शुक्रवार से शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल  -पूरे दिन निगम में सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा

आज से शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल  -पूरे दिन निगम में सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा, धरना देकर की नारेबाजी

Dec 23, 2021 - 18:35
Dec 23, 2021 - 18:44
 0
शुक्रवार से  शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल  -पूरे दिन निगम में सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा


रतलाम। नगर निगम सफाई कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे। गुरुवार को निगम परिसर में जोरदार हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी लंबित मांगो का निराकरण नहीं होने से नाराज होकर सफाई बंद करने के लिए आए। शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिया जिसके बाद अधिकारियों ने चर्चा की। परंतु सलह नहीं होने पर शुक्रवार सुबह से कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय ले लिया। 
नगर निगम में करीब 3 महीनों से सफाई कर्मचारियों और निगम प्रशासन के बीच लंबित मांगों को लेकर रस्साकसी चल रही है। इस कड़ी में कर्मचारियों ने तीन दिन पूर्व आंदोलन करते हुए ज्ञापन सौंपा था। इसमें कहा गया था कि कर्मचारियों का विनियमितिकरण सहित कई मांगों का निराकरण महीनों से नहीं हो रहा है। अगर 48 घंटे में भी निराकरण नहीं हुआ तो सफाई कर्मचारी शहर में काम बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे। 48 घंटे की अवधि बुधवार-गुरुवार को पूर्ण हो गई। इसके बाद गुरुवार सुबह ही संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पूरे शहर के सभी सफाई कर्मी एकत्रित हो गए। उन्होंने नारेबाजी की और इसके बाद सभा का आयोजन भी निगम परिसर में ही किया। यहां पदाधिकारियों ने शाम 5 बजे तक से हड़ताल पर जाने की घोषणा भी कर दी। इसके बाद शाम करीब 4.30 बजे कलेक्टर के निर्देश के बाद निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया। चर्चा विफल रहने के बाद शुक्रवार से हड़ताल करने का फैसला ले लिया। 

परेशान हो रही आम जनता 
नगर निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के बीच गुरुवार को भी अधिकांश शहर में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण वाहनों का आना, नालियों की सफाई बंद रही। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में आम जनता इस मुद्दे को लेकर परेशान होने लगी। आम लोग इस बात से भी परेशान हैं कि अगर शहर में सफाई व्यवस्था ठप होती है तो इसका सीधा असर उन्हीं पर पड़ेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow