बच्चो वाले नकली नोट बैग में देख भड़के ग्रामीणों ने शंका में कार सवारों की पिटाई की, सिमलावदा फोरलेन की घटना वीडियो वायरल

Ratlam Viral Video: बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ की पिटाई। Simlawada फोरलेन पर सांवरिया सेठ से लौट रहे लोगों के साथ मारपीट, जांच जारी।

बच्चो वाले नकली नोट बैग में देख भड़के ग्रामीणों ने शंका में कार सवारों की पिटाई की, सिमलावदा फोरलेन की घटना वीडियो वायरल
ratlam-viral-video-child-kidnapping-rumor-simlawada-fourlane-incident

रतलाम@newsmpg | मध्यप्रदेश के Ratlam जिले में बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाह के बाद ग्रामीणों द्वारा कार सवार लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत सातरूंडा चौकी के सिमलावदा के पास नयागांव लेबड़ फोरलेन स्थित झालरापाड़ा गांव में हुई।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बच्चा चोरी के शक में घेर लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से उतरे एक व्यक्ति ने बैग से कुछ नोट निकाले, जो बच्चों के खेलने वाले नकली नोट जैसे दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि बच्चों को पास बुलाने की कोशिश की गई, जिस पर एक बच्चे ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए कार सवारों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना के दौरान महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं।

वीडियो देखें  - चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो को शेयर, लिखे, कमेंट ज़रुरु करें 

कार सवारों का दावा: दर्शन कर लौट रहे थे

पुलिस पूछताछ में कार सवारों ने खुद को इंदौर और घाटाबिल्लौद निवासी बताया। उनका कहना है कि वे राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

उन्होंने रतलाम के चिकलिया टोल नाके की सुबह 11:51 बजे की टोल रसीद भी दिखाई। उनका कहना है कि वे फोरलेन स्थित ढाबे पर चाय और टॉयलेट के लिए रुके थे, तभी अचानक ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

पुलिस का क्या कहना है?

सूचना मिलते ही सातरूंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।