तिलक लगाने की बात पर हिंदू संगठन के सदस्य से कथित मारपीट, जावरा थाने पर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने ब्रिज भी किया जाम

विवाद के बाद कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना। हनुमान चालीसा पढ़ी। ब्रिज पर भी किया प्रदर्शन। पुलिस ने दिया तत्काल गिरफ्तारी का आश्वासन।

तिलक लगाने की बात पर हिंदू संगठन के सदस्य से कथित मारपीट, जावरा थाने पर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने ब्रिज भी किया जाम
Jaora Thane per Hungama

रतलाम/जावरा@newsmpg । जावरा में शुक्रवार शाम को तिलक लगाने की बात पर हंगामा खड़ा हो गया। तिलक लगाने की बात पर दो युवकों में विवाद हुआ जिसमें एक युवक ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद फरियाद युवक के साथ बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए जहां करीब 2 घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार शाम को मामला तब शुरू हुआ जब जावरा मुगलपुरा इलाके में दुकान से घर लौट रहे हिन्दू संगठन के एक कार्यकर्ता को मुस्लिम युवक द्वारा कथित तौर पर मारपीट की गई।

इसके विरोध में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर थाने का घेराव कर नारेबाजी की। 

लिंक को क्लिक करके देखें वीडियो https://youtu.be/MCduJpNvSQ8?si=jXY191VNtuYZINrM

यहां से शुरू हुआ विवाद 

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की शाम हिन्दू जागरण मंच के संयोजक सुरेश महावर मुगलपुरा स्थित दुकान से कार्य निपटाकर अपने घर जा रहा था। इसी क्षेत्र के निवासी यासीन खान ने उसे रोककर तिलक लगाने की बात को लेकर विवाद किया। दोनों में कहासुनी बढ़ी जिसमें कथित तौर पर उसने सुरेश को थप्पड़ जड़ दिया और धमकी भी दी। सुरेश के साथ तीन अन्य लोग थे। 

 *थाने पर लगी भीड़

घटना के बाद फरियादी थाने पहुंचा। इसी बीच मारपीट की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शाम 7 बजे शहर थाने पर एकत्रित हो गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में ही धरना देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। 

 *हनुमान चालीसा पढ़ी* 

घटना से आक्रोशित हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रांगण में जय जय श्री राम के नारे लगाते हुए हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ना प्रारंभ कर दिया। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की। 

 *ब्रिज किया जाम* 

थाने के बाद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए हिन्दू संगठन के लोगों ने रेलवे ब्रिज पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की आवाजाही थम गई। सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने चर्चा करके आश्वस्त किया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निकल चुकी है। थाना प्रभारी ने भी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Article by - Harish chauhan

Video credits to Ashish