अवैध कॉलोनियों को जल्द किया जाएगा वैध 

विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम नगर निगम चुनाव में विभिन्न वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Jul 3, 2022 - 20:03
 0


रतलाम। अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया में रतलाम रोल मॉडल बना था। शहर की चयनित कॉलोनियों को वैध करने की कार्यवाही कर विकास कार्य भी शुरू कर दिए गए थे। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में फिर से ऐसी कॉलोनियों को वैध करने का कानून बन गया है जिससे जल्द ही अवैध कॉलोनियों वैध होगी। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम नगर निगम चुनाव में विभिन्न वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी में निवासरत परिवारों को सभी मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। शहर के ईश्वर नगर क्षेत्र में शनिवार शाम भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और पार्षद प्रत्याशी का स्वागत हुआ। राम रहीम नगर, ईश्वर नगर मैन रोड, हम्माल कॉलोनी, नाले से मुख्य मार्ग, खेतलपुर, डोंगरे नगर तेजेश्वर शिव मंदिर से हनुमान मंदिर वाली गली, सिद्ध भैरव चौराहा, सद्गुरू टेंट हाउस तिराहा, शुभम डेरी, कुंदकेश्वर महादेव, पानी की टंकी, सिंधी कॉलोनी, मुकेश सोनी की गली, हटिलेश्वर महादेव मंदिर से विनोद करमचंदानी के घर पर समापन हुआ। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow