सैलाना में 2028 की सियासी हलचल तेज - फेसबुक पोस्ट पर उमड़ा जनमत, हर्षविजय गेहलोत का नाम सबसे आगे

रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार मुकेशपुरी गोस्वामी की फेसबुक पोस्ट पर सैलाना विधानसभा 2028 को लेकर लोगों ने जमकर राय दी। 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा प्रतिक्रियाओं में हर्षविजय गेहलोत और केशु निनामा के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर कांग्रेस और जयस के बीच मुकाबले की चर्चा तेज हो गई है।

सैलाना में 2028 की सियासी हलचल तेज - फेसबुक पोस्ट पर उमड़ा जनमत, हर्षविजय गेहलोत का नाम सबसे आगे
sailana-vidhansabha-2028-facebook-survey-harshvijay-gehlot-keshu-ninama

रतलाम @newsmpgविधानसभा चुनाव 2028 भले अभी दूर हों, लेकिन सैलाना विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक माहौल अभी से गमार्ने लगा है। इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई देने लगी है। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार मुकेशपुरी गोस्वामी द्वारा फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट ने सैलाना की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
पोस्ट में सवाल पूछा गया था , सैलाना से 2028 में कौन बनेगा विधायक? इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। महज 24 घंटे से भी कम समय में करीब 50 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट देखने के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर संभावित उम्मीदवारों के नाम लिखे और अपने राजनीतिक समीकरण भी बताए।

गुड्डू  रहे सबसे आगे

राय देने वाले अधिकांश लोगों ने कांग्रेस नेता हर्षविजय गेहलोत को 2028 का संभावित विधायक बताया। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि पिछले चुनाव में गेहलोत करीब 5 हजार वोटों से पीछे रह गए थे और उन्हें गलत तरीकों से हराया गया था, लेकिन इस बार वे बाजी जरूर मारेंगे। कई लोगों ने यह भी लिखा कि गेहलोत परिवार का क्षेत्र में लंबे समय से प्रभाव रहा है। लोगों ने कमेंट में कहा कि उनके पिता के समय से लेकर गुड्डू भैया तक जितने विकास कार्य इस विधानसभा क्षेत्र में हुए, उतने अन्य नेताओं के कार्यकाल में कभी नहीं हुए। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि क्षेत्र की जनता को आज भी गेहलोत परिवार पर भरोसा है।

बाप से कमलेश्वर और केशु निनामा

कई लोगों ने जिला पंचायत के वर्तमान उपाध्यक्ष केशु निनामा के नाम का भी समर्थन किया। कई कमेंट में लिखा गया कि आगामी चुनाव में जयस या कांग्रेस की ओर से यदि निनामा को टिकट मिलता है तो वे जीत दर्ज कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर समर्थन के मामले में केशु निनामा का नाम भी तेजी से उभरता नजर आया।  कुछ लोगों ने वर्तमान विधायक कमलेश्वर डोडियार को ही जीतने वाला उम्मीदवार बताया है।

भाजपा सें कई नामों पर चर्चा

इस पूरी चर्चा में सबसे ज्यादा हैरानी की बात पूर्व विधायक और इस सीट से अब तक की एकमात्र महिला विधायक रहीं संगीता चारेल को लेकर सामने आई। उनके लिए बेहद कम प्रतिक्रिया आई। कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में भी राय रखते हुए लिखा कि पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, वे उसी को वोट देंगे। हालांकि, भाजपा की ओर से किसी संभावित चेहरे का नाम स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया। इसके अलावा 2 से 3 लोगों ने अन्य नाम भी सुझाए, लेकिन अधिकांश प्रतिक्रियाओं में अगले चुनाव का मुख्य मुकाबला कांग्रेस और जयस के बीच ही माना गया।

आलोट पर 2 लाख से ज्यादा कर चुके इंट्रेक्ट

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार मुकेशपुरी गोस्वामी द्वारा फेसबुक पर विधानसभा क्षेत्रों को लेकर चलाई जा रही यह राजनीतिक रायशुमारी लगातार चर्चा में बनी हुई है। इससे पहले आलोट विधानसभा को लेकर की गई पोस्ट पर भी करीब 2 लाख लोग अपनी  उसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर चल रही यह श्रृंखला अब जिले की राजनीति में नई बहस का विषय बनती जा रही है।

यह भी पढें :- आलोट विधानसभा: फेसबुक 'सर्वे' ने बढ़ाया सियासी पारा...https://newsmpg.com/alot-assembly-election-facebook-survey-ratlam-news