NewsMPG – Breaking News, Local News & Latest Updates India & Latest Posts https://newsmpg.com/rss/latest-posts NewsMPG – Breaking News, Local News & Latest Updates India & Latest Posts en Copyright 2023 Newsmpg.com All Rights Reserved :: WebMaster : Harsh Shukla रतलाम में हर साल निकल रहा 34.55 टन ई&कचरा, लेकिन संग्रहण केंद्र 0  & रोज 10.35 टन प्लास्टिक भी बड़ी चुनौती https://newsmpg.com/ratlam-e-waste-plastic-waste-crisis-34-55-ton-e-waste-10-35-ton-plastic-daily https://newsmpg.com/ratlam-e-waste-plastic-waste-crisis-34-55-ton-e-waste-10-35-ton-plastic-daily  पर्यावरण योजना में सामने आई तस्वीर: शहर में ही रोज 8.77 टन प्लास्टिक कचरा

ग्रामीण क्षेत्रों से भी 7.18 टन प्रतिदिन; ई-कचरे के लिए 12 महीने में व्यवस्था बनाने का लक्ष्य

रतलाम । पूरी दुनिया मोबाइल, कंप्यूटर, टीवी, फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दूसरे विद्युत उपकरणों से जीवन आसान बना रही है, लेकिन इसके साथ लगातार ई वेस्ट यानी इनका कचरा और कबड़ा भी बढ़ रहा है। अन्य शहरों में तेजी से इसके निष्पादन की प्रक्रिया संचालित हो रही है, लेकिन रतलाम में अब तक शून्य है। पहले से ई कचरा हर साल बढ़ रहा है और औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार पर बल भी दिया जा रहा है, लेकिन ये कचरा और पहले फैलता प्लास्टिक नई महासमस्या बन सकता है।

सरकारी आंकड़े खुद बताते हैं कि कि रतलाम जिले में करीब 34.55 मीट्रिक टन ई-कचरा प्रतिवर्ष उत्पन्न हो रहा है। इसके बावजूद जिले में किसी भी स्थानीय निकाय यानी नगर निगम या नगर पालिका में एक भी ई-कचरा संग्रहण केंद्र नहीं है। उत्पादकों या उनकी उत्पादक उत्तरदायित्व संस्थाओं द्वारा स्थापित संग्रहण केंद्र की संख्या भी शून्य है। ये बात जिला पर्यावरण योजना में भी सामने आई है कि ये गणना कुल ठोस कचरे की मात्रा पर निर्धारित गुणांक का इस्तेमाल कर निकाली गई है। यानी यह अनुमानित ई-कचरा है न कि ठोस गणना। 

फिर ई-कचरा जाएगा कहां?

जिला पर्यावरण योजना में ई-कचरा प्रबंधन के लिए स्थिति और सुधार की जरूरत दोनों स्पष्ट रूप से दर्ज हैं। फिलहाल चुनौती सिर्फ ई-कचरा पैदा होने की नहीं, बल्कि उसे घर, दुकान और संस्थानों से संग्रहित कर अधिकृत स्थानों तक पहुंचाने की भी है। रिपोर्ट बताती है कि जिले में कोई ई-कचरा संग्रहण केंद्र नहीं है ऐसे में उत्पादकों के अधिकृत सेवा केंद्र मरम्मत के दौरान ई-कचरा एकत्र करने के निर्देश हैं। यानी रतलाम का नजदीकी जिलों के अधिकृत ई-कचरा मैनजमेंट करने वालों से संपर्क जरूर है। लेकिन अब योजना के तहत प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को अधिकृत पुनर्चक्रणकतार्ओं और विखंडन केंद्रों से व्यवस्थित संपर्क बनाना होगा। इसके लिए 12 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है।

रोज पैदा हो रहा 10.35 टनप्लास्टिक कचरा

ई-कचरे के साथ प्लास्टिक कचरा भी जिले के पर्यावरण प्रबंधन के सामने बड़ी चुनौती है। जिला पर्यावरण योजना के अनुसार रतलाम जिले में कुल 10.35 टन प्रतिदिन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है। इसमें रतलाम शहर सबसे बड़ा योगदानकर्ता है। नगर निगम क्षेत्र में ही 8.77 टन प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन उत्पन्न होने का आंकड़ा दिया गया है। ये शहरी आंकड़े मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 के आधार पर रिपोर्ट में दर्ज किए गए हैं।

क्षेत्र            प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन

रतलाम नगर निगम        8.77 टन
जावरा                         0.37 टन
सैलाना                        0.31 टन
पिपलौदा                      0.35 टन
बड़ावदा                       0.27 टन
नामली                        0.105 टन
धामनोद                      0.10 टन
ताल                           0.010 टन
आलोट                        0.005 टन

गांवों से भी रोज 7 टन से ज्यादा प्लास्टिक

प्लास्टिक का दबाव सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है। पहले गांवों में ये न के बराबर होता था, लेकिन अब शहरी निकायों में आंकड़ा बढ़ा है। रिपोर्ट में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी प्लास्टिक कचरे का अनुमान दिया गया है। इन ग्रामीण विकासखंडों से मिलाकर करीब 7.18 टन प्लास्टिक कचरा प्रतिदिन का अनुमान सामने आता है। रिपोर्ट बताती है कि ग्रामीण आंकड़े ठोस कचरे के 3 प्रतिशत गुणांक पर आधारित अनुभवजन्य सूत्र से निकाले गए हैं।
रतलाम विकासखंड          1.58 टन प्रतिदिन
जावरा                         0.96 टन प्रतिदिन
सैलाना                        0.74 टन प्रतिदिन
बाजना                        1.49 टन प्रतिदिन
आलोट                        1.63 टन प्रतिदिन
पिपलौदा                      0.78 टन प्रतिदिन

प्लास्टिक संग्रहण की भी अधूरी व्यवस्था

नगर निगम रतलाम में ई कचरा तो ठीक प्लास्टिक कचरा प्रबंधन में भी कई कमियां चिन्हित की गई हैं। रिपोर्ट में घर-घर से सूखे कचरे, जिसमें प्लास्टिक भी शामिल है, का संग्रहण आंशिक बताया गया है। यानी बाकि कचरा सड़कों, नालियों, नालों में ही पड़ा है। इसे मजबूत करने के लिए निगरानी बढ़ाने और बाकी क्षेत्रों को शामिल करने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने की जरूरत बताई गई है। नगर निगम क्षेत्र में एक प्लास्टिक कचरा संग्रहण केंद्र मौजूद है, लेकिन उसकी क्षमता और उपयोगिता को बेहतर करने की जरूरत बताई गई है। दूसरी ओर एक निस्तारण इकाई मौजूद है, लेकिन स्थानीय निकाय के पास अपनी पुनर्चक्रण सुविधा नहीं है और प्लास्टिक अपघटन संयंत्र भी नहीं है। यानी जो कचरा आ भी रहा है, उसका ठोस हल नहीं हो रहा। 

कंपनियों की जिम्मेदारी भी जुड़नी है

प्लास्टिक को व्यवस्थित तरीके से अलग करने के लिए नगर निगम क्षेत्र में एक सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र चालू है और 61 कचरा बीनने वाले पंजीकृत बताए गए हैं। लेकिन रिपोर्ट में प्लास्टिक पुनर्चक्रणकतार्ओं और संबंधित एजेंसियों के साथ और बेहतर संपर्क बनाने की जरूरत बताई गई है। प्लास्टिक कचरे के मामले में जिला पर्यावरण योजना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं मानती। रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्पादक और ब्रांड स्वामी वर्तमान में पैकेजिंग कचरे के संग्रहण में शामिल नहीं हैं। इसके लिए नगर निगम को उत्पादकों, ब्रांड स्वामियों अथवा उनकी उत्पादक उत्तरदायित्व संस्थाओं से संपर्क स्थापित करने की कार्रवाई करनी है। इसके लिए 12 महीने का लक्ष्य दिया गया है।

प्लास्टिक पर प्रतिबंध, फिर भी कैसे बढ़ रहा कचरा

जिला पर्यावरण योजना में यह भी दर्ज है कि मध्यप्रदेश सरकार ने 24 मई 2017 के आदेश के तहत सभी प्रकार के पॉलीथिन कैरी बैग के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। स्थानीय निकायों और जिला प्रशासन को निरीक्षण, जब्ती और उल्लंघन करने वालों पर जुमार्ने की कार्रवाई के निर्देश हैं। लेकिन कचरा बढ़ रहा है जो बताया है कि प्लास्टिक वेस्ट पर कोई रोक नहीं लग रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक को पुनर्चक्रणकतार्ओं तक पहुंचाया जाए। कम मूल्य वाले प्लास्टिक का उपयोग सड़क निर्माण में किया जा सकता है, जबकि पुनर्चक्रण योग्य नहीं होने वाले प्लास्टिक को सीमेंट संयंत्रों में सह-दहन के लिए भेजा जा सकता है। 

गांवों में कचरे से निपटने की स्थिति और बुरी

ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति और कमजोर दिखाई देती है। जिले के सभी छह विकासखंडों के लिए रिपोर्ट में बताया गया है कि सूखे कचरे सहित प्लास्टिक की घर-घर से संग्रहण व्यवस्था आंशिक है। इसके अलावा ग्रामीण विकासखंडों में— कचरा स्थानांतरण केंद्र नहीं, सामग्री पुनर्प्राप्ति केंद्र नहीं, पंजीकृत कचरा बीनने वाले नहीं, प्लास्टिक कचरा पुनर्चक्रणकर्ता नहीं, प्लास्टिक कचरा संग्रहण केंद्र नहीं है। 

]]>
Thu, 03 Sep 2026 17:16:30 +0530 newsmpg
जब अंजान बच्चों की जिंदगी दांव पर थी, एक मां ने बिना झिझक साड़ी उतार बनाई रस्सी; 15 साल का बेटा मौत के पानी में उतरा और बचाईं 3 जानें https://newsmpg.com/javara-paradise-valley-haadsa-nurse-saree-rescue-15-year-old-vishal-bhabhar https://newsmpg.com/javara-paradise-valley-haadsa-nurse-saree-rescue-15-year-old-vishal-bhabhar रतलाम के पैराडाइज वैली हादसे में गईं तीन जानें, लेकिन मां-बेटे ने दिखाई अदम्य हिम्मत

रतलाम/ जावरा। रविवार को जावरा के एक निजी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के साथ पैराडाइज वैली में हुआ दुखद हादसा सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि व्यवस्था की नाकामी और इंसानियत की परीक्षा का वो मंजर था, जिसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया। लेकिन इस चीख-पुकार और बदहवासी के बीच अगर एक मां का कलेजा और 15 साल के एक बच्चे का अदम्य साहस आड़े न आता, तो मौतों की यह गिनती आज कहीं ज्यादा दर्दनाक और खौफनाक होती।

 तमाशबीन भीड़, 'देवदूत' बना 15 साल का विशाल

जब पानी में मासूम घिसट रहे थे और मौत उन्हें अपनी ओर खींच रही थी, तब वहां मौजूद वयस्क और तमाशबीन अपनी चमड़ी और जान बचाने के लिए पीछे हट रहे थे। कोई वीडियो बनाने में व्यस्त था, तो कोई सिर्फ बदहवास होकर भाग रहा था। उस वक्त तेजा नगर में रहने वाली नर्स अनीता भाभर और उनका 15 वर्षीय बेटा विशाल भाभर, 12 साल की बेटी रौनक भाभर और 10 साल का भांजा दिव्यांश भी मौजूद थे।

डूबते बच्चों की और की तरह इस परिवार ने चीखे अनसुनी नहीं की बल्कि 'बचाओ-बचाओ' की पुकार सुनकर 15 साल के विशाल ने बिना अपनी जान की परवाह किए गहरे पानी की ओर छलांग लगा दी। 

लाज से पहले ममता बनी जिंदगी की डोर 

किनारे खड़ी मां का नर्स का तजुर्बा और ममता का समंदर एक साथ जाग उठा। जब और बच्चों को पानी में फंसा देखा तो एक टीचर के सुझाने पर बिना एक सेकंड गंवाए, अपनी पहनी हुई साड़ी उतारी और उसे रस्सी बनाकर पानी में फेंक दिया। टीचर और अन्य 1 बच्चे ने किनारे से खींचा और विशाल ने पानी में तैरते हुए और 2 छात्राओं और एक छात्र को पानी से बाहर खींच लिया।

इस तरह साड़ी से बनाई रस्सी

एक घंटे तक नहीं पहुंची मदद

विशाल ने तत्काल 112, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई राहत दल मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच अन्य स्थानीय लोग भी मदद के लिए पहुंच गए। लोगों ने पानी में उतरकर गोते लगाए और डूब रहे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी स्थानीय लोगों ने पूरी तत्परता दिखाई। कुछ बच्चों को ऑटो से अस्पताल ले जाया गया। मीडियाकर्मी दिलजीत सिंह मान और नवीन टांक भी अपनी बाइक से दो बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 

पानी ने ली थी 3 ज़िंदगियाँ

कल हुए इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार मृतकों में जावरा निवासी 52 वर्षीय विजय सिंह, जावरा निवासी 28 वर्षीय प्रिंस पिता करण और 15 वर्षीय हर्षित पाटीदार शामिल हैं। ये 2 शिक्षक और एक विद्यार्थी जावरा के स्कूल से यहां पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vishal Bhabhar

