कैलाश पटेल सांसद प्रतिनिधि बने

रतलाम ग्रामीण के वरिष्ठ नेता कैलाश पटेल को सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पटेल को पहली बड़ी जिम्मेदारी मिली, समर्थकों में उत्साह।

कैलाश पटेल सांसद प्रतिनिधि बने
कैलाश पटेल सांसद प्रतिनिधि बने

Bhopal@newsmpg।     रतलाम ग्रामीण के वरिष्ठ नेता कैलाश पटेल को भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद पहली बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 
सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने कलेक्टर के नाम पत्र जारी करते हुए भाटीबड़ौदिया निवासी कैलाश चंद्र पाटीदार को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 

सांसद अनीता चौहान ने पत्र में बताया कि उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के तौर पर श्री पटेल बैठकों में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि कैलाश पटेल (पाटीदार) कई वर्षो तक कांग्रेस के सक्रीय कार्यकर्ता और जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। परंतु चुनाव के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अव्हेलना और बड़े नेताओं द्वारा जमीनी हकीकतों की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव बना लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ले ली थी। परंतु तब से ही उनके समर्थक उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की आशा लगाए हुए थे जो अब जाकर पूरी हुई है। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों ने हर्ष जताया है।