बढ़ती महंगाई के विरोध में विधायक गेहलोत के नेतृत्व में निकली जनजागरण यात्रा 

भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण यात्रा निकाली गई। बिरसा मुंडा चौराहा पर से बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 17 किमी लम्बी पैदल जन जागरण पदयात्रा निकाली गई।  

Nov 23, 2021 - 19:34
 0
बढ़ती महंगाई के विरोध में विधायक गेहलोत के नेतृत्व में निकली जनजागरण यात्रा 


बाजना। भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरण यात्रा निकाली गई। बिरसा मुंडा चौराहा पर से बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 17 किमी लम्बी पैदल जन जागरण पदयात्रा निकाली गई।  
                                                                                              पद यात्रा बाजना से शुरू हुई जो कुंदनपुर होती हुई गड़ीकटारा खुर्द ग्राम पर समाप्त हुई इस यात्रा का जगह जगह ग्रामीणों ने स्वागत कर क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को रूबरू करवाया। विधायक हर्ष विजय गहलोत ने इमलीपाड़ा में ग्रामीणों से चर्चा कर वहां की समस्याओं को जाना वह कहा कि भाजपा की नीति है। झूठ बोलो जोर से बोलो भारतीय जनता पार्टी के शासन में आमजन परेशान है ना तो बिजली समय पर ना अर्थव्यवस्था पर लगाम है ।

ग्रामीण गंगा सिंह भगोरा के साथ उपस्थित ग्रामीणों ने झूलते तारो को बतलाते हुवे कहा कि इनमें आये दिन चिंगारी निकलती रहती है। लेकिन वर्षों हो गए जवाबदारों ने आज तक इन्हें नही बदला है। यही स्थिति बाजना ग्राम की है मुख्य मार्ग पर झूलते तार से किसी भी दिन कोई हादसा हो सकता है।

इस दौरान उनके साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष  फिरोज पठान,लक्ष्मीचंद जैन,दलसिंह डोडियार, रामजी निनामा,कमल कटारिया,नरसिंग डामर,दलसिंग डोडियार,युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष,हनी गहलोत,युवक कांग्रेस जिला महामंत्री कैलाश मुनिया ,ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कादिर ,राजेश पाटीदार,प्रकाश डामोर, संजय मईड़ा ,दीपक चरपोटा,रामचन्द्र दामा,प्रेम देवदा ,साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow