NewsMPG – Breaking News, Local News & Latest Updates India & : पुलिस&क्राइम रिपोर्ट https://newsmpg.com/rss/category/jurm-ki-khabren NewsMPG – Breaking News, Local News & Latest Updates India & : पुलिस&क्राइम रिपोर्ट en Copyright 2023 Newsmpg.com All Rights Reserved :: WebMaster : Harsh Shukla रतलाम में लड़की भगाने के विवाद ने लिया खूनी मोड़, पहले पथराव फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गंभीर घायल, एसपी ने पंहुचकर परखी मुस्तैदी https://newsmpg.com/Ratlam-Firing-News:-Girl-Elopement-Dispute-Turns-Violent,-3-Injured-in-Jethana https://newsmpg.com/Ratlam-Firing-News:-Girl-Elopement-Dispute-Turns-Violent,-3-Injured-in-Jethana
रतलाम @newsmpg।  जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जेठाना में लड़की भगाने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि लड़की के मामा पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
घटना के बाद गांव में भारी तनाव की स्थिति हो गई जिसकी सूचना पर रात में ही भारी पुलिस बल मौके पर पंहुच गया। शुक्रवार सुबह एसपी अमित कुमार भी गांव पंहुचे और फायरिंग स्थल सहित दोनों परिवारों के घरों और आसपास चल रही जांच और हालात का मुआयना भी किया। 
खास बात यह है कि घटनाक्रम में पहले बहस के बाद पत्थरबाजी हुई, पुलिस भी पंहुची, और मामला शांत करवाया। बाद में मामा पक्ष पंहुचा और फायरिंग तक हो गई। इसके पहले रात में ही पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

यहां से शुरू हुआ विवाद और चले पत्थर

कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि बीते गुरुवार को ग्राम जेठाना निवासी अमृतलाल की लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी। अमृतलाल की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था।  इसके कुछ समय बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर बातचीत करने पहुंचे, लेकिन वहां बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव होने लगा, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल भेजा। 

मामा परिवार पंहुचा और दाग दी गोलियां

घटना की जानकारी लड़की के मामा को लगी, तो वे देर रात अपने साथियों के साथ लड़के के घर धमक गए और दोबारा विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान मामा पक्ष के लोगों ने तैश में आकर सीधे फायरिंग कर दी। घायल हुए ऋतुराज पिता जगदीश आंजना (33 वर्ष), जगदीश पिता भंवरलाल आंजना (50 वर्ष), विक्रम पिता वजहराम आंजना (40 वर्ष) को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गोलीबारी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग फायरिंग की आवाज सुनकर वहां इकट्ठा हो गए। 

एसपी ने पंहुचकर परखी मुस्तैदी

इधर शुक्रवार सुबह एसपी अमित कुमार भी गांव पंहुचे। यहां उन्होंने सीधे प्रत्यक्षदर्शियों से घटनाक्रम की सारी जानकारी ली। उन्होंने फायरिंग स्थल के साथ ही दोनों के घर, भी देखे। दोबारा स्थिति न बिगड़ सके इसके लिए सभी संभव प्रयास करने के आदेश भी दिए हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने एक पक्ष के 8 लोगों और दूसरे पक्ष के 3 व्यक्तियों (कुल 11 लोगों) के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हैं। एसपी ने सभी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 

]]>
Fri, 26 Jun 2026 15:02:17 +0530 newsmpg
ताजिया जुलूस में कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? तीन युवकों की मौत, कई झुलसे... जानिए पूरी घटना की Inside Story https://newsmpg.com/ratlam-taziya-high-tension-line-accident-hatanara-inside-story-three-dead https://newsmpg.com/ratlam-taziya-high-tension-line-accident-hatanara-inside-story-three-dead रतलाम @newsmpg।  जिले के पिपलोदा थाना क्षेत्र के हतनारा गांव में गुरुवार रात मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद शुक्रवार को पूरे गांव में मातम पसरा रहा। शुक्रवार दोपहर तक तीनों मृत युवकों का पोस्टमार्टम पूरा कर उनके शव परिजनों को सौंप दिए गए। जैसे ही एम्बुलेंस शव लेकर गांव पहुंची, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। नम आंखों से तीनों युवकों को अंतिम विदाई दी गई और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे गांव में शोक की लहर रही और लोगों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले।

यह दर्दनाक हादसा गुरुवार रात उस समय हुआ, जब मोहर्रम के अवसर पर हतनारा गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुलूस में करीब 100 से 200 लोग शामिल थे। ताजिया पूरे गांव से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान गांव में ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में ताजिया आ गया। ताजिया के बिजली लाइन से संपर्क में आते ही तेज करंट पूरे जुलूस में फैल गया। सबसे आगे चल रहे कई लोग करंट की चपेट में आकर सड़क पर गिर पड़े। कुछ ही क्षणों में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार गूंजने लगी और जो जहां था, वहीं से घायलों को बचाने दौड़ पड़ा। 

तीन की मौके पर ही हुई मौत

रतलाम मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात डॉ. रविंद्र सोलंकी ने बताया कि हादसे के बाद करीब पांच से छह लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी और उन्हें मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। हादसे में रशीद खान, सड्डू उर्फ सड्डू हुसैन और अरबाज खान की मौत हो गई। शुरूआत में प्रशासन ने दो मौतों की पुष्टि की थी, क्योंकि अरबाज के परिजन उन्हें अस्पताल से अपने साथ गांव ले गए थे और औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। हालांकि बाद में ड्यूटी डॉक्टर द्वारा तीन मौतों की पुष्टि किए जाने के बाद प्रशासन ने भी तीनों युवकों की मौत की पुष्टि कर दी। शुक्रवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

15 से ज्यादा को लगा करंट

हादसे में 15 से अधिक लोग करंट की चपेट में आए। घायलों में अनास पिता अकरम (16 वर्ष), मोइन शाह पिता इश्क शाह (35 वर्ष), रहीम खान, अख्तियार खान, इरफान, शाहरुख, शकील, रईस, मोहम्मद और वहीद शामिल हैं। वहीं इब्राहिम पिता हनीफ का उपचार रतलाम जिला अस्पताल में किया जा रहा है। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पांच घायलों की हालत गंभीर बताई गई थी, हालांकि शुक्रवार तक अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति में सुधार होने की जानकारी सामने आई। 

3 की एक साथ विदाई, गांव में छाया मातम

शुक्रवार को तीनों युवकों के जनाजे में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। हर आंख नम थी और हर चेहरा गम में डूबा नजर आ रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने नम आंखों से रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान को अंतिम विदाई दी। हादसे ने पूरे हतनारा गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं प्रशासनिक अमला लगातार गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हादसे की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Read More :-  कुछ ही घंटों में रतलाम के करीब मौत का तांडव! https://newsmpg.com/ratlam-namli-road-accident-two-deaths-truck-bike-collision-river-drowning-sarwan-crash#google_vignette

बिजली लाइन काफी नीचे थी

घटना के प्रत्यक्षदर्शी इमामुद्दीन मंसूरी ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर गांव में ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें करीब 100 से 200 लोग शामिल थे। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। उनका कहना है कि बिजली की लाइन सामान्य से काफी नीचे थी। जैसे ही ताजिया लाइन के संपर्क में आया, तेज करंट फैल गया और सबसे आगे चल रहे कई लोग जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के समय मौके पर न तो पुलिस मौजूद थी और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी या लाइनमैन तैनात था। यदि पहले से बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती या सुरक्षा व्यवस्था रहती तो इतना बड़ा हादसा टल सकता था।

हादसे का वीडियो भी आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करंट लगने के बाद जुलूस में अफरा-तफरी का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। लोग चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं, जबकि कई लोग सड़क पर गिरे हुए दिखाई देते हैं। आसपास मौजूद ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते और निजी वाहनों व एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाते नजर आते हैं। कुछ ही मिनटों में पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी।

कलेक्टर ने लिया घायलों का हालचाल

शुक्रवार सुबह कलेक्टर मिशा सिंह और शहर एसडीएम तरुण जैन रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना तथा डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली। चिकित्सकों ने अधिकारियों को बताया कि अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और सभी का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लाइनमैन निलंबित, दो कर्मियों की सेवा समाप्त

हादसे के बाद बिजली विभाग ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए हतनारा में पदस्थ लाइनमैन घनश्याम गिर (पिता भगवान गिर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जावरा निर्धारित किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री ने बिजली श्रमिक समरथ मकवाना और गोबीलाल को भी कार्य में लापरवाही के आरोप में सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं।

पूरे मामले की जांच शुरू

एसपी अमित कुमार ने सूचना मिलते ही विभाग को तत्काल रैस्क्यू और मदद के साथ जांच शुरु करने का आदेश दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ताजिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो खंगाल रही है कि ताकि पता लगे कि बिजली लाइन की ऊंचाई सुरक्षा मानकों के अनुरूप थी या नहीं तथा जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

Read More :- एनएमसी निरीक्षण में रतलाम मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की खुली पोल https://newsmpg.com/NMC-visits-in-Medical-College-Ratlam-finds-a-lot-of-lack-in-arrangmenet--and-management

]]>
Fri, 26 Jun 2026 14:26:08 +0530 newsmpg
रतलाम पुलिस का डबल एक्शन :महिलाओं को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, निकला अंतरराज्यीय ठग! उधर मंदिरों में चोरी करने वाला हथियारबंद गैंग भी धराया! https://newsmpg.com/fake-sadhu-national-thug-arrested-ratlam-pistol-gang-busted https://newsmpg.com/fake-sadhu-national-thug-arrested-ratlam-pistol-gang-busted रतलाम@newsmpg। पुलिस ने लगातार दो बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, नकबजनी और महिलाओं के साथ जालसाजी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सोने-चांदी के आभूषण, हथियार और चोरी की बाइक बरामद की है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले शातिर आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में सीसीटीवी कैमरों, साइबर सेल और तकनीकी संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीमों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

महिलाओं को झांसे में लेकर मंगलसूत्र चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जावरा शहर पुलिस ने महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर ₹2.43 लाख के आभूषण एवं मोबाइल बरामद किए हैं। यह सफलता ऑपरेशन सुरक्षा कवच के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और साइबर ट्रैकिंग की मदद से मिली।

घटना का विवरण

दिनांक 23 मई 2026 को फरियादिया कांताबाई पति करणा कल्याणे, निवासी बरगुंडापुरा तालनाका जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मई 2026 की दोपहर करीब 4:20 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 318(4), 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में टीम गठित की गई। रतलाम पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा कवच के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यासीन खां उर्फ बाकड़ा पिता काले खां पठान उम्र 52 वर्ष निवासी जमानलपुर अहमदाबाद (गुजरात) बताया। आरोपी के कब्जे से फरियादिया का मंगलसूत्र, थाना माणकचौक रतलाम के अपराध में चोरी गए सोने के आभूषण एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी ने हैदराबाद, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों में भी इस तरह की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी से रिमांड पर पूछताछ कर अन्य मामलों का खुलासा करने में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • यासीन खां उर्फ बाकड़ा पिता काले खां पठान, उम्र 52 वर्ष
    निवासी कडीयाबाद मस्जिद के सामने, जमानलपुर अहमदाबाद (गुजरात)

बरामद सामग्री

  • मंगलसूत्र जिसमें 8 सोने के मोती एवं पेंडल — कीमत लगभग ₹90,000
  • सोने की दो झुमकी (चेन बाली) — कीमत लगभग ₹1,50,000
  • एक मोबाइल फोन — कीमत लगभग ₹3,000

कुल बरामद मशरूका : ₹2.43 लाख

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, आरक्षक ललित सिंह जगायत सहित थाना जावरा शहर पुलिस टीम एवं साइबर सेल रतलाम के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

कई जिलों में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा,

हथियार और चोरी की बाइक बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने थाना सैलाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तिविहार में चोरी करना, थाना बिलपांक क्षेत्र में मंदिर चोरी की घटना को अंजाम देना तथा पेटलावद एवं झाबुआ क्षेत्र में भी चोरी एवं नकबजनी की वारदातों में संलिप्त होना स्वीकार किया है। इसके अलावा आरोपियों ने ग्राम दलौदा जिला मंदसौर से एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा सांवरिया सेठ मंदिर जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) क्षेत्र से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी करना भी कबूल किया है। संबंधित थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामग्री

  • लगभग 4.5 किलो चांदी के आभूषण
  • करीब 15 ग्राम सोने के आभूषण
  • ग्राइंडर मशीन, पेचकस, प्लायर सहित अन्य औजार
  • एक देशी पिस्टल
  • एक जिंदा कारतूस एवं एक खाली राउंड
  • बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल
  • चोरी में प्रयुक्त अन्य सामग्री
]]>
Mon, 25 May 2026 16:10:27 +0530 newsmpg
साधु बनकर आते थे 'ठग', झाड़&फूंक के बहाने घर में घुसकर उड़ाते थे जेवर; पिपलोदा पुलिस ने 4 को दबोचा https://newsmpg.com/fake-sadhu-gang-arrested-piploda-ratlam-police-crime-news https://newsmpg.com/fake-sadhu-gang-arrested-piploda-ratlam-police-crime-news एमपी के रतलाम में सनसनीखेज वारदात: श्मशान ले जाने का डर दिखाकर की चोरी

रतलाम (पिपलोदा)। मध्य प्रदेश की पिपलोदा पुलिस और सुखेड़ा चौकी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साधु के वेश में घूमकर, भूत-प्रेत का साया हटाने और झाड़-फूंक के बहाने चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज कुछ ही दिनों के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

क्या है पूरा मामला? (The Modus Operandi)

यह पूरी घटना ग्राम पंचेवा की है। फरियादिया कारीबाई भील ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2026 को उनके घर पर साधु के वेश में चार अज्ञात लोग आए। उन्होंने पहले गेहूं और चावल की भिक्षा मांगी। इसके बाद गृहस्वामी को झांसे में लेते हुए कहा कि— "तुम्हारे घर पर भूत-प्रेत का साया है, जिसे हम जादू-मंत्र और टोटके से दूर कर देंगे।"

