शहर की रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में घुआ तेंदुआ, एक कर्मचारी को किया घायल - देखे वीडियो में 

Leopard spotted in Railway Colony area of the city injured an employee The residents of the area recorded the pictures and movements of the leopard in the video. Forest department appeared incapable of rescue even after 2 hours.

शहर की रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में घुआ तेंदुआ, एक कर्मचारी को किया घायल - देखे वीडियो में 
Leoperd spotted in Ratlam


- क्षेत्रवासियों ने वीडियो में रिकार्ड की तेंदुए की तस्वीरें और मूवमेंट

रतलाम।  रतलाम शहर में तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रविवार दोपहर 3-4 के बीच पहली बार रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी, गांधी नगर और रेलवे कॉलोनी के बीच नाले के समीप दिखाई दिया। तेंदुए के हमले में एक रेलवे कर्मचारी घायल भी हो गया है। सूचना के बाद घंटों बाद भी हर बार की तरह वन विभाग साधन विहीन और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने में असमर्थ दिखाई दिया। 

https://youtube.com/shorts/jc0Pm8AoXcA?feature=share  देखे वीडियो में 

रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में रविवार दोपहर तेंदुआ दिखाई देते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार शुरुआत में कुछ युवकों ने इसे घर के पीछे नाले के समीप रिटायर्ड रेलवे कॉलोनी से गांधीनगर की ओर जाते हुए देखा और वीडियो भी बनाए। इसके बाद तेजी से खबर फैली तो फेरी वाले और सड़क किनारे से गुजरने वाले लोग इकट्ठा हो गए। तेदुआं का मूवमेंट कुछ लोगों ने वीडियो और फ ोटो में भी रिकार्ड किया। क्षेत्र में इतना डर का माहौल हो गया कि परिवारों ने बच्चों को बाहर निकलने से मना करते हुए घरों की खिड़कियां, दरवाजे भी बंद कर लिए। 

https://youtube.com/shorts/FMaMarFgwD0?feature=share  देखे वीडियो में 

बंगले में कर्मचारी को किया घायल 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेंदुए के हमले में सतीश उर्फ  बंटी नाम का रेलवे कर्मचारी घायल हुआ है। बताया गया कि वह रेलवे अधिकारी के बंगले पर तैनात कर्मचारी उस समय बगीचे में काम कर रहा था कि तभी तेंदुए ने उस पर हमला करके उसे घायल कर दिया। उसकी चीख सुनकर लोग इकट्ठा हुए तो तेंदुआ भाग निकला। घायल कर्मचारी को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज शुरु किया गया है। 

डंडा लेकर पंहुचे कर्मचारी लौटे, 2 घंटे बाद आए अधिकारी

जिले में वन विभाग की स्थिति जस की तस नजर आई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग को दोपहर 4 बजे सूचना दी जिसपर करीब 5 बजे दो कर्मचारी हाथों में डंडा लेकर पंहुचे। लेकिन तेंदुए द्वारा कर्मचारी को घायल करने और वीडियो देखने के बाद लौट गए। इसके बाद शाम करीब 6.10 बजे डीएफओ और कुछ कर्मचारी पंहुचे लेकिन उनके पास भी तेंदुए को पकड़ने के लिए जरूरी संसाधन नजर नहीं आए। 

पुलिस कर रही है लोगो की सुरक्षा के प्रयास 

तेंदुए के मूवमेंट की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत बल मौके पर पहुंचा है और लोगों को दूर करके उनकी सुरक्षा के सभी उपाय किए जा रहे हैं। बाकि कार्य वन विभाग द्वारा ही किया जा सकता है, ऐसे में डीएफओ तथा विभाग से सामन्जस्य बैठाकर आगे रेसक्यू किया जाएगा। 
- अभिलाष वारंगे, सीएसपी, रतलाम