- कुछ ही घंटों में रतलाम के करीब मौत का तांडव! एक के सर पर चढ़ा ट्रक, दूसरे कुएं में गिरा, सड़क हादसे में भाई-बहन की भी मौत
रतलाम जिले में अलग-अलग सड़क और जल दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। नामली मंडी के सामने स्पीड ब्रेकर पर बाइक फिसलने से ट्रक के पहिए के नीचे आने पर युवक की मौत हो गई, जबकि उसके काका घायल हो गए। वहीं अंगेठी बड़ौदा में नदी में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद डूबने से जान चली गई। दूसरी ओर सरवन क्षेत्र में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में चचेरे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने संबंधित मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Crime Desk@Newsmpg... नामली में मंगलवार शाम को दो हादसों में दो युवकों की जान चली गई। पहला हादसा मंडी के सामने हुआ जिसमें स्पीड ब्रेकर पर गति धीमी करते ही बेलेंस बिगड़ने से बाइक चलाक और सवार फिसल गए। पीछे से आ रहा ट्रक युवक के सर पर चढ़ गया। वहीं दूसरे हादसे में नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर को मिर्गी का दौरा होने पर वह पानी में डूब गया।
पहला हादसा मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। रलायता मंदसौर निवासी ईश्वर पिता बाबूलाल 30 साल और काका मोहन पिता हेमराज मारू 60 साल को पीछा बैठाकर मोटर साइकल पर निकला था। काका भतीजा नामली के पास ग्राम पल्दूना में स्थित अपने कुल देवता भैरव महाराज का पूजन करने के लिए आ रहे थे। नामली मंडी के सामने स्पीड ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई और फिसल गई। इसमें काका तो सड़क किनारे गिर पड़ा, लेकिन बाइक सवार बीच सड़क की ओर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक का पहला पहिया उसके सर पर चढ़ गया।
एम्बुलेंस नहीं आने पर आक्रोश
हादसे के बाद भी कुछ वक्त तक युवक की सांसे चल रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी इकट्ठा हो गए जिनमें से कई लोगों ने एम्बुलेंस के लिए फोन किया। हालांकि आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं आने पर ग्रामीण जमकर नाराज हो गए। हालात को देखते हुए नामली थाना टीआई अमित कोरी और मीडियाकर्मी खुद उन्हें पुलिस के वाहन में डालकर मेडिकल कॉलेज पंहुचे। यहां कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। काक को हल्की चोट आई है।
ग्रामीणों ने पकड़ा ट्रक, चालक को बचाकर लाए
इस बीच गुस्साए ग्रामीणों के एक टुकड़े ने ट्रक का पीछे करना शुरु किया और कुछ दूरी पर जाकर ट्रक को भी रुकवा लिया। ग्रामीण ट्रक के खिलाफ आक्रोशित थे, ऐसे में हालाक भांपते हुए पुलिस और मीडिया कर्मियों ने किसी तरह चालक को भी बचाया और उसे थाने लेकर आए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Read More :- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही सुबह दो बड़े हादसे https://newsmpg.com/ratlam-delhi-mumbai-expressway-two-major-accidents-girl-dies
घर से निकला दोस्तों के साथ, लौटा नहीं
सोमवार दोपहर को ही दूसरा दर्दनाक हादसा ग्राम अंगेठी बड़ौदा में हुआ। यहां रहने वाले भैरव सिंह पंवार का नाती 17 वर्षीय विजय पिता पप्पू सिंह राजपूत दोपहर में साथ में घर पर सो रहा था। इसी दौरान गांव के ही दोस्त घर पर आए और उसे नहाने के लिए मलेनी नदी में चलने को कहा। विजय घर पर जानकारी देकर अंगेठी बड़ौदा में स्थित नदी के किनारे नहाने पंहुचा। दोस्तों के अनुसार उसे पानी में मिर्गी जैसा दौरा पड़ने लगा। संभवत: इसी कारण वह नदी के पास स्थित कुएं के अंदर चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। दोस्तों और आसपास लग गई भीड़ ने परिजनों को सूचित किया। पुलिस भी जानकारी मिलने पर पंहुची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है।
ट्रक और बाईक की भिड़ंत में चचेरे भाई-बहन की मौत
कार्यक्रम में जा रहे चचेरे भाई-बहन की सोयाबीन से भरे ट्रक से बाइक टकराने पर मौत हो गई। हादसा रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर रविवार रात हुआ। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार महिला-पुरुष दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रात में पुलिस पहुंची। घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपें।
सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बहन हैं। हादसे में दुर्गा (40) पति रकमा खराड़ी व अरविंद उर्फ कालू (25) पिता ईश्वर निनामा दोनों निवासी तलवानी सरवन थाना की मौत हो गई। रात में यह दोनों पल्सर बाइक से गांव तलवानी से सरवन की तरफ किसी रिश्तेदारी के कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान सरवन थाने से करीब 1 किमी दूर गांव श्यामपुरा के पास रतलाम की तरफ से आर रहे सोयाबीन से भरे ट्रक से भिंड़त हो गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। रात में दोनों के शव मेडिकल कॉलेज भेजे गए। सुबह पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपे।
बांसवाड़ा जा रहा था ट्रक
रात में टक्कर की सूचना के बाद पुलिस ने दानपुर तक रोड पर ट्रक की सर्चिंग की। सीसीटीवी भी देखे। सर्चिंग के दौरान एक ट्रक दानपुर के आगे खड़ा मिला। ड्राइवर से पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन उसने किसी भी दुर्घटना से मना किया। ट्रक पर टक्कर के निशान व ड्रायवर के बातचीत के तरीके से पुलिस समझ गई कि इसी ट्रक से टक्कर लगी है। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो सच्चाई सामने आ गई। रात में पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस केस दर्ज कर घटनाक्रम की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के अनुसार पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। परिजनों के बयान होना बाकी है। ट्रक को जब्त कर लिया है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
Read More :-चली कुल्हाड़ी, घोंसले टूटे, बच्चे मरे, पेड़ कटे, नेता घूमने निकले: भगवान भरोसे रतलाम https://newsmpg.com/Ratlam-trees-cut-down-without-actual-permission-and-reason