झांसे में लेकर उतरवाए जेवर:

आरोपियों ने घर के आंगन में गेहूं और चावल की ढेरी बनाई और तंत्र-मंत्र का नाटक करने लगे। उन्होंने झांसा दिया कि घर में जो भी जेवर पहने हैं, उन्हें उतारकर इस ढेरी पर रख दो। अंधविश्वास के जाल में फंसकर फरियादिया की बेटी चेतना ने अपने गले का सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल और एक चांदी की चेन उतारकर वहां रख दी।

श्मशान घाट का डर दिखाकर भागे:

शातिर चोरों ने मौका पाकर जेवर ढेरी के नीचे छुपा दिए। इसके बाद उन्होंने परिवार वालों को दूर बैठने को कहा और डर का माहौल बनाने के लिए महिला के छोटे बेटे को श्मशान घाट की तरफ ले गए। वहां से उसे छोड़कर आरोपी अपनी बाइकों से फरार हो गए। जब परिवार ने ढेरी देखी तो जेवरात गायब थे। पति के घर पर न होने के कारण वे तुरंत पीछा भी नहीं कर पाए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टीम का गठन

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना पिपलोदा में अपराध क्रमांक 174/2026, धारा 305 (ए) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया। चोरी की गंभीरता को देखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक (SP) श्री अमित कुमार (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। SDOP श्री संदीप मालवीय एवं थाना प्रभारी पिपलोदा श्री रमेश कोली की देखरेख में सुखेड़ा चौकी प्रभारी उनि. राजू मखोड को टीम की कमान सौंपी गई।

हुसैन टेकरी (जावरा) से दबोचे गए आरोपी

सुखेड़ा पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी इनपुट के आधार पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी, जावरा से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली:

विजय पिता प्रहलाद राव (उम्र 21 साल), निवासी- ग्राम ठिकरिया, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)।

लखन पिता मांगीलाल राव (उम्र 21 साल), निवासी- शिवाजी मगरा, दलोदा, जिला मंदसौर (MP)।

भोला पिता शोभाराम राव (उम्र 26 साल), निवासी- ग्राम गुलियाना, थाना दलोदा, जिला मंदसौर (MP)।

कन्हैयालाल उर्फ नरेन्द्र पिता गोवर्धन महाराज राव (उम्र 22 साल), निवासी- रेलवे फाटक के पास, दलोदा, जिला मंदसौर (MP)।

बरामद माल (जप्त मश्रुका)

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शत-प्रतिशत माल बरामद करने में सफलता हासिल की है:

सोने का मंगलसूत्र (10 मोतियों सहित)

एक जोड़ी चांदी की पायल

एक चांदी की चेन

(कुल कीमती लगभग ₹90,000)

वारदात में प्रयुक्त बाइक: एक स्प्लेंडर प्लस (MP 14 NE 5466) और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल।

पुलिस की अपील: पिपलोदा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि घर पर आने वाले किसी भी अज्ञात साधु, तांत्रिक या झाड़-फूंक करने वालों के बहकावे में न आएं और न ही उन्हें अपने कीमती जेवर या नकदी सौंपें। अंधविश्वास से बचें और सतर्क रहें।

]]>
Sun, 24 May 2026 18:50:46 +0530 newsmpg
सीसीटीवी में कैद खौफनाक टक्कर: 10 फीट उछली महिला, सुभाष ब्रिज पर टकराई कार, रतलाम में 7 दिन में 5 मौतें, video viral https://newsmpg.com/ratlam-palsoda-fanta-road-accident-cctv-video https://newsmpg.com/ratlam-palsoda-fanta-road-accident-cctv-video रतलाम@newsmpg।  जिले की सड़कें लगातार खून से लाल होती जा रही हैं। बीते सिर्फ 7 दिनों में सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर 13 तक पहुंच गया है। यानी जिले में लगभग हर दूसरे दिन एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा रहा है।

सोमवार को दो भीषण सड़क हादसे हुए, एक में पलसोड़ा फंटे पर हुआ दर्दनाक हादसा एक बार फिर इसी भयावह तस्वीर को सामने लेकर आया।तेज रफ्तार में बीच सड़क पर चल रही एक कार सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला करीब 10 फीट हवा में उछल गई और सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार पर जा गिरी। दूसरे हादसे में सुभाष नगर ब्रिज पर एक तेज रफ़्तार कार ब्रिज की दीवार से टकराकर चकनाचूर हो गयी. लोगो ने इकठा होकर उसके चालक को बहार निकला 

घटना का वीडियो :- वीडियो को शेयर करें ताकि आपके अपने हादसों से सबक लें, कमेंट करके बताये क्यों हो रहे है हादसे।

बीच सड़क पर दौड़ रही कार बनी हादसे की वजह

रतलाम-सैलाना रोड स्थित पलसोड़ा फंटे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसा रतलाम से करीब 8 किलोमीटर दूर पलसोड़ा फंटा मुख्य मार्ग पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सैलाना की ओर से आ रही राजस्थान पासिंग की तेज रफ्तार कार सड़क के बिल्कुल बीच हिस्से में चल रही थी। इसी दौरान रतलाम की तरफ से आ रहे बाइक सवार मां-बेटे की कार से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही दोनों हवा में उछल गए और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर सड़क पर गिर पड़े। इससे दोनों बाइकों की भी आमने-सामने टक्कर हो गई।

मदद पहुंचने में देरी, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

हादसे के बाद मौके पर मौजूद बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी हरीश व्यास और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन काफी देर तक मदद नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने ही गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार में एक महिला और दो बच्चों सहित पूरा परिवार सवार था। हादसे के बाद वे कुछ देर मौके पर रुके, लेकिन बाद में कार लेकर वहां से चले गए। वहीं दूसरी बाइक सवार को चोट नहीं आने पर वह भी मौके से निकल गया। सोमवार रात को परिजन घायलों को आगे के इलाज के लिए अन्य स्थान पर ले गए।

यह भी पढे:- ये दबदबा , ये हुकूमत  ये नशा ए दौलत  किराएदार है सब  घर बदलते रहते है,  आलोट के विधायक  डॉ चिंतामणि मालवीय ने सोशल मीडिया पर किसके लिए पोस्ट की ये पंक्तियां..https://newsmpg.com/mohan-yadav-vs-chintamani-malviya-political-tussle-madhya-pradesh-bjp

पलसोड़ा फंटा बना हादसों का ब्लैक स्पॉट

स्थानीय लोगों का कहना है कि पलसोड़ा फंटा दो गांवों की क्रॉसिंग होने के कारण लंबे समय से दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है। यहां स्पीड ब्रेकर होने के बावजूद वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन निकालते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई हादसों के बाद भी यहां प्रभावी ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

यह भी पढे:- रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की अवैध शराब के साथ कंटेनर जब्त https://newsmpg.com/Major-police-action-in-Ratlam,-Container-with-illicit-liquor-worth-Rs-25-lakh-seized

]]>
Tue, 19 May 2026 15:52:20 +0530 Admin 2
Ratlam News: 5 साल की मासूम से दुर्वव्यहार, 2 बच्चों का बाप है आरोपी & मुस्लिम समाज ने की आरोपी का जुलूस निकालने की मांग https://newsmpg.com/5-Years-old-molested-in-Jaora-Ratlam https://newsmpg.com/5-Years-old-molested-in-Jaora-Ratlam जावरा@newsmpg ।  जिले के जावरा तहसील में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम घर के बाहर बैठी थी, तभी आरोपी उसे अपने घर में लेकर गया। जब बच्ची ने शोर मचाया तो घटना सामने आई। आरोपी दो बच्चों का पिता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुस्लिम समाज आरोपी का जुलूस निकालने की मांग कर रहा है। 

जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है। बच्ची अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी शाकीर (42) उसके पास आया। बच्ची को बहाने से अपने घर में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो घटना का पता चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। रात में मेडिकल के लिए जावरा जिला अस्पताल लेकर आए। जहां रेप की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में इकट्ठा हुए आम जन

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस के समक्ष आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। यहां पुलिस ने समझाइश दी। आरोपी को जल्द गिरफ्तारी की बात कही। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। रविवार देर रात आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दो बच्चों का पिता

आरोपी दो बच्चों का पिता है। पत्नी की मौत हो चुकी है। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया आरोपी शाकीर(42) के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

]]>
Mon, 30 Mar 2026 17:50:25 +0530 newsmpg
राजनीतिक संरक्षण के आरोपों के बीच शिवम राठौड़ केस में नया मोड़! 7 दिन का अल्टीमेटम, देखें video https://newsmpg.com/shivam-rathore-death-case-namli-ratlam-7-din-ultimatum-sit-demand https://newsmpg.com/shivam-rathore-death-case-namli-ratlam-7-din-ultimatum-sit-demand रतलाम/नामली। नामली में लहसुन व्यापारी शिवम राठौड़ की रहस्यमयी मौत के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में समाजजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और इस पूरे प्रकरण की SIT जांच की मांग दोहराई। (पूरा घटनाक्रम वीडियो में देखें)

करीब पांच दिन पहले शिवम राठौड़ का शव रेलवे ट्रैक के पास एक खेत से बरामद हुआ था। तब से परिजन और समाजजन इसे हत्या बता रहे हैं और आरोपियों पर राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगा रहे हैं।

VIDEO में देखें: नामली में रैली, बेटियां भी उतरीं सड़क पर

शुक्रवार सुबह नामली में बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए।जिला पंचायत सदस्य राजेश भरवा, राठौर समाज अध्यक्ष संजय राठौड़, मृतक के पिता कन्हैयालाल राठौड़, भाई प्रदीप राठौड़ सहित समाज की महिलाएं और बच्चियां भी प्रदर्शन में शामिल हुईं।

फोन, सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं मिले??

रैली के रूप में थाने पहुंचकर थाना प्रभारी गायत्री सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांगें रखी गईं कि मामले की SIT जांच, घटना वाले दिन के CCTV फुटेज की जांच, मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर कॉल-मैसेज डिटेल खंगालना, आरोपियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग हुई। 

7 दिन में खुलासा नहीं तो हंगामा

समाजजनों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन में खुलासा नहीं हुआ, तो नामली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें रास्ता रोकने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।

जांच जारी, विसरा सागर भेजा गया

थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि मामले की जांच लगातार जारी है। पोस्टमार्टम के बाद विस्तृत जांच के लिए विसरा सागर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा। मृतक का मोबाइल तलाशने के लिए साइबर फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय है।

Reporter -

Harish Chauhan 

]]>
Fri, 20 Feb 2026 22:58:53 +0530 newsmpg
बच्चो वाले नकली नोट बैग में देख भड़के ग्रामीणों ने शंका में कार सवारों की पिटाई की, सिमलावदा फोरलेन की घटना वीडियो वायरल https://newsmpg.com/ratlam-viral-video-child-kidnapping-rumor-simlawada-fourlane-incident https://newsmpg.com/ratlam-viral-video-child-kidnapping-rumor-simlawada-fourlane-incident रतलाम@newsmpg | मध्यप्रदेश के Ratlam जिले में बुधवार को बच्चा चोरी की अफवाह के बाद ग्रामीणों द्वारा कार सवार लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत सातरूंडा चौकी के सिमलावदा के पास नयागांव लेबड़ फोरलेन स्थित झालरापाड़ा गांव में हुई।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बच्चा चोरी के शक में घेर लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से उतरे एक व्यक्ति ने बैग से कुछ नोट निकाले, जो बच्चों के खेलने वाले नकली नोट जैसे दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि बच्चों को पास बुलाने की कोशिश की गई, जिस पर एक बच्चे ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए कार सवारों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। घटना के दौरान महिलाएं भी मौके पर मौजूद थीं।

वीडियो देखें  - चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो को शेयर, लिखे, कमेंट ज़रुरु करें 

कार सवारों का दावा: दर्शन कर लौट रहे थे

पुलिस पूछताछ में कार सवारों ने खुद को इंदौर और घाटाबिल्लौद निवासी बताया। उनका कहना है कि वे राजस्थान स्थित सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

उन्होंने रतलाम के चिकलिया टोल नाके की सुबह 11:51 बजे की टोल रसीद भी दिखाई। उनका कहना है कि वे फोरलेन स्थित ढाबे पर चाय और टॉयलेट के लिए रुके थे, तभी अचानक ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

पुलिस का क्या कहना है?

सूचना मिलते ही सातरूंडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले जाकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।

]]>
Wed, 18 Feb 2026 18:45:41 +0530 Admin 2
लहसुन व्यापारी युवक की संदिग्ध मौत, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन  https://newsmpg.com/namli-lahsun-vyapari-yuvak-sandigdh-maut-pradarshan https://newsmpg.com/namli-lahsun-vyapari-yuvak-sandigdh-maut-pradarshan नामली@newsmpg।  जिले के नमली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 23-24 वर्षीय युवा लहसुन व्यापारी शुभम उर्फ शिवम राठौड़ की लाश रेलवे ब्रिज के पास गेहूं के खेत किनारे पड़ी मिली। परिजनों ने इसे सीधे-सीधे हत्या करार दिया है, जबकि पुलिस ने मामले को संदिग्ध मौत मानते हुए जांच शुरू कर दी है। दोपहर होते-होते गांव और समाज में आक्रोश भड़क उठा और नामली थाने के बाहर धरना शुरू हो गया।

Click the link to Watch video, subscribe to the channel, Share and comment on the video


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:40 बजे नामली थाने पर एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि नामली रेलवे ब्रिज के पास खेत किनारे एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। थोड़ी देर में एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मृतक की पहचान शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड़ (उम्र 24 वर्ष) निवासी नमली के रूप में हुई। शिवम क्षेत्र में लहसुन के प्रतिष्ठित व्यापारी के रूप में जाना जाता था। उसकी अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने सुबह करीब 11. 30 बजे शव के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा जहां पीएम किया गया।

सल्फाज की गंध पर उठे सवाल

इस बीच मृतक के पिता कन्हैयालाल राठौड़ ने आरोप लगाया कि लाश के पास से सल्फाज जैसी जहरीली दवा की गंध आ रही थी, लेकिन गंध मुंह के पास नहीं। गंध कपड़ों में से आ रही थी। उनका कहना है कि जहर खाने वाला तड़पता है, जबकि बेटे के कपड़ों की तह भी पूरी तरह खुली नहीं थी, जिससे उन्हें साजिश की आशंका है। मृतक के चाचा दिलीप राठौड़ और भाई प्रदीप राठौड़ ने भी यही आरोप दोहराए। परिजनों के अनुसार अपने भाई के साथ घर से निकला था। रास्ते में उसने भाई से कहा था कि वह कुछ ही मिनटों में वापस घर आ जाएगा। लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

थाने के बाहर बैठे समाजजन, जताया आक्रोश

दोपहर 3 बजे नामली राठौड़ तेली समाज और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक हत्या की एफआईआर दर्ज नहीं होती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान आरोप लगाया कि गुरुवार रात कुछ लोग घर आए थे और व्यापार में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद और धमकी देकर गए थे। इसी वजह से परिजन इस मौत को हत्या मान रहे हैं। पुलिस अधिकारी लगातार समझाइश देते रहे। परिजनों ने चेतावनी दे दी कि एफआईआर नहीं होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस एफआईआर कर, जांच करने की बात कह रही है। एफएसएल टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

]]>
Fri, 13 Feb 2026 16:40:55 +0530 newsmpg
बांछड़ा डेरों में पहुंची पुलिस, बच्चियों और महिलाओं ने खोली बंद दरवाज़ों के पीछे की हकीकत https://newsmpg.com/banchhda-deron-police-samvad-sp-amit-kumar-ratlam https://newsmpg.com/banchhda-deron-police-samvad-sp-amit-kumar-ratlam
  • एसपी की पहल पर पंहुची टीम ने सवा सौ घरों में किया जन संवाद

  • बच्चियों को पढ़ाई, पुलिस मदद के लिए हेल्पलाइन और रोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी

  • Crime Desk @newsmpg । जिले के ढोढर की बांछड़ा बस्ती में एक बार फिर से पुलिस ने बच्चियों और महिलाओं को कुरीतियों से निकालकर समाज की मुख्य धारा तक लाने की कोशिश शुरु की है। एसपी अमित कुमार की पहल पर महिला अधिकारी वहां पंहुचीं और लोगों से संवाद करके उनकी परेशानियां जानी।

    एसपी अमित कुमार की पहली पर न केवल कार्रवाई बल्कि समाज के युवाओं, खासकर बच्चियों की समस्या जानने की पहल की गई। महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोढर-बांछड़ा बस्ती पहुंची। पुलिस ने खुद पहल करते हुए बस्ती में बैठकर शिक्षा, सुरक्षा, घरेलू परिस्थितियों और भविष्य से जुड़े सवाल किए।

    रतलाम पुलिस से जुड़े :- https://ratlam.mppolice.gov.in/  

    बांछड़ा डेरों के भ्रमण के दौरान करीब 100- 125 घरों और लगभग 750 की आबादी से संपर्क किया गया। यहां 146 नाबालिग बालिकाओं की शिक्षा की स्थिति सामने आई, जो विद्यालय जा रही हैं, लेकिन 5वीं या 6ठी कक्षा के बाद लगभग 70 प्रतिशत बालिकाओं की पढ़ाई छुड़वा दी जाती है। पुलिस टीम ने बच्चियों से सीधे बात कर पढ़ाई जारी रखने के महत्व को समझाया। कुछ युवाओं ने बताया कि कुछ परिवारों में कुरीतियां थी, लेकिन पूरे समुदाय को इससे जोड़ना सही नहीं है। 

    शोषण, पढ़ाई छुड़वाने पर होगी कार्रवाई

    पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को भी सम­ााया कि शोषण, चाहे उसे सामाजिक परंपरा का नाम दिया जाए, परिवार करे या बाहर का व्यक्ति, कानून में अपराध है। यह सामाजिक समस्या है, परंपरा नहीं। पढ़ाई छुड़ाना, कम उम्र में जिम्मेदारियां थोपना ये मानवाधिकार उल्लंघन है। पुलिस ने यह भी बताया कि किस स्थिति में तुरंत मदद ली जा सकती है और कैसे। इसके लिए जरूरी हेल्पलाइन नंबर, बांछड़ा समाज और महिलाओं, बच्चियों, युवाओं के लिए चलने वाली योजनाओं और उनसे दी जाने वाली मदद आदि की जानकारी भी दी गई

    “महिला हेल्पलाइन 181”???? https://womenhelpline.mp.gov.in

    क्यों संवेदनशील है ये इलाका 

    मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा से सटे कुछ क्षेत्रों को लेकर समय-समय पर यह बात सामने आती रही है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक स्वतंत्रता यहां एक गंभीर चुनौती रही है। कोई आधिकारिक पहचान या पूरे समुदाय पर लागू सच नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट और न्यायिक हस्तक्षेपों के जरिये यह स्पष्ट हुआ है कि कुछ इलाकों में शारीरिक शोषण लंबे समय से होता रहा है। अन्य अपराध और अपराधियों का आना जाना भी रहता है। इसी कारण एसपी की पहल पर पुलिस ने केवल अपराध पर नियंत्रण नहीं बल्कि रोकथाम और बच्चियों को मदद देने की भूमिका निभा रही है। 

    ये भी पढे -: ड्रग, जमीन, डर और सिस्टम की घुसपैठ- https://newsmpg.com/ratlam-chikalana-md-drug-factory-dilawar-khan-dig-inquiry

    ]]>
    Tue, 10 Feb 2026 17:10:46 +0530 newsmpg
    दिनदहाड़े टूटा घर का ताला, 15 लाख की चोरी! CCTV में कैद दो संदिग्ध, videos देखें https://newsmpg.com/ratlam-dindahade-chori-10-15-lakh-cctv-dog-squad https://newsmpg.com/ratlam-dindahade-chori-10-15-lakh-cctv-dog-squad - क्षेत्र में दहशत, पुलिस अलर्ट — डॉग स्क्वॉड से कराई जांच

    हरीश चौहान@newsmpg। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े भी घरों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है, जहां अज्ञात बदमाशों ने दिन के उजाले में एक मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी सुरेश पिता पहलाद धाकड़ ट्रैक्टर लेकर खेत पर गए हुए थे। उनकी पत्नी और एक बालिका भी खेत पर थीं, जबकि बालक रतलाम मेडिकल कॉलेज में नौकरी के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। शाम करीब 5 बजे जब सुरेश घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था और चोरी की पुष्टि हुई।

    देखें वीडियो - चैनल को subscribe ज़रूर करें। वीडियो को लाइक, शेयर करें। 

    5 तोला सोना और ये सब चोरी

    फरियादी के अनुसार चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, अनूठी, चेन और झुमकी (कुल लगभग 5 तोला सोना), चांदी की बिछिया, पायजेब और दो जोड़ी पायल (कुल वजन लगभग 350 ग्राम चांदी), तथा 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया है। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 10 से 15 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है।

    कैमरा, रस्ते चेक, डॉग्स भी आए

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गायत्री सोनी स्वयं बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास के आने-जाने के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर चेक-पॉइंट्स लगाए गए, ताकि संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जांच को और मजबूत करने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिससे चोरों के संभावित रास्तों और सुरागों की तलाश की गई। वहीं, पास के सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद होने की पुष्टि भी हुई है, जिनके फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    पुलिस अलर्ट, लोगों में डर

    पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

    ]]>
    Tue, 27 Jan 2026 22:30:10 +0530 Moderator
    डीआईजी पंहुचे चिकलाना, आरोपी दिलावर के मकान का किया मुआयना https://newsmpg.com/chikalana-drug-factory-case-dig-nimish-agrawal-inspection-dilawar-khan-family-compla https://newsmpg.com/chikalana-drug-factory-case-dig-nimish-agrawal-inspection-dilawar-khan-family-compla
  • परिवार की 'बेटियों' के खिलाफ फिर मिले सुराग

  •  कालूखेड़ा में मंगलवार को लगे शिविर में परिवार के खिलाफ फिर मिली 4 शिकायतें

  • रतलाम@Crime Desk।  चिकलाना ड्रग फैक्ट्री मामले में पुलिस का शिकंजा और कंसता जा रहा है। मंगलवार दोपहर को डीआईजी निमिष अग्रवाल चिकलाना पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी दिलावर खान के घर का मुआयना किया। उन्होंने ग्राम सरपंच और कुछ ग्रामीणों से भेंट की और सभी से अपील की कि इस परिवार या इस तरह के अन्य आरोपियों से पीड़ित लोग पुलिस के पास आएं।
    इसके पहले डीआईजी श्री अग्रवाल मंगलवार दोपहर को अचानक चिकलाना पंहुचे। उसके साथ जावरा सीएसपी युवराज सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। डीआईजी ने मकान का निरीक्षण किया और इस दौरान बरामद जमीन के कागजातों का भी टीम को पूरा अध्य्यन करने के निर्देश दिए। करीब आधे घंटे रुकने के बाद डीआईजी वहां से रवाना हो गए। इसके बाद कालूखेड़ा में सीएसपी द्वारा शिविर आयोजित कर जनसुनवाई के साथ ही पीड़ितों की विशेष सुनवाई भी की गई। 

    4 नए मामले फिर आए, 24 घंटे में 12

    मुख्य सरगना दिलावर खान और उसके परिवार के खिलाफ कालूखेड़ा पुलिस ने सोमवार रात को ही 3 नई एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस द्वारा गांव में लगाए गए जनसंवाद कैंप में कुल 8 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से जांच के बाद तीन मामलों में तत्काल कायमी की गई है। इसमें दिलावर के साथ ही उसकी बहन मुमताज बी और भांजों पर भी मारपीट, जमीन हड़पने, जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुए थे। इसके बाद मंगलवार को आयोजित शिविर में जावरा सीएसपी श्री सिंह के पास भी 4 आवेदन इसी तरह के आए। इनमें भी पीड़ितों ने उनकी जमीन पर परिवार द्वारा कब्जा करने, धमकाने, धौंस देने और ब्याज वसूली की शिकायत की है। 

    बेटी, भांजी पढ़ाई का करती थीं इस्तेमाल

    इस मामले में हैरानी करने वाली बात है कि परिवार की महिलाओं की भूमिका भी अपराधों में खुलकर सामने आ रही है। दिलावर की बेटी बकमीना को पुलिस ने फैक्ट्री संचालन में भूमिका पर पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी दिलावर के भांजे पूर्व उपसरपंच हसन खां पठान की बेटी इंशा को सोमवार देर रात हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में ली गई इंशा का एमडी सिंथेटिक ड्रग्स बनाने में बड़ा हाथ है। बकमीना ने जहां केमेस्ट्री में पोस्ट ग्रुजेएशन किया है, वहीं इंशा ने केमिस्ट्री, जूलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। दोनों ड्रग्स बनाने के लिए अपनी पढ़ाई का उपयोग कर रही थीं। दिलावर की दोनों पत्नियों की संदिग्ध भूमिका पर भी जांच हो रही है।

    बहन, भांजे पर भी प्रकरण दर्ज, दामाद मोस्ट वांडेट 

    इसके साथ ही ग्रामीणों की शिकायत से साफ हुआ है कि दिलावर की बहन भी रंगदारी और जमीनों पर अवैध कब्जा करती थी। बहन मुमताज बी, भांजे इमरान और रईस खान पर एफआईआर हुई है। आरोपियों ने पैतृक मकान व जमीन पर डरा-धमकाकर कब्जा कर लिया और रुपए की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके पहले ही पुलिस ने उसके दामाद याकूब की संलिप्तता ट्रेस की थी। याकूब राजस्थान और गुजरात में अफीम, डोडा चूका और शराब तस्करी से जुड़ा रहा। राजस्थान में फरार इनामी और गुजरात में मोस्ट वांडेट में एक है। 

    कई बोरे भरकर मिले थे जमीनों के दस्तावेज

    पुलिस ने 15 जनवरी की रात दिलावर के घर छापा मारकर करीब 10 करोड़ की 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग और हथियार जब्त किए थे। तलाशी में दिलावर के घर से जमीनों की 200 से 300 रजिस्ट्रियां और एग्रीमेंट मिले थे, जो इतने ज्यादा थे कि तीन बोरे भर गए। दिलावर ब्याज पर रुपए देकर लोगों की जमीनें हड़प लेता था। मामले में दिलावर, उसकी बेटी, दामाद और बेटे समेत 11 आरोपी 22 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि पत्नियां और बहू जेल में हैं। 
    Read More :- ड्रग, जमीन, डर और सिस्टम की घुसपैठ: दिलावर खान से डीआईजी निमिष अग्रवाल की मैराथन पूछताछ https://newsmpg.com/ratlam-chikalana-md-drug-factory-dilawar-khan-dig-inquiry

    ]]>
    Tue, 20 Jan 2026 16:17:14 +0530 newsmpg
    8 लेन रोड लूट–डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, बाइक से की थी वारदात https://newsmpg.com/ratlam-8-lane-road-dacoity-case-police-arrest-6-accused-sp-amit-kumar-press-conference https://newsmpg.com/ratlam-8-lane-road-dacoity-case-police-arrest-6-accused-sp-amit-kumar-press-conference रतलाम जिले के 8 लेन रोड पर हुई लूट–डकैती की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिवगढ़ पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का पूरा माल व वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

    5 की रात को हुई थी वारदात

    एसपी अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 5 जनवरी 2026 को 8 लेन रोड से निकलने वाले कट वालारूंडी के पास फरियादी राकेश मईड़ा (23) और उनकी पत्नी संगीताबाई (21) के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की थी। आरोपियों ने— ₹23,900 नकद, एक ओप्पो मोबाइल फोन, चांदी की दो चूड़ियां (कीमत करीब ₹6000), लूटकर फरार हो गए थे।इस मामले में थाना शिवगढ़ में अपराध दर्ज किया गया था।

    जांच कैसे आगे बढ़ी?

    एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला, प्रशिक्षु डीएसपी अनीषा जैन,  के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई।जैन ने इसके लिए विशेष मेहनत की। टीम ने लगातार— 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, सायबर सेल रतलाम और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

    6 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने लूट की वारदात कबूल कर ली।गिरफ्तार आरोपी: कैलाश पिता लालु हाड़ा (24) – ग्राम तलीनखेड़ा, बाजना, फतेहसिंह उर्फ फतिया (25) – पोटलिया, पाटन (बांसवाड़ा),  दिनेश उर्फ कालू (22) – तलीनखेड़ा, बाजना, बाबूलाल उर्फ बबलु (20) – गढ़ीगमना, बाजना, सतीश (24) – पोटलिया, पाटन, लखन (20) – तलीनखेड़ा, बाजना गिरफ्तार है।

    क्या-क्या बरामद हुआ?

    एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से—चांदी की 2 चूड़ियां – ₹6,000, ओप्पो मोबाइल फोन – करीब ₹15,000, नकद ₹6,350, वारदात में प्रयुक्त HF डीलक्स मोटरसाइकिल – करीब ₹60,000, कुल बरामद माल: लगभग ₹87,250 है।

    पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

    एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस सफल कार्रवाई में—शिवगढ़, बिलपांक, कालूखेड़ा, नामली, जावरा शामिल हैं। सायबर सेल और सीसीटीवी शाखा की संयुक्त टीम ने बेहतरीन काम किया। उन्होंने घोषणा की कि पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।  जांच के दौरान मामला डकैती का पाया गया, जिसके बाद प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय सैलाना में पेश किया जाएगा।

    ]]>
    Mon, 19 Jan 2026 16:25:42 +0530 Admin 2
    ड्रग, जमीन, डर और सिस्टम की घुसपैठ: दिलावर खान से डीआईजी निमिष अग्रवाल की मैराथन पूछताछ https://newsmpg.com/ratlam-chikalana-md-drug-factory-dilawar-khan-dig-inquiry https://newsmpg.com/ratlam-chikalana-md-drug-factory-dilawar-khan-dig-inquiry रतलाम, Crime Desk @Newsmpg
    एमडी ड्रग फैक्टी चलाने के साथ हथियार, राष्ट्रीय सुरक्षा, जमीन का जखीरा, पठानी ब्याज पर सूदखोरी समेत पूरे इलाके दहशत बनाकर शरीफों का लबादा पहने दिलावर खान से रतलाम डीआईजी पूछताछ कर रहे हैं। सोमवार दोपहर को यह पूछताछ रतलाम में ही की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में डीआईजी निमिष अग्रवाल के साथ ही अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद हैं।

    इसके पहले रविवार रात को एसपी अमित कुमार भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चिकलाना पंहुचे थे। वहां उन्होंने गांव के आम लोगों और आस पड़ोसियों से चर्चा करके लोकल इनपुट्स लिए थे। साथ ही बताया था कि इस परिवार द्वारा जमीनों की हेरफेर, कब्जा, ब्याज पर रूपए देकर बड़ी रकम एंठने और रंगदारी के और भी जितने मामलों में लोग आगे आएंगे उनके लिए शिविर लगाकर सुनवाई की जाएगी। इस परिवार के अलावा आसपास के अन्य अपराधियों और गुर्गो के खिलाफ भी इनपुट इकट्ठा किया जाएगा।

    पुलिस, मिलिट्री और संदिग्ध नेटवर्क 

    इसके बाद सोमवार को दिलावर खान को रतलाम लाया गया है। यहां फिलहाल उससे उच्च स्तर पर पूछताछ चल रही है। ड्रग फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से हर रोज जांच में नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एमडी ड्रग बनाने के लिए केमिकल्स की खरीदी से लेकर उसी मकान में परिवार की महिलाओं की मदद से निर्माण, फिर ट्रांसपोर्ट के तार न केवल देशभर में बल्कि इंटरनेशनल लेवल तक फैले होने की आशंका जताई जा रही है।
    सुरक्षा एजेंसियों के कान उस वक्त और खड़े हो गए, जब जांच के दौरान मौके से एक पूर्व सब-इंस्पेक्टर का पुलिस आईडी कार्ड और वर्दी बरामद हुई। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राइफल्स से जुड़ा एक फर्जी पहचान पत्र भी यहां से मिला है, जिसने इस केस को साधारण ड्रग फैक्ट्री से आगे राष्ट्रीय सुरक्षा के एंगल तक पहुंचा दिया है।

    कब से चल रही थी फैक्ट्री 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, चिकलाना गांव में जिस मकान में यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी, वह किसी सामान्य घर जैसा नहीं बल्कि पूरी तरह सुनियोजित ढांचे के साथ तैयार किया गया था। चार अलग-अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट, हर दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे और अंदर खड़ी लग्जरी गाड़ियां इस बात का संकेत दे रही थीं कि यह नेटवर्क लंबे समय से और पूरी तैयारी के साथ चल रहा था। 

    बेटी केमिकल्स में एक्सपर्ट, बीबी बेटी से छोटी 

    जांच में सामने आया है कि दिलावर खान की बेटी बखमीना केमिस्ट्री की छात्रा रही है और पुलिस का मानना है कि एमडी ड्रग के फॉर्मूले और निर्माण प्रक्रिया में उसकी अहम भूमिका रही है। जिस तरह से केमिकल्स, उपकरण और पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित किया गया था, उससे यह साफ होता है कि यह फैक्ट्री अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय से संचालित हो रही थी। दिलावर की दूसरी बीबी भी है जिसकी उम्र मात्र 25 साल है। यह भी जांच का विषय है कि यह निजी मसला है, या जानबू­ा कर नेटवर्क को मजबूत करने के लिए यह निकाह किया गया था। 

    मोस्ट वांटेड आरोपी ने की पुलिस को भगाने की कोशिश 

    रेड के दौरान एक और गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि कार्रवाई के वक्त दिलावर खान के दामाद ने पुलिस को पहले 50 लाख और फिर 1 करोड़ रुपये तक देने का ऑफर देकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के दबाव या प्रलोभन को नकारते हुए कार्रवाई जारी रखी। दिलावर का दामाद याकूब भी कोई आम इंसान नहीं, बल्कि गुजरात का मोस्ट वांटेड आरोपी है। यह फरार चल रहा था, लेकिन कई वक्त से अपने ससुराल में रहता था। 

    सैकड़ों जमीन के कागज, करोड़ों ब्याज वसूली 

    इस केस में जमीनों का जाल भी तेजी से सामने आ रहा है। पुलिस को मकान से 300 से अधिक जमीनों की रजिस्ट्रियां और अनुबंध पत्र मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिपलौदा और आसपास के क्षेत्रों में दिलावर खान का करीब 1000 बीघा जमीन पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कब्जा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह जमीनें ब्याज पर पैसा देकर, दबाव और डर के माहौल में हासिल की गईं।

    ]]>
    Mon, 19 Jan 2026 14:54:33 +0530 newsmpg
    क्या आपके फोन में आते हैं योनो अपडेट करने के मैसेज, हो जाएं सावधान& एपीके एप से अकाउंट हो सकता है खाली https://newsmpg.com/yono-apk-scam-cyber-alert-ratlam-police https://newsmpg.com/yono-apk-scam-cyber-alert-ratlam-police रतलाम@NEWSMPG।  साइबर फ्रॉड करने के लिए आपराधी नए- नए तरीके ढ़ूढ़ रहे हैं। एसबीआई योनो अपडेट करने, आधार अपडेशन से लेकर परीचितों के नंबर से डाउनलोड तक का उपयोग करके अपराधी लोगों को ठग रहे हैं। रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस ने लोगों को एपीके एप्लीकेशन से बचने के लिए नई एडवाईजरी जारी है।

    एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम सेल रतलाम टीम द्वारा आम लोगो को सायबर ठगी ने नए नए तरीकों के प्रति आम लोगो को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में सायबर फ्रॉड का जो तरीका सायबर अपराधियों द्वारा अपनाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सायबर अपराधी एपीके फाइल भेजकर आम लोगों के साथ अलग अलग तरह से धोखाधड़ी कर रहे है। लोग इस तरह की फाइल किसी अनजान वेबसाइट या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाई देने वाले विज्ञापन से अनजाने में भी डाउनलोड कर लेते है। 

    इस तरह के नाम से भी आ रहा फ्रॉड

    इसके साथ है हैकर्स व्हाट्सएप के माध्यम से भी आधार या पेन कार्ड अपडेट, पीएम किसान योजना, पीएम आवास योजना या कोई शादी का आमंत्रण कार्ड के नाम से भी फाइल भेजते है। कई बार हैकर्स हमारे व्हाट्स ऐप को हैक करके भी हमारे कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप में को हमारे व्हाट्स ऐप नंबर से फाइल के माध्यम से आधार अपडेट, शादी के कार्ड या पीएम आवास योजना के नाम से या किसी अन्य नाम से भेज देते है।

    Read More - सैलाना विधायक के साले का आतंक, मदद मांगने पर मारपीट https://newsmpg.com/Sailana-MLA-Brother-in-Law-Assault-Case

    परीचित के नंबर से आई फाइल पर भी न करें विश्वस 

    लोग परिचित के वॉट्सएप नंबर से आई एपीके फाइल को विश्वास करके ओपन कर लेते है। इसलिए हमें व्हाट्स ऐप अकाउंट को भी सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए व्हाट्स ऐप अकाउंट की टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग्स को इनेबल रखना चाहिए। इस तरह की फाइल को जाने अनजाने में ओपन करते ही यह हमारे डिवाइस में आॅटो इंस्टॉल हो जाती है। हमारे डिवाइस का एक्सेस सायबर अपराधियों के पास चला जाता है।  

    हर जानकारी मिलती है अपराधी को

    सायबर अपराधी हमारे फोन के मैसेजेस रीड कर लेते है जिसमें सेंसिटिव फाइनेंशियल इनफॉर्मेशन जैसे पिन, ओटीपी आदि हैकर्स के पास चले जाते है। हमारे फोन का पूरा कंट्रोल सायबर अपराधी के पास चले जाने से वे हमारे खाते से अनाधिकृत आॅनलाइन ट्रांजेक्शन, या फंड ट्रांसफर करने में सक्षम हो जाते है।

    बचने का रास्ता

    पुलिस ने बताया कि अनजान फाइल आपके फोन में इंस्टॉल हो जाती है तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट कनेक्शन आॅफ कर देना चाहिए। तुरंत आपके बैंक में पहुंचकर बैंक खाते को फ्रिज करवाना चाहिए। आपके फोन में एंटीवायरस या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया। ऐप इंस्टॉल कर हिडेन या हार्मफुल एप फाइल की पहचान कर तुरंत ही डिलीट कर देना चाहिए। सायबर धोखाधडी का शिकार हो जाने पर तुरंत सायबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे। 

    Read More- यूरिया खाद गड़बड़ी पर भड़के किसान, नामली फोरलेन पर चक्काजाम...https://newsmpg.com/Namli-Urea-Fertilizer-Scam-Sparks-Farmers%E2%80%99-Highway-Blockade,-FIR-in-Process

    ]]>
    Sun, 21 Dec 2025 17:18:48 +0530 newsmpg
    सैलाना विधायक के साले का आतंक, मदद मांगने पर मारपीट : वृद्धा बोली— बेटे को कुछ हुआ तो विधायक और उसके साले की होगी जिम्मेदारी https://newsmpg.com/Sailana-MLA-Brother-in-Law-Assault-Case https://newsmpg.com/Sailana-MLA-Brother-in-Law-Assault-Case रतलाम @newsmpg।  सैलाना क्षेत्र से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साले पर मारपीट और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब एक वृद्धा महिला द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा सामने रखने के बाद उसके परिवार पर हमला कर दिया गया।
    जानकारी के अनुसार भीलों की खेड़ी निवासी वृद्धा महिला की झोपड़ी बारिश के दौरान गिर गई थी। सहायता की उम्मीद में वह दो बार सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के पास पहुंची। उसे फिर आना कहकर लौटा दिया गया। मदद नहीं मिलने पर वृद्धा ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के सामने अपनी व्यथा साझा की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसपर विधायक डोडियार के साले रितिक पिता देवीलाल भुज, इतना नाराज हो गया कि घोटा पिता प्रभु डिंडोर, अमरसिंह पिता शांतिलाल कटारा और लखन पिता भरत पारगी के साथ मिलकर इन्होंने एकजुट होकर वृद्धा के घर पहुंचकर उत्पात मचाया। आरोप है कि घर में तोड़फोड़ करने के बाद वृद्धा के बेटे राधेश्याम डामर के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद डरी-सहमी वृद्धा ने कहा कि यदि उसके बेटे को कुछ भी हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विधायक कमलेश्वर डोडियार और उसके साले की होगी।

    खेत से दौड़कर घर पहुंचे पिता

    घायल राधेश्याम के पिता बद्री डामर ने 12 दिसंबर 2025 को सैलाना थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को बताया कि घटना के समय वह खेत पर काम कर रहे थे। पड़ोसी कैलाश ने फोन कर मारपीट की जानकारी दी। घर पहुंचने पर बेटे ने बताया कि रितिक भुज ने लकड़ी से उसकी पीठ और बाएं हाथ की कलाई पर वार किए गए थे। कुछ भी बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घायल राधेश्याम को परिजन इलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले गए। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ (बीएनएस) की धारा 296(ए), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ]]>
    Fri, 19 Dec 2025 18:21:31 +0530 newsmpg
    स्टेशन रोड थाने पर पदस्थ एएसआई लोकेन्द्र सिंह बेस का साइलेंट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर https://newsmpg.com/ratlam-asi-lokendra-singh-bais-silent-attack-death https://newsmpg.com/ratlam-asi-lokendra-singh-bais-silent-attack-death रतलाम@newsmpg। शहर के स्टेशन रोड थाने में पदस्थ एएसआई लोकेन्द्र सिंह बेस का बीती रात अचानक साइलेंट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    इस दुखद घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक और गम का माहौल छा गया। सहकर्मी पुलिसकर्मी और अधिकारी गहरे सदमे में हैं। कई लोग उनके घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, वहीं कुछ अधिकारी और सहकर्मी अस्पताल भी पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम एवं अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

    बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में लगातार काम का बढ़ता दबाव और लगातार ड्यूटी पर रहने से कई पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। एएसआई बेस की आकस्मिक मृत्यु ने एक बार फिर यह चिंता बढ़ा दी है कि अत्यधिक कार्यभार और तनाव न केवल पुलिस बल के बीच बल्कि आम लोगों में भी हृदयाघात (हार्ट अटैक) की घटनाओं को तेजी से बढ़ा रहा है।

    ]]>
    Tue, 04 Nov 2025 13:27:41 +0530 newsmpg
    बांछड़ा डेरे पर 14 साल के बालक के अश्लील video बनाकर दी वायरल करने की धमकी, बच्चे ने लगा ली फांसी, मौत! https://newsmpg.com/banchhada-dere-minor-obscene-video-viral-threat-suicide-ratlam https://newsmpg.com/banchhada-dere-minor-obscene-video-viral-threat-suicide-ratlam रतलामCrime desk @newsmpg....जिले के परवलिया में एक 14 वर्षीय नाबालिग बालक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसके अश्लील वीडियो (Obscene Video) बनाकर उसे प्रताड़ित किया, जिसके कारण बालक ने आत्महत्या कर ली।

    हैरान करने वाली यह शिकायत किशोर के परिजनों ने ढोढ़र पुलिस चौकी (Ratlam Police) में की है। परिजनों ने कहा कि 14 वर्षीय पुत्र की मौत के पीछे गांव के युवकों द्वारा की गई मारपीट, गाली-गलौज, Cyber Bullying, Viral Video और अपमानित करने की घटनाएं जिम्मेदार हैं। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच  कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

    अश्लील वीडियो भी बनाया

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदक के बड़े भाई, पिता आदि ने पुलिस चौकी ढोढ़र पर बुधवार रात आवेदन दिया। इसमें बताया कि 25 सितम्बर 2025 को 14 वर्षीय पुत्र अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ गांव ढोढ़र के बांछड़ा डेरों पर घूमने गया था।

    इस दौरान हर्ष उर्फ लक्की पिता राजेंद्र चौहान, अनुराग पिता विजय चौहान, नेहा चौहान पिता विजय, चंचल चौहान पिता विजय, विराज पिता विजय और सुमित चौहान पिता इंदरसिंह एवं अन्य निवासियों ने उसके साथ गाली-गलौज व विवाद किया।

    परिजनों ने बताया कि बालक द्वारा रोकने पर आरोपियों ने मारपीट की और फिर जबरन नग्न कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी । डरा-सहमा बालक घर लौटा और भाई को पूरी बात बताई।

    परिजनों ने इसके बाद समझौता करके वीडियो डिलीट करवाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने मार डालने की धमकी  देते हुए वीडियो वायरल करने की बात दोहराई। अन्य नाबालिग बच्चों को भी परेशान किया।

    पंखे से लगा ली फांसी

    परिजनों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के डर और अपमान से व्यथित बालक ने 26 सितम्बर को सुबह 11 से 12 बजे के बीच अपने कमरे में पंखे पर बेडशीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    उसे तत्काल सिविल अस्पताल जावरा (Civil Hospital Javra, Ratlam Hospital News, MP Suicide Case) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस से की एफआईआर दर्ज करने की मांग

    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न केवल मारपीट और गाली-गलौज की बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाया । मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पूरे प्रकरण की उच्च अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच (SP Ratlam, Crime Branch Investigation) कर सभी प्रतिवादियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    Related Video _- Please Subscribe to the Channel 

    रतलाम की काली गलियों के नाम से मशहूर बांछड़ा डेरे हुए जमींदोज़ दर्जनों मकान तोड़े।

    https://www.youtube.com/watch?v=pqJjFb2gzEs

    ]]>
    Thu, 02 Oct 2025 17:58:42 +0530 newsmpg
    बांछड़ा डेरों में खोए युवक के हत्याकांड के खुले राज़, एसपी ने बताया कैसे 48 घंटे में खुलती गई परत&दर परत अपराधी की तह https://newsmpg.com/Secrets-of-the-murder-of-the-missing-youth-in-Banchhra-camps-revealed-SP-told-how-the-criminals-secret-was-revealed-layer-by-layer-in-48-hours https://newsmpg.com/Secrets-of-the-murder-of-the-missing-youth-in-Banchhra-camps-revealed-SP-told-how-the-criminals-secret-was-revealed-layer-by-layer-in-48-hours रतलाम @newsmpg। जिले के ढ़ोढ़र में बांछड़ा डेरों में आने के बाद लापता हुए उज्जैन के युवक का शव मिलने के साथ ही हत्या की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा  दी है। पुलिस ने हत्याकांड के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने विवाद के बाद युवक की हत्या की और शव को पास के ही कुएं में फैंक दिया। 

    एसपी अमित कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 01 नवंबर से गुम उज्जैन के युवक की हत्या हुई है। 3 नवंबर को चौकी ढोढर पर मृतक के भाई सोमिल ने साथियों के साथ पंहुचकर सूचना दी थी कि उसका भाई लोकेश साथियों के साथ परवलिया में आया था। ढ़ाबे पर खाना खाने के लिए रुका था जहां किराने की दुकान पर सिगरेट के दाम को लेकर दुकानदार यश चौहान से उसका झगडा हुआ था। दुकानदार यश चौहान ने उसके 5 साथियों के साथ मिलकर युवकों के साथ मारपीट की थी। विवाद के बाद बाकि साथी तो वहां से निकल गए थे लेकिन लोकेश पीछे रह गया था। लोकेश पिता भंवरलाल तम्बोलिया उम्र 22 साल निवासी राजीव नगर उज्जैन अकेले अपनी जान बचाकर ढोढर तरफ भागा तो यश चौहान व उसके साथियों द्वारा लोकेश का पीछा किया गया। उसको पकडकर उसके साथ फिर मारपीट की। अगले दिन उज्जैन में सभी साथी मिले लेकिन लोकेश नही आया, जिसका मोबाईल भी बंद था। तलाश के लिये वापस परवलिया आये बाद चौकी ढोढर पर पहुँच कर घटना के संबंध में सूचना दी। पुलिस द्वारा गुमशुदगी और मारपीट के संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई थी। 

    Read More - परवलिया डेरो पर चली जेसीबी, छठे दिन  कुए से मिला युवक का शव, सारा दिन मौके पर तैनात रहे एसपी ने खोले और भी राज़  https://newsmpg.com/JCB-ran-on-Parvaliya-Dera-as-dead-body-of-youth-found-on-sixth-day-from-the-well-SP-remained-posted-on-the-spot-the-whole-day-revealed-more-secrets--Community-verified-icon

    100 से ज्यादा कैमरे, ड्रोन से हुई तलाशी 

    एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा शक्तिसिंह चौहान, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में आरोपीयों की धरपकड और गुमशुदा की तलाश में अभियान चलाया गया था। दो दिन तक एसपी और एएसपी के समेत अन्य अधिकारी मौके पर स्वयं तलाशी अभियान में शामिल रहे। सीसीटीवी शाखा, सायबर सेल एवं विभिन्न टीमों का गठन किया गया। जावरा ग्रामीण अनुभाग के थाना रिंगनोद, थाना बड़ावदा, थाना पिपलोदा के प्रभारी, जावरा सिटी अनुभाग के जावरा सिटी एवं इंडस्ट्रियल एरिया के प्रभारी, थाना प्रभारी बिलपांक, सायबर सेल प्रभारी, एफएसएल अधिकारी, डॉग स्क्वाड, सीसीटीवी सेल प्रभारी को भी शामिल किया गया। तलाशी के लिए ड्रोन, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, सैकड़ों मोबाइल की लोकेशन, मुखबिरों की सूचना समेत फील्ड पर बिना रुके दिन रात सर्चिंग की गई। यहां मौके पर डॉग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाशी शुरु कर दी गई। 

    See More Details - 

    https://www.youtube.com/watch?v=pqJjFb2gzEs

    डेरों के हर मकान में हुई पूछताछ 

    एसपी अमित कुमार स्वयं मंगलवार को ढ़ोढ़र पंहुचे और उनके निर्देशन में बांछड़ा डेरों में सर्चिंग शुरु की गई। टीमों द्वारा घटना स्थल ग्राम परवलिया के डेरे व आसपास के सभी घरों एवं संदिग्ध स्थानों पर गहन तलाशी ली गई, घटनास्थल के आसपास के निवासियों से पूछताछ की गई। गुमशुदा की तलाश हेतु उसके मोबाईल नंबर एवं संदिग्धों के मोबाईल नंबरों की जानकारी लेकर सायबर सेल की टीम द्वारा सुक्ष्मता से जाँच की गई। ऐसे पांच मकानों को बुल्डोजर से तोड़ा गया जहां अवैधानिक गतिविधियां लगातार संचालित हो रही थी। 

    ऐसे मिला सुराग, एसडीआरएफ ने की मदद  

    टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास हाईवे की होटल एवं डाबों के करीबन 100 से अधिक कैमरो के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में घटना स्थल पर एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वार्ड की सहायता से सुराग मिले। पास ही नाला और कुंओ की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने भी मदद की। उनके 40 जवानों को हर कुएं, तालाब की तलाशी के लिए लगाया गया। कुंए में बलई चलाकर एवं कैमरे की सहायता से भी तलाशी की गई। लेकिन आखिरकार टीम को सुराग मिल गए। 

    See More in Videos - बांछड़ा डेरों तक पंहुचे एसपी, कुओं, तालाबों, खाई और जंगल में सर्चिंग कर रहा अमला-

    इन हत्यारों ने बस इसलिए कर दी हत्या 

    एसपी ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी पूछताछ में लगातार गुमराह करते रहे। लेकिन सबूत मिलने पर उन्होंने लोकेश तंबोलिया की हत्या करना स्वीकर किया। बताया कि उनके द्वारा की गई मारपीट में गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद तीन आरोपी बाइक पर बैठाकर उसका शव करीब सवा सौ मीटर दूर सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए में फैंक आए। निशांदेही पर ग्राम परवलिया के सरफराज खान के खेत पर बने हुए कुंए से गुमशुदा लोकेश तंबोलिया के शव को बरामद किया। 
    हत्या और मारपीट में साथ देने वाले 6 आरोपीगणों 1. यश पिता राजकुमार चौहान उम्र 20, 2. पीयुष माता सुमन चौहान उम्र 22, 3. रिंकु पिता बंशीलाल चौहान उम्र 19, 4. अभिषेक माता ममता चौहान  उम्र 25, 5 क्रिश उर्फ विराट पिता रघुवन चौहान उम्र 21, 6. रितीक पिता राजकुमार चौहान उम्र 24 सभी निवासी बांछड़ा डेरा परवलिया को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान में राकेश खाखा, एसडीओपी, सीएसपी सहित डॉ अतुल मित्तल, आरआई मोहन भर्रावत, थाना प्रभारी रिंगनोद, थाना बड़ावदा, थाना पिपलोदा, जावरा शहर आदि की भूमिका रही। 

    यह था मामला 

    सोमिक, रोहित, लोकेश, आनंद, लखन, गोलू, गट्टु, कार्तिक, सौरभ निवासी उज्जैन 1 नवंबर की रात को परवलिया, बांछड़ा डेरे, पुलिस चौकी ढ़ोढ़र थाना रिंगनोद आए थे। जहां पर किराना दुकान संचालक यश चौहान से सिगरेट खरीदने की बात पर इनका विवाद हुआ था। लोकेश और सोमिक के साथ संचालक ने गाली गलौज की थी जिसके बाद चाकू दिखाकर डराया भी गया था। वहां से दोनों निकलकर कुछ दूर ठाकुर ढ़ाबे के पास आए थे। पीछे से 4-5 बाइक पर स्थानीय युवकों ने इनका पीछा कर मारपीट की थी। यहां से उज्जैन से आए बाकि सभी लड़के जान बचाने के लिए फोरलेन पर परवलिया से ढ़ोढ़र की ओर भाग निकले थे, लेकिन इस बीच लोकेश नाम का युवक गुम हो गया था। 

    See More In videos

    ]]>
    Thu, 07 Nov 2024 15:13:44 +0530 newsmpg
    परवलिया डेरो पर चली जेसीबी, छठे दिन कुए से मिला युवक का शव, सारा दिन मौके पर तैनात रहे एसपी ने खोले और भी राज़ https://newsmpg.com/JCB-ran-on-Parvaliya-Dera-as-dead-body-of-youth-found-on-sixth-day-from-the-well-SP-remained-posted-on-the-spot-the-whole-day-revealed-more-secrets--Community-verified-icon https://newsmpg.com/JCB-ran-on-Parvaliya-Dera-as-dead-body-of-youth-found-on-sixth-day-from-the-well-SP-remained-posted-on-the-spot-the-whole-day-revealed-more-secrets--Community-verified-icon
    रतलाम। जिले के ढोढर, परवलिया क्षेत्र में बांछड़ा समुदाय के डैरो पर बुधवार को बड़ी कार्यवाही हुई। दूसरी ओर उज्जैन जिले के युवक की लाश भी पुलिस को बुधवार शाम को एक कुएं से मिली। 
    see Video _- 
    #रतलाम रतलाम #एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाका, एसडीओपी शक्तिसिंह, एसडीएम त्रिलोचन गौर, मप्र IDC के अधिकारियों समेत अमला मौके पर पहुंचा। सुबह परवलिया डेरे में एसपी कुमार पहुंचे ने सुबह शव और घटनाक्रम के बारे में जानकारी मांगी। हालांकि इसके बाद राजस्व, एमपी आईडीसी के अधिकारियों के साथ डेरे हटाने के लिए आई 2 जेसीबी से मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू हो गई। कार्यवाही करीब 3 घंटे तक चली। 
    see More 
    पहली बार तलाशी अभियान में उपयोग वाटर ड्रोन

    क्षेत्र में 1 नवंबर को लापता हुए युवक लोकेश का शव ग्राम पंचायत परवलिया के पीछे स्थित कुएं से बुधवार दोपहर को बरामद किया गया। एसपी अमित कुमार स्वयं बुधवार को मौके पर मौजूद होकर तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। शव की शिनाख्त के लिए युवक के परिजनों को उज्जैन से बुलाया गया है। 4 नवंबर की रात को एसपी ढोढर पहुंचे और बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। पिछले 48 घंटे से पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड, ड्रोन के साथ ही क्षेत्र में स्थित कुओं और अन्य जलाशयों में वॉटर ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
    इसके पूर्व 2 दिनों से यहां बड़ा सर्च अभियान चलाया जा रहा था।इसके पहले जिले में पहली बार तलाशी अभियान में वाटर ड्रोन का उपयोग किया गया। किसी तलाशी अभियान में पुलिस फोर्स और डॉग स्क्वाड के साथ वाटर ड्रोन एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया। 48 घंटे की लगातार सर्चिंग के बाद पुलिस को सफलता मिली और युवक का शव बरामद किया गया। युवक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस 2 दिन पूर्व ही हिरासत में ले चुकी है।
    इधर चली जेसीबी 

    इधर बाछंडा डेरो में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ भी एसपी अमित कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया है। डेरों में सर्चिंग के साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को 9 से अधिक मकान के अतिक्रमण को तोड़ा गया। बुधवार को भी जिन मकानों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है उनके अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा और पुलिस बल के साथ ही जावरा का प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद रहा। इसके पहले जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के परवलिया में 1 नवंबर की रात को लापता हुए उज्जैन के युवक का शव बुधवार दोपहर में एक कुएं से बरामद किया गया। 
    यह था मामला
    मृतक का नाम लोकेश है,जो उज्जैन का रहने वाला है। उसके भाई रोहित ने 3 नवंबर को ढोढर पहुंचकर  गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लोकेश अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ 1 नवंबर को उज्जैन से रात करीब 8:00 परवलिया बांछड़ा डेरे पर आया था। यहां लोकेश का किराना दुकान संचालक यश से सिगरेट खरीदने के दौरान महंगी सिगरेट देने की बात को लेकर विवाद और झूम झटकी हुई थी। इस दौरान लोकेश के दोस्त सोमिक ने दुकान संचालक को चाकू दिखाकर डराया था। इसके बाद  वहां से निकलकर अपने अन्य साथियों के साथ परवलिया में एक ढाबे पर खाना खाने चले गए थे। लापता युवक के दोस्तों के अनुसार कुछ देर बाद रात 9:00 बजे दुकान संचालक यश अपने अन्य साथियों को साथ ढाबे पर आया और मारपीट करने लगा। इससे बचने के लिए सभी दोस्तों ने फोरलेन पर परवलिया से ढोढर की ओर दौड़ लगा दी। इसी दौरान लोकेश लापता हो गया। लोकेश के दोस्तों ने उज्जैन पहुंचकर उसके भाई को सारे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद उसका भाई ढोढर चौकी पहुंचा और मामले की जानकारी दी।
    ]]>
    Wed, 06 Nov 2024 18:47:45 +0530 newsmpg
    बांछड़ा डेरों तक पंहुचे एसपी, कुओं, तालाबों, खाई और जंगल में सर्चिंग कर रहा अमला& जानिये क्या है मामला  https://newsmpg.com/SP-Reached-Banchhda-deras-in-Dhodhar-and-parvaliya-villages-and-started-searching-for-the-lost-boy https://newsmpg.com/SP-Reached-Banchhda-deras-in-Dhodhar-and-parvaliya-villages-and-started-searching-for-the-lost-boy रतलाम @newsmpg।  जिले के ढ़ोढ़र में बांछड़ा डेरों में एक बार फिर से सख्ती शुरु हो गई है। उज्जैन जिले से आए युवकों में से एक के लापता होने के मामले में पुलिस ने इसके साथ ही वृहद स्तर पर तलाशी भी शुरु की। इस दौरान ऐसे पांच मकानों को बुल्डोजर से तोड़ा गया जहां अवैधानिक गतिविधियां लगातार संचालित हो रही थी। एसपी अमित कुमार स्वयं मंगलवार को ढ़ोढ़र पंहुचे और उनके निर्देशन में बांछड़ा डेरों में सर्चिंग शुरु की गई। 

    See Video 

    एसपी अमित कुमार, एएसपी राजेश खाखा सहित पुलिस बल मंगलवार दोपहर को ढ़ोढ़र, परवलिया आदि डेरों में पंहुचा। यहां मौके पर डॉग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाशी शुरु कर दी गई। पूरे क्षेत्र के करीब एक दर्जन छोटे, बड़े तालाब, पोखर और कुओं में भी तलाशी की जा रही है। इसके अलावा सभी सीसीटीवी कैमरा भी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने क्षेत्र में पैदल भी भ्रमण किया तथा सामाजिक और आपराधिक स्थितियों को लेकर भी समाज के अलग-अलग लोगों से भी बात की।

    उन्होंने कहा कि यदि गुमशुदा युवक के बारे में किसी को भी कोई जानकारी हो तो वे आगे बढ़कर पुलिस की मदद करें ताकि बाकि लोग संदेह के घेरे में बेवजह न रहें। एसपी ने इस दौरान यह भी अपील की, कि अनेक शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकता है। बच्चियों को अच्छी शिक्षा दें और स्कूल भेंजे ताकि वे आगे जाकर अपना भविष्य बना सकें। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के सैकड़ों मौके मिल सकते हैं।

    चौकी प्रभारी निलंबित

    एसपी ने बताया कि घटनाक्रम में फरियादी पक्ष के साथ मारपीट के साक्ष्य सामने होने पर संवेदनशीलता तथा गंभीरता से कार्यवाही नहीं करने पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें लाइन अटैच भी किया गया है। एसपी के निर्देश पर प्रकरण दर्ज होने के साथ एसपी ने एसआईटी का गठन भी किया गया है। 

    उज्जैन से आया युवक हुआ गुमशुदा

    बताया कि सोमिक, रोहित, लोकेश, आनंद, लखन, गोलू, गट्टु, कार्तिक, सौरभ निवासी उज्जैन 1 नवंबर की रात को परवलिया, बांछड़ा डेरे, पुलिस चौकी ढ़ोढ़र थाना रिंगनोद आए थे। जहां पर किराना दुकान संचालक यश चौहान से सिगरेट खरीदने की बात पर इनका विवाद हुआ था। लोकेश और सोमिक के साथ संचालक ने गाली गलौज की थी जिसके बाद चाकू दिखाकर डराया भी गया था। वहां से दोनों निकलकर कुछ दूर ठाकुर ढ़ाबे के पास आए थे। पीछे से 4-5 बाइक पर स्थानीय युवकों ने इनका पीछा कर मारपीट की थी। यहां से उज्जैन से आए बाकि सभी लड़के जान बचाने के लिए फोरलेन पर परवलिया से ढ़ोढ़र की ओर भाग निकले थे, लेकिन इस बीच लोकेश नाम का युवक गुम हो गया था। बचे हुए साथी कई घंटे तक उसे ढ़ूढ़ते रहे, लेकिन नहीं मिलने पर घर लौट गए। 3 नवंबर को लोकेश के भाई रोहित ने चौकी पंहुचकर गुमशुदगी का प्रकरण भी दर्ज करवाया था। 

    ]]>
    Tue, 05 Nov 2024 18:26:11 +0530 newsmpg
    हर दूसरे पुलिसकर्मी का बढ रहा ब्लड प्रेशर, स्वास्थ शिविर में सामने आई चौकाने वाली बातें  & & एसपी, एएसपी ने भी करवाया अपना टेस्ट https://newsmpg.com/Blood-pressure-of-every-second-policeman-is-increasing-shocking-things-came-to-light-in-the-health-camp https://newsmpg.com/Blood-pressure-of-every-second-policeman-is-increasing-shocking-things-came-to-light-in-the-health-camp
    रतलाम @newsmpg ।   अपने ही अमले के स्वास्थ की चिंता करते हुए एसपी के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों तथा परिवार सदस्यों के लिए स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 200 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ का परीक्षण किया गया जिसमें कुछ चौकाने वाले तथ्य भी सामने आए। 187 का ब्लड प्रेशर जांचा गया जिसमें करीब 97 का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ आया। 
    न चैन की नींद, न कई बार समय पर सुकून के साथ भोजन, परिवार, बच्चों से दूरी, कभी जनता, कभी अधिकारियों का दबाव। पुलिस महकमे की इन परेशानियों पर कम ही ध्यान जाता है। एसपी अमित कुमार ने अपने महकमे के स्वास्थ के लिए पहल की। सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर के निर्देशन में पुलिस लाइन पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खुद एसपी अमित कुमार पंहुचे जहां उन्होंने अपना भी परीक्षण करवाया। एएसपी राकेश खाखा, थाना प्रभारी आदि ने भी परीक्षण करवाया। 

    कई का बीपी 200/150 के पास

    शिविर में 205 लोगों का परीक्षण किया गया। इस दौरान 187 लोगों का ब्लड प्रेशर नापा गया जिसमें से आधे से भी ज्यादा का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ आया। यहां तक कि करीब 30 लोगों का ब्लड प्रेशर तो औसत रूप से 180/140 से  200/150 तक पाया गया। हैरत की बात है कि इनमें से लगभग 50 प्रतिशत को ये जानकारी भी नहीं थी कि उन्हें ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है। पहली बार ही उन्हें शुक्रवार को इस बात का पता चला। हालांकि इन लोगों ने बताया कि पिछले कुछ समय से घबराहट, नींद नहीं आने, बेचैनी, सरदर्द, उल्टी और दर्द की परेशानियां हो रही थीं। परंतु इन्हें सामान्य समस्या मानकर ड्यूटी के बीच से कभी चिकित्सक के पास नहीं पंहुचे। गनीमत रही कि शिविर में समय रहते जानकारी लग गई। 

    Read More - नहीं देंगे जमीन, रतलाम में निवेश क्षेत्र का विरोध, बाप पार्टी के विधायक भी उतरे मैदान में -

    https://newsmpg.com/MLA-sat-on-a-dharna-against-the-governments-negligence-said-the-government-is-snatching-the-right-to-live-from-the-poor

    शुगर और इन बीमारियों के मरीज भी

    शिविर में 187 की शुगर की जांच भी की जिसमें से पुराने मरीजों में से 11 का शुगर लेवल बढ़ा हुआ आया। नए करीब 20 लोगों का शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा बढ़ा हुआ आया। 124 लोगों का ब्लड टेस्ट के लिए सेम्पल लिए गए जिनकी 20 से भी ज्यादा टेस्ट किए जाएंगे। 117 लोगों ने स्वैच्छिक रूप से एचआईवी टेस्ट के लिए भी सेम्पल दिया। 22 लोगों के कान, नाक, गला रोग के लिए परीक्षण किया गया। 80 का नेत्र परीक्षण किया गया इसमें भी करीब आधों को समस्या निकली। करीब 25 लोग सांस लेने में तकलीफ, लंबे वक्त से खांसी आदि की समस्या लेकर आए जिनमें से 7 में टीबी के लक्ष्ण दिखने पर उनका भी सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है। करीब 30 का दंत परीक्षण भी किया गया। 

    Read More - देश में पहली बार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ शव रखकर चक्काजाम

    https://newsmpg.com/For-the-first-time-in-the-country-Delhi-Mumbai-Expressway.was-blocked-with-a-dead-body#google_vignette

    इन्होंने दी सेवाएं

    शिविर के दौरान डॉ. जीवन चौहान फिजिशियन, डॉ मंजुल बाजपेई सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ, डॉ अलका तोमर दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ ज्योति शर्मा ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ प्रदीप विश्वास, डॉ विशाल राठौर, डॉ यश राणावत, जनरल फिजिशियन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना के नेत्र रोग चिकित्सा सहायक के .एस. चौहान, नर्सिंग आॅफिसर चेरी परमार, खुशबू बैंडवाल, अभिषेक मसीह, आफरीन सैयद , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी  आरती पाटीदार, सुधा जोशी, पुष्पा पंचाल, नितेश मयडा, डॉ अल्का, देवेंद्र तोमर, अपूर्व शर्मा, सैफ अली सैय्यद आदि ने आगंतुक पुलिस अधिकारी कर्मचारी और उनके परिवार जनों का स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच कर दवाइयां प्रदान की। रक्षित निरीक्षक सूबेदार कैलाश बघेल, स्वास्थ्य विभाग की शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक हीना मकरानी, जिला मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया, वैभव त्रिवेदी, केसर मुनिया, श्यामदास बैरागी आदि का विशेष सहयोग रहा।

    ]]>
    Fri, 25 Oct 2024 17:37:22 +0530 newsmpg
    ड्रग्स पर सबसे बड़ी कार्यवाही & रतलाम पुलिस ने पकड़ी 3 करोड़ की एमडी, रतलाम से मुंबई जा रही थी ड्रग, पत्नी समेत आया था पूरा परिवार & जानिये पूरी हकीकत https://newsmpg.com/Biggest-action-on-drugs--Ratlam-police-caught-MD-worth-3-crores-links-to-Mumbai https://newsmpg.com/Biggest-action-on-drugs--Ratlam-police-caught-MD-worth-3-crores-links-to-Mumbai रतलाम। रतलाम पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 3 करोड़ की एमडी ड्रग बरामद की है। मुंबई के आरोपी रतलाम आकर ड्रग लेकर भागने की फिराक में थे जिसके पहले ही पकड़े गए। 

    एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले के ताल थाना क्षेत्र के गांव निपानियालीला -से मुंबई के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 3 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग बरामद की गई है। रतलाम ही नहीं बल्कि एमडी ड्रग से जुड़ी ये प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी कार्यवाही है, जिसमें पुलिस के हाथ नशे की काली दुनिया के रैकेट के कई तार हाथ लगे हैं। 

    रतलाम एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाका ने शुक्रवार दोपहर को पत्रकार वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई के 4 आरोपी ट्रेन से नागदा उतरे और जावरा के सप्लायर से माल लेकर, उसके बदले पैसे देकर दोबारा नागदा से ट्रेन पकड़ने वाले थे। छुपने के लिए परिवार को साथ लेकर आया था, ताकि शंका न हो।जिले के ताल थाना क्षेत्र के गांव निपानियालीला और दूध तलाई चौराहे के नजदीक यात्री प्रतिक्षालय पर यह कार्यवाही हुई है। मुखबिर से मिली विश्वस्त सूचना के आधार पर लिए गए एक्शन में पुलिस ने प्रतिक्षालय में वाहन का इंतजार कर रहे मुंबई महाराष्ट्र के चार लोगों की तलाशी ली। इनके पास से 3 करोड़ रूपए की कीमत का एमडी ड्रग बरामद हुआ है। 

    ये 4 आरोपी गिरफतार

    एसपी कुमार ने बताया कि नागदा ताल रोड निपानीया लीला पर पुलिस ने घेरा बंदी करते हुए महाराष्ट्र राज्य के चार नशे के कारोबारियों को रोककर तलाशी ली। इसमें सबा उर्फ फकरून्निशा पति नदीम शेख निवासी तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई, मोहम्मद नदीम पिता मो. आरीफ शेख निवासी तलोजा थाना मुमरा नई मुम्बई, सुल्तान एहमद पिता अलीजरार पाशा निवासी रसीद कम्पाउंड थाना मुमरा मुम्बई, सलमान मोहम्मद पिता इकबाल खाँन निवासी कुरला थाना नई मुम्बई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 03 किलो एम.डी ड्रग्स और 01 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा जिसकी कुल कीमती तीन करोड़ पांच हज़ार रुपये जब्त किया गया है।

    आगे भी होगा एक्शन

    एसपी ने बताया कि एएसपी राकेश खाखा, एसडीओपी आलोट साबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पातीराम डावरे के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही हुई है। एसपी ने बताया किं रतलाम के सप्लायर की जांच की जा रही है की उसके द्वारा और कितने लोगों को सप्लाई और की गई है। मुंबई के अलावा राजस्थान, मंदसौर से भी ये तार जुड़े है। एसपी ने बताया कि 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि मामले में और खुलासे हो सके। जानकारी मिली है कि ये 15 दिन पहले भी रतलाम डिलीवरी लेने आए थे। 

    कैरियर और सप्लायर पर होगा फोकस

    रतलाम से एमडी बन रही है, या कहीं और से रतलाम से मुंबई भेजी जा रही हैं इसकी जांच हो रही है। फिलहाल सप्लायर और मुंबई के कैरियर हीरासत में आए हैं। आगे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

    ]]>
    Fri, 04 Oct 2024 13:58:45 +0530 newsmpg
    6 पिस्तौल, जिंदा राउंड के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार & अवैध हथियारो के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही https://newsmpg.com/Major-action-by-police-against-illegal-weapons-4-accused-arrested-with-6-pistols-and-live-rounds https://newsmpg.com/Major-action-by-police-against-illegal-weapons-4-accused-arrested-with-6-pistols-and-live-rounds
    रतलाम@newsmpg।    जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जावरा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 6 पिस्टल बरामद की गई हैं जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। करीब 18 हजार रुपए कीमत के 6 जिंदा राउण्ड, करीब एक लाख कीमत की पल्सर बाइक भी जप्त की गई है।

    एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने सोमवार को जावरा में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ  विशेष कार्यवाही की जा रही है। सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में जावरा शहर थाना प्रभारी जितेन्द्र स्ािंह जादौन ने टीम के साथ मुखबिर सूचना पर कार्यवाही की। उनि रघुवीर जोशी ने मय फोर्स शुगर मिल मैदान जावरा से आरोपी .मो.इदरीश पिता अब्दुल खलील शाह उम्र 19 साल नि.किलकी पुरा नागदा तथा मोहम्मद इलियास पिता इरशाद मोहम्मद शेख उम्र 20 साल नि.मिर्ची बाजार नागदा को पकडा। इनके कब्जे से कुल 3 पिस्टल 4 राऊण्ड जप्त किए गए। पल्सर बाईक भी जप्त की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पिस्टल आसीफ पिता शोकत खान निवासी हुसैन टेकरी जावरा व सिकन्दर पिता शेरखान पठान निवासी सब्जी मंडी जावरा को देने के लिये आ रहे थे। 

    Read More _- अचानक आई धुआंधार बारिश ने निचले इलाकों को किया पानी-पानी -कई घरों में घुसा पानी, सड़कें बनी तालाब  ( https://newsmpg.com/Heavy-Rainfall-in-Ratlam-causes-dificulties-for-comman-mass-as-the-Nalas-are-blocked-and-water-channels-locked-enchrochment-and-bad-planning-comes-to-play-680)

    इन आरोपियों के पास पहले से थे हथियार 

    इसपर पुलिस ने मो. आसीफ पिता शोकत खान उम्र 22 साल निवासी हुसैन टेकरी जावरा जिला रतलाम और सिकन्दर पिता शेरखान पठान उम्र 40 साल निवासी सब्जी मंडी जावरा को भी गिरफ्तार किया। आसिफ के पास से अतिरिक्त दो पिस्टल व दो राउण्ड सिकन्दर के पास व एक पिस्टल बरामद की गई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शुदा आरोपीयों मे से कुछ आरोपी पहले भी अवैध हथियार रखने के संबंध मे गिरफ्तार हो चुके हैं। एसपी ने बताया कि हथियारों की खरीद के मुख्य ठिकाने, हथियारों के इस्तेमाल का कारण आदि की जानकारी के लिए पूछताछ और जांच जारी है। मामले में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि.रघुवीर जोशी, जाकीर खान, मृदंग सातपुते, अजय दुबे, आरक्षक राधेश्याम चौहान, अंतिम चौहान, राजेश पंवार, ललीतसिह, यशवन्त जाट, विवेक शर्मा, रामप्रसाद मीणा, सुरेन्द्रसिह, सुगडसिह, मोहित नोगिया, देवेन्द्र शर्मा, आकाश परिहार की सराहनीय भुमिका रही। 

    Read More -  शिक्षा विभाग कार्यालय में अधिकारी के साथ दो शिक्षकों ने की मारपीट, पुलिस थाने तक पंहुच गया मामला  (https://newsmpg.com/Two-teachers-beat-up-an-officer-in-the-education-department-office-the-matter-reached-the-police-station)

    ]]>
    Mon, 30 Sep 2024 18:40:33 +0530 Admin 1
    भीड़ ने की आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस के साथ 4 राउंड किए फायर & वीडियो में देखे मामला https://newsmpg.com/The-crowd-started-arson-the-police-fired-4-rounds-of-tear-gas https://newsmpg.com/The-crowd-started-arson-the-police-fired-4-rounds-of-tear-gas
    रतलाम@newsmpg    

    किसान सोयाबीन के दामों को बढ़ाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। भीड़ ने आगजनी भी की जिसके बाद एसडीएम के निर्देशानुसार कार्यवाही की गई। उपद्व को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ चार राउंड फायर भी हुआ। प्रदर्शनकारियों के नेता को भी हिरासत में ले लिया गया। भीड़ को रोककर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचवा दिया है। हंगामे में 3-4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें भी अस्पताल पंहुचाया गया है। हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। 

    यह बातें सीएसपी अभिनव वारंगे ने एसपी अमित कुमार से बताई। पुलिस लाईन में रविवार दोपहर को एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा के निर्देशन में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। आने वाले त्यौहारों में कोई परेशानी न हो इसके लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। बरसते पानी के बीच सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारियों समेत बल ने बलवा परेड की। इस दौरान एक टुकड़ी प्रर्दशनकारियों के रूप में तो दूसरी पुलिसबल के रूप में मौजूद रही।

    प्रदर्शनकारियों के रूप में टुकड़ी ने पुलिस मैदान पर उपद्रव किया और नारेबाजी करते हुए आगजनी भी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने निर्देशित किया वैसे ही लोहे की जालियों, हथियारों और लाठियों के साथ पुलिस बल ने उन्हें रोकने के लिए प्रयास किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 3 आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए और चार राउंड फायर भी किए गए। पुलिस टीम ने बरसात के बीच आंसू गैस भी छोड़ी और फायर भी किए। हंगामे में 3-4 प्रदर्शनकारी और 5 पुलिसकर्मी घायल हुए जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करने की ड्रिल भी की गई। अंत में सीएसपी ने मैदान पर ही मौजूद एसपी अमित कुमार को आकर पूरे मामले की ब्रीफिंग भी दी। 

    फ्लेग मार्च और गश्त रहेगी जारी 

    एसपी अमित कुमार ने बताया कि आने वाले नवरात्रि के त्यौहार और जिले में चल रही अन्य गतिविधियों को लेकर रविवार को यह परेड की गई। इसमें पुलिसकर्मियों को वास्तविक परीस्थिति से निपटने के लिए ट्रेनिंग भी मिली और कमियों पर निगरानी रखकर उन्हें भी तत्काल दूर करवाया गया। आने वाले दिनों  में फ्लेग मार्च भी निकाला जाएगा और गश्त भी बढ़ेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध परीस्थिति की सूचना पुलिस को दें। 

    ]]>
    Sun, 29 Sep 2024 16:55:12 +0530 newsmpg
    8 दिन से गायब 10 माह की मासूम नहीं लौट पाई मां के पास, कुएं में मिला लाड़ली का शव :, कुत्ते ने खोला हत्या का राज, पड़ोसी बना दरिंदा ! जानिए पूरी खबर https://newsmpg.com/Ratlam-Police-arrested-culprit-from-a-secluded-house-in-Pratapgarh--who-allegedly-killed-10-months-old-infant-to-seduce-her-mother https://newsmpg.com/Ratlam-Police-arrested-culprit-from-a-secluded-house-in-Pratapgarh--who-allegedly-killed-10-months-old-infant-to-seduce-her-mother रतलाम @newsmpg।

    मां की बगल में सो रही मात्र 10 माह की मासूम का कसूर बस इतना था कि पड़ोसी युवक मां के साथ रिश्ता बनाना चाहता था और वह बीच में आ रही थी। इसकी सजा उस नन्हीं सी बच्ची को तड़प तड़प कर अपनी जान गंवाकर मिली। 

    एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि घटना की जांच के लिए एडिशनल एसपी राजेश खाखा, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह के नेतृत्व में थाने के अलावा साइबर, कैमरा टीम ने जांच शुरू की। पूरे गांव से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस ने कई स्तर पर काम शुरू किया। आरोपी पर १ लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। 

    कुत्तों ने खोला आरोपी का राज 

    एसपी ने बताया कि जांच के लिए डॉग स्क्वायड जब गया तब कुत्ते वही गए जहां दशरथ घटना के बाद बैठा था। उन्होंने बताया कि आरोपी दशरथ की पत्नी राखी के लिए १६ को गई थी। १७ की रात वह पड़ोसी महिला के घर में खिड़की से गलत इरादे से घुसने की फिराक में था। खिड़की के पास उसने बाहर से मां के पास सो रही बच्ची को उठा लिया, लेकिन बच्ची रोने लगी तो उसने उसका मुंह हाथ से दबा दिया। इसी बीच बच्ची के मामा मौसी उठ गए और मां भी जाग गई। सभी बच्ची को ढूंढने लगे। आरोपी ने महसूस किया की मुंह दबाने से बच्ची मर गई है, तो उसने इसे पीछे जाकर कुंए में फेंक दिया। 

    पकड़ा और फिर छोड़ दिया था 

    Ratlam Police Caught alleged Killer of 10 month old infant

    दशरथ पिता रामलाल भील निवासी लसूड़िया बच्ची की मां के साथ रिश्ता रखना चाहता था और पड़ोसी होने के साथ आए दिन उससे बात करता था। शादी के पहले भी उनकी बातचीत थी। हालांकि हत्या करके आरोपी वापस आकर सो गया था और सुबह सब के साथ ढूंढने का नाटक करता रहा। 

    शंका पर  पुलिस ने पहले ही दिन पूछताछ के लिए पकड़ा था लेकिन उसके खिलाफ ठोस सुराग नहीं मिलने से उसे छोड़ दिया गया था। दशरथ इसी का फायदा उठाकर अपनी ससुराल राजस्थान के प्रतपागढ़ जिले के गांव हथूनिया भाग गया था। वहां जाकर वह सबसे दूर एक विरान मकान में छुपकर रह रहा था। 

    कुएं से निकला शव, टीआई ने रखा गोद में 

    Ratlam PoliceWomen took deadbody of infant in her lap

    दशरथ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। कालूखेड़ा लाने पर टीआई नीलम चौंगड़ टीम के साथ आरोपी को लेकर उसकी निशानदेही पर गांव के कुएं तक पंहुचे जहां शव फैंका था। पुलिस टीम बरसते पानी में उसे लेकर कच्चे रास्ते से पैदल पंहुची तो ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। जैसे ही कुएं से बच्ची का शव निकला तो टीआई नीलम ने उसे गोद में ले लिया। पूरे रास्ते उसे गोद में लेकर ही चलती रही। शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया था, जहां सोमवार को पीएम किया गया। 

    राजस्थान पुलिस के जवान ने पकड़ा

    Rajasthan Police constable caught kidnapper and killer of an infant

    एसपी ने बताया कि दशरथ पुलिस से बचने के लिए हथूनिया गांव के एक सूने मकान में छुपकर रहने लगा था। रतलाम पुलिस को जांच में जब इसके ऊपर शंका हुई तो पुलिस ने कालूखेड़ा, मंदसौर, नीमच, प्रतापगढ़ के कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी कहीं नहीं मिला। रतलाम पुलिस ने राजस्थान पुलिस को भी जानकारी दी। इस बीच रविवार दोपहर को हथुनिया थाने के कांस्टेबल सुरेश मीणा को सूचना मिली कि आरोपी एक सूने मकान में छिपा है। कांस्टेबल मौके पर पहुंचा, तो दशरथ ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। कांस्टेबल मीणा की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद रतलाम पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस पंहुची और उसे कालूखेड़ा थाने लाया गया। 

    मां के पास से गायब हो गई बच्ची

    गौरतलब है कि प्र्रेमा पति मुकेश उर्फ राकेश खारोल निवासी ग्राम उपरवाड़ा डिलीवरी के लिए मायके लसुड़ियानाथी आई थी और करीब एक साल से यही रह रही है। 17 अगस्त की रात प्रेमा घर में ही अपनी 10 महीने की बच्ची तनु के साथ सो रही थी। रात 12 बजे के करीब नींद खुली तो बच्ची पास में नहीं थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन खिड़की खुली हुई थी। प्रेमा ने रात में अपने पति, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को बताया था जिन्होंने रात में पुलिस को भी सूचना दी थी। उसी रात से तकरीबन 8 दिनों तक रतलाम पुलिस भी लगातार बच्ची की तलाश कर रही थी। 

    कड़ी सजा देने की उठी मांग

    सोशल मीडिया पर नन्हीं सी बच्ची की हत्या करने वाले आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। दूसरी ओर खारोल समाज के लोगों ने भी सोमवार सुबह कालूखेड़ा थाने पर एकत्रित होकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। बांछड़ा समुदाय के जागरूक युवक-युवतियों ने भी आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछले 8 दिन से जहां पुलिस बच्ची के गायब होने पर सर्वाधिक शंका उन्हीं के समाज के लोगों पर की जा रही थी। मानव तस्करी की शंका पर उनके घरों के आसपास पुलिस तैनात थी। पंरतु अब सच सामने आने पर आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। 

    ]]>
    Mon, 26 Aug 2024 13:33:07 +0530 Admin 2
    चोरी करने आए कंजरों ने किए फायर, लेकिन ग्रामीणों के साहस ने कर दिखाया कमाल & जानिये कहां का और क्या है पूरा माजरा https://newsmpg.com/The-miscreants-who-came-to-steal-opened-fire-but-the-courage-of-the-villagers-did-wonders--know-where-and-what-is-the-whole-story https://newsmpg.com/The-miscreants-who-came-to-steal-opened-fire-but-the-courage-of-the-villagers-did-wonders--know-where-and-what-is-the-whole-story

    पिपलोदा। कंजरों का आंतक अब पिपलोदा क्षेत्र में भी बढ़ गया हैं। चोरी करने आए कंजरो का आधी रात को कुछ ग्रामीणो ने साहस दिखाते हुए  बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। कंजर ने कट्टे से फायर भी किया लेकिन ग्रामीण नहीं डरे। घटना सीसीटीवी में कैद होे गई।

    ग्राम धामेड़ी में गुरूवार  रात  बाईक चुराने आए बदमाशों मे से एक को पकड़ लिया और उसकी बाईक भी जब्त कर ली हांलाकि  बदमाश गांव से दो बाईक चुराने में सफल रहे। भागते समय गांव के कमल पटेल और राधेश्याम पटेल ने अपने परिवार के साथ बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।

    इसके बाद भी ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए अंतिम बाईक से जा रहे बदमाशों को पकड़ ही लिया और बाईक सहित एक बदमाशा को पुलिस को हवाले कर दिया।  

    सूचना मिलने के बाद सुबह एसडीओपी मोके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर सीसीटीवी फुटेज देखे और ग्रामीणों की उनकी बहादुरी पर सराहना की। मामले में ग्राम भागीरथ पाटीदार की रिपार्ट पर डकैती और धारा 307 के तह प्रकरण दर्ज किया हैं। दोपहर में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि ग्रामीणो का काम वाकई साहस भरा हैं। पकड़े गए आरोपी को पेश कर पुछताछ के लिए रिमांड ली जाएगी। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्दी ही इस मामले अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा । 

    ]]>
    Fri, 24 May 2024 15:42:19 +0530 newsmpg
    रिश्ते ही नहीं, सेना के नाम को भी कर दिया शर्मसार, हत्या करते ही भागा कारगिल, फिर भी चढ़ ही गया रतलाम पुलिस के हत्थे & जानिये फोरलेन पर मिली लाश के पीछे की जघन्य वारदात https://newsmpg.com/Accused-Army-Person-ran-away-to-Kargil-after-committing-the-murder-also-happens-to-be-uncle-of-the-murdered-girl-got-caught-by-the-Ratlam-Police https://newsmpg.com/Accused-Army-Person-ran-away-to-Kargil-after-committing-the-murder-also-happens-to-be-uncle-of-the-murdered-girl-got-caught-by-the-Ratlam-Police रतलाम@newsmpg।  जिले के गांव कोटड़ी में रहने वाले एक कुकर्मी ने भारतीय सेना, रिश्तों और मानवीयता को शर्मसार कर दिया। सेना में लांस नायक के रूप में पदस्थ इस आदमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शादी के पूर्व से अपनी प्रेमिका का कत्ल कर दिया। जबकि ये प्रेमिका रिश्ते में उसकी ही भांजी भी है। कत्ल के बाद उसने पत्नी की मदद से कपड़े और हथियार भी छुपाए ताकि सबूत मिटा सके। लेकिन रतलाम पुलिस ने आखिरकार उसका काला चेहरा उजागर कर दिया। उसकी गिरफ्तारी सेना की मदद से द्रास से की गई है। 

    See Video On Bedhadak, Subscribe channel for more updates @Bedhadak_

    रतलाम जिले में दो दिनों में यह दूसरी बड़ी और घृणित वारदात है जिसका खुलासा रतलाम पुलिस ने किया है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने गुरुवार को नए कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को रिंगनौद चोकी थाना ढ़ोढ़र के तहत रतलाम-मंदसौर हाईवे पर एक महिला की गला रेती हुई लाश मिली थी। महिला के शरीर पर केवल अर्न्तवस्त्र थे। 

    पहचान होते ही हाथ लगे सुराग 

    एसपी ने बताया कि मामले में सबसे पहले तीन दिन मृतिका की पहचान में लगे। जिले की सभी गुमशुदगियों के अलावा आसपास भी सोशल मीडिया से कई जगह से सूचना फैलाई गई। पुलिस के एप और सिस्टम पर महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात के तमाम थानों पर भी सूचना भेजी गई। लेकिन कोई ठोस बात हाथ नहीं लग रही थी। किसी तरह एआई टूल से शक्ल मिलने पर परिजनों को खोजा गया। जब मां और भाई ने पुष्टि करके उसकी पहचान सविता पिता भारतसिंह राठौर उम्र 24 निवासी नरेड़ी थाना खाचरोद के रूप में की। परिवार ने बताया कि सविता 6 महीने से रतलाम शहर में किराये से रहकर नर्सिंग के लिए कोचिंग से तैयारी कर रही थी।  शिनाख्त होते ही पुलिस ने सविता के मकान मालिक, आसपास वालों के बयान लिए और मोबाइल की काल हिस्ट्री आदि को खंगाला। इससे पुलिस को आरोपी पिंटु पिता कालू सिंह राजपूत निवासी ग्राम कोटड़ी थाना ताल के साथ ही बार बार बात होना और मृतिका के गायब होने के पहले भी आखिरी बार बात होने की पुष्टि हो गई। 

    ऐसे खुला राज 

    एसपी ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, एसडीओपी शक्ति सिंह द्वारा घटना स्थल पर जाकर निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। यहीं से सुराग भी मिला था कि आरोपी ने जहां शव को फैंका है उसके पास ही कत्ल भी किया गया था जहां ेसे सूखा रक्त भी मिला। इस आधार पर जांच टीम ने सविता के मकान के आसपास के हर एक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें वह मृत्यु के पहले घर से निकलती और बस में बैठकर पंचेड़ फंटे तक जाती दिखी। पंचेड़ फंटे पर आरोपी पिंटु चौहान बुलेट लेकर उसे लेने आया था और अपने साथ बैठाकर उसे रतलाम-मंदसौर हाईवे ढ़ोढ़र के पास ले गया था। 

    इसलिए कर दी हत्या, पत्नी को भी कर लिया साथ 

    एसपी ने बताया कि आरोपी पिंटु और मृतिक सविता के बीच करीब तीन साल से संबंध हैं। सविता, आरोपी पिंटु की बुआ की बेटी की बेटी यानी भानजी थी। इसके बावजूद वह उसके साथ संबंध रखता रहा। इस बीच 2023 में उसने शीतल नाम की लड़की से परिवार के कहने पर शादी भी कर ली। लेकिन जब सविता उससे शीतल को छोड़कर शादी करने का दबाव डालने लगी तो उसने उसकी हत्या ही कर दी। इतना ही नहीं इसमें अपनी पत्नी शीतल को भी शामिल कर लिया। आरोपी 2 अप्रैल की रात को सविता को बुलेट पर बैठकर ढ़ोढ़र के पास सूनसान खेत की ओर ले गया और वहां साथ बैठकर अपने साथ लाए चाकू से उसका गला रेत दिया। आरोपी सेना में है ऐसे में वार होते ही सविता मर गई। इसके बाद आरोपी घर गया और पत्नी को लेकर वापस आया। पत्नी के साथ मिलकर उसने अपने और सविता के कपड़े उतारकर छुपाए जिसपर खून आदि लगा था। लाश को घसीटकर कुछ दूरी पर ले जाकर वहां छोड़कर दोनों रवाना हो गए। 

    हत्या करके लौट गया करगिल, वहीं से हुई गिरफ्तारी 

    एसपी ने बताया कि आरोपी पिंटु 43 फील्ड रेंजीमेंट आर्टीलरी यूनिट में लांस नायक के रूप में फिलहाल करगिल के द्रास में पहस्थ था। वह डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर अपने घर आया था और 2 अप्रैल को ही उसे लौटना था। 1-2 अप्रैल की रात को वारदात को अन्जाम देकर वह 2 को ही नागदा से ट्रेन लेकर दिल्ली रवाना हो गया। वहां से फ्लाइट से कशमीर और वहां से द्रास में अपनी यूनिट में नौकरी पर चला गया। फोन आदि भी बंद कर लिया। लेकिन पुलिस को जब उसके हत्यारे होने की पुष्टि हो गई तो एसपी ने उसकी रेंजीमेंट को पत्र लिखकर सूचित किया। इसपर सेना ने ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी पिंटु को रतलाम पुलिस को सौंपा है। आरोपी को रतलाम लाया गया जहां उसे न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि पत्नी के रोल और अन्य बातों पर पूछताछ की जा सके। 

    ]]>
    Thu, 11 Apr 2024 16:08:26 +0530 newsmpg
    कोचिंग के बहाने लड़कियों को फंसाकर छुपे कैमरे से बनाता था अश्लील वीडियो  और करता था ब्लैकमेल, दरिंदे ने 14 सालों में एक दो नहीं, दर्जनों महिलाओं के बनाए हजारों वीडियो https://newsmpg.com/English-teacher-raped-and-made-video-from-spy-camera-of-more-than-a-dozen-women-police-caught-him-and-siezed-disturbing-video-and-contents https://newsmpg.com/English-teacher-raped-and-made-video-from-spy-camera-of-more-than-a-dozen-women-police-caught-him-and-siezed-disturbing-video-and-contents रतलाम@newsmpg।  इंग्लिश की कोचिंग के नाम पर एक शख्स का ऐसा घिनौना राज़ उजागर हुआ है जिसमें अभिभावकों को चिंता में डाल दिया है। अस्सीफीट रोड पर विजन नाम से कोचिंग सेंटर चलाने वाले कथित शिक्षक ने अपने पेशे ही नहीं मानवता को भी शर्मसार किया है। 
    उसने अपनी कोचिंग में पढ़ने, पढ़ाने या डांस क्लास में आने वाली एक दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं और युवतियों को 14 सालों में अपने ­ाांसे में फंसाया। उनके साथ स्पाई कैमरा के अश्लील वीडियो बनाए और फिर उन्हें ब्लेकमेल करके रुपए भी एेंठता रहा। अब जाकर उसके इन घिनौने का राज का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें केवल उसके मोबाइल में करीब 500 वीडियो मिले हैं। जबकि पैन ड्राइव, मेमोरी कार्ड में छुपे वीडियो अलग है। आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। 

    2012 से बना रहा था शिकार 

    मामले का खुलासा एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने नए कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम संजय पिता मोहनलाल पोरवाल उम्र 40 साल है और वो विजन कोचिंग क्लासेस के नाम से वर्तमान में अस्सीफीट रोड पर इंग्लिश कोचिंग क्लास चलाता था। एक समय पर डांस और योग भी सिखाता था। करीब साल 2012 से ही वो कोचिंग क्लास के जरिये यहां आने वाली कई महिलाओं और युवतियों को अपना शिकार बनाता आ रहा है। पहले वह महिलाओं को मीठी बातों से फंसाता था और फिर कोचिंग क्लास में स्पाई कैमरों की मदद से अपने साथ उनके वीडियो बनाता। पुलिस को भी यह भी जानकारी मिली है पहले आरोपी डांस क्लास भी चलाता था। 

    इस तरह स्पाई कैम से बनाथा था वीडियो 

    एसपी श्री लोढ़ा ने बताया कि आरोपी लैपटाप में गूगल मीट या वीडियो रिकार्डिंग कैमरा आन करके, आगे गाने, पिक्चर आदि लगा देता था। कमरे में उसके साथ मौजूद महिला या युवती को भनक ही नहीं लगती थी कि उसका वीडियो बन रहा है। कई सारे वीडियो बनाने के बाद आरोपी उनसे वीडियो वायरल करने और परिवार को वीडियो दिखाने की बात कहकर चुप रहने को भी मजबूर रखता था और रुपए भी एेंठना लगा था। एक पीड़िता से उसने करीब साढ़े पांच लाख रुपए तक ऐंठ लिए। 

    आरोपी के कब्जे से मिले चौकाने वाले सामान 

    एसपी ने बताया कि इन्हें में से पीड़ित महिला के आगे आने पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी की निशानेदेही पर जब कोचिंग क्लास के पीछे के कमरे की तलाश की गई तो 10 मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, 4 यूएसबी डाटा स्टोर, शराब की बोतले, महिलाओं के कई अंतरवस्त्र, अन्य कपड़े और सामान भी जप्त किए गए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके पीआर मांगा जा रहा है, ताकि इस गंभीर अपराध के बारे में और भी तथ्य सामने आ सकें। गिरफ्तारी में दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, देवीलाल पाटीदार, अर्चना बाथरी, रोशन, संदीप, पवन जाट, पूजा चौहान, नवीन टाक, संजय, राजूलाल की योगदान रहा। 

    ]]>
    Wed, 10 Apr 2024 17:29:56 +0530 newsmpg