ऋषि कपूर के निधन ने परिवार को एकजुट किया:रिद्धिमा कपूर बोलीं- 'बीते तीन सालों की मुश्किलों ने हमें और करीब लाया'

वेटरन एक्टर ऋषि कपूर के निधन ने उनके परिवार को और करीब ला दिया है। उनकी पत्नी नीतू कपूर, बच्चे रणबीर और रिद्धिमा के बीच के रिश्ते और भी मजबूत हुए हैं। ऋषि कपूर के निधन के बाद, उनके छोटे भाई राजीव कपूर का भी 2021 में निधन हो गया था। यूके की RJ अनुष्का अरोड़ा को दिए इंटरव्यू में रिद्धिमा ने बताया कि ऋषि के निधन ने परिवार को और जोड़ा, यहां तक कि दूर के रिश्तेदारों को भी। रिद्धिमा ने कहा, 'बीते तीन साल फैमिली के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल भरे रहे लेकिन यही चीज हमें एक-दूसरे के करीब लाई है। हम सब एक-दूसरे का और ज्यादा ख्याल रखने लगे हैं। यह घटना हमारे परिवार को बहुत करीब ले आई है। कई लोगों के निधन से हम और जुड़ गए हैं। हम हर दूसरे दिन एक-दूसरे को फोन करते हैं, फेसटाइम पर होते हैं। हर दिन मिलने की ज़रूरत नहीं पड़ती लेकिन हम संपर्क में रहते हैं।' ऋषि कपूर का निधन 2020 में ल्यूकेमिया से हुआ था। रिद्धिमा नई दिल्ली में थीं जब उनके पिता का निधन हुआ था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ऋषि ने अस्पताल में भर्ती होने से दो दिन पहले उन्हें कॉल करने की कोशिश की थी। लेकिन वह कॉल मिस हो गई थी। 'उन्होंने मुझे दो दिन पहले कॉल करने की कोशिश की थी। वह मिस कॉल अभी भी मेरे फोन पर है। वह उनकी आखिरी कॉल थी और मुझे अफसोस है कि मैंने वह कॉल नहीं ली। उसके बाद वह जवाब नहीं दे पाए।' रिद्धिमा कपूर नेटफ्लिक्स के 'फैब्यूलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं।