रतलाम कांग्रेस में बगावत के स्वर ,सूची आने के पहले ही घमासान , पूर्व विधायक सहित एक दर्जन पदाधिकारियों की चेतावनी , बाहरी को टिकिट दिया तो देंगे इस्तीफा
धानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की सूची आने के पहले ही कांग्रेस में बगावत के सूर तेज हो गए है। रतलाम ग्रामीण में पूर्व विधायक , युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित 14 पदाधिकारियों ने बाहरी और कर्मचारियों में से टिकिट देने का विरोध किया है।

रतलाम। (NEWSMPG.COM) विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की सूची आने के पहले ही कांग्रेस में बगावत के सूर तेज हो गए है। रतलाम ग्रामीण में पूर्व विधायक , युवक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित 14 पदाधिकारियों ने बाहरी और कर्मचारियों में से टिकिट देने का विरोध किया है।
रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के जिन 14 पदाधिकारियों ने बाहरी व्यक्ति और जयस से आए नेताओ के टिकिट का विरोध किया है वे सभी कांग्रेस के टिकिट के दावेदार है। इन सभी नेताओं ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल को ज्ञापन देकर कहा है कि बाहरी को टिकिट दिया तो वे सब सामूहिक इस्तीफा देने पर मजबूर होगें। सभी नेताओं ने कहा कि रतलाम ग्रामीण में जयस का कोई प्रभाव नहीं है। यहां सर्वसमाज की बात करने वाले स्थानीय उम्मीदवार को ही मौका दिया जाए । उल्लेखनीय है यहां से पूर्व सीईओ इन 14 के अलावा पूर्व सीईओ लक्ष्मणसिंह डिंडोर, कोमल धुर्वे, और डॉ अभय औहरी भी टिकिट के दावेदार है। इन्ही लोगो का स्थानीय नेता विरोध कर रहे है।
इन नेताओ ने किया विरोध
1.थावर भूरिया पूर्व प्रत्याशी रतलाम ग्रामीण
2. किशन सिंगाड़ प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस
3. प्रेम सिंह गामड़ महामंत्री मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी
4. भेरूलाल गामड़ जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस रतलाम
5. दशरथ बाबर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुंदड़ी
6. लक्ष्मी देवी खराड़ी पूर्व विधायक रतलाम ग्रामीण
7. सविता भंवर मंडी सदस्य
8. देवीलाल अमलियार जनपद सदस्य
9. गोविंद राठौड़ जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ
10. ईश्वर लाल बाबर कांग्रेस नेता मंडलम अध्यक्ष
11. रानी राजीव देवदा सेवादल अध्यक्ष महिला
12. राकेश सोलंकी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष
13. दयाराम खराड़ी पुर्व मंडी अध्यक्ष
14. दशरथ कौशल पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण
What's Your Reaction?






