प्रकाश में आते ही, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। कई लोग विद्यार्थियों की इस रोचक रूप से समस्या को ध्यान में लाने के लिए भी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कई लोग जनप्रतिनिधियों और कॉलेज प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठा रहे हैं।