]]>
Mon, 24 Aug 2026 14:34:19 +0530 Admin 2
रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट और रतलाम मेडिकल कॉलेज के बीच एमओयू , 30 किमी के दायरे में रहने वाली आबादी पर होगा वैज्ञानिक अध्ययन https://newsmpg.com/ratlam-medical-college-rawatbhata-nuclear-plant-mou-health-nutrition-study https://newsmpg.com/ratlam-medical-college-rawatbhata-nuclear-plant-mou-health-nutrition-study रतलाम।@Newsmpg रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट (आरआर साइट) के आसपास रहने वाली आबादी के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े वैज्ञानिक आंकड़े जुटाने की जिम्मेदारी अब डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम को मिली है। राजस्थान स्थित रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट और मेडिकल कॉलेज के बीच करीब 90 लाख रुपए की अनुसंधान परियोजना के लिए एमओयू हुआ है। इसके तहत परमाणु ऊर्जा संयंत्र के 30 किलोमीटर के दायरे में रहने वाली आबादी का व्यापक डाइटरी सर्वे किया जाएगा।

रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट की ओर से मध्यप्रदेश और राजस्थान के 10 से अधिक चिकित्सा महाविद्यालयों से अनुसंधान प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे। चयन प्रक्रिया के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज का चयन किया गया। इसे कॉलेज की अनुसंधान क्षमता और पूर्व में किए गए कार्यों की उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

एमओयू पर आरआर साइट के साइट डायरेक्टर डीएस राव की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनिता मूथा और आरआर साइट की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निधि जैन ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. एसके लिखार, डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे और डॉ. लोकेन्द्र सिंह कोट भी मौजूद रहे।

30 किलोमीटर के दायरे में होगा सर्वे

परियोजना के तहत रावतभाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट से 30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्रों की आबादी का सर्वे किया जाएगा। इसमें राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और कोटा तथा मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच जिले के संबंधित क्षेत्र शामिल होंगे।

अध्ययन में लोगों के भोजन की आदतों, पोषण स्तर और विभिन्न खाद्य पदार्थों के दैनिक सेवन से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे। इन आंकड़ों के आधार पर संयंत्र के सामान्य संचालन अथवा विशेष परिस्थितियों में संभावित रेडियोलॉजिकल प्रभावों के आकलन के लिए वैज्ञानिक आधार तैयार किया जाएगा।

24 घंटे के भोजन का लिया जाएगा पूरा हिसाब

सर्वे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित 24-घंटे की डाइटरी रिकॉल पद्धति का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें परिवारों से पिछले 24 घंटे में किए गए भोजन और पेय पदार्थों के सेवन की विस्तृत जानकारी ली जाएगी।

इसमें पेयजल, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, अनाज, दालें, फल, सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों के सेवन का विवरण शामिल होगा। अध्ययन में शिशुओं से लेकर वयस्कों तक विभिन्न आयु वर्गों को शामिल किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की आबादी का प्रतिनिधिक पोषण संबंधी डेटा तैयार हो सके।

छात्रों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर के शोध का अनुभव

परियोजना में मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक, शोधकर्ता और विद्यार्थी भी शामिल होंगे। फील्ड सर्वे, डेटा संकलन, सांख्यिकीय विश्लेषण और शोध प्रकाशन की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को काम करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर की अनुसंधान परियोजना में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।

बांसवाड़ा न्यूक्लियर साइट का काम कर चुका है कॉलेज

रतलाम मेडिकल कॉलेज इससे पहले भी परमाणु ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी अनुसंधान परियोजना पर काम कर चुका है। वर्ष 2024 में बांसवाड़ा न्यूक्लियर साइट के लिए कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा इसी प्रकार की राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का सफल संचालन किया गया था। इसी पूर्व अनुभव और परियोजना के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए रावतभाटा परियोजना के लिए भी मेडिकल कॉलेज का चयन किया गया है।

भविष्य के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय अध्ययन के लिए बनेगा आधार

अध्ययन से रावतभाटा परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास रहने वाली आबादी के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े आधारभूत आंकड़ों का वैज्ञानिक दस्तावेज तैयार होगा। ये आंकड़े भविष्य में जनस्वास्थ्य नीतियों, पोषण कार्यक्रमों, पर्यावरणीय स्वास्थ्य अनुसंधान और संभावित रेडियोलॉजिकल प्रभावों के आकलन में उपयोगी हो सकते हैं।

डीन डॉ. अनिता मूथा ने एमओयू को मेडिकल कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं के साथ इस तरह का अनुसंधान सहयोग चिकित्सा शिक्षा और शोध को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि परियोजना के माध्यम से विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को भी बड़े स्तर पर काम करने का अवसर मिलेगा।

एमओयू के बाद मेडिकल कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है। संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने डीन डॉ. अनिता मूथा, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग और परियोजना से जुड़े सदस्यों को बधाई दी।

]]>
Fri, 07 Aug 2026 15:44:49 +0530 newsmpg
रतलाम में खौफनाक वारदात: महिला की चीख सुन दौड़े पड़ोसी फटी रह गयी आँखे! बच्चों के सामने पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या ! https://newsmpg.com/ratlam-mobile-businessman-kills-wife-sunaron-ki-bawdi-manak-chowk https://newsmpg.com/ratlam-mobile-businessman-kills-wife-sunaron-ki-bawdi-manak-chowk रतलाम। शहर के माणक चौक थाना क्षेत्र स्थित सुनारों की बावड़ी इलाके में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मोबाइल व्यवसायी असगर अली ने कथित रूप से अपनी पत्नी रुकैया की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर की ओर दौड़े, लेकिन जो दृश्य उन्होंने देखा, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 33 वर्षीय रुकैया, पत्नी असगर अली के रूप में हुई है। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि वारदात के समय दंपती की 7 वर्षीय बेटी और 2 वर्षीय बेटा भी घर में मौजूद थे। हालांकि घटना के दौरान दोनों बच्चे किस कमरे में थे, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

महिला की चीख सुनकर घर पहुंचे पड़ोसी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी शांतिलाल राठौर ने बताया कि महिला की तेज चीखें सुनकर वे आसपास के दो-तीन लोगों के साथ घर के अंदर पहुंचे। वहां का दृश्य बेहद भयावह था। आरोपी असगर अपनी पत्नी के सीने पर बैठा हुआ था और उसके गले पर लगातार चाकू से वार कर रहा था। महिला के गले से तेजी से खून बह रहा था।

उन्होंने बताया कि जैसे ही आरोपी की नजर उन पर पड़ी, उसने उनकी ओर भी चिल्लाना शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए सभी लोग बाहर निकल आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

माता-पिता घर पर नहीं थे

पड़ोसी सुशील राठौर ने बताया कि घटना के समय आरोपी के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वे बाहर गए हुए थे। मकान में केवल पति-पत्नी और उनके दोनों बच्चे ही थे। मकान के नीचे आरोपी के पिता की हार्डवेयर की दुकान संचालित होती है।

बेटी ने दादा को बताई पूरी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात के बाद घर के अंदर मौजूद सात वर्षीय बच्ची नीचे आई और अपने दादा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया।

शव के पास ही बैठा मिला आरोपी

माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी घर के अंदर अपनी पत्नी के शव के पास ही मौजूद था। उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

हत्या के कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शुरुआती जांच के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

]]>
Sun, 02 Aug 2026 15:23:25 +0530 newsmpg
NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, सैलाना, रतलाम और नामली में रैली के बाद धरना https://newsmpg.com/neet-paper-leak-protest-ratlam-sailana-namli-congress-dharna-rahul-gandhi-arrest https://newsmpg.com/neet-paper-leak-protest-ratlam-sailana-namli-congress-dharna-rahul-gandhi-arrest राहुल गांधी की गिरफ्तारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

रतलाम। दिल्ली में NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद विरोध की लहर अब प्रदेशों और जिलों तक पहुंच गई है। इसी क्रम में रतलाम जिले के सैलाना, रतलाम शहर और नामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और धरने पर बैठ गए।

सैलाना में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न मार्गों से पैदल रैली निकाली। हाथों में तिरंगा और कांग्रेस के झंडे लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली के बाद सभी कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां धरना शुरू किया गया।

धरने में हर्षविजय गेहलोत के साथ सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, लक्की सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन स्थल पर प्रशासन और पुलिस बल भी तैनात रहा तथा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।

दो बत्ती और नामली में भी धरना शुरू

इधर रतलाम शहर के दो बत्ती चौराहे पर भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देकर विरोध दर्ज कराया। वहीं नामली बस स्टैंड पर भी कांग्रेसजनों ने धरना प्रारंभ कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ हुए इन प्रदर्शनों को कांग्रेस ने "युवा न्याय" की लड़ाई बताया।

बच्चों के साथ हुए लाठीचार्ज का विरोध

दिल्ली में सोमवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस ने आंदोलन और तेज कर दिया है। पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग कर रही है। विपक्ष का आरोप है कि छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध को बलपूर्वक रोका गया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने छात्रों और युवाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो यह आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। वहीं प्रशासन ने जिले के प्रदर्शन स्थलों पर एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

]]>
Tue, 21 Jul 2026 21:33:36 +0530 newsmpg
सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला: आनंद गिरि महाराज बोले—अब गांव&गांव तक पहुंचेंगे https://newsmpg.com/dashanami-datt-sena-pradesh-baithak-ratlam-sangathan-vistar-anand-giri-maharaj https://newsmpg.com/dashanami-datt-sena-pradesh-baithak-ratlam-sangathan-vistar-anand-giri-maharaj बड़नगर में दशनामी दत्त सेना संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

उज्जैन@newsmpg। समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और संगठन में निहित है। इसी उद्देश्य को लेकर दशनामी दत्त सेना संगठन के माध्यम से रतलाम जिले में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण का व्यापक अभियान प्रारंभ किया जाएगा। यह बात महामंडलेश्वर 1008 आनंद गिरि जी महाराज ने कही। बड़नगर में आयोजित दशनामी दत्त सेना संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एवं धार्मिक जागरण तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

यहां आनंदगिरी जी महाराज ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में जोड़ना, सनातन संस्कृति की रक्षा करना तथा संत समाज के मार्गदर्शन में जन-जागरण के कार्यों को गति देना है। मठ-मंदिरों की सुरक्षा एवं संरक्षण, गौ सेवा को बढ़ावा देना, संत-महात्माओं का सम्मान, प्राचीन मठ, मंदिर एवं समाधि स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे।

रतलाम में युवाओं और सेवाभावियों को लाएं आगे

बैठक में रतलाम जिले के दायित्ववान पदाधिकारियों, कार्यकतार्ओं एवं युवाओं से संगठन को गांव-गांव और नगर-नगर तक सशक्त बनाने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सेवा, संस्कार और समाज जागरण के कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। महाराज ने बताया कि रतलाम जिले में शीघ्र ही संत-महात्माओं की एक वृहद बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न अखाड़ों, मठों एवं धार्मिक संस्थाओं के संतों के साथ विचार-विमर्श कर संगठन के उद्देश्यों को व्यवस्थित एवं चरणबद्ध रूप से क्रियान्वित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कहा, "संगठन ही शक्ति है, एकता ही हमारी सबसे बड़ी सामर्थ्य है। जब समाज संगठित होगा, तभी धर्म, संस्कृति और राष्ट्र सुरक्षित एवं सशक्त बनेंगे।"

Read More:- “60 साल से अन्न त्याग कर भी हर भक्त को खिलाते रहे भोजन, टूटे रिकॉर्ड...https://newsmpg.com/sant-mangaldas-bhandara-bheed-jam

]]>
Sun, 19 Jul 2026 17:41:01 +0530 newsmpg
श्रेयस की बहन को मिली जान से मारने और रेप की धमकियां https://newsmpg.com/श्रेयस-की-बहन-को-मिली-जान-से-मारने-और-रेप-की-धमकियां https://newsmpg.com/श्रेयस-की-बहन-को-मिली-जान-से-मारने-और-रेप-की-धमकियां Fri, 10 Jul 2026 11:40:13 +0530 newsmpg मुंबई की वो सड़क, जहां है देश के सबसे अमीर लोगों का आलीशान घर https://newsmpg.com/मुंबई-की-वो-सड़क-जहां-है-देश-के-सबसे-अमीर-लोगों-का-आलीशान-घर https://newsmpg.com/मुंबई-की-वो-सड़क-जहां-है-देश-के-सबसे-अमीर-लोगों-का-आलीशान-घर Fri, 10 Jul 2026 11:40:13 +0530 newsmpg मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना दिवस पर दी बधाई https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-ने-अखिल-भारतीय-विद्यार्थी-परिषद-की-स्थापना-दिवस-पर-दी-बधाई https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-ने-अखिल-भारतीय-विद्यार्थी-परिषद-की-स्थापना-दिवस-पर-दी-बधाई Fri, 10 Jul 2026 11:39:57 +0530 newsmpg कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव https://newsmpg.com/कृषि-और-कृषक-कल्याण-है-सरकार-की-सर्वोच्च-प्राथमिकता-मुख्यमंत्री-डॉयादव https://newsmpg.com/कृषि-और-कृषक-कल्याण-है-सरकार-की-सर्वोच्च-प्राथमिकता-मुख्यमंत्री-डॉयादव Fri, 10 Jul 2026 11:39:55 +0530 newsmpg मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-5017-करोड़-रुपये-की-उज्जैनजावरा-ग्रीनफील्ड-फोरलेन-परियोजना-का-करेंगे-भूमि-पूजन https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-5017-करोड़-रुपये-की-उज्जैनजावरा-ग्रीनफील्ड-फोरलेन-परियोजना-का-करेंगे-भूमि-पूजन Fri, 10 Jul 2026 11:39:55 +0530 newsmpg 7,948 Assam schools without ideal pupil&teacher ratio https://newsmpg.com/7948-assam-schools-without-ideal-pupil-teacher-ratio https://newsmpg.com/7948-assam-schools-without-ideal-pupil-teacher-ratio Fri, 10 Jul 2026 11:39:49 +0530 newsmpg Big Bash League to open 2026 season with match in Chennai https://newsmpg.com/big-bash-league-to-open-2026-season-with-match-in-chennai https://newsmpg.com/big-bash-league-to-open-2026-season-with-match-in-chennai Fri, 10 Jul 2026 11:39:32 +0530 newsmpg FIFA World Cup 2026 | Yamal's best 'yet to come,' warns Spain coach https://newsmpg.com/fifa-world-cup-2026-yamals-best-yet-to-come-warns-spain-coach https://newsmpg.com/fifa-world-cup-2026-yamals-best-yet-to-come-warns-spain-coach Fri, 10 Jul 2026 11:39:32 +0530 newsmpg Chennai’s The Pole Camp takes the stage with Becoming, a thematic showcase https://newsmpg.com/chennais-the-pole-camp-takes-the-stage-with-becoming-a-thematic-showcase https://newsmpg.com/chennais-the-pole-camp-takes-the-stage-with-becoming-a-thematic-showcase Fri, 10 Jul 2026 11:39:23 +0530 newsmpg Coimbatore women find fitness and community at Pace Her Run Club https://newsmpg.com/coimbatore-women-find-fitness-and-community-at-pace-her-run-club https://newsmpg.com/coimbatore-women-find-fitness-and-community-at-pace-her-run-club Fri, 10 Jul 2026 11:39:23 +0530 newsmpg शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले https://newsmpg.com/शहबाज-शरीफ-का-बलूचिस्तान-दौरे-के-दिन-बलूच-लड़ाको-ने-कब्जाया-शहर-बैंक-थाने-समेत-सरकारी-इमारतें-आग-के-हवाले https://newsmpg.com/शहबाज-शरीफ-का-बलूचिस्तान-दौरे-के-दिन-बलूच-लड़ाको-ने-कब्जाया-शहर-बैंक-थाने-समेत-सरकारी-इमारतें-आग-के-हवाले पाकिस्तान का बलूचिस्तान आज एक बार फिर बलूच लड़ाको की आग में झुलस गया है. आज सुबह 10 बजे बलूच लिबरेशन फोर्स के लड़ाको ने बलूचिस्तान के क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़े जिले छगाई में सरकारी बैंको, पुलिस थानों और सरकारी इमारतों पर कब्जा करके उन्हें आग के हवाले कर दिया. साथ ही शाम 6 बजे की स्थिति के मुताबिक इस समय भी पूरे शहर के ऊपर बलोच लिबरेशन फोर्स (BLF) के लड़ाको का कब्जा है.

बलोच लिबरेशन फोर्स के प्रवक्ता मेजर ग्वाहारम बलोच ने बयान में बताया कि पूरे शहर की प्रमुख सरकारी इमारतों को बलोच लड़ाको ने कब्जाया हुआ है और शहर में बलोच लड़ाको ने चेक पॉइंट भी खड़े कर दिए है, जहां पर आने जाने वाली गाड़ियो की तलाशी ली जा रही है.

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?

6 दिनों से बलूचिस्तान पाकिस्तानी सेना के लिए बना मुसीबत
पिछले 6 दिनों से बलूचिस्तान पाकिस्तानी सेना के लिये एक बहुत बड़ी मुसीबत बन कर सामने आया है, जहाँ मंगलवार को ज़ियारत इलाके में पहले टीटीपी ने हमला करके 21 पुलिस अफसरों को मार दिया था और उनकी लाशों को पहाड़ पर फेंक कर पुलिस के हथियार लूट लिए थे. इसी तरह कल बलोच लिबरेशन आर्मी ने बलूचिस्तान के बेला इलाके में फ्रंटियर कोर के जवानों पर हमला करके 19 फ्रंटियर कोर के जवानों को मार गिराया था और उनके हथियार लूट लिए थे.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 1 दिन के बलूचिस्तान के दौरे पर हैं
आज छगाई इलाके में बलूच लड़ाको ने पूरे शहर पर कब्जा उस समय किया है जब खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 1 दिन के बलूचिस्तान के दौरे पर हैं और हमले के समय राजधानी क्वेटा में मौजूद थे. शहबाज शरीफ बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में आज बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफ़राज़ बुगती के साथ बैठक कर रहे हैं, साथ ही प्रांत में अलगाववाद को कैसे रोका जाए इस पर अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं.

चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video

]]>
Fri, 10 Jul 2026 11:38:59 +0530 newsmpg
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video https://newsmpg.com/चीन-की-जूता-फैक्ट्री-में-भीषण-आग-28-लोगों-की-जलकर-मौत-सामने-आया-खौफनाक-video https://newsmpg.com/चीन-की-जूता-फैक्ट्री-में-भीषण-आग-28-लोगों-की-जलकर-मौत-सामने-आया-खौफनाक-video चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार (9 जुलाई 2026) को जूतों कारखाने में भीषण आग लग गई, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई. आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने आग लगने के बाद बचाव और राहत कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त कार्य दल पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर भेज दिए हैं. मंत्रालय ने बताया कि आग दोपहर करीब 12 बजे लगी.

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने अधिकारियों को तलाश और बचाव अभियानों में हर संभव प्रयास करने, घटना का कारण पता लगाने और जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया है.

जिनपिंग ने दोषियों को कड़ा सजा देने की बात कही

शी जिनपिंग ने कहा, 'दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.' इमारत की निचली मंजिलों में आग भयंकर रूप से भड़क गई. उसी दौरान लोगों को खिड़कियों के पास और इमारत की छत पर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि आग बुझाने, फंसे हुए लोगों की तलाश करने और घायलों का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

काम नहीं आया चीन का अभियान

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग फंसे हुए थे और उनसे संपर्क टूट चुका था. हांगकांग में कई टावर ब्लॉकों में भीषण आग लगने से 168 लोगों की मौत के बाद चीन ने नवंबर 2025 में ऊंची इमारतों में आग के खतरों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था. इसके एक महीने बाद ही दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में एक आवासीय इमारत में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और अब एक बार फिर से जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी है.

]]>
Fri, 10 Jul 2026 11:38:59 +0530 newsmpg
हाई कोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका, जानें कब तक और कैसे कर सकते हैं अप्लाई https://newsmpg.com/हाई-कोर्ट-में-नौकरी-पाने-का-शानदार-मौका-जानें-कब-तक-और-कैसे-कर-सकते-हैं-अप्लाई https://newsmpg.com/हाई-कोर्ट-में-नौकरी-पाने-का-शानदार-मौका-जानें-कब-तक-और-कैसे-कर-सकते-हैं-अप्लाई Fri, 10 Jul 2026 11:38:48 +0530 newsmpg 22 जून से लापता मुकेशपुरी गोस्वामी का अब तक नहीं मिला कोई सुराग, टकटकी लगाए राह देख रहा परिवार https://newsmpg.com/piploda-missing-mukeshpuri-goswami-family-appeal-ratlam https://newsmpg.com/piploda-missing-mukeshpuri-goswami-family-appeal-ratlam – एक-एक दिन बन रहा है पहाड़, मां की आंखें नम... पत्नी और बच्चों की उम्मीदें अब भी जिंदा , पुलिस ने जनता से मांगी मदद

पिपलौदा (रतलाम)।   22 जून की सुबह घर से निकले 48 वर्षीय मुकेशपुरी पिता मंगलपुरी गोस्वामी का आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।  गुमशुदगी के कई दिन बीत जाने के बाद भी परिवार अनिश्चितता और चिंता के बीच हर पल उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है। घर का माहौल पूरी तरह बदल चुका है और परिजनों की आंखें हर आहट पर दरवाजे की ओर उठ जाती हैं।

परिजनों के अनुसार, मुकेशपुरी गोस्वामी 22 जून 2026 की सुबह करीब 7 बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। पहले रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित सभी स्थानों पर उनकी तलाश की गई, लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो पिपलौदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार, मुकेशपुरी गोस्वामी की उम्र लगभग 48 वर्ष, कद करीब 5 फीट 8 इंच तथा रंग सांवला है। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रही है और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर जांच जारी है।

Mukesh Puri

परिवार का कहना है कि हर बीतता दिन उनके लिए किसी पहाड़ से कम नहीं है। मां की आंखें बेटे की राह देखते-देखते नम हैं, जबकि पत्नी और बच्चे अब भी इस उम्मीद में हैं कि मुकेश किसी दिन अचानक घर लौट आएंगे।

आपकी एक सूचना लौटा सकती है किसी परिवार की खुशियां

पुलिस और परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को मुकेशपुरी गोस्वामी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पिपलौदा थाना को सूचना दें। आपकी एक छोटी-सी जानकारी किसी परिवार को फिर से उसकी खुशियां लौटा सकती है।

]]>
Wed, 08 Jul 2026 15:49:37 +0530 newsmpg
भूमिका गिरी गोस्वामी ने किया पूरे परिवार का नाम रोशन, पहले प्रयास में मारी बाजी https://newsmpg.com/Bhumika-Goswami-topped-the-university https://newsmpg.com/Bhumika-Goswami-topped-the-university चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर द्वारा घोषित एलएलबी तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम में 34-आर.एन.टी. लॉ कॉलेज, चित्तौड़गढ़ की छात्रा भूमिका गिरी गोस्वामी ने प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की है।

जारी अंकसूची के अनुसार भूमिका गिरी गोस्वामी ने सभी पांचों विषयों में सफलता हासिल की। उन्हें कंपनी लॉ में 81 अंक, ज्यूरिसप्रूडेंस में 72 अंक, एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ में 78 अंक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में 61 अंक तथा माइनर एक्ट्स एंड सुप्रीम कोर्ट रूल्स में 69 अंक प्राप्त हुए। इस प्रकार उन्होंने कुल 361 अंक अर्जित कर सेमेस्टर परीक्षा उत्तीर्ण की।

लगातार पाई सफलता

विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार भूमिका ने लगातार तीसरे सेमेस्टर में भी सफलता प्राप्त करते हुए अपनी शैक्षणिक उपलब्धि को कायम रखा है। उनकी इस सफलता पर परिवार, गुरुजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

]]>
Wed, 01 Jul 2026 22:11:31 +0530 newsmpg
3 मौतों के बाद भी नहीं चेता विभाग, यहां झूलते तारों के साये में बोवनी से बच्चे तक https://newsmpg.com/ratlam-dangerous-electric-lines-threatening-lives-after-hatnara-tragedy https://newsmpg.com/ratlam-dangerous-electric-lines-threatening-lives-after-hatnara-tragedy रतलाम @newsmpg।    हतनारा में ताजिया बिजली के तारों से छूने के कारण तीन युवकों की दर्दनाक मौत को अभी चार-पांच दिन भी नहीं बीते हैं। इससे पहले भी पिछले एक वर्ष में जिले में करंट लगने से दो दर्जन से अधिक किसान और ग्रामीण अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग की व्यवस्था में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा। शहर हो या गांव, खेत हों या कॉलोनियां, हर जगह झूलते बिजली के तार और जर्जर खंभे किसी बड़े हादसे का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं।

इन दिनों जिलेभर में खरीफ फसल की बोवनी का काम चल रहा है। हजारों किसान ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के साथ खेतों में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन खेती से ज्यादा उन्हें सिर के ऊपर लटक रहे हाईटेंशन तारों का डर सता रहा है। जिले के अधिकांश खेतों में बिजली की लाइनें इतनी नीचे आ चुकी हैं कि किसी भी समय ट्रैक्टर, सीड ड्रिल या अन्य कृषि वाहन उनकी चपेट में आ सकते हैं। जरा-सी चूक किसी परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल सकती है।

लकड़ी लेकर तार ऊंचे कर खड़ा किसान, वीडियो वायरल

स्थिति कितनी भयावह है, इसका उदाहरण करमदी गांव में देखने को मिला। यहां किसान को मजबूरी में लकड़ी का अस्थायी ढांचा बनाकर हाईटेंशन लाइन को ऊपर उठाना पड़ा, ताकि उसके नीचे से ट्रैक्टर निकालकर बोवनी की जा सके। जिस लाइन में करंट दौड़ रहा था, उसके नीचे किसान अपनी जान जोखिम में डालकर खेती करने को मजबूर था। यह सिर्फ एक गांव की कहानी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले के लगभग 80 प्रतिशत खेतों में कमोबेश ऐसे ही हालात बने हुए हैं।

Watch Live Video :- घटनाओं के लाइव वीडियो देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। वीडियो पर बताएं अपने क्षेत्र की परेशानी और शेयर जरूर करें।  https://www.instagram.com/reel/DaNJDoNACnB/?igsh=ODZvYnF2c3FpejR3 

खेत ही नहीं घरों में भी यही खतरा 

खतरा सिर्फ खेतों तक सीमित नहीं है। शहर की कई कॉलोनियां भी बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही हैं। वेद व्यास कॉलोनी में श्रीकृष्ण धर्मशाला की लाइन के पास स्थित बगीचे के समीप बिजली का खंभा गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली कंपनी का अमला मौके पर नहीं पहुंचा। यहां बिजली की लाइनें मकानों के छज्जों को छू रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 

यहां भी हाईटेंशन का टेंशन

शास्त्री नगर में स्थिति और भी चिंताजनक है। यहां बगीचे के पास से हाईटेंशन लाइन सीधे घरों से सटकर गुजर रही है। रहवासी वर्षों से इन लाइनों को सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। मुख्य बाजार क्षेत्र में भी कई स्थानों पर बिजली के तार सामान्य ऊंचाई से काफी नीचे झूल रहे हैं। यहां हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है।

Read More :- महंगाई पर हल्ला बोल: बैलगाड़ियों पर चढ़कर पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार https://newsmpg.com/ratlam-congress-protest-against-inflation-bullock-cart-rally-water-cannon

दशकों से नहीं ली जा रही तारों की सुध

बिजली विभाग के पुराने कर्मचारियों के अनुसार समस्या नई नहीं है, बल्कि वर्षों से लगातार बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि लाइनों का मेंटेनेंस तो होता है, लेकिन यह सिर्फ उन पेड़ों की टहनियां काटने तक सीमित रह गया है, जो बिजली के तारों को छू रही होती हैं। कई दशकों से झूलती लाइनों को दोबारा खींचकर उनकी ऊंचाई और तनाव (टेंशन) ठीक करने का काम नहीं किया गया।

निजी इंटरनेट और केबल का बो­ा भी

समय के साथ बिजली के इन्हीं खंभों पर निजी केबल आॅपरेटरों, टेलीफोन और इंटरनेट कंपनियों के तारों का अतिरिक्त भार भी डाल दिया गया। नतीजा यह हुआ कि बिजली के तार पहले से अधिक नीचे झूलने लगे। मरम्मत के दौरान भी इन्हें व्यवस्थित करने या दोबारा कसने का प्रयास नहीं किया जाता। वहीं टूटे, झुके और जर्जर खंभों को भी बदलने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। यही वजह है कि जिले में हर साल करंट से होने वाले हादसों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।

सोशल मीडिया से सड़क तक सवाल

हतनारा की घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बिजली विभाग किसी बड़े हादसे से पहले क्यों नहीं जागता? जब तक जान नहीं जाती, तब तक न झूलते तारों पर ध्यान दिया जाता है और न ही जर्जर खंभों पर। सवाल यह भी है कि क्या हर हादसे के बाद सिर्फ जांच और मुआवजे की घोषणा होगी, या फिर जिलेभर में झूलती बिजली लाइनों और खतरनाक खंभों को दुरुस्त करने के लिए भी कोई व्यापक अभियान चलाया जाएगा? क्योंकि मौजूदा हालात बता रहे हैं कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो अगला हादसा कहीं भी और कभी भी हो सकता है।

]]>
Tue, 30 Jun 2026 15:31:28 +0530 newsmpg
 विंड पावर कंपनियों पर करोड़ों का भुगतान रोकने और किसानों से वादाखिलाफी के आरोप https://newsmpg.com/Allegations-against-wind-power-companies-regarding-the-withholding-of-payments-worth-crores-and-the-reneging-on-promises-made-to-farmers https://newsmpg.com/Allegations-against-wind-power-companies-regarding-the-withholding-of-payments-worth-crores-and-the-reneging-on-promises-made-to-farmers

इंदौर/धार | देश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से विस्तार कर रही विंड पावर परियोजनाओं पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पवन ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़ी कंपनियों आइनॉक्स जीएफएल (Inox GFL), वाइब्रेंट एनर्जी (Vibrant Energy) और अत्रिवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर छोटे ठेकेदारों, वेंडरों और किसानों ने आर्थिक शोषण, भुगतान रोकने और वादाखिलाफी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ितों का कहना है कि बड़ी कंपनियां करोड़ों रुपये की परियोजनाएं तो समय पर पूरी करवा लेती हैं, लेकिन काम कराने वाले स्थानीय ठेकेदारों और वेंडरों का भुगतान महीनों और वर्षों तक लंबित रखा जाता है। इससे छोटे व्यवसायी आर्थिक संकट में फंस रहे हैं, जबकि किसानों को भी रोजगार और जमीन से जुड़े वादों के पूरे नहीं होने का आरोप है।

करोड़ों रुपये के भुगतान अटके होने का दावा

मां नागणेचा सिक्योरिटीज एंड डेवलपमेंट के प्रतिनिधियों का आरोप है कि उन्होंने विभिन्न विंड पावर परियोजनाओं में सुरक्षा, विकास और अन्य कार्य किए, लेकिन करोड़ों रुपये का भुगतान आज तक नहीं मिला। उनका कहना है कि भुगतान मांगने पर उन्हें लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ा और दबाव भी बनाया गया।

फर्म के अनुसार, अमझेरा थाने में हुई चर्चा के दौरान पहले अत्रिवाल इन्फ्रास्ट्रक्चर ने किसी भी बकाया राशि से इनकार किया, लेकिन बाद में हिसाब-किताब में करीब 49 लाख रुपये की देनदारी सामने आई। दावा है कि 32 लाख रुपये पर समझौता हुआ, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी केवल 5 लाख रुपये ही मिले, जबकि 27 लाख रुपये अब भी बकाया हैं।

इसी तरह वाइब्रेंट एनर्जी पर भी धार जिले की दो परियोजनाओं के लगभग 19 लाख रुपये तीन वर्षों से लंबित रखने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा अन्य कार्यों के करीब 46 लाख रुपये भी बकाया बताए गए हैं। फर्म का दावा है कि उसने आगर मालवा जिले में भी कंपनी के लिए 32 स्थानों पर कार्य किया था।

किसानों ने लगाया वादाखिलाफी और फसल नुकसान का आरोप

धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम सगवाल के किसानों ने भी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि जमीन लीज पर लेने के बाद उनकी सहमति के बिना खेतों में प्रवेश किया गया, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। किसानों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला।

कई किसानों का दावा है कि परियोजना शुरू होने के समय उन्हें 29 वर्ष 11 माह तक गार्ड की नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में यह वादा पूरा नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि इससे उनके परिवार आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

हरित ऊर्जा की आड़ में स्थानीय लोगों का शोषण?

पीड़ितों का आरोप है कि विंड पावर परियोजनाओं के नाम पर स्थानीय ठेकेदारों, मजदूरों और किसानों से काम तो लिया जाता है, लेकिन भुगतान और रोजगार के मामलों में उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ता है। उनका कहना है कि बड़ी कंपनियों के सामने छोटे ठेकेदार और ग्रामीण अपनी वैध राशि तथा अधिकारों के लिए भटकने को मजबूर हैं।पीड़ितों ने राज्य सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लंबित भुगतान दिलाने तथा किसानों और स्थानीय ठेकेदारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

(नोट : इस समाचार में उल्लेखित सभी वित्तीय दावे, भुगतान विवाद, रोजगार संबंधी आश्वासन और अन्य आरोप संबंधित ठेकेदारों एवं किसानों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित कंपनियों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

]]>
Tue, 30 Jun 2026 15:22:49 +0530 newsmpg
महंगाई पर हल्ला बोल: बैलगाड़ियों पर चढ़कर पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछार https://newsmpg.com/ratlam-congress-protest-against-inflation-bullock-cart-rally-water-cannon https://newsmpg.com/ratlam-congress-protest-against-inflation-bullock-cart-rally-water-cannon रतलाम @newsmpg।    बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को रतलाम में कांग्रेस ने जनआक्रोश किसान रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद कांग्रेस संगठन पूरी तरह एकजुट नजर आया। जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान इस आंदोलन में शामिल हुए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में सैलाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान बैलगाड़ियों में सवार होकर रतलाम पहुंचे। गेहलोत सहित पदाधिकारी खुली जीप में सवार थे। 

रास्तेभर कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। रैली सैलाना बस स्टैंड मंडी से चालू हुई। धानमंडी पंहुचते ही कार्यकर्ताओं ने देखा कि बेरीकेटिंग करके रास्ते रोक दिए गए थे। लेकिन कार्यकर्ता पहले से ली गई अनुमति के अनुसार बेरीकेट हटाकर गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार होते हुए कालेज रोड होते हुए छत्रिपुल पंहुचे। लेकिन यहां कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड्स लगाए गए थे ताकि प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट तक नहीं पहुंच सकें। 

रास्ता बंद किया तो सड़क पर शुरु हुआ प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ता निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन प्रशासन बैरिकेडिंग कर सभी रास्तों को बंद कर दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने छत्रीपुल रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सैलाना नप अध्यक्ष लक्की शुक्ला, जिपं सदस्य और किसान नेता डीपी धाकड़, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी, यास्मीन शेरानी, यूसुफ कड़पा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा,  राजीव रावत, मंसूरअली पटौदी, संजय चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। कार्यकतार्ओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर जमकर विरोध जताया। 

गूंगी-बहरी सरकार, चंदा से चांदी तक कर रही चोरी

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गेहलोत ने कहा कि- भाजपा सरकारी गूंगी, बहरी है जो जनता की तकलीफ न सुनती है, न पुकार पर बोलती है। कच्चे तेल की कीमत कम होने पर भी आम जनता को पेट्रोल डीजल महंगा ही मिलेगा। किसानों को खेती के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि सामग्री महंगे दामों पर खरीदना पड़ रही है। इसके बावजूद सरकार खुद की वाहवाही कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र से चंदा से लेकर चांदी तक चोरी हो रही है। खुले आम जिले में नशा और अवैध दारू बिक रही है। सरकार केवल माफियाओं का साथ दे रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को रखने और ज्ञापन सौंपने तक की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन, नहीं हटे कांग्रेसी

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैरिकेड्स के पास पहुंचकर आगे निकलने का प्रयास करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने मौके पर खड़ी फायर ब्रिगेड से पानी की तेज धार चलवाई। पानी की बौछारों के बीच भी कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और काफी देर तक वहीं डटे रहे।

 इस दौरान मौके पर मौजूद सीएसपी सत्येंद्र घनघौरिया ने बताया कि मौके पर ही ज्ञापन दे सकते हंै। लेकिन कांग्रेसी कलेक्ट्रेट जाकर कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर चले हंगामे के बाद वे बिना ज्ञापन दिए ही लौट गए। उ्नहोंने कहा कि प्रशासन द्वारा रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे साफ है कि सरकार जनता की पीड़ा सुनना ही नहीं चाहती। 

बंद रास्तों ने बढ़ाई आमजन की परेशानी

कांग्रेस की जनआक्रोश किसान रैली के दौरान प्रदर्शन से अधिक चर्चा शहरभर में की गई व्यापक बैरिकेडिंग और बंद किए गए मार्गों की रही। इसका खामियाजा हजारों आम नागरिकों को भुगतना पड़ा। लोगों का कहना था कि आंदोलन तो कुछ समय का था, लेकिन पूरे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन घंटों तक परेशान होते रहे।

बिना प्लानिंग बंद ने इस तरह किया हैरान :-

1. छत्रीपुल, कोर्ट चौराहा, गीता मंदिर मार्ग और कान्वेंट तिराहे तक जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए। इसके कारण पूरे क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।
2. सबसे अधिक परेशानी उस समय हुई जब सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की छुट्टी का समय हुआ। स्कूल से निकलने वाले हजारों बच्चों और उन्हें लेने पहुंचे अभिभावकों को बंद रास्तों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई अभिभावकों को अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा, जबकि आॅटो, मैजिक और निजी वाहनों को जगह-जगह रोक दिए जाने से अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। 
3. कई स्थानों पर बच्चों और अभिभावकों के बीच एक-दूसरे को खोजने की स्थिति बनी रही और सड़क पर काफी देर तक चीख-पुकार का माहौल देखने को मिला।
4. यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का असर न्यायालय परिसर तक भी दिखाई दिया। कोर्ट के चारों ओर के रास्ते बंद होने से वकीलों, पक्षकारों और अन्य लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। 
5. कई लोगों को छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ पैदल लंबी दूरी तय करनी पड़ी। बंद मार्गों के कारण न्यायालय पहुंचने और वहां से निकलने में लोगों को काफी समय लगा।
6. अन्य मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोकेन्द्र टॉकीज चौराहे पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसका असर जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर भी पड़ा। कई एम्बुलेंस और निजी वाहन जाम में फंसे नजर आए। 
7. पुराने कलेक्ट्रेट से कोर्ट की ओर जाने वाले एकमात्र खुले मार्ग पर लगभग दो घंटे तक वाहन रेंगते रहे और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से कहीं अधिक समय लगा।

]]>
Mon, 29 Jun 2026 16:40:59 +0530 newsmpg
रतलाम में लड़की भगाने के विवाद ने लिया खूनी मोड़, पहले पथराव फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गंभीर घायल, एसपी ने पंहुचकर परखी मुस्तैदी https://newsmpg.com/Ratlam-Firing-News:-Girl-Elopement-Dispute-Turns-Violent,-3-Injured-in-Jethana https://newsmpg.com/Ratlam-Firing-News:-Girl-Elopement-Dispute-Turns-Violent,-3-Injured-in-Jethana
रतलाम @newsmpg।  जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जेठाना में लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि लड़की के मामा पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
घटना के बाद गांव में भारी तनाव की स्थिति हो गई जिसकी सूचना पर रात में ही भारी पुलिस बल मौके पर पंहुच गया। शुक्रवार सुबह एसपी अमित कुमार भी गांव पंहुचे और फायरिंग स्थल सहित दोनों परिवारों के घरों और आसपास चल रही जांच और हालात का मुआयना भी किया। 
खास बात यह है कि घटनाक्रम में पहले बहस के बाद पत्थरबाजी हुई, पुलिस भी पंहुची, और मामला शांत करवाया। बाद में मामा पक्ष पंहुचा और फायरिंग तक हो गई। इसके पहले रात में ही पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

यहां से शुरू हुआ विवाद और चले पत्थर

कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि बीते गुरुवार को ग्राम जेठाना निवासी अमृतलाल की लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी। अमृतलाल की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था।  इसके कुछ समय बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर बातचीत करने पहुंचे, लेकिन वहां बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा। 

मामा परिवार पंहुचा और दाग दी गोलियां

घटना की जानकारी लड़की के मामा को लगी, तो वे देर रात अपने साथियों के साथ लड़के के घर धमक गए और दोबारा विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान मामा पक्ष के लोगों ने तैश में आकर सीधे फायरिंग कर दी। घायल हुए ऋतुराज पिता जगदीश आंजना (33 वर्ष), जगदीश पिता भंवरलाल आंजना (50 वर्ष), विक्रम पिता वजहराम आंजना (40 वर्ष) को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग फायरिंग की आवाज सुनकर वहां इकट्ठा हो गए। 

एसपी ने पंहुचकर परखी मुस्तैदी

इधर शुक्रवार सुबह एसपी अमित कुमार भी गांव पंहुचे। यहां उन्होंने सीधे प्रत्यक्षदर्शियों से घटनाक्रम की सारी जानकारी ली। उन्होंने फायरिंग स्थल के साथ ही दोनों के घर, भी देखे। दोबारा स्थिति न बिगड़ सके इसके लिए सभी संभव प्रयास करने के आदेश भी दिए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने एक पक्ष के 8 लोगों और दूसरे पक्ष के 3 व्यक्तियों (कुल 11 लोगों) के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं। एसपी ने सभी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 

]]>
Fri, 26 Jun 2026 15:02:17 +0530 newsmpg
ताजिया जुलूस में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? तीन युवकों की मौत, कई झुलसे... जानिए पूरी घटना की Inside Story https://newsmpg.com/ratlam-taziya-high-tension-line-accident-hatanara-inside-story-three-dead https://newsmpg.com/ratlam-taziya-high-tension-line-accident-hatanara-inside-story-three-dead रतलाम @newsmpg।  जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में गुरुवार रात मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद शुक्रवार को पूरे गांव में मातम पसरा रहा। शुक्रवार दोपहर तक तीनों मृत युवकों का पोस्टमार्टम पूरा कर उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए। जैसे ही एम्बुलेंस शव लेकर गांव पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। नम आंखों से तीनों युवकों को अंतिम विदाई दी गई और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे गांव में शोक की लहर रही और लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

यह दर्दनाक हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ, जब मोहर्रम के अवसर पर हतनारा गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुलूस में करीब 100 से 200 लोग शामिल थे। ताजिया पूरे गांव से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान गांव में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में ताजिया आ गया। ताजिया के बिजली लाइन से संपर्क में आते ही तेज करंट पूरे जुलूस में फैल गया। सबसे आगे चल रहे कई लोग करंट की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही क्षणों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार गूंजने लगी और जो जहां था, वहीं से घायलों को बचाने दौड़ पड़ा। 

तीन की मौके पर ही हुई मौत

रतलाम मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात डॉ. रविंद्र सोलंकी ने बताया कि हादसे के बाद करीब पांच से छह लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी और उन्हें मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। हादसे में रशीद खान, सड्डू उर्फ सड्डू हुसैन और अरबाज खान की मौत हो गई। शुरूआत में प्रशासन ने दो मौतों की पुष्टि की थी, क्योंकि अरबाज के परिजन उन्हें अस्पताल से अपने साथ गांव ले गए थे और औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। हालांकि बाद में ड्यूटी डॉक्टर द्वारा तीन मौतों की पुष्टि किए जाने के बाद प्रशासन ने भी तीनों युवकों की मौत की पुष्टि कर दी। शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

15 से ज्यादा को लगा करंट

हादसे में 15 से अधिक लोग करंट की चपेट में आए। घायलों में अनास पिता अकरम (16 वर्ष), मोइन शाह पिता इश्क शाह (35 वर्ष), रहीम खान, अख्तियार खान, इरफान, शाहरुख, शकील, रईस, मोहम्मद और वहीद शामिल हैं। वहीं इब्राहिम पिता हनीफ का उपचार रतलाम जिला अस्पताल में किया जा रहा है। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच घायलों की हालत गंभीर बताई गई थी, हालांकि शुक्रवार तक अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति में सुधार होने की जानकारी सामने आई। 

3 की एक साथ विदाई, गांव में छाया मातम

शुक्रवार को तीनों युवकों के जनाजे में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हर आंख नम थी और हर चेहरा गम में डूबा नजर आ रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने नम आंखों से रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान को अंतिम विदाई दी। हादसे ने पूरे हतनारा गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं प्रशासनिक अमला लगातार गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हादसे की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Read More :-  कुछ ही घंटों में रतलाम के करीब मौत का तांडव! https://newsmpg.com/ratlam-namli-road-accident-two-deaths-truck-bike-collision-river-drowning-sarwan-crash#google_vignette

बिजली लाइन काफी नीचे थी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी इमामुद्दीन मंसूरी ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 100 से 200 लोग शामिल थे। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। उनका कहना है कि बिजली की लाइन सामान्य से काफी नीचे थी। जैसे ही ताजिया लाइन के संपर्क में आया, तेज करंट फैल गया और सबसे आगे चल रहे कई लोग जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के समय मौके पर न तो पुलिस मौजूद थी और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी या लाइनमैन तैनात था। यदि पहले से बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती या सुरक्षा व्यवस्था रहती तो इतना बड़ा हादसा टल सकता था।

हादसे का वीडियो भी आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करंट लगने के बाद जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग सड़क पर गिरे हुए दिखाई देते हैं। आसपास मौजूद ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते और निजी वाहनों व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाते नजर आते हैं। कुछ ही मिनटों में पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

कलेक्टर ने लिया घायलों का हालचाल

शुक्रवार सुबह कलेक्टर मिशा सिंह और शहर एसडीएम तरुण जैन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। चिकित्सकों ने अधिकारियों को बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और सभी का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइनमैन निलंबित, दो कर्मियों की सेवा समाप्त

हादसे के बाद बिजली विभाग ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए हतनारा में पदस्थ लाइनमैन घनश्याम गिर (पिता भगवान गिर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जावरा निर्धारित किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री ने बिजली श्रमिक समरथ मकवाना और गोबीलाल को भी कार्य में लापरवाही के आरोप में सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं।

पूरे मामले की जांच शुरू

एसपी अमित कुमार ने सूचना मिलते ही विभाग को तत्काल रैस्क्यू और मदद के साथ जांच शुरु करने का आदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो खंगाल रही है कि ताकि पता लगे कि बिजली लाइन की ऊंचाई सुरक्षा मानकों के अनुरूप थी या नहीं तथा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

Read More :- एनएमसी निरीक्षण में रतलाम मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की खुली पोल https://newsmpg.com/NMC-visits-in-Medical-College-Ratlam-finds-a-lot-of-lack-in-arrangmenet--and-management

]]>
Fri, 26 Jun 2026 14:26:08 +0530 newsmpg
& कुछ ही घंटों में रतलाम के करीब मौत का तांडव! एक के सर पर चढ़ा ट्रक, दूसरे कुएं में गिरा, सड़क हादसे में भाई&बहन की भी मौत https://newsmpg.com/ratlam-namli-road-accident-two-deaths-truck-bike-collision-river-drowning-sarwan-crash https://newsmpg.com/ratlam-namli-road-accident-two-deaths-truck-bike-collision-river-drowning-sarwan-crash Crime Desk@Newsmpg... नामली में मंगलवार शाम को दो हादसों में दो युवकों की जान चली गई। पहला हादसा मंडी के सामने हुआ जिसमें स्पीड ब्रेकर पर गति धीमी करते ही बेलेंस बिगड़ने से बाइक चलाक और सवार फिसल गए। पीछे से आ रहा ट्रक युवक के सर पर चढ़ गया। वहीं दूसरे हादसे में नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर को मिर्गी का दौरा होने पर वह पानी में डूब गया।

पहला हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। रलायता मंदसौर निवासी ईश्वर पिता बाबूलाल 30 साल और काका मोहन पिता हेमराज मारू 60 साल को पीछा बैठाकर मोटर साइकल पर निकला था। काका भतीजा नामली के पास ग्राम पल्दूना में स्थित अपने कुल देवता भैरव महाराज का पूजन करने के लिए आ रहे थे। नामली मंडी के सामने स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई और फिसल गई। इसमें काका तो सड़क किनारे गिर पड़ा, लेकिन बाइक सवार बीच सड़क की ओर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक का पहला पहिया उसके सर पर चढ़ गया।

एम्बुलेंस नहीं आने पर आक्रोश

हादसे के बाद भी कुछ वक्त तक युवक की सांसे चल रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी इकट्ठा हो गए जिनमें से कई लोगों ने एम्बुलेंस के लिए फोन किया। हालांकि आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं आने पर ग्रामीण जमकर नाराज हो गए। हालात को देखते हुए नामली थाना टीआई अमित कोरी और मीडियाकर्मी खुद उन्हें पुलिस के वाहन में डालकर मेडिकल कॉलेज पंहुचे। यहां कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। काक को हल्की चोट आई है।

ग्रामीणों ने पकड़ा ट्रक, चालक को बचाकर लाए

इस बीच गुस्साए ग्रामीणों के एक टुकड़े ने ट्रक का पीछे करना शुरु किया और कुछ दूरी पर जाकर ट्रक को भी रुकवा लिया। ग्रामीण ट्रक के खिलाफ आक्रोशित थे, ऐसे में हालाक भांपते हुए पुलिस और मीडिया कर्मियों ने किसी तरह चालक को भी बचाया और उसे थाने लेकर आए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Read More :- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही सुबह दो बड़े हादसे https://newsmpg.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-two-major-accidents-girl-dies

घर से निकला दोस्तों के साथ, लौटा नहीं

सोमवार दोपहर को ही दूसरा दर्दनाक हादसा ग्राम अंगेठी बड़ौदा में हुआ। यहां रहने वाले भैरव सिंह पंवार का नाती 17 वर्षीय विजय पिता पप्पू सिंह राजपूत दोपहर में साथ में घर पर सो रहा था। इसी दौरान गांव के ही दोस्त घर पर आए और उसे नहाने के लिए मलेनी नदी में चलने को कहा। विजय घर पर जानकारी देकर अंगेठी बड़ौदा में स्थित नदी के किनारे नहाने पंहुचा। दोस्तों के अनुसार उसे पानी में मिर्गी जैसा दौरा पड़ने लगा। संभवत: इसी कारण वह नदी के पास स्थित कुएं के अंदर चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। दोस्तों और आसपास लग गई भीड़ ने परिजनों को सूचित किया। पुलिस भी जानकारी मिलने पर पंहुची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। 

ट्रक और बाईक की भिड़ंत में चचेरे भाई-बहन की मौत

कार्यक्रम में जा रहे चचेरे भाई-बहन की सोयाबीन से भरे ट्रक से बाइक टकराने पर मौत हो गई। हादसा रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर रविवार रात हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार महिला-पुरुष दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रात में पुलिस पहुंची। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपें।
सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बहन हैं। हादसे में दुर्गा (40) पति रकमा खराड़ी व अरविंद उर्फ कालू (25) पिता ईश्वर निनामा दोनों निवासी तलवानी सरवन थाना की मौत हो गई। रात में यह दोनों पल्सर बाइक से गांव तलवानी से सरवन की तरफ किसी रिश्तेदारी के कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान सरवन थाने से करीब 1 किमी दूर गांव श्यामपुरा के पास रतलाम की तरफ से आर रहे सोयाबीन से भरे ट्रक से भिंड़त हो गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। रात में दोनों के शव मेडिकल कॉलेज भेजे गए। सुबह पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपे।

बांसवाड़ा जा रहा था ट्रक

रात में टक्कर की सूचना के बाद पुलिस ने दानपुर तक रोड पर ट्रक की सर्चिंग की। सीसीटीवी भी देखे। सर्चिंग के दौरान एक ट्रक दानपुर के आगे खड़ा मिला। ड्राइवर से पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन उसने किसी भी दुर्घटना से मना किया। ट्रक पर टक्कर के निशान व ड्रायवर के बातचीत के तरीके से पुलिस समझ गई कि इसी ट्रक से टक्कर लगी है। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सच्चाई सामने आ गई। रात में पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस केस दर्ज कर घटनाक्रम की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के अनुसार पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजनों के बयान होना बाकी है। ट्रक को जब्त कर लिया है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Read More :-चली कुल्हाड़ी, घोंसले टूटे, बच्चे मरे, पेड़ कटे, नेता घूमने निकले: भगवान भरोसे रतलाम https://newsmpg.com/Ratlam-trees-cut-down-without-actual-permission-and-reason

]]>
Mon, 22 Jun 2026 18:01:05 +0530 newsmpg
रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक संपन्न, महंत आनंद गिरि बने महामंडलेश्वर ,अखाडा परिषद के अध्यक्ष सहित प्रख्यात संतो का रहा सानिध्य  https://newsmpg.com/Historic-Mahamandaleshwar-Coronation-in-Ratlam,-Grand-Pattabhishek-Ceremony-Concludes https://newsmpg.com/Historic-Mahamandaleshwar-Coronation-in-Ratlam,-Grand-Pattabhishek-Ceremony-Concludes
रतलाम।(NEWSMPG) शहर के धार्मिक इतिहास में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब श्री पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव में सैलाना के ग्राम आडवाणिया स्थित आश्रम के महंत श्रीश्री 1008 आनंद गिरी महाराज का महामंडलेश्वर पद पर विधिवत पट्टाभिषेक किया गया। यह पहला अवसर था जब रतलाम में इतने बड़े स्तर पर किसी संत का महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं 13 अखाड़ों के अध्यक्ष 1008 स्वामी रवींद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सुबह संतों की भव्य पेशवाई श्री राम मंदिर से निकली, जिसमें सुसज्जित रथ, आकर्षक झांकियां, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस पहुंची।

देशभर के संत-महात्मा रहे उपस्थित
मुख्य समारोह में संतों के पावन सान्निध्य और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत आनंद गिरि महाराज का पट्टाभिषेक किया गया। धार्मिक विधानों के अनुसार उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में संतों ने सनातन धर्म की परंपराओं, अखाड़ा व्यवस्था और समाज में आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। समारोह में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, आनंद अखाड़ा पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी महाराज, पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा के सचिव महंत रामरतन गिरी महाराज तथा उज्जैन चार धाम आश्रम के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज सहित अनेक संत-विद्वान उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं में रहा उत्साह
शिवोदय शिवशक्ति साधना सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर रतलाम और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। संस्था के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार, सचिव महर्षि संजय शिवशंकर दवे, महामंत्री काजल गुरु (जागीरदार), सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल ­ाालानी, संजय दवे और समरथ पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं का आभार व्यक्त किया। महामंडलेश्वर पद पर अभिषिक्त होने के बाद आनंद गिरि महाराज ने इसे गुरुओं की कृपा और समाज की सेवा का दायित्व बताते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार तथा लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

]]>
Wed, 17 Jun 2026 16:11:47 +0530 newsmpg
खेड़ापति हनुमान मंदिर विवाद: राजनीति में अखंड रामायण किया खंडित&&संतों ने एसडीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन, पुलिस व ट्रस्ट पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप https://newsmpg.com/khedapati-hanuman-mandir-vivad-santon-ne-sdm-sp-ko-saupa-gyapan https://newsmpg.com/khedapati-hanuman-mandir-vivad-santon-ne-sdm-sp-ko-saupa-gyapan रतलाम @newsmpg।  सगोद रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के मामले में सोमवार को महंत श्री कृष्ण दास जी मोनी महाराज एवं उनके शिष्य सेवानाथ जी ने एसडीएम और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मंदिर परिसर में हुई हालिया घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों तथा ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

संतों ने ज्ञापन में कहा कि वे लंबे समय से मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों का संचालन करते आ रहे हैं। उनके अनुसार पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मंदिर में अखंड रामायण पाठ चल रहा था, जिसे पुलिस हस्तक्षेप के कारण बाधित किया गया। संतों का आरोप है कि ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की शिकायत और कथित मिलीभगत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के पुजारी सेवानाथ जी को वहां से हटाया।

न्यायलय में विचाराधीन है मामला

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मंदिर से संबंधित मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा हस्तक्षेप किए जाने और संतों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। संतों का कहना है कि वर्तमान नगर निगम में एमआईसी सदस्य के कहने पर देर रात पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिर परिसर में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खुलवाए गए, मोबाइल फोन जब्त किए गए तथा साधु-संतों को वहां से हटाया गया।

निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई

महंत श्री कृष्ण दास जी मोनी महाराज ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों, ट्रस्ट अध्यक्ष एवं अन्य जिम्मेदार पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई कुछ प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तियों के दबाव में की गई। ज्ञापन प्राप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, इस संबंध में पुलिस एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों का पक्ष सामने आना शेष है।

]]>
Mon, 08 Jun 2026 19:00:37 +0530 newsmpg
एनएमसी निरीक्षण में रतलाम मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की खुली पोल & ड्यूटी समय में लगभग 90 फीसदी डॉक्टर मिले नदारद https://newsmpg.com/NMC-visits-in-Medical-College-Ratlam-finds-a-lot-of-lack-in-arrangmenet--and-management https://newsmpg.com/NMC-visits-in-Medical-College-Ratlam-finds-a-lot-of-lack-in-arrangmenet--and-management
रतलाम@newsmpg।    डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से उठ रहे सवाल सोमवार को और गहरे हो गए। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की चार सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए यहां पहुंची। कॉलेज की मान्यता नवीनीकरण प्रक्रिया के तहत हुए इस निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं से लेकर डॉक्टरों की उपस्थिति तक कई गंभीर कमियां सामने आईं।
सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 8.15 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंची टीम ने सबसे पहले प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल का निरीक्षण शुरू किया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखकर टीम भी हैरान रह गई कि ड्यूटी का निर्धारित समय शुरू होने के बाद भी बड़ी संख्या में डॉक्टर अपने चैंबरों में मौजूद नहीं थे। कई मरीज और उनके परिजन डॉक्टरों के इंतजार में बैठे दिखाई दिए, जबकि अधिकांश कक्ष खाली मिले। आॅनलाइन उपस्थिति प्रणाली की भी जांच की गई। सूत्रों के अनुसार निर्धारित समय तक अधिकांश चिकित्सकों की आॅनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं थी। वहीं कुछ ऐसे डॉक्टर भी पाए गए जिनकी उपस्थिति दर्ज थी, लेकिन वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे। इससे उपस्थिति निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े हुए।

न बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, न गर्मी का इंतजाम

एनएमसी टीम ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को उपलब्ध सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया। कई स्थानों पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली, जबकि गर्मी के मौसम में भी आवश्यक सुविधाओं का अभाव नजर आया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि अस्पताल से रेफर किए जाने वाले मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, जिसे लेकर टीम ने जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सामने आए प्रमुख बिंदुओं में डॉक्टरों की अनुपस्थिति, आॅनलाइन अटेंडेंस में अनियमितताएं, मरीज सुविधाओं की कमी, हेल्प डेस्क की निष्क्रियता, सुरक्षा व्यवस्था में कमियां, वार्ड प्रबंधन की खामियां तथा निजी एंबुलेंस संचालन से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

वार्ड में सुरक्षा से सफाई तक कमी

वार्ड प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में भी कई खामियां सामने आईं। वार्डों में नियमित चिकित्सकीय राउंड को लेकर सवाल उठे, जबकि हेल्प डेस्क पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। सुरक्षा व्यवस्था के रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में भी अंतर दिखाई दिया। अस्पताल परिसर में निजी एंबुलेंसों की सक्रियता और उनके संचालन को लेकर भी टीम ने जानकारी जुटाई। परिसर में निजी एंबुलेंसों की बड़ी संख्या और उनकी गतिविधियों को लेकर भी निरीक्षण दल ने चिंता जताई। अब सभी की निगाहें एनएमसी की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि निरीक्षण में दर्ज टिप्पणियां मेडिकल कॉलेज की मान्यता, भविष्य की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक जवाबदेही को प्रभावित कर सकती हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि निरीक्षण में सामने आई कमियों को किस स्तर पर गंभीरता से लिया जाता है।

नहीं मिली इस तरह की जानकारी

फिलहाल टीम का निरीक्षण चल रहा है। फिलहाल हमें ऐसी जानकारी नहीं मिली है। जब टीम की रिपोर्ट हमें मिलेगी और कमी पाई जाएगी तो कार्रवाई होगी। 
- डॉ अनीता मूथा, डीन, मेडिकल कॉलेज रतलाम 

]]>
Mon, 08 Jun 2026 18:12:38 +0530 newsmpg
चली कुल्हाड़ी, घोंसले टूटे, बच्चे मरे, पेड़ कटे, नेता घूमने निकले: भगवान भरोसे रतलाम https://newsmpg.com/Ratlam-trees-cut-down-without-actual-permission-and-reason https://newsmpg.com/Ratlam-trees-cut-down-without-actual-permission-and-reason डोंगरे रोड से कस्तूरबा नगर तक छंटाई के नाम पर कटाई

रतलाम@newsmpg।   रतलाम शहर में हरियाली के खिलाफ सुनियोजित अभियान चल रहा है। यह कल्पना नहीं बल्कि हालातों को देखकर सम­ा आ रहा सच है। बुधवार को ही डोंगरे नगर मेन रोड पर हरे पेडो की बलि ले ली गई। ऐसा ही कुछ अस्सीफीट पर, अलकापुरी में, जवागर नगर एक्टेंशन में, त्रिवेणी रोड पर, दिलीप नगर में भी हुआ। अलग- अलग कारण और हवाला देकर कहीं पुरानी अनुमति तो कहीं बिल्कुल बिना अनुमति पेड़ों की निर्मम हत्या कर दी गई।

इतना ही नहीं बल्कि आगे कस्तूरबा नगर में कॉलोनी के अंदर सड़क निर्माण के नाम पर 60 से अधिक वर्षों पुराने बड़े और हरे-भरे पेड़ों को काटने की तैयारी लगभग हो चुकी है। रोटरी गार्डन के सामने छटाई के नाम पर निर्मम तरीके से डाले काटी गई कि पक्षियों के सैकड़ों घौंसले और उनमें मौजूद अंडे और छोटे बच्चे तड़प तड़प कर मर गए।

2023 की अनुमति दिखा ­झूठ बोल कटाई

बुधवार को डोंगरे रोड और कॉमर्स कॉलेज क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा लाइन मेंटेनेंस के नाम पर पेड़ों की छंटाई नहीं, बल्कि कटाई कर दी गई। कई ऐसे पेड़ों को भी आधा काट दिया गया जो बिजली तारों से काफी दूर थे। लोगों का आरोप है कि छंटाई के नाम पर पेड़ों को अपंग बना दिया गया। लेकिन इसी के साथ कुछ लोगों के व्यापार में रोड़ा बन रहे पीपल और नीम के पेड़ों को जड़ सहित हटा दिया गया।

आरोप है कि कटाई के दौरान पहले कर्मचारियों ने ­झूठ बोला कि बिजली कंपनी के लिए मरम्मत चल रही है। लेकिन बिजली कंपनी ने पल्ला ­ााड़ा तो सेतु निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने तीन साल पुरानी (2023 की) अनुमति दिखाकर कहा कि हरे-भरे पेड़ को कटवाया जा रहा है।

इसपर वहां मौजूद मीडियाकर्मी ने वृक्ष अधिकारी को बुलवाया और काटे जा चुके पेड़ों की लकड़ी जप्त करवाई गई जो लेने के लिए वहां आरा मशीन के कर्मचारी पहले से मौजूद भी थे। हालांकि इसके बावजूद कई पेड़ों की हत्या हो ही गई।  

छटाई के नाम पर कटाई, शाम तक रोते रहे पक्षी  

रोटरी गार्डन के सामने भी नगर निगम और बिजली कंपनी ने संयुक्त रूप से ऐसी कटाई की कि पेड़ों पर बने पक्षियों के सैकड़ों घोंसले उजड़ गए। बगुलों सहित अनेक पक्षियों के अंडे जमीन पर गिरकर नष्ट हो गए। पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों ने एक शब्द तक बोलना जरूरी नहीं समझा। इसी तरह शहर में कई इलाकों मे्ं छटाई के नाम पर आधे तने तक पेड़ों की बेरहमी से कटाई की गई है।

गोल्ड कॉम्पलेक्स पर तीन साल बाद चालान नहीं

रतलाम में पिछले पांच वर्षों के दौरान सैकड़ों पेड़ काटे गए, लेकिन किसी बड़े मामले में जिम्मेदारों को सजा मिलना तो दूर, जांच तक पूरी नहीं हो सकी। शहर के चर्चित गोल्ड कॉम्प्लेक्स वृक्ष कटाई प्रकरण में एफआईआर दर्ज हुए तीन साल से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस न्यायालय में चालान तक पेश नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं, पिछले कई वृक्ष कटाई मामलों की जांच भी अधूरी पड़ी है। यही कारण है कि पेड़ काटने वालों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें पता है कि कुछ दिनों का शोर होगा और फिर फाइलें धूल खाती रहेंगी।

पक्ष-विपक्ष सब मूक, पूरी परिषद निकली घूमने

आम जनता के लिए ज्यादा चिंताजनक है कि शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। हरियाली कम हो रही है। पक्षियों के आशियाने उजड़ रहे हैं। लोग विरोध कर रहे हैं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात जनप्रतिनिधियों की चुप्पी है। महापौर सहित अधिकांश पार्षद, उनके परिजन, उनके मित्र और कुछ पूर्व पार्षद भी एक साथ घूमने निकले हैं, जिसके कारण शहर में लोगों की शिकायतें भी अनसुनी हो रही हैं। लोगों का विरोध है कि विपक्ष भी सड़कों पर दिखाई नहीं दे रहा।

ये विकास नहीं केवल विनाश है...

रतलाम के नागरिक पूछ रहे हैं कि क्या विकास का अर्थ केवल पेड़ काटना रह गया है? क्या सड़कें, पुल और बिजली लाइनें बिना पेड़ों का सफाया किए नहीं बन सकतीं? क्या हर बार पर्यावरण ही सबसे आसान शिकार बनेगा? पिछले 4 सालों से लगातार अंधाधुंध कटाई हो रही है, लेकिन उसकी भरपाई में सुप्रीम कोर्ट के नियम अनुसार भी पौधे लगाकर बड़े नहीं किए गए। 47-48 डिग्री तक तापमान जाने लगा है, इस तरह आम व्यक्ति सांस भी नहीं ले पाएगा।

- प्रकाश लोढ़ा, समाजसेवी एवं व्यावसायी

पर्यावरण से समझौता बरदाश्त नहीं

आज सवाल सिर्फ 60 पेड़ों का नहीं है। सवाल उस सोच का है जिसमें एक पेड़ को काटना आसान और उसे बचाना मुश्किल माना जाता है। सवाल उन विभागों का है जो हर वर्ष लाखों रुपए पौधारोपण पर खर्च करने का दावा करते हैं, लेकिन दशकों पुराने वृक्षों को बचाने के लिए कोई योजना नहीं बनाते। यही हाल रहा तो आने वाले वर्षों में रतलाम को गर्मी, प्रदूषण और जल संकट की ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसकी भरपाई करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी संभव नहीं होगी।

- अदिति दवेसर, अधिवक्ता एवं पर्यावरणविद

न जांच, न कार्रवाई

फिलहाल तो शहर पूछ रहा है—पेड़ कट रहे हैं, घोंसले उजड़ रहे हैं, जांचें ठंडे बस्ते में हैं, जिम्मेदार मौन हैं... आखिर रतलाम की हरियाली का संरक्षक कौन है? सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि केवल अति आवश्यक होने पर एक के बदले 5 पेड़ लगाकर ही पेड़ काटा जाएगा। रतलाम में नियमों का मखौल लगातार उड़ रहा है।

- श्रेय सेनी, पर्यावरणप्रेमी 

सेतु निर्माण और बिजली कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई

इधर नगर निगम वृक्ष अधिकारी अनिल कुमार पारा ने बताया कि पेड़ों की कटाई के संबंध में पंचनामा बनाकर डोंगरे नगर वाले मामले में सेतु निर्माण विभाग को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा बिजली कंपनी को एक नोटिस जारी किया जा चुका है, तथा दूसरा भी किया गया है। यदि दोनों विभागों द्वारा भरपाई नहीं की जाती है तो वृक्ष अधिनियम के तहत इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Thu, 04 Jun 2026 17:27:30 +0530 Moderator
  नामली में जुटेगा कांग्रेस का महासंगठन, जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी संगठन में फूंकेंगे जान https://newsmpg.com/namli-congress-prashikshan-shivir-jeetu-patwari-harish-chaudhary-ratlam https://newsmpg.com/namli-congress-prashikshan-shivir-jeetu-patwari-harish-chaudhary-ratlam
रतलाम। NEWSMPG @ जिले की राजनीति में आगामी समय की चुनौतियों का सामना करने और सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर अभेद्य बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी तरह कमर कस ली है। 
कांग्रेस के संगठन सृजन के तहत रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 4 और 5 जून को नामली स्थित अर्चला रिसॉर्ट  में एक हाईटेक और बेहद अनुशासित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने बताया कि इस शिविर में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के सदस्य तथा चयनित पदाधिकारी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी  हैं, जिनके कुशल निर्देशन में शिविर की रूपरेखा तय की गई है।

शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी देगी नई धार
कांग्रेस के जिला स्तर के इस प्रशिक्षण शिविर की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी पीसीसी  अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य रूप से शामिल हो रहे हैं।
माना जा रहा है कि प्रदेश का यह शीर्ष नेतृत्व रतलाम के जमीनी कार्यकतार्ओं को आगामी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और भाजपा सरकार की विफलताओं व जनमुद्दों को लेकर आक्रामक रुख अपनाने का मूलमंत्र देगा। मध्य प्रदेश में लगातार मिल रही चुनावी चुनौतियों के बाद, कांग्रेस अब जमीनी स्तर पर नए सिरे से जान फूंकने की कवायद में है। 

प्रशिक्षण शिविर के मुख्य एजेंडे और सत्र
यह शिविर सामान्य राजनीतिक लफ्फाजी से दूर, 'दक्ष और प्रशिक्षित कार्यकर्ता सृजन' की एक सुव्यवस्थित, सुनियोजित और अनुशासित प्रक्रिया होगी। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर मे  वैचारिक विमर्श के तहत  कांग्रेस की मूल विचारधारा से कार्यकतार्ओं को लैस करना। सांगठनिक संरचना को मजबूत करने के लिए ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर्स को सक्रिय बनाना।'बूथ जीता, चुनाव जीता' के संकल्प पर डिजिटल और जमीनी कार्ययोजना।  भाजपा सरकार के खिलाफ जनविरोधी नीतियों को जनता तक ले जाने  सहित आधुनिक चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

चाक-चौबंद व्यवस्थाएं और कड़ा अनुशासन
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आधिकारिक निदेर्शों के अनुसार, इस प्रशिक्षण शिविर को पूरी तरह से  अनुशासित' लुक दिया गया है। शिविर में केवल आमंत्रित 150-175 पदाधिकारियों को ही प्रवेश मिलेगा। बाहरी भीड़ या अनापेक्षित संख्या पूरी तरह वर्जित है। बिना आई-कार्ड के किसी का भी प्रवेश नहीं होगा। प्रशिक्षण परिसर के भीतर किसी भी नेता के व्यक्तिगत नारे, बैनर या पोस्टर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मंच पर केवल महात्मा गांधी का चित्र और सूत की माला होगी। मुख्य हॉल में व कार्यकतार्ओं को उनकी विधानसभा के अनुसार ही बैठाया जाएगा।
---------------

]]>
Tue, 02 Jun 2026 18:19:01 +0530 newsmpg
दिल्ली&मुंबई एक्सप्रेस&वे पर एक ही सुबह दो बड़े हादसे, बिहार के परिवार की 14 वर्षीय बच्ची की मौत, दूसरे में ट्रेवलर पलटी; 10 से ज्यादा लोग घायल https://newsmpg.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-two-major-accidents-girl-dies https://newsmpg.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-two-major-accidents-girl-dies रतलाम @newsmpg  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह कुछ घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रतलाम जिले में हुए इन दोनों हादसों में एक 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो भाई घायल हो गए।

वहीं दूसरे हादसे में मथुरा-वृंदावन से लौट रही ट्रेवलर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अन्य यात्री चोटिल हुए। दोनों घटनाओं में 10 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

धामनोद टोल के पास खाई में गिरी कार, 14 वर्षीय बेटी की मौत

Ratlam 8 lane accident death

पहला और सबसे दर्दनाक हादसा रविवार सुबह रतलाम जिले के धामनोद टोल नाके के पास हुआ। बिहार के गोपालगंज निवासी विक्की कुमार अपनी पत्नी रानी देवी, बेटी दीपा कुमारी (14), बेटे प्रीतम (5) और पीयूष (7) के साथ कार से गुजरात के सूरत लौट रहे थे।

परिवार बिहार में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। विक्की कुमार के अनुसार शनिवार रात उन्होंने धामनोद टोल के पास सड़क किनारे वाहन रोककर आराम किया था। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे यात्रा दोबारा शुरू की। करीब 20 से 25 मिनट बाद एक ट्रक ओवरटेक करते हुए निकला। वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

पिता ने तोड़ दिया कार का गेट

Ratlam 8 Lane accident Crane brought for rescue

हादसे के बाद विक्की कुमार ने किसी तरह क्षतिग्रस्त कार का गेट तोड़कर परिवार को बाहर निकाला। सबसे पहले उन्होंने अपनी बेटी दीपा को बाहर निकाला, लेकिन उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रावटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढे :- चंद सेकंड में धू-धू कर जली कार, हाईवे पर मचा हड़कंप! देखें हादसे का LIVE VIDEO https://newsmpg.com/alot-richa-moving-car-fire-ratlam

पलसोड़ी के पास ट्रेवलर पलटी, चालक का पैर फ्रैक्चर

दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे पलसोड़ी क्षेत्र के पास हुआ। गुजरात के सूरत निवासी एक परिवार मथुरा-वृंदावन दर्शन कर ट्रेवलर वाहन से घर लौट रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभों से टकराया और पलट गया। 

हादसे में चालक शैलेष भाई सोलंकी (42) का पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार कृष्णाबेन, जयाबेन, आशीष, मयूर और प्रगजीभाई को भी चोटें आईं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

टायर फटा या सामने आया कुत्ता?

Ratlam 8 lane accident Mathura Family

हादसे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। चालक का कहना है कि वाहन के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया था, जिससे संतुलन बिगड़ गया। वहीं एक्सप्रेस-वे कर्मचारियों का दावा है कि ट्रेवलर का टायर फटने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलटा।

घायलों को एक्सप्रेस-वे एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। उपचार के बाद अधिकांश यात्री दूसरे वाहन से सूरत रवाना हो गए।

एक ही सुबह दो हादसे, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Ratlam expressway accident

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कुछ ही दूरी और समय के अंतराल में हुए इन दो हादसों ने सड़क सुरक्षा, लंबी दूरी की यात्रा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। शुरुआती जांच में दोनों मामलों में वाहन नियंत्रण खोना प्रमुख कारण के रूप में सामने आया है।

पुलिस और संबंधित एजेंसियां दोनों दुर्घटनाओं की अलग-अलग जांच कर रही हैं।

यह भी पढे :- सीसीटीवी में कैद खौफनाक टक्कर: 10 फीट उछली महिला... https://newsmpg.com/ratlam-palsoda-fanta-road-accident-cctv-video

 

]]>
Sun, 31 May 2026 16:44:57 +0530 newsmpg
कलेक्टर के सामने तहसील कार्यालय में किसान ने खुद पर उड़ेला घासलेट https://newsmpg.com/ratlam-farmer-self-immolation-attempt-over-land-dispute https://newsmpg.com/ratlam-farmer-self-immolation-attempt-over-land-dispute - युवक का आरोप 6 साल से काट रहा चक्कर, प्रशासन ने बताया कि

दस्तावेज अनुसार हो चुकी है पूरी सुनवाई 

रतलाम, नामली@newsmpg। कलेक्ट्रेट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने घासलेट डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों की सतर्कता से उसे रोक लिया गया। मंगलवार को जनसुनवाई में एक किसान द्वारा खुद पर पेट्रोल डालने की घटना हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को यह दूसरा मामला है।

हालांकि मामले में तथ्य सामने आए हैं कि किसान और उसके पिता ने स्वंय ही अपनी जमीन बेच दी है, लेकिन अब जमीन और रुपए खत्म होने पर किसान ने यह घटनाक्रम किया है।

 यह है मामला 

जानकारी के अनुसार नामली निवासी रमेश कुमावत शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा था। वह कलेक्टर से मिलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाहर खड़ा रहा। इसी दौरान जब कलेक्टर मिशा सिंह कार्यालय से बाहर निकल रही थीं, तब युवक ने अपने ऊपर घासलेट डाल लिया। स्थिति को गंभीर होते देख कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। घटना के बाद कलेक्टर वापस अपने चैंबर में पहुंचीं और युवक को बुलाकर उसकी समस्या सुनी। बाद में रतलाम ग्रामीण एसडीएम विवेक सोनकर और तहसीलदार आशीष उपाध्याय को तलब कर पूरे मामले की जानकारी ली गई। इसके बाद युवक को स्टेशन रोड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

6 सालों से काट रहा चक्कर

चर्चा के दौरान रमेश कुमावत ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन से जुड़ा मामला वर्षों से लंबित है। उसकी कुछ भूमि को पहले शासकीय घोषित कर दिया गया था, जबकि यह जमीन उसकी थी। इसके अलावा करीब ढाई बीघा जमीन बिजली कंपनी के लिए अधिग्रहित कर ली गई। वह वर्तमान में करीब 10 बीघा जमीन अपने नाम दर्ज कराने की मांग कर रहा है। रमेश का आरोप है कि वह पिछले छह वर्षों से लगातार राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

केवल 1 बीघा जमीन थी, वो भी बेची

प्रशासन ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नामली तहसील में रमेश कुमावत के नाम कुल 0.250 हेक्टेयर भूमि दर्ज थी। इसमें से 0.100 हेक्टेयर भूमि वर्ष 1977-78 में भू-अर्जन अधिकारी के आदेश के तहत तत्कालीन एमपीईबी (बिजली कंपनी) के नाम दर्ज हो चुकी है। प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार शेष 0.150 हेक्टेयर भूमि में से 0.148 हेक्टेयर जमीन रमेश द्वारा विक्रय की जा चुकी है और वर्तमान में केवल 0.002 हेक्टेयर भूमि पर ही रमेश एवं अन्य का नाम दर्ज है। अधिकारियों के मुताबिक रमेश अब जिन जमीनों को लेकर दावा कर रहा है, उनमें से कुछ भूमि की बाकायदा रजिस्ट्री और नामांतरण भी हो चुका है।

दस्तावेजो की जांच के साथ चल रहा मामला

नामली तहसीलदार विवेक सोनकर ने बताया कि मामले में किसान की आवेदन पर उसके दस्तावेज मंगवाकर जांच की जा रही है। भूमि पर अधिकार संबंधी हक देने का अधिकार सिविल न्यायालय को है। ऐसे में किसान को सलाह दी गई थी कि यदि उसे लगता है तो उसे न्यायालय में वाद दायर करना चाहिए। दूसरी ओर रतलाम में लगातार सामने आ रही आत्मदाह की घटनाओं को लेकर हाल ही में मुख्य सचिव अनुराग जैन भी नाराजगी जता चुके हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसुनवाई और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए थे, ताकि लोग इस तरह के कदम उठाने को मजबूर न हों।

]]>
Fri, 29 May 2026 17:55:19 +0530 newsmpg
मसीही सम्मेलन में हंगामा, धर्मांतरण के आरोप पर विहिप&बजरंग दल का प्रदर्शन! पुलिस ने संभाला मोर्चा! https://newsmpg.com/ratlam-christian-conference-controversy https://newsmpg.com/ratlam-christian-conference-controversy रतलाम@newsmpg।  शहर के स्टेशन रोड थाना इलाके में स्थित होटल अजंता पैलेस में बुधवार दोपहर आयोजित मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन के दूसरे दिन बाहरी प्रदर्शनकारियों के हंगामे के कारण कार्यक्रम बाधित हो गया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकतार्ओं ने आयोजकों पर हिंदुओं को बुलाकर धर्मातंरण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समय रहते नियंत्रण संभाला और हॉल के मुख्य द्वार बंद करकर माहौल शांत करवाया। 

यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल रतलाम और रतलाम पास्टर्स फैलोशिप के संयुक्त कार्यक्रम में 26-27 मई की तारीखें बताई गई थीं। आयोजक बताते हैं कि सम्मेलन का प्रचार और बैनर केवल मसीही समुदाय के लिए था और उपस्थित लोगों से 50 रुपये का पंजीकरण लिया गया था, रजिस्ट्रेशन पर हस्ताक्षर कर प्रतिभागियों ने स्वयं इसमें शामिल होने की सहमति दी थी। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य आत्मिक उन्नति और आध्यात्मिक प्रवचन थे, मुख्य प्रवचनकर्ता जयपुर के आचार्य विकास और संगीत-आराधना के लिए पीएस विलियम मैसी थे।  

देखे लाइव वीडियो:- अपनी राय के साथ वीडियो को शेयर जरूर करें। subscribe to The Channel and press bell Icon.

दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस

विहिप व बजरंग दल के नेताओँ का आरोप था कि कार्यक्रम में भारी संख्या में हिंदू परिवार भी शामिल थे और यह आयोजन छिपे रूप में धर्मांतरण का प्रयास है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आयोजनों को बंद कराने और आयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई।  मसीही समुदाय के कुछ लोगों ने नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए जबकि प्रदर्शनकारियों ने जय श्री राम के नारे और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

होटल परिसर में जब विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने पहुंचकर कार्यक्रम में हिंदुओं की उपस्थिति को लेकर सवाल उठाए, तो कुछ प्रदर्शनकारी हॉल के बाहर जम गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

 भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा

हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसी बड़े दंगे की आशंका को देखते हुए हॉल का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया और आयोजन स्थल पर अतिरिक्त जवान तैनात किए। थाना प्रभारियों ने दोनों पक्षों के शांत रहने और किसी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधि न करने की हिदायत दी। रतलाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर लिया जा रहा है और जरूरी कानूनी पहलुओं की जांच की जाएगी। फिलहाल किसी के खिलाफ गिरफ्तारी या आरोप-पत्र दाखिल करने की पुष्टि नहीं हुई है।  

  जबरदस्ती नही बुलाया

यूसीसीआर जिला सेक्रेटरी बिनोय कुरियाकोस ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य धार्मिक मतांतरण नहीं था और आयोजकों ने सख्ती से कहा कि किसी को जबरदस्ती बुलाया नहीं गया। उन्होंने रजिस्ट्रेशन और आईडी बैज का हवाला देते हुए कहा कि सभी प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से हिस्सा लिया है। आयोजक यह भी बताते हैं कि सम्मेलन में रतलाम के स्थानीय लोग ही शामिल थे और उन्होंने किसी भी तरह के धर्म-परिवर्तन की बात को निराधार करार दिया।  

विहिप-बजरंग दल का आरोप  

 विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी राधेश्याम रावल व मुकेश व्यास समेत अन्य कार्यकतार्ओं का कहना था कि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों को देखा गया, जो आबादी में भ्रम और संभावित धर्मांतरण की आशंका पैदा करता है। उन्होंने पुलिस से आयोजकों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने और भविष्य में ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आयोजन तुरंत बंद कराने की मांग भी की।

]]>
Wed, 27 May 2026 17:22:50 +0530 newsmpg
चंद सेकंड में धू&धू कर जली कार, हाईवे पर मचा हड़कंप! देखें हादसे का LIVE VIDEO https://newsmpg.com/alot-richa-moving-car-fire-ratlam https://newsmpg.com/alot-richa-moving-car-fire-ratlam - आलोट के समीप रीछा के पहले हुई घटना

रतलाम@newsmpg । रतलाम जिले के आलोट के पास बुधवार दोपहर में गर्मी का भीषण कहर देखने को मिला। यहां गांव रीछा के पास एक चलती कार में आग लग गई। जब तक चालक गति को कम करके बाहर निकलते, तब तक चालक के पास सवार व्यक्ति आग से ­ाुलस गया। हालांकि चालक और साथी दोनों बाहर निकल आये। 
बीच सड़क पर चंद सेकंड में आग ने भीषण रूप ले लिया। चालक ने फोन करके साथियों को सूचना दी। इसके बाद वाहन में सवार साथी को अन्य स्थानयी व्यक्ति अस्पताल लेकर पंहुचा। दूसरी ओर चालक ने बताया कि वह तेज गर्मी में एयर कंडिशनर चालू करके रीछा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान करीब 3 बजे उन्हें गाड़ी के अंदर अचानक तेज भभके के साथ गर्माहट आने का एहसास हुआ। कुछ सम­ा कर वाहन की गति धीमी करके उतर पाते, इसके पहले ही बोनट के ऊपर से चिंगारियां निकलने लगी। महज कुछ सेकंड में अंदर डेशबोर्ड के पास से भी चिंगारियां निकल उठी जिनसे साथ बैठा सवार ­ाुलस भी गया। गनीमत ये रही कि दोनों के उतरते ही कार में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पूरी तरह जलकर खाख हो गई। 

देखे लाइव वीडियो:- अपनी राय के साथ वीडियो को शेयर जरूर करें। 

https://youtube.com/shorts/Xve7DCOphco?feature=share

क्यों लगती है कार में आग 

मैकेनिकल इंजीनियर इंद्रवीर सिसोदिया बताते हैं कि वर्तमान में लगातार दोपहर में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक बन रहा है। लगातार कार चलाने पर इंजिन भी गर्म होता है। आमतौर पर आग अचानक नहीं लगती, बल्कि कई छोटी तकनीकी खराबियों और गर्मी के मिलेजुले असर से होती है।

मुख्य कारण ये हो सकते हैं:

1. वायरिंग में शॉर्ट सर्किट:- पुरानी कारों में वायरिंग की प्लास्टिक कोटिंग कमजोर हो जाती है। तेज गर्मी और लगातार इंजन की हीट से तार पिघल सकते हैं या आपस में छू सकते हैं, जिससे स्पार्क होकर आग लग सकती है।
2. इंजन आॅयल या फ्यूल लीकेज:- अगर इंजन आॅयल, पेट्रोल या सीएनजी गैस का रिसाव हो रहा हो और वह गर्म इंजन या एग्जॉस्ट पर गिर जाए, तो तुरंत आग पकड़ सकती है। पुरानी कारों में पाइप और रबर सील जल्दी खराब होती हैं।
3. इंजन का ओवरहीट होना :-  लगातार चलाने, खराब कूलेंट, खराब रेडिएटर या फैन की वजह से इंजन बहुत गर्म हो जाता है। अत्यधिक तापमान से वायरिंग, रबर पाइप या आॅयल जल सकता है।
4. लोकल एक्सेसरी या जुगाड़ फिटिंग :-  कई लोग पुराने वाहन में लोकल म्यूजिक सिस्टम, अतिरिक्त लाइट, मोबाइल चार्जर, सस्ती वायरिंग या गलत बैटरी फिट करवा लेते हैं। गलत फिटिंग आग का बड़ा कारण बनती है।
5. बैटरी की खराब स्थिति :-  पुरानी बैटरी गर्मी में ज्यादा गर्म हो सकती है। टर्मिनल ढीले हों या स्पार्किंग हो रही हो तो आग लगने का खतरा रहता है।
6. बोनट में जमा सूखी घास या प्लास्टिक :- कभी-कभी इंजन के नीचे सूखे पत्ते, कपड़ा या प्लास्टिक फंस जाता है।

कौन से संकेत खतरे का इशारा

जलने जैसी बदबू आना, बोनट से धुआं निकलना, वायरिंग पिघलने की गंध, इंजन तापमान बहुत बढ़ना, बार-बार फ्यूज उड़ना, इंजन भारी लगना।

बचाव कैसे करें?

हर 6 महीने में वायरिंग और फ्यूल पाइप चेक करवाएं, कूलेंट हमेशा सही रखें, लोकल इलेक्ट्रिक फिटिंग से बचें, कार में छोटा फायर एक्सटिंग्विशर रखें, लंबी यात्रा में बीच-बीच में 15-15 मिनट का ब्रेक दें, इंजन ओवरहीट होते ही तुरंत गाड़ी रोक दें। 

]]>
Wed, 27 May 2026 16:52:29 +0530 newsmpg
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सम्मिलित हो रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-ने-शिप्रा-तीर्थ-परिक्रमा-में-सम्मिलित-हो-रहे-श्रद्धालुओं-का-अभिनंदन-किया https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-ने-शिप्रा-तीर्थ-परिक्रमा-में-सम्मिलित-हो-रहे-श्रद्धालुओं-का-अभिनंदन-किया Mon, 25 May 2026 16:54:45 +0530 newsmpg मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-ने-गंगा-दशहरा-की-दीं-शुभकामनाएं https://newsmpg.com/मुख्यमंत्री-डॉ-यादव-ने-गंगा-दशहरा-की-दीं-शुभकामनाएं Mon, 25 May 2026 16:54:33 +0530 newsmpg वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव https://newsmpg.com/वक्फ-संपत्तियों-से-अतिक्रमण-हटाने-का-कार्य-ऐतिहासिक-मुख्यमंत्री-डॉयादव https://newsmpg.com/वक्फ-संपत्तियों-से-अतिक्रमण-हटाने-का-कार्य-ऐतिहासिक-मुख्यमंत्री-डॉयादव Mon, 25 May 2026 16:54:29 +0530 newsmpg जूही चावला के बेटे की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट, एक्ट्रेस ने लिखा भावुक नोट, क्या करती हैं बेटी? https://newsmpg.com/जूही-चावला-के-बेटे-की-कोलंबिया-यूनिवर्सिटी-से-ग्रेजुएशन-कंप्लीट-एक्ट्रेस-ने-लिखा-भावुक-नोट-क्या-करती-हैं-बेटी https://newsmpg.com/जूही-चावला-के-बेटे-की-कोलंबिया-यूनिवर्सिटी-से-ग्रेजुएशन-कंप्लीट-एक्ट्रेस-ने-लिखा-भावुक-नोट-क्या-करती-हैं-बेटी Mon, 25 May 2026 16:54:26 +0530 newsmpg डेढ़ साल की डेटिंग, होने वाले ससुर ने दी शादी डेडलाइन, राजीव खंडेलवाल ने बताया रिलेशनशिप&मैरिज स्टोरी https://newsmpg.com/डेढ़-साल-की-डेटिंग-होने-वाले-ससुर-ने-दी-शादी-डेडलाइन-राजीव-खंडेलवाल-ने-बताया-रिलेशनशिप-मैरिज-स्टोरी https://newsmpg.com/डेढ़-साल-की-डेटिंग-होने-वाले-ससुर-ने-दी-शादी-डेडलाइन-राजीव-खंडेलवाल-ने-बताया-रिलेशनशिप-मैरिज-स्टोरी Mon, 25 May 2026 16:54:26 +0530 newsmpg 4 फिल्मों में एक जैसी कहानी, नाम थे अलग&अलग, 2 सुपरहिट&1 ब्लॉकबस्टर, एक के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड https://newsmpg.com/4-फिल्मों-में-एक-जैसी-कहानी-नाम-थे-अलग-अलग-2-सुपरहिट-1-ब्लॉकबस्टर-एक-के-नाम-है-वर्ल्ड-रिकॉर्ड https://newsmpg.com/4-फिल्मों-में-एक-जैसी-कहानी-नाम-थे-अलग-अलग-2-सुपरहिट-1-ब्लॉकबस्टर-एक-के-नाम-है-वर्ल्ड-रिकॉर्ड Mon, 25 May 2026 16:54:26 +0530 newsmpg 'मैं काम की बहुत भूखी हूं', मौनी रॉय को TV से फिल्मों में आने लगे 9 साल, कान्स में बताया किस से मिली रोजी&रोटी https://newsmpg.com/मैं-काम-की-बहुत-भूखी-हूं-मौनी-रॉय-को-tv-से-फिल्मों-में-आने-लगे-9-साल-कान्स-में-बताया-किस-से-मिली-रोजी-रोटी https://newsmpg.com/मैं-काम-की-बहुत-भूखी-हूं-मौनी-रॉय-को-tv-से-फिल्मों-में-आने-लगे-9-साल-कान्स-में-बताया-किस-से-मिली-रोजी-रोटी Mon, 25 May 2026 16:54:26 +0530 newsmpg मोदी जी, Gen&Z आपका अहंकार...! CBSE मामले में बोले राहुल गांधी https://newsmpg.com/मोदी-जी-gen-z-आपका-अहंकार-cbse-मामले-में-बोले-राहुल-गांधी https://newsmpg.com/मोदी-जी-gen-z-आपका-अहंकार-cbse-मामले-में-बोले-राहुल-गांधी Mon, 25 May 2026 16:54:16 +0530 newsmpg Three AIADMK MLAs resign from posts in Tamil Nadu, join TVK https://newsmpg.com/three-aiadmk-mlas-resign-from-posts-in-tamil-nadu-join-tvk https://newsmpg.com/three-aiadmk-mlas-resign-from-posts-in-tamil-nadu-join-tvk Mon, 25 May 2026 16:54:12 +0530 newsmpg IPL 2026 | Batters thrive, pacers strike: Dharamsala sets up intriguing RCB&GT battle https://newsmpg.com/ipl-2026-batters-thrive-pacers-strike-dharamsala-sets-up-intriguing-rcb-gt-battle https://newsmpg.com/ipl-2026-batters-thrive-pacers-strike-dharamsala-sets-up-intriguing-rcb-gt-battle Mon, 25 May 2026 16:53:55 +0530 newsmpg Fans create AI&generated team songs ahead of World Cup https://newsmpg.com/fans-create-ai-generated-team-songs-ahead-of-world-cup https://newsmpg.com/fans-create-ai-generated-team-songs-ahead-of-world-cup Mon, 25 May 2026 16:53:55 +0530 newsmpg कैसे रक्षा मंत्री ने एक बयान से फूंक दी डिफेंस स्टॉक्स में जान! 18% तक चढ़े शेयर, ऐसा क्या करने जा रहा भारत? https://newsmpg.com/कैसे-रक्षा-मंत्री-ने-एक-बयान-से-फूंक-दी-डिफेंस-स्टॉक्स-में-जान-18-तक-चढ़े-शेयर-ऐसा-क्या-करने-जा-रहा-भारत https://newsmpg.com/कैसे-रक्षा-मंत्री-ने-एक-बयान-से-फूंक-दी-डिफेंस-स्टॉक्स-में-जान-18-तक-चढ़े-शेयर-ऐसा-क्या-करने-जा-रहा-भारत Mon, 25 May 2026 16:53:48 +0530 newsmpg चूरू में एसपी ऑफिस से किडनैपिंग! 19 साल की लड़की को उठा ले गए, देखती रह गई पुलिस https://newsmpg.com/चूरू-में-एसपी-ऑफिस-से-किडनैपिंग-19-साल-की-लड़की-को-उठा-ले-गए-देखती-रह-गई-पुलिस https://newsmpg.com/चूरू-में-एसपी-ऑफिस-से-किडनैपिंग-19-साल-की-लड़की-को-उठा-ले-गए-देखती-रह-गई-पुलिस Mon, 25 May 2026 16:53:48 +0530 newsmpg How Chennai’s skateboarding community comes together one ollie at a time https://newsmpg.com/how-chennais-skateboarding-community-comes-together-one-ollie-at-a-time https://newsmpg.com/how-chennais-skateboarding-community-comes-together-one-ollie-at-a-time Mon, 25 May 2026 16:53:43 +0530 newsmpg